तुला राशि
तुला राशि का राशि चिन्ह संतुलन और निष्पक्षता का प्रतीक है। यह चिन्ह सभी मामलों में संतुलन बहाल करता है, चाहे कोई भी विषय कितना भी बड़ा या छोटा क्यों न हो। तुला राशि के व्यक्ति संतुलन और समरूपता से मोहित होते हैं। उन्हें अपने दिमाग को किताबों, चर्चाओं और न्याय के लिए लड़ने से प्रेरित रखने में मज़ा आता है। वे अक्सर किफायती और खूबसूरत चीजों का लुत्फ उठाना पसंद करते हैं। उन्हें जीवन की छोटी छोटी खुशियों में भी मजा आ सकता है। वे साझेदारी पर अधिक ध्यान देते हैं और इनके लिए रिश्ते सर्वोपरि होते हैं। हालांकि, वे खुद से ज्यादा दूसरों की जरूरतों को प्राथमिकता देते हैं।
तुला राशि के लोग सद्भाव की प्रशंसा करते हैं और अपने चारों ओर कोमलता और शांति का माहौल पसंद करते हैं। उनके संतुलित व्यवहार के चलते कई बार वे मध्यस्थ बन जाते हैं और जब भी संभव हो दूसरों के बीच होने वाले झगड़ों को सुलझाते हैं। वे सभी को खुश और व्यस्त रखने की कोशिश करते हैं। तुला राशि के जातक शुक्र द्वारा शासित होते हैं और इसलिए, उच्च कला, बौद्धिकता और पारखी लोगों के प्रशंसक होते हैं। इसके अलावा, वे शांत, गणनात्मक, बुद्धिमान और आकर्षक भी होते हैं। ये जातक किसी को भी प्रभावित कर सकते हैं और कई लोगों को अपनी ओर आकर्षित भी कर सकते हैं। वे सामाजिक विषयों पर बात करने के भी शौकीन होते हैं।
संस्कृत नाम : तुला
अर्थ : तराजू
प्रकार : वायु तत्व - मौलिक - सकारात्मक
तुला राशि के जातक अत्यधिक कल्पनाशील, सुखद, विनम्र, रचनात्मक और शिष्ट व्यक्ति होते हैं। ये बहुत ही शांत स्वभाव के और सुलझे हुए जातक होते हैं। आमतौर पर ये विवादित चर्चाओं या बहसों में आसानी से नहीं पड़ते। उदाहरण के लिए, जब ये क्रोधित होते हैं, लेकिन इनका क्रोध अल्पकालिक होगा। ये संतुलित होते हैं और समरूपता से मोहित भी होते हैं। ये जरूरतमंद लोगों की मदद के लिए हमेशा तैयार रहते हैं। स्वेच्छा से ये अपने निकट और प्रियजनों को वित्तीय, नैतिक और मनोवैज्ञानिक सहायता भी प्रदान करते रहते हैं। ये सामाजिक विषयों से आसक्त होते हैं और प्रियजनों के साथ समय और अपने खास चीजें साझा करना पसंद करते हैं।
यद्यपि ये अत्यधिक रचनात्मक होते हैं, फिर भी ये पहले पारंपरिक तरीकों के साथ चलने का प्रयास करेंगे। अगर यह तरीका काम नहीं कर रहा है तो ये सफलता पाने के लिए नए-नए तरीके आजमाएंगे। जीवन के सभी पहलुओं के बारे में खुद को व्यक्त करने में अच्छे तुला राशि के जातक अच्छे होते हैं और इनके पास किसी को आश्वस्त करने की उत्कृष्ट शक्ति भी होती है। तुला राशि के जातक अपने लिए और साथ ही अपने आसपास के लोगों के लिए सर्वोत्तम विकल्पों को खोजना पसंद करते हैं।
Read Moreतुला एक वायु राशि चिन्ह है जिसे तराजू के द्वारा दर्शाया जाता है। इसलिए तुला राशि वालों का झुकाव संतुलन और सद्भाव की ओर अधिक होता है। हालाँकि, ये समरूपता और निष्पक्षता से ग्रसित होते हैं, इसीलिए यह जीवन के सभी क्षेत्रों में संतुलन बनाए रखने का प्रयास करते हैं। ये बुद्धिमान, दयालु होते हैं, और हमेशा अपने से पहले दूसरों को प्राथमिकता देते हैं। इसके अलावा, तुला राशि के जातक संघर्षों और टकरावों से नफरत करते हैं। इसके लिए ये सभी के दृष्टिकोण से समझौता करते हैं और उन्हें अपनाने का प्रयास करते हैं और ऐसे निर्णय लेते हैं जो सभी के लिए उचित और लाभकारी हों। इसके अलावा, ये किसी भी चीज़ को अंतिम रूप देने से पहले कई दृष्टिकोणों पर विचार करते हैं और लगातार बाहरी दृष्टिकोण खोज सकते हैं।
ये समझौता करने में उत्कृष्ट होते हैं और इसलिए दूसरों के बीच समस्याओं को सुलझाने में मध्यस्थता भी निभाते हैं। ये केवल अपने आकर्षण के दम पर हर संघर्षों को सहजता से सुलझाते हैं। तुला राशि के जातक दूसरों के चेहरों पर मुस्कान देखकर खुश होते हैं। इनकी कल्पना ही इनकी सबसे बड़ी संपत्तियों में से एक है। एक प्रमुख राशिचिन्ह होने के नाते, ये नई पहल शुरू करने में माहिर होते हैं। ये अपने अंतर्ज्ञान के साथ चीजों को विकसित करते हैं और वस्तुतः किसी भी सामाजिक स्थिति को संचालित कर सकते हैं।
Read Moreतुला राशि के जातकों के स्वास्थ्य और कल्याण की कुंजी इनका संतुलन है। इन्हें संतुलित आहार, काम का संतुलन और मनोरंजन करने और अन्य लोगों के साथ संतुलित संबंध बनाए रखने की आवश्यकता होती है। क्योंकि कभी कभी ये अति सक्रिय और बेचैन हो जाते हैं। इन्हें कई बार कार्यों से दूर रहने की जरूरत होती है और उसपर विचार को भी त्यागना होता है क्योंकि यही इनके लिए वे तनाव और बेचैनी ला सकते हैं। इनको विषम परिस्थितियों में काम करने की आदत होती है। इस वजह से तुला राशि के जातक नर्वस सिस्टम की समस्या और थकावट से पीड़ित हो सकते हैं, जिससे इन्हें गलत आहार लेने की आदतें लग सकती हैं। काम को सलीके से करने के भार के कारण ये कई बार थका हुआ और कमजोर महसूस करते हैं। इसके अलावा, ये कमजोर याद्दाश्त से भी पीड़ित हो सकते हैं। तो यह कहा जा सकता है कि एक शांत समय और काम में थोड़ी सी बहानेबाजी आपके लिए कभी कभी बहुत फायदेमंद होगी।
शासक ग्रह शुक्र त्वचा, बालों और नसों के साथ-साथ गले, गुर्दे और कमर के हिस्से पर भी अधिकार रखता है। ये पीठ के निचले हिस्से में कमजोरी के शिकार हो सकते हैं। तुला राशि के जातक गुर्दे की बीमारियों और त्वचा की समस्याओं भी ग्रस्त हो सकते हैं जिससे इनकी बेचैनी बढ़ सकती है। ये जातक शराब और ऐसे भोजन के सेवन से बचें जो पचने में मुश्किल हो। खूब पानी पीना इनके लिए मददगार होगा क्योंकि यह इनके सिस्टम को साफ और टॉक्सिन्स से मुक्त रखेगा।
Read Moreतुला राशि के पुरुष जातक एक संचार में विशेषज्ञ होते हैं। किसी भी स्थिति में कहने के लिए इनके पास हमेशा सही बात होती है। ये स्थिति के अनुसार कूटनीतिक, चतुर और करिश्माई के रूप में सामने आ सकते हैं। यह एक मौलिक चिन्ह से संबंधित हैं जो सामाजिक विषयों पर बातचीत शुरू करने के लिए प्रेरित होते हैं। तुला राशि के पुरुषों पर प्रेम, आनंद और रिश्तों के ग्रह शुक्र का शासन होता है। तुला राशि के पुरुष रोमांटिक विचारों से भरे होते हैं, और उन्हें साझा करना भी पसंद करते हैं।
इनका स्वाभाविक आशावाद मुख्य कारणों में से एक है कि लोग इन्हें सलाह लेने-देने के लिए एकदम सही मानते हैं, बातचीत शुरू करने में आदर्श, या लोगों से भरे पूरे कमरे को हंसाने वाले और मजाकिया के साथ साथ वन-लाइनर्स से सबको मोहित करने वाले तुला राशि के पुरुष होते हैं। ये समाजवादी होते हैं और इनके बहुत सारे दोस्त भी होते हैं, लेकिन ये जो कुछ भी करते हैं वह एक साझेदारी में होता है। तुला राशि के जातक अपने आकर्षण और भोलेपन से हर सैर को एक रोमांचक और रोमांटिक अनुभव में बदल सकते हैं। हालाँकि ये मज़ेदार और नरम स्वभाव के होते हैं, लेकिन जब इन्हें लगता है कि आप इनके लिए असंगत हो रहे हैं तो ये नाराज़ हो सकते हैं।
लक्षण : संवेदनशील लेकिन पुरुषात्मक, भावनात्मक रूप से संतुलित, वस्तुनिष्ठ और चतुर, सौम्य और बुद्धिमान, आकर्षक और मैत्रीपूर्ण, मजबूत और प्रतिबद्ध, सामना करने से घबराने वाले
तुला पुरुषों के लिए अनुकूल राशियां : मिथुन, सिंह, धनु और कुंभ
तुला राशि की महिलाएं बहुत बुद्धिमान, सहृदय, आकर्षक, मनोरम और मिलनसार होती हैं। तो आप स्वाभाविक रूप से और आसानी से लोगों को अपनी ओर आकर्षित कर सकती हैं। ये हमेशा कुछ जंगली और चंचल से साहसिक कार्यों के लिए तैयार रहती है। ये निष्पक्षता, न्याय और संतुलन का प्रतीक होती हैं। तुला महिलाओं को एक तराजू के चिन्ह द्वारा दर्शाया जाता है, इसलिए आदर्श रूप से सहनशील, निर्दोष और पूर्णता लिए होती है। इसके अलावा, ये अत्यधिक मिलनसार होती हैं और इनके पास अच्छे संचार का एक उपहार होता है। ये महिलाएं तर्कसंगतता और अनिश्चित भावनाओं का एक आकर्षक मिश्रण होती हैं। ये दूसरों की त्रुटिपूर्ण राय को ठीक करती हैं और फिर अपने आकर्षण से तर्क को जीतने के लिए तैयार रहती हैं। ये हमेशा तर्क और सामान्य ज्ञान पाने के लिए तत्पर रहती हैं। अगर लोग इनसे तार्किक रूप से बात करें तो ये नेकदिल होकर खुद की गलतियों को स्वीकार भी कर लेंगी। ये हमेशा फैशनेबल, प्यारी, रुचिकर और अच्छी तरह से तैयार रहती हैं। इससे ऊपर, ये सभी चीजों में गुणवत्ता, सुंदरता और सामंजस्य पर नजर रखती हैं। इनका परिष्कृत और देखभाल करने वाला स्वभाव इनकी शारीरिक और भावनात्मक रूप से अपने साथी की देखभाल करने में मदद करेगा। इन्हें रोमांस और साझेदारी के बारे में सब कुछ पसंद होता है और ये रिश्ते को बेहतर बनाने की दिशा में लगातार काम करती हैं।
लक्षण : आकर्षण और सुंदरता, मानवता, प्राकृतिक नेत्री, सकारात्मक और बहिर्मुखी, भावुक और चतुर
तुला महिलाओं के लिए अनुकूल राशियां : मिथुन, सिंह, धनु और कुंभ
तुला संबंधों की खासियत होती है, रिश्तों में समान लेन-देन के साथ संतुलन बनाये रखना। इनके संबंध दीर्घकालिक होते हैं और ऐसे संबंध बनाने में ये बहुत ज्यादा ऊर्जा और समय खर्च करते हैं। एक बार जब ये किसी के प्रति प्रतिबद्ध हो जाते हैं, तो फिर उनके लिए बहुत वफादार होते हैं। ये अपने रिश्तों में सामंजस्य बिठाने के लिए प्रयास करते हैं।
तुला का एक रिश्ते में होना अद्भुत संकेत है। ये सचमुच रिश्तों में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हैं और एक बार जब किसी ने इनका दिल जीत लिया है, तो ये इसे बनाए रखने के लिए अपना सर्वश्रेष्ठ देंगे। ये बहुत विचारशील, देखभाल करने वाले, प्यार करने वाले हैं और अपने प्रिय लोगों के लिए सब कुछ निछावर करने वाले होते हैं। तुला राशि के जातकों को सामाजिक तौर पर सम्मिलित होना बहुत पसंद होता है। और ये समूहों में रहकर अच्छा प्रदर्शन करते हैं। साथ ही, इनके पास लोगों को समझने, मध्यस्थता करने और सहयोग करने का एक स्वाभाविक कौशल होता है और ये कौशल इनको दूसरों के साथ अपने संबंध बनाए रखने में मदद करता है। ये जातक उग्र बातचीत और झगड़ों में पड़ने से बचते हैं और हमेशा चीजों को तार्किक रूप से सुलझाने की कोशिश करते हैं, चाहे स्थिति कितनी भी तनावपूर्ण क्यों न हो। ये चीजों को ठीक करने और शांति बनाने के लिए अपनी शक्ति के अनुसार सब कुछ करते हैं।
Read Moreतुला राशि के लोग किसी के साथ प्यार में रहना पसंद करते हैं और बदले में ढेर सारा प्यार करते हैं। इन्हें रोमांस के पारंपरिक तरीके पसंद हैं। ये सभी रूपों में सुंदरता और सद्भाव की प्रशंसा करते हैं, जैसे कि संगीत, कला, अच्छे लोग और रोमांस। ये न केवल प्यार और रोमांस की तलाश करेंगे, बल्कि उस व्यक्ति की भी तलाश करेंगे जो एक आसानी से तालमेल बना सके। ये बहुत ही रोमांटिक और कोमल हृदय के होते हैं। तुला राशि के जातक अपने प्रियजनों द्वारा सराहना की उम्मीद करते हैं और प्रशंसा के लिए हर परिस्थिति में अच्छी तरह से प्रतिक्रिया करते हैं। कभी-कभी इनको खुशामद करवाने में मज़ा आता है, इसलिए ये चाहते हैं कि इनके साथी इनकी पसंद के रेस्तरां, फ़िल्म, पोशाक, और जो कुछ भी इन्हें लगता है उसे सबसे अच्छा कहें और हर बात के लिए इनकी तारीफ करें।
इनके पास अपने प्रिय को खुश करने की एक स्वाभाविक क्षमता होती है और आमतौर पर तुला राशि के जातक उन चीजों को करने में रूचि महसूस करता है जो ये सच में करना चाहते हैं। ये हमेशा उसी की तलाश में रहते हैं जो इन्हें भावनात्मक, आध्यात्मिक, बौद्धिक और शारीरिक रूप से संतुष्ट करे। साथ ही, ये जातक उस व्यक्ति की ओर आकर्षित होते हैं जो भीड़ में सबसे अलग होता है।
तुला अवधारणा : मैं सब कुछ अच्छे से परखने के बाद बीच का रास्ता चुनता हुं/चुनती हुं
मुख्य वाक्यांश : संतुलन
प्यार में देने के लिए सबक : संतुलन और सुंदरता, समर्थन और साहचर्य की भावनाओं की सराहना और आत्मसात करने की क्षमता, अपने साथी को खुश करना, रोमांस, शांति बनाना, एक सामंजस्यपूर्ण संबंध बनाना
प्यार में सीखने के लिए सबक : आत्म-मूल्य सीखना, स्वतंत्रता, जहां आवश्यक हो वहां बात करना, आंतरिक भावनाओं को खुलकर बोलना
तुला राशि के जातक हमेशा अपने सहकर्मियों को अपना करीबी मानते हैं। ये एक ऐसी कंपनी में बढ़ पाते हैं जहां कम नाटक, सद्भाव, भरोसेमंद कर्मचारी और एक टीम में काम करने में बहुत मज़ा आता हो। इनको अधिक दबावपूर्ण और आरक्षित वातावरण में काम करना थोड़ा कठिन लगता है। तुला राशि के जातक कार्यस्थल में नाटक से बचें। ये बहुत रचनात्मक और मज़ेदार होते हैं और कार्यस्थल में हमेशा मौज-मस्ती करने की कोशिश करते हैं। जब इनपर बहुत अधिक काम का बोझ हो या जब इनके पास बहुत व्यस्त कार्यक्रम हो, तो ये अपना रास्ता खुद खोजना पसंद करते हैं। किसी काम की बारीकियों तुलना में उसी काम को बड़े स्तर पर अच्छे से करना इनके लिए कहीं अधिक महत्वपूर्ण है। इसीलिए अधिकांशतः यह किसी भी प्रोजेक्ट से बीच में ही ऊब सकते हैं, खासकर जब इन्हें सही टीम में काम करने का मौका न मिले और कोई इन्हें किसी तरह की बड़ी जिम्मेदारी न दें या इनके साथी इनकी प्रशंसा और उत्साहवर्धन करते हुए न मिले तो।
कॅरियर मंत्र : अगर मैं यह सपना देख सकता हूं, तो मैं इसे हासिल भी कर सकता हूं
सबक : कल्पना, रचनात्मकता, शांति और सद्भाव बनाए रखना, मानसिक सतर्कता, लोगों का सहयोग करना, संतुलन और निष्पक्षता
चीजें जो सीखने की जरूरत है : खुद के लिए खड़े होना, प्रत्यक्ष और दृढ़ रहना, कठिन लेकिन सत्य बोलना, आत्मसंतुष्ट और आलस्य पर काबू पाना
ज्योतिष में प्रत्येक सूर्य राशि के एक माह को तीन डेकेन्स में विभाजित किया गया है। इसलिए, प्रत्येक डेकन में 10 दिनों का स्लॉट होता है। प्रत्येक डेकन एक अलग ग्रह के साथ एक समूह बनाता है और विभिन्न विशेषताओं और लक्षणों से जुड़ा हुआ होता है। आइए जानें कि तुला राशि के जातक किस-किस डेकन से संबंधित हैं और यह इनके व्यक्तित्व को और कैसे आकार देता है।
पहले डेकन की श्रेणी में जन्म लेने वाले जातकों पर शुक्र का शासन होता है और उन पर विशेष सौन्दर्य की कृपा होती है। यह इन जातकों को चतुर, कल्पनाशील और रोमांटिक बनाता है और कई बड़े काम करने में भी सक्षम बनाता है।
यूरेनस दूसरे डेकन की श्रेणी में जन्म लेने वाले व्यक्तियों पर शासन करता है और उन्हें भावनात्मक और बौद्धिक रूप से संतुलित बनाता है। ये जातक अद्वितीय होते हैं और हमेशा भीड़ से अलग खड़े होना चाहते हैं साथ ही सबका ध्यान आकर्षित करना चाहते हैं।
बुध 13 अक्टूबर से 23 अक्टूबर के बीच जन्म लेने वाले जातकों पर शासन करता है और उन्हें स्वाभाविक रूप से प्रतिभाशाली वक्ता बनाता है, जो न केवल अनुनय करने की भाषा में कुशल होते है, बल्कि अपने विचारों को साझा करने में अत्यंत कूटनीतिक भी होते है।
Read Moreइनके पास एक आकर्षक लालित्य कला होती है जो इन्हें वांछित साथी बनाती है। इनके आंतरिक विचार अक्सर सतह पर दिखाई देते हैं। इनके लिए सौंदर्य मानक उच्च होते हैं। ये सजावटी चीजों में काफी रूचि लेते हैं इसलिए आमतौर पर अपने घर को किसी शो-प्लेस में बदल देते हैं। तुला राशि के जातक हमेशा व्यक्तिगत और व्यावसायिक जीवन दोनों में शांतिपूर्ण संतुलन का माहौल बनाना चाहते हैं। ये शांतिपूर्ण संतुलन बनाए रखने के लिए अपनी ओर से हर तरह से चतुर कूटनीति लागू करते हैं।
तुला राशि के जातक चंद्रमा के प्रभाव में एक व्यावहारिक समझौता बनाने में माहिर होते हैं। लोग अक्सर इनकी सहज निष्पक्षता को महसूस करते हैं, और इससे इनको कई लोगों का विश्वास जीतने में मदद मिलती है। व्यावसायिक संबंधों या रोमांटिक जीवन में निष्पक्षता और संतुलन साझा करना तुला राशि के जातकों के लिए बहुत स्वाभाविक है। इनकी भावनात्मक पहचान दूसरों के साथ इनके संबंधों से आकार लेती है। ये दूसरों के साथ बातचीत करने में माहिर होते हैं क्योंकि ये अक्सर खुद को देखते हैं और दूसरों के दृष्टिकोण के आधार पर अपने स्वभाव को समझने की कोशिश करते हैं। तुला राशि के जातक अक्सर अपने दिल के बजाय दिमाग से काम लेते हैं।
ऊर्जा : पुरुषात्मक, अर्ध-फलदायी, और वायुमय
शासक ग्रह : शुक्र
आवेगी भाव : संतुलन
शासक अंग : पीठ के निचला हिस्सा, गुर्दे और नितंब
Talk to Astrologers & Tarot Readers
View Allअनुकूलता मीटर
क्या आप यह जानने को उत्सुक हैं कि सितारे आपके और आपके प्रिय के बीच रिश्ते को किस तरह संभालेंगे? आपके उत्तर पाएं यहां
Mar 21 – Apr 20
Mar 21 – Apr 20
Your Predictions
01-10-2023
आज का राशिफल
आज आपके रास्ते में आने वाली सभी अच्छाइयों के लिए खुद को तैयार करें Read More
24-09-2023 to 30-09-2023
साप्ताहिक राशिफल
इस सप्ताह आने वाली कठिनाइयों को पहले से पहचानें और अपने भविष्य को संवारे Read More
Oct 2023
मासिक राशिफल
क्या कुछ होगा खास आपके इस महीने में। राशिफल पढ़कर संवारे अपना कल Read More
2023
वार्षिक राशिफल
सालभर की प्लानिंग पहले से करें। राशिफल पढ़कर बनाएं अपनी योजना Read More
नए अपडेट्ससभी देखें
राशिचक्र
2003 से विश्वसनीय
50,000,000 संतुष्ट ग्राहक
180 देशों से ज्यादा यूजर्स
बेजन दारूवाला से प्रशिक्षित ज्योतिष
मनी बैक गारंटी
24/7 सेवाएं