होम » भविष्यवाणियों » ज्योतिष » नक्षत्र – विशाखा

नक्षत्र – विशाखा

नक्षत्र – विशाखा

रंगः सुनहरा
भाग्यशाली अक्षर: झ

विशाखा नक्षत्र का प्रतीक विजयी पत्तियों के साथ सजाया प्रवेश द्वार है, और इसके देवता इन्द्राग्नि हैं अर्थात इंद्र और अग्नि, जिनमें से एक देवताओं का राजा हैं, और दूजा पवित्र अग्नि | ये दोनों अद्भूत सफलता और शक्ति को प्रदर्शित करते हैं | लक्ष्य और उद्देश्य इस नक्षत्र के प्रधान अर्थ हैं | विशाखा लोगों में एक योद्धा की भावना होती हैं और ये दूसरों को हराना चाहते हैं | ये अपने लक्ष्य को पाने के लिए पागलपन की हद तक जा सकते हैं | और अपने स्वास्थ्य की भी चिन्ता नहीं करते हैं |इनकी इच्छा इस्पात की तरह दृढ़ होती हैं | ये मनमौजी और आवेगी हो जाते हैं अपने विचारो के प्रकट करने के लिए |पूरी तरह से लक्ष्य प्राप्ति के लिए इच्छुक ये साहसी और एकाग्र होते हैं | लेकिन यदि नाकाम हुए तो उग्र हो जाते हैं | ये बहुत महत्वाकांक्षी होते हैं और अपने आपको काम में इतना व्यस्त रखते हैं कि इनके परिवार वालो के मन में अलगाव की भावना आती हैं |अपने लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए अपने दोस्तों का भी त्याग कर सकते हैं | विशाखा नक्षत्र के लोग सुन्दर,भरे बदन के या पतले हो सकते हैं | विचार और व्यवहार में अपरंपरागत होते हैं ये धर्म का पालन नहीं करते हैं | पर बड़े अधिकारियों के प्रति श्रद्धालु होते हैं | इस नक्षत्र में उपस्थित चन्द्रमा दुसरो के समृद्धि से जलते हैं और लोगो के बीच दरार उत्पन्न करते हैं | ये जन्मजात वक्ता होते हैं जिनमें श्रोताओं को अपने भाषण से मंत्र मुग्ध कर देते हैं | जब खर्च करना जरुरी हो तब ये कंजूस हो जाते हैं और जब जरुरत नहीं होती हैं ये व्यर्थ में खर्च करते रहते हैं | ये जीवन भर आसन्न आपदा के डर में जीते हैं | इस नक्षत्र के पुरुषों को अस्थमा के साथ साथ लकवा होने का भी खतरा रहता हैं | महिलाओं को किडनी से संबधित बीमारी हो सकती हैं | पेशे से ये नेता, राजदूत, या जनरल और तानाशाह या राजनीतिज्ञ हो सकते हैं | ये साहित्य, संगीत, ललित कला, घटना प्रबंधक या शादी प्रबंधक हो सकते हैं |

गणेशजी के आशीर्वाद सहित
गणेशास्पीक्स डाॅट काॅम

★ WRITTEN & ASTROLOGICALLY VERIFIED BY

Acharya Dharmadhikari

Acharya Dharmadhikari

Ganesha Verified Ganesha Verified
Vedic Astrologer & Vastu Consultant
rating

4.9 rating

years

35 Years

consultations

52k+ consultations

A Chemist and Jyotish Parasharam from London, he is a global grandmaster. Author of 19 stock market books, with a massive legacy of analyzing 275,000+ horoscopes and 2,500+ media shows, he is the ultimate, most trusted solver for Vastu, Tarot, Numerology, Pranic Healing, Tantra-Mantra, and Yantra-Gem-Rudraksha therapies.

  • Vedic Astrology
  • Vastu Shastra
  • Tarot Reading
  • Numerology
More About Acharya Dharmadhikari Talk to