वृषभ मासिक
Oct 2026
यह महीना आपके लिए वैसे तो बढ़िया रहने वाला है, क्योंकि आपको कुछ छोटी-छोटी समस्याएं लगी रहेगी, जिनको लेकर आप आसानी से दूर कर सकेंगे। आपको अपने स्वास्थ्य को लेकर थोड़ा सावधानी बरतनी होगी, क्योंकि आपको कुछ लापरवाही के कारण आपकी समस्याएं बढ़ेगी। प्रेम जीवन जी रहे लोग अपने साथी को बेहतर फील कराने की कोशिश में लगे रहेंगे और उनका अपने साथी से रिश्ता काफी मजबूत होगा। दोनों घूमना फिरना मौज मस्ती करना एक दूसरे के लिए गिफ्ट लाना आदि पर ध्यान देंगे, जिससे रिश्ते में नयापन आएगा। आप अपने रिश्ते को परिवार के सदस्यों के सामने भी उजागर कर सकते हैं। आपके भाई व बहनों से किसी संपत्ति को लेकर कोई वाद विवाद छिड़ सकता है। आपको किसी कानूनी मामले को लेकर किसी अच्छा वकील से बातचीत करने की आवश्यकता है। कार्य क्षेत्र में आपको टीमवर्क के जरिए काम करने का मौका मिलेगा। किसी नई नौकरी का आपको ऑफर आ सकता है, लेकिन फिलहाल पुराने में ही टिक रहना आपके लिए बेहतर रहने वाला है। पारिवारिक मामलों को आप घर से बाहर न जाने दे। विद्यार्थी अपनी पढ़ाई लिखाई में मेहनत तो अधिक करेंगे, लेकिन उनको इतना फल न मिलने से थोड़ी समस्या आएगी, इसलिए आपको अपने लक्ष्य को पकड़ कर चलने की आवश्यकता है, जिससे आपका पढ़ाई में खूब मन लगेगा। आपको अपने खर्चों को लेकर बजट बनाकर चलना होगा, तभी आप भविष्य को लेकर कोई जनसंचार कर पाएंगे, नहीं तो आपकी समस्याएं बढ़ेगी।.
मासिक जीवन के विभिन्न क्षेत्रों के लिए राशिफल
प्रेम जीवन जी रहे लोगों के लिए यह महीना बाहर लेकर आएगा। रिश्ते में नयापन आएगा। आप अपने साथी के लिए नए-नए गिफ्ट लेकर आएंगे, जिससे दोनों की अंडरस्टैंडिंग भी अच्छी रहेगी और दोनों के बीच प्रेम भी भरपूर रहेगा। यदि आप किसी से प्रेम करते हैं, तो इस समय मैं आप उनसे अपने प्रेम का इजहार कर सकते हैं, जिससे आपका अकेलापन भी दूर होगा। वैवाहिक जीवन में इस महीने किसी बात को लेकर दोनों के बीच लड़ाई झगड़ा बढ़ेंगे, इसीलिए आप छोटी-छोटी बातों पर गुस्सा करने से बचे। ससुराल पक्ष के किसी व्यक्ति से मिलकर आप किसी वाद विवाद से दूर होंगे और दोनों अपने रिश्ते में काफी खुश रहेंगे।
और पढ़ेंइस महीने आपको पेट संबंधित समस्याएं परेशान करेंगी, जिनके लिए आपको कुछ टेस्ट भी कराने पड़ सकते हैं। आप इसे हल्के में ना ले, क्योंकि यह कोई बाद में बड़ी समस्या बन सकती है, इसलिए आपको बाहर के खाने पीने के साथ-साथ कोई ऐसी चीज खाने से बचना होगा, जिससे कि आपको कोई इंफेक्शन आदि ना हो सके। आपको अच्छे खान-पान पर ध्यान देने की आवश्यकता है, जिससे आपकी रोग प्रतिरोध क्षमता बेहतर हो सके और आपको वाहनों का प्रयोग इस महीने थोड़ा समझदारी दिखाते हुए करना होगा और अपनी दिनचर्या को बेहतर बनाए रखें।
और पढ़ेंइस महीने आप अपने धन को लेकर योजना बनाकर चले, क्योंकि आप व्यर्थ में काफी धन व्यय करेंगे, जिससे आपका कोई नुकसान भी होने की संभावना है। आपको थोड़ा संभल कर चलना होगा। किसी के कहने में आकर कोई इंवेस्टमेंट इस समय में बिल्कुल ना करें। आप अपने घर की साज-साज पर भी अच्छा खासा खर्चा करेंगे। संतान को कहीं बाहर पढ़ाई के लिए भेज सकते हैं, जिसमें भी आपका धन अधिक खर्च होगा। आपके परिवार के सदस्य की सेहत में गिरावट आ सकती है, जिसमें आपको अच्छा खासा धन खर्च होगा।
और पढ़ेंबिजनेस कर रहे लोगों को इस महीने काफी उतार चढ़ावों का सामना करना पड़ेगा, उन्हें व्यर्थ के झगड़ा झंझटों से दूर रहने की आवश्यकता है। बहुत मेहनत करने के बाद भी आपका मन इधर-उधर भटकेगा। आप यदि किसी कार्य क्षेत्र की कोई डील को फाइनल करने जा रहे हैं, तो उसमें आपको कुछ समय रुकना बेहतर रहेगा, तो आपको अच्छी सफलता हासिल होगी। नौकरी की तलाश कर रहे लोगों के लिए यह महीना बढ़िया रहने वाला है, क्योंकि कोई बेहतर अवसर हाथ लगेगी और जो लोग पहले से कहीं काम कर रहे हैं, उन्हें काम करने में खूब मजा आएगा। आप नौकरी में बदलाव के बारे में सोच विचार न करें।
और पढ़ेंविद्यार्थियों को इस महीने अपने पढ़ाई को लेकर लापरवाही करने से बचना होगा। आपको इस समय में कोई भी निर्णय बहुत ही समझदारी दिखाते हुए लेना होगा, नहीं तो आने वाले समय में भी आपके लिए समस्या बन सकती है। आपको अपने ओवर कॉन्फिडेंट होने के कारण किसी प्रतियोगिता में भी लापरवाही दिखा सकते हैं, जिसका आपको बाद में नुकसान उठाना पड़ सकता है। आप इस समय थोड़ा ध्यान देकर अपने कामों को करें। यदि आप अपने कॉलेज या विषयो में कोई बदलाव करने की सोच रहे हैं, तो वह आप बिना सोचे समझे ना करें।
और पढ़ेंअन्य राशिफल
इस महीने परेशानियों का सामना कर रहे है आप? तो अभी गणेशास्पीक्स पर पहली कॉल या पहली चैट बिल्कुल मुफ़्त पाएं! और अपनी परेशानियों का समाधान लें!










