धनु मासिक
Jun 2026
यह समय आपके लिए वैसे तो अच्छा रहेगा, लेकिन कुछ पारिवारिक समस्याएं रहने के कारण आपकी पढ़ने में मन भी कम लगेगा, जिससे आपके हाथ से कोई सुनहरा अवसर निकल सकता है, जो बाद में आपको समस्या देगा। यदि आप किसी नए शोध को करने की कोशिश कर रहे हैं, तो उसके लिए आप समय में तैयारी कर सकते हैं। आपको अपनी मेहनत को बढ़ाने की आवश्यकता है, तभी आप किसी कंपटीशन में बैठ सकेंगे।.
मासिक जीवन के विभिन्न क्षेत्रों के लिए राशिफल
वैवाहिक जीवन में इस महीने आपको खुशियां भरपूर रहेंगी। आपके रिश्ते में प्रेम व जोश भरपूर रहेगा, कहीं घूमने जाना, शॉपिंग करना आदि के लिए आप समय निकालेंगे और आप दोनों एक दूसरे को ज्यादा से ज्यादा समय देंगे, जिससे दोनों को अपने पिछली की गई गलतियों का भी एहसास होगा। प्रेम जीवन जी रहे लोगों में इस महीने अहम आने के कारण लड़ाई झगड़े बढ़ेंगे, जो आपको टेंशन देंगे। इस महीने आपकी कोई पुरानी छुपा हुआ राज भी साथी के सामने आ सकता है, इसलिए आपको उनसे कोई भी बात गुप्त नहीं रखनी है।
और पढ़ेंइस महीने आपको टेंशन अधिक रहेगी। आपकी कोई लंबे समय से चली आ रही समस्या आपको परेशान करेगी। आपको तनाव अधिक रहने से शरीर में भी बेचैनी बनी रहेगी, जिसके लिए आपको सुबह की सैर करना या फिर कहीं घूमने फिरने जाना बेहतर रहेगा। आपको मेडिटेशन करना भी इस समय में अच्छा रहेगा। आपको कोई छाती से संबंधित समस्या हो सकती है, जिसे आप नजरअंदाज बिल्कुल ना करें।
और पढ़ेंधन के हिसाब से यह महीना आपके लिए काफी बेहतर रहेगा। आप महंगी गाड़ी खरीदना और अपने शौक पूरे करने पर भी अच्छा खासा धन खर्च करेंगे। इस महीने आप किसी से किए हुए वादे को भी आसानी से पूरा कर पाएंगे। आपको यदि किसी काम को लेकर कोई लोन चाहिए था, तो वह भी इस समय मैं आपको मिल सकता है। पैतृक संपत्ति को लेकर यदि कोई मामला कानून में विवादित था, तो उसमें भी फैसला इस महीने आपके पक्ष में आ सकता है। आप कहीं बाहर जाकर भी कोई बड़ा प्रोजेक्ट शुरू कर सकते हैं।
और पढ़ेंव्यापार कर रहे लोगों को इस महीने थोड़ा सोच समझकर निवेश करने की आवश्यकता है। यदि आप कोई इंवेस्टमेंट करें, तो उसमें किसी एक्सपर्ट की राय के बिना ना करें। पार्टनरशिप इस महीने कमजोर रहेगी, लेकिन कुछ नए लोगों से मिलकर आपको महीने के अंत में तो कोई कुछ प्रोजेक्ट मिल सकते हैं। नौकरी में कार्यरत लोग अपने बॉस से अपने रिश्तों को बेहतर रखने की कोशिश करें, इसलिए आपको अपनी वाणी पर संयम रखने की आवश्यकता है। आप किसी के कहीं सुनी बातों पर भरोसा ना करें। नौकरी में बदलाव के लिए यह समय बेहतर रहेगा।
और पढ़ेंअन्य राशिफल
इस महीने परेशानियों का सामना कर रहे है आप? तो अभी गणेशास्पीक्स पर पहली कॉल या पहली चैट बिल्कुल मुफ़्त पाएं! और अपनी परेशानियों का समाधान लें!










