धनु मासिक
Nov 2026
यह महीना आपके लिए वैसे तो बढ़िया रहने वाला है। आपको अपने रिश्ते में थोड़ा संभल कर चलने की आवश्यकता है। यदि किसी बात को लेकर आपको ऐसा लगे कि आपके और साथी के बीच बहसबाजी हो सकती है, तो आप उसमें चुप लगाएं। भाई बहनों का आपको पूरा साथ मिलेगा। आप परिवार के सदस्यों को लेकर कहीं घूमने फिरने भी जा सकते हैं। इस महीने आपका स्वास्थ्य भी पहले से बेहतर रहेगा, जिससे आप काम करने के लिए काफी एक्टिव रहेंगे और आप अपने आप को तरोताजा महसूस करेंगे, जिससे आपको थकान भी थोड़ा कम होगी। आपकी किसी पढ़ाई लिखाई से संबंधित समस्या को लेकर आपको थोड़ा ध्यान देना होगा और आप अपने गुरुजनों से सलाह मशवरा वश्य करें। आपकी कोई बात आपको इस महीने परेशान कर सकती हैं। आप अपने विषय में बदलाव को लेकर भी अपने किसी सीनियर से बातचीत करने की कोशिश करेंगे। किसी सरकारी योजना में आप इस महीने इन्वेस्टमेंट कर सकते हैं। संतान की जरूरतो पर आप पूरा ध्यान देंगे। आपको किसी बात को मन में नहीं रखना है, नहीं तो इससे बेवजह के लड़ाई झगड़े ही बढेगे। वाहनो का प्रयोग भी इस महीने आप थोड़ा सावधान रहकर करें।.
मासिक जीवन के विभिन्न क्षेत्रों के लिए राशिफल
प्रेम जीवन जी रहे लोगों के मन में इस महीने थोड़ी कशमकश अधिक रहेगी, क्योंकि यदि आप किसी से प्रेम करते हैं, तो उनसे अपने प्यार का इजहार करने की सोच रहे हैं, तो आपको इस महीने करने से बचना होगा, क्योंकि हर काम को करने का एक सही समय होता है। आपको अभी किसी को प्रपोज करने से बचना होगा, नहीं तो आपको उसमें जवाब नकारात्मक ही मिलेगा, जिससे आपके मन में ईर्ष्या द्धेष की भावना हो सकती है। वैवाहिक जीवन जी रहे लोगों को अपने रिश्ते में धैर्य व संयम से काम लेने की आवश्यकता है। आपको साथी की भावनाओं का सम्मान करना होगा और कोई भी बात आप थोड़ा सोच समझ कर बोले। आपका कोई पुराना प्रेमी इस समय में वापस आ सकता है। आप अपने जीवन साथी को बेहतर फील कराने के लिए उन्हें कोई गिफ्ट भी लेकर आ सकते हैं।
और पढ़ेंइस महीने आपकी रोग प्रतिरोध क्षमता तो बेहतर रहेगी, लेकिन आपको छाती व आंखों व स्किन से संबंधित कोई समस्या है, तो आप डॉक्टर से सलाह मशवरा समय से ले, नहीं तो बाद में इनके बढ़ने की संभावना है। आपको अपने प्राइवेट पार्ट्स का भी इस महीने थोड़ा खास ख्याल रखना होगा, क्योंकि इसमे कोई एलर्जी इन्फेक्शन आदि हो सकता है। इस महीने आप काम को लेकर व्यस्त रहेंगे, लेकिन फिर भी आप मेडिटेशन व सुबह की सैर करना आदि के लिए समय निकालेंगे। आपको इस महीने यात्राएं भी अधिक रहेगी, लेकिन फिर भी आप अपने खाने-पीने पर पूरा नियंत्रण रखेंगे।
और पढ़ेंधन के लिए इस महीने खर्चा भी बने रहेंगे। आपका सेविंग की ओर ध्यान थोड़ा कम होगा। आप किसी के कहने में आकर शेयर मार्केट अथवा लॉटरी आदि में अत्यधिक धन लगा सकते हैं, जिससे आपको कोई नुकसान होना संभव है। आपको किसी पैतृक संपति की इस महीने प्राप्ति हो सकती है। आप किसी कानूनी मामले पर इस महीने अच्छा खासा खर्चा करेंगे। वाहनों का प्रयोग थोड़ा सावधान रहकर करे। आप किसी यात्रा पर जाने की यदि सोच रहे थे, तो आपकी वह इच्छा इस महीने पूरी हो सकती है।
और पढ़ेंबिजनेस कर रहे लोगों को इस महीने मिले-जुले परिणाम मिलेंगे। आपको पार्टनरशिप में निवेश करने से बचना होगा, क्योंकि आपके साथ कोई धोखा हो सकता है, लेकिन आपको कुछ बड़े प्रोजेक्ट मिल सकते हैं, जो आपको अपनी मेहनत से मिलेंगे, इसलिए आपको अपनी मेहनत जारी रखनी होगी। नौकरी में कार्यरत लोगों मे यदि कोई वाद विवाद की स्थिति उत्पन्न हो, तो आपको उसमें चुप लगाना बेहतर रहेगा। आप अपने कामों को लेकर धैर्य व संयम बरते, तभी आपके सभी काम आसानी से पूरे होंगे।
और पढ़ेंइस महीने विद्यार्थी अपनी पढ़ाई पर फोकस करने की कोशिश तो करेंगे, लेकिन उनका मन पढ़ाई के अलावा किसी काम को करने में लग सकता है, जिससे उन्हें परीक्षा को देने में समस्या अवश्य आएगी। आपको यदि कुछ पढ़ाई लिखाई को लेकर समस्या है, तो आप अपने सीनियर से भी बातचीत कर सकते हैं। आप किसी के कहने में आकर अपने विषयो में कोई बदलाव न करें कहीं दूर जाकर पढ़ाई करने से आपको अच्छे बेनिफिट मिल सकते हैं। इस महीने आप अपनी तरक्की की राह पर आगे बढेगे। सरकारी नौकरी की तैयारी में लगे लोगों के लिए यह महीना बेहतर रहेगा।
और पढ़ेंअन्य राशिफल
इस महीने परेशानियों का सामना कर रहे है आप? तो अभी गणेशास्पीक्स पर पहली कॉल या पहली चैट बिल्कुल मुफ़्त पाएं! और अपनी परेशानियों का समाधान लें!










