https://www.ganeshaspeaks.com/hindi/

नक्षत्र – अभिजीत

रंगः बादामी, पीला
भाग्यशाली अक्षरः ज और क

अभिजीत जातक अपने संतुलित शरीर, उदार व्यक्तित्व और विलक्षण रुप से पहचाने जाते हैं। धर्म की गहरी भावना, विनम्र स्वभाव और सहज आशावाद भावना के साथ, वे निपुणता और सम्मान से सम्मानित होते हैं। यह अक्सर देखा गया है कि इस नक्षत्र में जन्म लेने वाले जातक अपने संबंधित परिवारों में सबसे ज्यादा प्रसिद्ध होते हैं। आमतौर पर यह देखा गया है कि अभिजीत जातक 27 वर्ष की उम्र तक गंभीर वित्तीय संकट का सामना करते हैं। इसके बाद हालात काफी तेजी से बेहतर हो जाता है। यह प्रसिद्ध है कि इनका अक्सर एक से अधिक वैवाहिक गठबंधन होता है। परिवार उनके लिए कभी भी खुशी का प्रतीक नहीं है। दिलचस्प बात यह है, महिला जातक की कहानी इससे एकदम विपरीत है। इस जातक के लोगों के लिए स्वास्थ्य भी सामान्य रुप से चिंता का कारण है। वे काली खांसी, वात,गठिया और त्वचा रोग से ग्रस्त होते हैं। इस जातक के दोनों ही लिंगों के लोगों के लिए 17 से 27 साल की उम्र में जीवन के लिए एक खतरा होता है। एक बार यह उम्र पार कर लेने के बाद कोई बड़ा खतरा नहीं होता। यह ध्यान देने वाली बात है कि परंपरागत वैदिक ज्योतिष में, गणना करते समय अभिजीत पर विचार नहीं किया जाता है। यही कारण है कि 27 नक्षत्र हैं क्योंकि 3600 के राशि चक्र को 27 भागों में बांटा गया है। प्रत्येक नक्षत्र एक तारा ( या तारों के समूह) के द्वारा पहचाना जाता है व उसी के अनुसार उसका नाम है।

गणेशजी के आशीर्वाद सहित
गणेशास्पीक्स डाॅट काॅम

Continue With...

Chrome Chrome