https://www.ganeshaspeaks.com/hindi/

दीपावली पर्व पर लक्ष्मी पूजन कर मां लक्ष्मी को करें प्रसन्न

दीपावली पर्व पर लक्ष्मी पूजन कर मां लक्ष्मी को करें प्रसन्न

माता लक्ष्मी अस्थायी तौर पर हमारे साथ रहती हैं। मां लक्ष्मी हम पर प्रसन्नता एवं संपदा की बौछार करती हैं। दीपावली पर्व पर धन की देवी महालक्ष्मी को प्रसन्न करने की लिए उनका पूजन किया जाता है। शास्त्रों के अनुसार यदि इस दिन सर्वश्रेष्ठ मुहूर्त में सही विधि-विधान के साथ मां लक्ष्मी का पूजन कर लिया जाए तो अगली दीपावली तक लक्ष्मी कृपा से घर में धन और धान्य की कमी नहीं रहती।

मां लक्ष्मी पूजन की शुरूआत वैकुंठपति श्री नारायण की पूजा द्वारा की जाती है। देवताओं और राक्षसों की लड़ाई में जब इंद्रदेव पराजय हुए तो राक्षसों ने उनकी सारी धन दौलत को छीन लिया था। इस समय के दौरान देव इंद्र ने पहाड़ों में शरण ली एवं ब्रह्माजी की सलाह अनुसार मां लक्ष्मी की पूजा की। इस पूजा अर्चना के कारण इंद्रदेव को फिर से उनकी धन संपदा वापिस मिली।

भगवती महालक्ष्मी का मंत्र –
ॐ श्रीं हीं श्रीं कमले कमलालये प्रसीद ।
प्रसीद श्रीं हीं श्रीं ॐ महालाक्ष्मै नमः ।।

उपासकों की इच्छाएं पूर्ण होती हैं एवं धन संपदा मिलने के साथ उपासकों का भाग्योदय होता है।

लक्ष्मी पूजन तथा सरसवती पूजन :
धनतेरस एवं दीपावली के दिन लक्ष्मीपूजन के लिए प्रातःकाल में स्नान कर स्वच्छ वस्त्र धारण करें। शुभ मुहुर्त देखकर घर के पूजा स्थल पर स्वच्छ आसन पर माता लक्ष्मी जी की स्थापना करें। उनको फूल, चावल एवं कुमकुम चढ़ाएं। उसके सामने ज्योत जलाएं एवं उपरोक्त मंत्र का १०८ बार जाप करें। आप इससे अधिक बार भी कर सकते हैं, लेकिन श्रद्घाभावपूर्ण करें। इस तरह करने से आपको अधिक लाभ प्राप्त होंगे। पूजा संपूर्ण होने के बाद ब्रह्मण तथा बच्चों को अपनी क्षमता अनुसार दान दें।

यह दीपावली उत्सव आपके घर में हमेशा के लिए सुख समृद्घि एवं शांति लेकर आए। इसके अलावा इस पवित्र पर्व पर आप अपने घर या कार्यस्थल पर बने पूजा स्थान में श्री यंत्र तथा मेरूपृष्ठ श्री यंत्र की स्थापना करें। इस यंत्र की विधि विधान अनुसार नित्य पूजा करने से आपको अधिक लाभ प्राप्त होंगे।

इसके अलावा आप हमारे वेब पोर्टल पर उपलब्ध हमारे स्टोर से भी उपरोक्त यंत्रों को खरीद सकते हैं। हम आपको सक्रिय एवं प्रमाणित यंत्र उपलब्ध करवाने में सक्षम हैं। इसके अलावा आपको यंत्र की स्थापना से लेकर पूजा विधि तक का मार्गदर्शन भी मिलेगा।

गणेशजी के आशीर्वाद सहित,
धर्मेश जोषी
गणेशास्पीक्स टीम

Continue With...

Chrome Chrome