वृषभ साप्ताहिक
27-09-2026 – 03-10-2026
वृषभ राशि के जातकों के लिए सप्ताह थोड़ा सावधानी से रहने वाला रहेगा, आपकी सेहत की बात करें तो पेट से संबंधित किसी भी समस्या को नजर अंदाज न करें, आर्थिक स्थिति के लिए सप्ताह थोड़ा परेशानी वाला रहेगा, जमीन, जायदाद आदि में धन का निवेश न करें, व्यापारियों को अपना व्यापार बढ़ाने के लिए बहुत अधिक मेहनत करने की आवश्यकता है, नौकरी वाले जातक किसी प्रकार की कन्फ्यूजन के कारण अपनी नौकरी में बदलाव का विचार ना करें, वैवाहिक संबंधों में किसी प्रकार की गलतफहमी के कारण तनाव हो सकता है, नौकरी वाले जातकों का अपने प्रेमी साथी के साथ किसी बात को लेकर विवाद हो सकता है, शिक्षा के लिए सप्ताह ठीक रहेगा, परंतु अपने करियर में सफलता प्राप्त करने के लिए आपको मेहनत करनी होगी।.
साप्ताहिक जीवन के विभिन्न क्षेत्रों के लिए राशिफल
इस सप्ताह आपके प्रेम संबंधों की बात कर रहे है तो आपका मन कहीं बाहर भटक सकता है, जिसके कारण आपके रिश्ते में दरार पड़ सकती है, आप अपने रिश्ते को संभालने की कोशिश करें, आपके वैवाहिक संबंधों की बात करते करें तो आपके रिश्ते में तनाव बना रहेगा, जिसके कारण आपके वैवाहिक संबंधों में सुख की कमी रहेगी, आप अपने जीवन साथी के साथ बैठकर बातचीत करें और अपने जीवन की खटास को दूर करने का प्रयास करें।
और पढ़ेंइस सप्ताह आपकी सेहत की बात करें तो आपको इस सप्ताह कोई लंबी बीमारी बहुत अधिक परेशान कर सकती है, इस सप्ताह आप बाहर का खाना पीना कम ही खाएं, आपको पेट से संबंधित कोई समस्या परेशान कर सकती है, आप अपने सर और अपनी आंखों का ध्यान रखने में किसी प्रकार की कोई लापरवाही ना बरते, थोड़ी सी भी समस्या होने पर डॉक्टर के पास अवश्य जाएं आप अपनी दिनचर्या में मॉर्निंग वॉक करने की आदत डालें, मानसिक तनाव को दूर करने के लिए बाहर घूमने का भी प्लान बना सकते हैं।
और पढ़ेंइस सप्ताह आप की आर्थिक स्थिति की बात करें तो इस सप्ताह की हार्दिक स्थिति की बात करें तो आप अपने धन को सोच समझ कर ही करे और सही कार्यों में लगाने का प्रयास करें, शेयर मार्केट में पैसा लगाने वाले जातकों को भी सावधान रहना होगा, कम पैसा लगे तो अच्छा रहेगा, यदि आप अपना कोई घर, मकान इत्यादि खरीदना चाहते हैं तो बिना किसी सलाह के आगे ना बढे, यदि आप किसी कार्य के लिए लोन लेना चाहते हैं तो आपके लिए समय अच्छा रहेगा।
और पढ़ेंइस सप्ताह आपके व्यवसाय और करियर की बात करें तो व्यापारियों को अपना व्यापार बढ़ाने के लिए बहुत अधिक मेहनत करनी पड़ सकती है, आपका भाग्य आपका पूरा साथ देगा, आपके पुराने कांटेक्ट से आपको कोई बड़ी डिल मिल सकती है, जिससे आपका व्यापार बहुत अधिक बढ़िया चलेगा, नौकरी करने वाले जातकों की बात करें तो इस सप्ताह आपको आपके दफ्तर में किसी प्रकार की कंफ्यूजन हो सकती है, इसीलिए आप किसी भी बदलाव के बारे में विचार ना करें।
और पढ़ेंइस सप्ताह आपकी शिक्षा और ज्ञान की बात करें तो विद्यार्थियों के लिए समय ध्यान भटकाने वाला रहेगा, जिसके कारण आपकी पढ़ाई में थोड़ी कम रुचि नजर आएगी, आपका दिमाग पढ़ाई के साथ-साथ सोशल मीडिया पर भी बहुत अधिक रहेगा, जिसके कारण आपकी पढ़ाई का नुकसान भी हो सकता है, यदि आप घर से दूर जाकर किसी कंपटीशन की तैयारी करना चाहते हैं तो आप अपने कार्य पर ही फोकस रखें, मेहनत करने से ही आपको सफलता की प्राप्ति होगी।
और पढ़ेंअन्य राशिफल
इस सप्ताह परेशानियों का सामना कर रहे है आप तो अभी गणेशास्पीक्स पर पहली कॉल और पहली चैट बिल्कुल मुफ़्त पाएं! और अपनी परेशानियों का समाधान लें!










