कर्क राशि में वक्री होंगे शुक्र, जानिए क्या होगा आपकी राशि का हाल

कर्क राशि में वक्री होंगे शुक्र, जानिए क्या होगा आपकी राशि का हाल

शुक्र विलासिता का ग्रह है। खूबसूरती, प्रेम, खुशी, आनंद, कला, खेल, नृत्य, आभूषण, सौंदर्य प्रसाधान, फैशन आदि का कारक शुक्र ग्रह ही है। वहीं कर्क राशि जलीय तत्व की राशि है। हालांकि वक्री शुक्र महज 15 दिन के लिए सिंह राशि में भी रहने वाला है। इसके बाद 7 अगस्त से 4 सितंबर तक कर्क राशि में वक्री रहेगा। चंद्रमा और सूर्य की राशि में शुक्र का वक्री होना सभी राशियों पर प्रभाव डालेगा। जानते हैं शुक्र का वक्री होना किस राशि पर क्या प्रभाव डालेगा।


मेष राशि

मेष राशि के जातकों के लिए ज्यादातर समय शुक्र चौथे भाव में वक्री होगा। शुक्र का यह परिवर्तन आपके परिवार पर कुछ पैसा खर्च करवा सकता है। आप पत्नी, माता या बच्चों की जरूरत पर पैसा खर्च करेंगे। इस दौरान आप उनके लिए विलासिता से भरी कोई वस्तुएं भी खरीद सकते हैं। इस समय घर का रिनोवेशन करवाने की सोच रहे हैं, तो उस पर बजट जरूरत से ज्यादा खर्च हो सकता है। मेष राशि के लोग इस समय कोई नया घर या जमीन भी खरीद सकते हैं और यह घर जरूरत से बड़ा भी हो सकता है। आप अपने परिवार के लिए कोई बड़ी गाड़ी खरीद सकते हैं। आप SUV पसंद करेंगे और आपकी बचत का ज्यादातर हिस्सा इसी विलासिता में खर्च होगा। आपकी इच्छाशक्ति और क्रयशक्ति बढ़ेगी। इस समय किसी खास के लिए सॉफ्टकॉर्नर आपको परेशान भी कर सकता है।

जानिए मेष राशि  के बारे में….


वृषभ राशि

वृषभ राशि के व्यक्तियों के लिए शुक्र का वक्री गोचर का ज्यादातर समय तीसरे घर में होगा। शुक्र आपकी ही राशि का स्वामी है और पराक्रम में वक्री हो रहा है। इस समय आपका आत्मविश्वास कुछ कम ज्यादा भी हो सकता है। लेकिन आप किसी को अपने प्रेम का इजहार कर सकते हैं। हालांकि आपको सकारात्मक जवाब ही मिलेगा, इस बात को जानने के लिए थोड़ा इंतजार करना पड़ सकता है। इस समय आपका अपने भाई-बहनों के साथ भी कम्युनिकेशन बढ़ेगा और अगर आपके छोटे भाई बहन हैं, तो आपको उनसे फैशन या टेक्नोलॉजी का ज्ञान भी मिल सकता है। आप इस समय हाई रेंज मोबाइल खरीदने में भी रुचि दिखा सकते हैं। एंटरटेनमेंट में आपकी रुचि बढ़ेगी।

जानिए वृषभ राशि  के बारे में….


मिथुन राशि

मिथुन राशि के लोगों के लिए शुक्र का वक्री प्रभाव ज्यादातर दूसरे भाव पर होगा। शुक्र आपकी राशि के लिए प्रेम, विदेश यात्रा, विद्या, संतान और खर्च भाव के स्वामी है। शुक्र वक्री अवस्था में आपके लिए धन भाव से गोचर करेगा। इस समय आप अपने प्रिय के लिए कुछ ज्वैलरी खरीदने की योजना बना सकते हैं। हालांकि आपका कुछ पैसा परिवार के साथ किसी यात्रा पर भी खर्च हो सकता है। पुराने कोई मतभेद चल रहे थे, वे अब दूर होंगे। इस दौरान आप परिवार की जरूरत का ख्याल करेंगे। आपके लिए धन कमाने के नए अवसर भी आ सकते हैं। आपको गीत-संगीत का शौक बढ़ेगा और आपकी वाणी में कुछ मिठास सी रहेगी।

जानिए मिथुन राशि के बारे में….


कर्क राशि

शुक्र का वक्री काल आपके लिए महत्वपूर्ण रहने वाला है। शुक्र ज्यादातर समय कर्क राशि में ही वक्री होंगे। आपके पहले भाव में शुक्र का वक्री होना आपको अपने लुक के लिए सोचने वाला बनाएगा। आफ फैशन करना चाहेंगे और हर चीज में सुंदरता खोजने का प्रयास करेंगे। इस दौरान आपको किसी से मनचाहे गिफ्ट भी मिल सकते हैं। शुक्र के इस वक्री काल में आपकी आय बढ़ सकती है। आप अपने आपको धनवान दिखाने के लिए कुछ अतिरिक्त खर्चा भी कर सकते हैं। इस समय मकान के रिनोवेशन या फर्नीचर खरीदने पर पैसा खर्च करेंगे। इस काल में जीवनसाथी को भी कोई महंगा उपहार दे सकते हैं।

जानिए कर्क राशि के बारे में….


सिंह राशि

शुक्र का वक्री समय का शुरुआती काल आपकी राशि में रहेगा। इसके बाद शुक्र आपकी राशि से बारहवें घर में वक्री होंगे। इस समय आप कुछ फैशनेबल बनना चाहेंगे। अपनी लाइफ को अपग्रेड करेंगे और चाहेंगे कि आपकी लोग तारीफ करें। वहीं विदेश से संबंधित कार्य में आपको सफलता मिल सकती है। इस दौरान किसी ब्यूटी ट्रीटमेंट पर भी आप पैसा खर्च कर सकते हैं। आप अपने अंदर एक एनर्जी महसूस करेंगे और उसी एनर्जी के कारण लोग आपकी ओर आकर्षित भी होंगे। दांपत्य जीवन में प्रेम और आकर्षण बढ़ेगा। शुक्र आपको विलासिता के सामानों पर खर्च करने के लिए प्रेरित करेगा। आप मनचाही जगह पर घूमने जाने की योजना भी बना सकते हैं। कुछ मामलों में आप जरूरत से ज्यादा पैसा खर्च करके आप अपनी बचत को खत्म भी कर सकते हैं, इसलिए थोड़ा ध्यान रखें।

अपनी राशि सिंह के बारे में और पढ़ें|


कन्या राशि

शुक्र का वक्री काल शुरुआती दिनों में सिंह और फिर ज्यादातर समय कर्क राशि में रहेगा। कन्या राशि के लोगों के लिए शुक्र का वक्री काल 11वें भाव में ज्यादातर समय रहेगा। यह नेटवर्किंग और आय का भाव है और शुभ ग्रह का यहां वक्री होना आपके लिए कई मामलों में फायदे का सौदा होगा। इस दौरान आप उत्तम भोजन के शौकीन बनेंगे और रोज कुछ नया चटपटा या मीठा खाने की कोशिश करते रहेंगे। इस दौरान आपकी आय बढ़ेगी और समाज के कई प्रतिष्ठित लोगों से आपके संबंध मजबूत होंगे। प्रेम जीवन के लिए भी शुक्र का वक्री काल अच्छा रहेगा। संतान के लिए जो चिंता आप कर रहे थे, अब वह दूर होगी। जो लोग सिंगल हैं, वे शुक्र के इस वक्री काल में किसी को प्रपोज कर सकते हैं। दोस्तों के साथ विश्वास बढ़ेगा और मित्र आपकी सहायता भी करेंगे।

अपनी कन्या राशि के बारे में और पढ़ें|


तुला राशि

तुला राशि के लिए शुक्र का कर्क राशि में वक्री होना उनके दसवें भाव को एक्टिव करेगा। तुला राशि का स्वामी शुक्र है और आपके लिए शुक्र पहले और आठवें भाव का स्वामी है। इस समय आप थोड़े फाइनेंशियल क्राइसस में आ सकता है। गाड़ी के रिपेयरिंग पर पैसा खर्च होगा। जॉब कर रहे लोगों को ऑफिस में पॉलिटिक्स का सामना करना पड़ सकता है। बिजनेस की नई मीटिंग्स में भी कोई निर्णय नहीं हो पाएगा और चीजें आपके हाथ से जाती दिखेगी। इस दौरान आप चंचल स्वभाव के रहेंगे और फ्लर्ट करते नजर आएंगे। आपको कोई हेल्थ इश्यू भी हो सकता है। हालांकि आप किसी जमीन या फ्लैट खरीदने में रुचि दिखा सकते हैं। माता के स्वास्थ्य को लेकर पैसा खर्च करेंगे। मां का दिल जीतने के लिए उन्हें कोई उपहार भी दे सकते हैं। 

जानिए तुला राशि के बारे में….


वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि के लिए शुक्र का वक्री काल का ज्यादातर समय 9वें भाव में होगा। यह भाग्य भाव है और शुभ ग्रह का यहां पर गोचर अच्छा माना जाता है। इस दौरान आपके और आपके पिता के भाग्य में वृद्धि होगी। आपके कारण आपके पिता को लाभ होगा। आप परिवार के साथ किसी यात्रा पर जाने की योजना भी बना सकते हैं और इस यात्रा में आपको कोई फायदा होगा। हालांकि आपको कई मामलों में मेहनत करनी होगी। इस समय छोटे भाई-बहनों के साथ चल रहे आपके पुराने मतभेद दूर होंगे और आप उनके स्मार्ट बनने के तरीके सीखेंगे। बहुत समय से यदि आप विदेश जाना चाह रहे हैं, तो शुक्र के इस वक्री काल में आपको प्रयास जरूर करना चाहिए। किसी धार्मिक यात्रा पर जाने से भी आपको सुकून मिल सकता है।

वृश्चिक राशि के बारे में पढ़ें यहाँ.

निजी प्रश्न पूछें -विस्तृत सलाह रिपोर्ट से अपने निजी मसलों का समाधान पाए


धनु  राशि

धनु राशि के लोगों के लिए शुक्र का वक्री काल का ज्यादातर प्रभाव आठवें भाव पर होगा। इस समय आपको थोड़ी सावधानी रखनी होगी। वाहन की रिपेयरिंग पर ज्यादा पैसा खर्च कर सकते हैं। बाहरी खाने-पीने या दिखावे पर भी पैसा खर्च हो सकता है। इस समय यदि आप किसी को प्रपोज करेंगे, तो हो सकता है कि आपको सकारात्मक जवाब शायद ना मिलें। इस समय आपको धैर्य का परिचय देना होगा। आप नए कपड़े खरीदने, फैशन करने या गाड़ी को मॉडिफाई करवाकर कुछ स्टाइलिश बनना चाहेंगे। पैतृक संपत्ति को लेकर यदि आप किसी लीगल मैटर में फंसे हैं, तो शुक्र का वक्री काल आपके लिए अच्छा होने वाला है। इस समय निर्णय यदि आने वाला है, तो आपके पक्ष में आ सकता है। वहीं पुराने निवेश से भी आपको कुछ फायदा होगा।

धनु राशि के बारे में पढ़ें यहाँ….

कोर्इ भी प्रश्न पूछें रिपोर्ट से पाए अपनी चिंता का समाधान


मकर राशि

मकर राशि के लोगों के लिए शुक्र का वक्री काल का ज्यादातर प्रभाव सातवें भाव पर रहेगा। यह गोचर आपके लिए शुभ रहेगा। इस दौरान आपके जीवनसाथी के साथ चल रहे पुराने मतभेद दूर होंगे और आप रोमांटिक बने रहने की कोशिश करेंगे। हालांकि कुछ-कुछ स्थिति में आपके विचार जब जीवनसाथी से नहीं मिलेंगे, तो आप ज्यादा रिएक्ट कर सकते हैं। इससे चैलेंजस और बढ़ जाएंगे। इस समय जीवनसाथी के स्वास्थ्य पर धन खर्च हो सकता है। आप कई मामलों में खुद पर बहुत ध्यान देंगे। इस समय आप फैशन के नए कपड़े या महंगी गैजेट खरीद सकते हैं और परिवार के सदस्यों के सामने अपनों पैसों का दिखावा भी कर सकते हैं।

मकर राशि के बारे में पढ़ें यहाँ….


कुम्भ राशि

कुंभ राशि के जातकों के लिए शुक्र का वक्री समय 6वें भाव को प्रभावित करेगा। यह भाव आपकी नौकरी, शत्रु और स्वास्थ्य का है। इस समय आप बीमारी पर पैसा खर्च कर सकते हैं। बार-बार मेडिकल चेकअप में आपके बचत का कुछ हिस्सा खर्च होगा। कार्यस्थल पर आपको कुछ ज्यादा ही टारगेट दिए जा सकते हैं। हालांकि आप अपनी मेहनत से इसे पूरा कर सकते हैं। विरोधी सक्रिय रहेंगे और उनके साथ शांति बनाए रखना आपके लिए कठिन चैलेंज रहेगा। इस समय आप विदेश से जुड़ा कोई बिजनेस कर रहे हैं, अभी बड़ा निवेश करने से बचें। कुछ मामलों में आपको ऐसा भी लग सकता है कि भाग्य आपका साथ नहीं देगा।

कुंभ राशि के बारे में पढ़ें यहाँ….

आप भी अपने बारे में बहुत कुछ जान सकते हैं, अपनी जन्मपत्री की सहायता से, तो आज ही अपनी व्यक्तिगत जनमपत्री प्राप्त करें!


मीन राशि

मीन राशि के शुक्र का कर्क राशि में वक्री होना उनके पांचवें भाव को प्रभावित करेगा। यह भाव संतान, प्रेम और शिक्षा का है। इस दौरान जो लोग अपने यहां किसी नए मेहमान के आने की खुशखबरी का इंतजार कर रहे हैं, उन्हें वो खुशखबरी मिल सकती है। पढ़ाई करने वालों को भी इस ट्रांजिट का फायदा होगा। इस समय आप नए डिजिटल कोर्स की ओर ध्यान देंगे और ऑनलाइन कोर्स में एडमिशन ले सकते हैं। कुछ अच्छे लोगों से आपके संपर्क बढ़ेंगे। इस समय आप नाटक देखने, फिल्म देखने, पिकनिक पर जाने या किसी बड़े मॉल में शॉपिंग करने जाने की प्लानिंग भी कर सकते हैं। आप किसी के साथ रिलेशन में हैं, तो उनके साथ आपके संबंध काफी अच्छे रहेंगे और आप ज्यादातर समय रोमांटिक बने रहेंगे। सच्चे प्यार की तलाश करने वालों की तलाश पूरी हो सकती है।

मीन राशि के बारे में पढ़ें यहाँ….

अपने व्यक्तिगत समाधान प्राप्त करने के लिए, एक ज्योतिषी विशेषज्ञ से बात करें अभी!

गणेशजी के आशीर्वाद सहित,
गणेशास्पीक्स डाॅट काॅम



Follow Us

Continue With...

Chrome Chrome