वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि चक्र का दूसरा जल चिन्ह है और सीधे तौर पर पाताली शक्तियों से जुड़ा हुआ है, इसलिए उन्हें सतही बातों में कोई दिलचस्पी नहीं है। यह राशि चक्र की सबसे रहस्यमय राशि है जिन्हें कई बार बहुत गलत समझा जाता है। अपने अविश्वसनीय जुनून और शक्ति के कारण, इन्हें गलती से अग्नि चिन्ह भी माना जाता है। वृश्चिक राशि जीवन, मृत्यु और पुनरुत्थान और आधारित है। इस राशि की ऊर्जा कई जीवन चक्रों को अपनाती है, लगातार बदलती रहती है और खुद को फिर से स्थापित करती है। यह राशि परिवर्तन के लिए निरंतर प्रयास करती है और इसके जातकों का अंतिम लक्ष्य इनके अंदर जो कुछ भी छिपा है उसे प्रकाश में लाना है।
वृश्चिक राशि के जातक जुनून, गहराई, सवालों और जवाबों की दुनिया में पनपते हैं। वे अपनी भावनाओं और विचारों को व्यक्त करने के लिए आसानी तैयार नहीं होते हैं। ये अक्सर अपनी महत्वपूर्व और बहुत निजी बातों को छुपाकर रखना सही मानते हैं। हालाँकि, वे कभी-कभी उन लोगों के सामने खुलते है जिनके साथ वे सुरक्षित महसूस करते हैं। वे किसी भी इंसान के अंदर छुपी हुई सारी सकारात्मकता और रहस्य को जानना चाहते हैं।
वृश्चिक राशि के जातक एक मजबूत नेता होते हैं और करिश्माई, चुंबकीय और बहुत प्रखर व्यक्तित्व वाले होते हैं। ये भावुक और आशावादी होते हैं। साथ ही, ये बहुत दृढ़ निश्चयी और केंद्रित भी होते हैं। इनकी किसी भी चीज में रूचि के कारण इनमें अपनी मनपसंद की सभी चीजों के लिए एक प्रचंड जुनून होता है। ये अपने शक्तिशाली विचारों और ऊर्जा के कारण बड़े पैमाने पर सफलता प्राप्त करने में सक्षम होते हैं। अपने साहसी और भावनात्मक रूप से संवेदनशील स्वभाव के कारण, ये बहुत अच्छे दोस्त बनाते हैं और एक टीम में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर सकते हैं। कई बार ये एक महान नेता भी साबित हो सकते हैं। वृश्चिक राशि के जातक हमेशा हर परिस्थिति से अवगत होते हैं और मौजूद संसाधनों के उपयोग की कुशलता में भी प्रमुखता से शामिल होते हैं।
वृश्चिक राशि के जातकों को किसी भी चीज के लिए दोषी ठहराना बहुत मुश्किल हो सकता है। अपने आरक्षित स्वभाव के कारण, ये शायद ही कभी खुद से बातचीत शुरू करते हैं या दूसरों के सामने अपनी रुचियों को खुलकर व्यक्त करते हैं। ये पहले हर स्थिति को महसूस करते हैं, और तभी किसी के सामने अपने मन की बात रखते हैं जब ये खुद को पूरी तरह से सुरक्षित महसूस करते हैं। ये कभी कभी डर कायम करने वाले व्यक्ति लग सकते हैं, लेकिन ये उन लोगों से खुद ही दूरी बनाए रखते हैं जो इनको अच्छी तरह से नहीं जानते हैं।
Read MoreTalk to Astrologers & Tarot Readers
View Allअनुकूलता मीटर
क्या आप यह जानने को उत्सुक हैं कि सितारे आपके और आपके प्रिय के बीच रिश्ते को किस तरह संभालेंगे? आपके उत्तर पाएं यहां
Mar 21 – Apr 20
Mar 21 – Apr 20
Your Predictions
17-09-2023
आज का राशिफल
आज आपके रास्ते में आने वाली सभी अच्छाइयों के लिए खुद को तैयार करें Read More
10-09-2023 to 16-09-2023
साप्ताहिक राशिफल
इस सप्ताह आने वाली कठिनाइयों को पहले से पहचानें और अपने भविष्य को संवारे Read More
Sep 2023
मासिक राशिफल
क्या कुछ होगा खास आपके इस महीने में। राशिफल पढ़कर संवारे अपना कल Read More
2023
वार्षिक राशिफल
सालभर की प्लानिंग पहले से करें। राशिफल पढ़कर बनाएं अपनी योजना Read More