जानिए चंद्र ग्रहण का विभिन्न राशियों पर कैसा प्रभाव पड़ेगा

जानिए चंद्र ग्रहण का विभिन्न राशियों पर कैसा प्रभाव पड़ेगा

25 मार्च 2024 को कन्या राशि में छाया चंद्र ग्रहण होने वाला है। यह भारतीय समय सुबह 10:23:13 सेकेंड से शुरू होकर 15:02:21 सेकेंड को समाप्त होगा। यह चंद्र ग्रहण भारत में दिखने वाला नहीं है। यह चंद्र ग्रहण अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया और यूरोप में दिखने वाला है, लेकिन सूर्य मंडल में होने वाले इस ग्रहण के कारण व्यक्ति की राशि में क्या  प्रभाव आएगा वह हम जानने का प्रयास करते हैं।


मेष राशि

  • मेष राशि के जातकों के लिए यह चंद्र ग्रहण छठे स्थान में हो रहा है।
  • इस समय के दौरान आपको स्वास्थ्य संबंधी परेशानी हो सकती है खास तौर पर पेट संबंधित समस्या हो सकती है। 
  • इस समय के दौरान आपको फाइनेंशियल दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है आपको लोन लेने की भी आवश्यकता बन सकती है। 
  • नौकरि यां बिजनेस करने वाले जातकों को इस समय के दरमियान में अपने काम में दिक्कतें आ सकती है। प्रॉपर प्लानिंग नहीं करेंगे तो नुकसान हो सकता है।
  • पति पत्नी या रिलेशनशिप में इस समय के दरमियान में कुछ मुद्दों पर नोकझोंक हो सकती है।
  • इस समयमें भगवान श्री हनुमान जी की उपासना आपके लिए लाभदाई रहेगी।

जानिए मेष राशि  के बारे में…


वृषभ राशि

  • वृषभ राशि के जातकों के लिए है यह चंद्र ग्रहण पांचवे स्थान में हो रहा है।
  • इस समय के दरमियान स्वास्थ्य आपका ठीक रहेगा।
  • फाइनेंस  मैं आपको किसी तरह की चिंता होगी। स्टॉक मार्केट में पैसा सोच समझकर लगाएगा।
  • नौकरी  या बिजनेस करने वाले जातकों के लिए इस समय के दरमियान अपने परफॉर्मेंस में ध्यान देना होगा वरना आपका परफॉर्मेंस बिगड़ सकता है।
  •  पति पत्नी या रिलेशनशिप में इस समय के दरमियान छोटी मोटी समस्या हो सकती है, इस समय मैं किसी को प्रपोज मत करिएगा वरना जवाब नेगेटिव आएगा।
  • इस समय के दरमियान आपको माता दुर्गा की उपासना लाभदाई रहेगी।

जानिए वृषभ राशि  के बारे में….

अपने भविष्य को अनलॉक करें, 2024 के लिए अपनी व्यक्तिगत हस्तलिखित वार्षिक भविष्यवाणी रिपोर्ट प्राप्त करें।


मिथुन राशि

  • मिथुन राशि के जातकों के लिए यह चंद्र ग्रहण चौथे स्थान में हो रहा है।
  • इस समय के दरमियान आपको  शारीरिक से ज्यादा मानसिक तकलीफ या परेशानी हो सकती है।
  • इस समय के दरमियान फाइनेंस में आपको सोच समझ के  प्लानिंग से काम करना होगा, अभी कोई लोंग टर्म इन्वेस्टमेंट मत करिएगा।
  • जॉब या बिजनेस करने वाले जातकों के लिए इस समय के दरम्यान कोई बड़ा प्रोजेक्ट मिलने के चांस कम है 
  • पति पत्नी या रिलेशनशिप में इस समय के दरमियान आपसी तालमेल से रिश्तो को बचाना पड़ेगा।
  •  इस समय के दरमियान भगवान श्री विष्णु की उपासना आपके लिए लाभदाई रहेगी।

जानिए मिथुन राशि के बारे में….


कर्क राशि

  • कर्क राशि के जातकों के लिए यह चंद्र ग्रहण तीसरे स्थान में हो रहा है।
  • इस समय के दरमियान शारीरिक तंदुरुस्ती  मध्यम रहेगी।
  • फाइनेंस के लिए कोई बड़ा इन्वेस्टमेंट करना है तो अभी सोच समझ के आगे बढ़ना होगा वरना नुकसान हो सकता है। 
  • जॉब या बिजनेस करने वाले जातकों के लिए इस समय के दरमियान नया कोई भी साहस नहीं करना चाहिए नहीं तो काम में दिक्कतें आ सकती है।
  •  पति पत्नी या रिलेशनशिप मैं इस समय संबंधों को सुधारने का प्रयास करना चाहिए। 
  • भगवान श्री शिव जी की उपासना आपके लिए लाभदाई रहेगी।

जानिए कर्क राशि के बारे में….

यदि आप किसी रिश्ते में हैं, तो 2024 में अपनी लव लाइफ के बारे में जानने के लिए 2024 लव लाइफ रिपोर्ट पढ़ें…


सिंह राशि

  • सिंह राशि के जातकों के लिए यह चंद्र ग्रहण दूसरे स्थान में हो रहा है।
  • इस समय के दरमियान शारीरिक तंदुरुस्ती अप एंड डाउन रहेगी। 
  • इस समय के दरमियान फाइनेंशली पूरा मैनेजमेंट करना पड़ेगा नहीं तो फिर पैसों का नुकसान हो सकता है। शॉर्ट टर्म इन्वेस्टमेंट इस समय के दरमियान नहीं करने चाहिए। 
  • जॉब या बिजनेस करने वाले जातकों को इस समय के दौरान अपने कामकाज पर ज्यादा ध्यान देना पड़ेगा इस समय के दरमियान बड़ा पैसा डाल कर नया काम शुरू करना नहीं चाहिए।
  • पति पत्नी या रिलेशनशिप में आपको संभल के चलना पड़ेगा वरना आपकी कुछ बातें आपके संबंधों में तकलीफ बढ़ा सकती है। 
  • माता दुर्गा की उपासना आपके लिए लाभदायक रहेगी।

अपनी राशि सिंह के बारे में और पढ़ें..


कन्या राशि

  • कन्या राशि के जातकों के लिए यह चंद्र ग्रहण अपनी ही राशि में हो रहा है।
  • इस समय के दरमियान आपको शारीरिक और मानसिक रूप से उद्वेग और बेचैनी रहेगी।
  • इस समय के दरमियान आपको आर्थिक मामलों में कोई समस्या आ सकती है। 
  • जॉब या बिजनेस करने वाले जातकों के लिए इस समय के दरमियान कामकाज मैं कोई समस्या आ सकती है। कोई नए काम की शुरुआत करनी हो तो इस समय में नहीं करना चाहिए।
  • पति पत्नी या रिलेशनशिप में इस समय में संबंधों में मनमुटाव हो सकता है। 
  • भगवान श्री शिव जी की उपासना काफी लाभदायक होगी।

अपनी कन्या राशि के बारे में और पढ़ें.

करियर में परेशानी, पर्सनलाइज्ड करियर रिपोर्ट के साथ करियर की सभी समस्याओं का तुरंत समाधान पाएं।


तुला राशि

  • तुला राशि के जातकों के लिए यह चंद्र ग्रहण बारहवें स्थान में  हो रहा है।
  • इस समय के दरमियान शारीरिक रूप से कोई परेशानी आ सकती है, हॉस्पिटल की भी भागदौड़ करनी पड़ सकती है।
  • फाइनेंशली इस समय में बड़ा कोई खर्चा भी आ सकता है इसलिए प्लानिंग से चलना पड़ेगा।  शॉर्ट टर्म कोई भी इन्वेस्टमेंट अभी ना करें।
  •  जॉब या बिजनेस करने वाले जातकों के लिए इस समय कुछ कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है काम में काफी चैलेंजस रहेगी। 
  • पति पत्नी या रिलेशनशिप में कुछ मुद्दों पर वाद विवाद हो सकता है इसलिए सावधानी रखनी पड़ेगी।
  • इस समय के दरमियान  भगवान श्रीगणेश जी की उपासना लाभदायक रहेगी।

जानिए तुला राशि के बारे में….


वृश्चिक राशि

  • वृश्चिक राशि के जातकों के लिए यह चंद्र ग्रहण 11वे स्थान में हो रहा है। 
  • शारीरिक तंदुरुस्ती के लिए आपको खानपान में ध्यान देना होगा नहीं तो कुछ समस्या आ सकती है। 
  • इस समय के दरमियान आर्थिक रूप से कोई लाभ मिलने में बाधा आ सकती है। इसलिए प्लानिंग से काम करना पड़ेगा।
  • जॉब या बिजनेस करने वाले जातकों के लिए इस समय के दरमियान नई अपॉर्चुनिटी मिल मिलने के चांस कम लग रहे हैं और अगर नई अपॉर्चुनिटी मिलती भी है तो इसे सोच समझकर लेना होगा। 
  • पति पत्नी या रिलेशनशिप में अच्छा तालमेल बनाना पड़ेगा। 
  • भगवान श्री हनुमान जी की उपासना आपके लिए लाभदायक रहेगी।

वृश्चिक राशि के बारे में पढ़ें यहाँ.

अभी अपनी ऑनलाइन निःशुल्क जन्मपत्री डाउनलोड करें और अपने भविष्य की योजना स्मार्ट तरीके से बनाएं!


धनु राशि

  • धनु राशि के जातकों के लिए यह  चंद्र ग्रहण 10वे स्थान में हो रहा है।
  • शारीरिक रूप से यह समय आपके लिए मध्यम रहेगा।
  • फाइनेंस के लिए यह समय में कोई अच्छा फायदा सोच रहे हैं तो सफलता मिलने की संभावना कम है।
  • जॉब और बिजनेस करने वाले जातकों को इस समय में कुछ  कठिनाइयां होगी, कुछ काम आपके विलंब से होंगे।
  • पति पत्नी या रिलेशनशिप में रहने वाले जातकों के लिए यह समय मध्यम रहने वाला है। 
  • माता दुर्गा की उपासना आपके लिए लाभदायक रहेगी।

धनु राशि के बारे में पढ़ें यहाँ…


मकर राशि

  • मकर राशि के जातकों के लिए यह चंद्र ग्रहण 9वे भाग्य स्थान में हो रहा है।
  • इस समय में आपको कुछ छोटी-मोटी स्वास्थ संबंधी चिंता हो सकती है,पर ज्यादा गंभीर बात नहीं है।
  • इस समय में फाइनेंस में थोड़ा समय मध्यम रहेगा। पैसों का लेनदेन संभल  के करना पड़ेगा। 
  • जॉब और बिजनेस करने वाले जातकों को अपने काम में ज्यादा मेहनत करनी पड़ेगी। 
  • पति पत्नी या रिलेशनशिप में रहने वाले जातकों को इस समय के दौरान अच्छा तालमेल बनाना पड़ेगा।
  • भगवान श्री विष्णु की उपासना आपके लिए  लाभदाई रहेगी।

मकर राशि के बारे में पढ़ें यहाँ….

अपनी जिंदगी में यदि आप लगातार व्यक्तिगत समस्याओं से घिरे हुए हैं, तो पाएं व्यक्तिगत समस्याओं के लिए सबसे प्रभावी उपाय पाइए।


कुंभ राशि

  • कुंभ राशि के जातकों के लिए  यह  चंद्र ग्रहण आठवें स्थान में हो रहा है।
  • इस समय में आपको स्वास्थ्य का खास ध्यान रखना पड़ेगा, पेट संबंधित कुछ तकलीफ आपको इस समय में हो सकती है।
  •  इस समय में नया कोई भी इन्वेस्टमेंट नहीं करना चाहिए वरना पैसे फंस सकते हैं। शॉर्ट टर्म इन्वेस्टमेंट अभी बिल्कुल ना करें।
  • जॉब और बिजनेस करने वाले जातकों को काम में चैलेंजिसका सामना करना पड़ेगा। नई  काम की कोई भी शुरुआत नहीं करनी चाहिए।
  • पति पत्नी या रिलेशनशिप में रहने वाले जातकों को इस समय के दरमियान में छोटी मोटी समस्या हो सकती हैं। 
  • भगवान शिवजी की उपासना आपके लिए काफी लाभदायक रहेगी।

कुंभ राशि के बारे में पढ़ें यहाँ…


मीन राशि

  • मीन राशि  के जातकों के लिए  यह  चंद्र ग्रहण सातवें स्थान में हो रहा है।
  • इस समय में आपको स्वास्थ्य संबंधी बड़ी कोई चिंता नहीं होगी। खान-पान का ध्यान  रखिएगा।
  • इस समय के दौरान आपको  नया इन्वेस्टमेंट  सोच समझ कर करना चाहिए।
  • नौकरी या बिजनेस करने वाले जातकों को अपने पार्टनर या सहयोगी से मनमुटाव हो सकता है इसलिए वाद विवाद को  टालना होगा।
  • पति पत्नी या रिलेशनशिप मैं अपने दिमाग पर काबू रखना पड़ेगा वरना संबंधों में मुश्किलें आ सकती है।
  • इस समय के दौरान गणेश जी की उपासना आपके लिए लाभदायक होगी।

मीन राशि के बारे में पढ़ें यहाँ…

अपने व्यक्तिगत समाधान प्राप्त करने के लिए, एक ज्योतिषी विशेषज्ञ से बात करें अभी!

गणेशजी के आशीर्वाद सहित,
गणेशास्पीक्स डाॅट काॅम



Continue With...

Chrome Chrome