कन्या राशि के प्रेमव्यवहार
कन्या राशि के प्रेमव्यवहार
तत्व :
पृथ्वी
गुण :
स्परिवर्तनशील; स्त्रीत्व; नकारात्मक
स्वामी ग्रह :
बुध
प्यार में देने वाले सबक :
शुद्धता और सतर्कता | प्यार शुद्ध और पवित्र होता हैं और आदरयोग्य होता हैं
प्यार में सीखने वाले सबक :
जुनून और उत्साह | इस बात को मानने की क्षमता रखना कि प्यार कृत्रिम शुद्धता या विश्लेषण के अलावा भी कुछ हैं |
व्यक्तिव :
कन्या राशि के जातक ईमानदार, कर्तव्यपरायण और आदर्शवादी होते हैं | सूक्ष्म, स्वच्छ और उचित, प्रतिस्पर्धी, जीवन वृत्ति इतना मजबूत होती है कि यह उनके जीवन और इच्छा पर हावी होती है | किसी भी चीज का विश्लेषण करने की क्षमता रखते हैं |कर्तव्य और व्यावहारिकता के लाभ के लिए आदर्श प्रस्तुत करने में विश्वास करते हैं | ये प्रतिबंध पसंद नहीं करते हैं | विनम्र और परिष्कृत होते हैं और मुस्कुराहट के साथ आगे बढ़ जाते हैं | ये यह समझते हैं कि काम करना और जिम्मेदारी निभाना इस दुनिया में बने रहने के लिए अत्यावश्यक हैं | इनके लिए उत्कर्षता मायने रखती हैं आदर्शवादिता नहीं | उत्कृष्टता और सीखने की इच्छा इनके लिए असली पुरस्कार हैं और आदर्शों और सपने इनके लिए ज्यादा मायने नहीं रखते हैं | यह सब इन्हे हर किसी के लिए और हर चीज के लिए आलोचनात्मक बना देता हैं | ये क्रोधी, लापरवाह, और उल्लासपूर्ण हो सकते हैं |
मेष राशि के लिए प्यार :
यह एक रहस्य है कि ये खुश और संतुष्ट कैसे रहेंगे | कन्या राशि के जातक जिज्ञासु प्रवृत्ति के होते हैं पर फ़िर भी ज्यादा नहीं जानना चाहते हैं | इनका यह मानना होता है कि जो जैसा होता हैं वो वैसा नहीं होता हैं | ये किसी भी कार्य में विभोर हो कर कार्य करते हैं और प्यार भी उनमें से एक हैं | ये अपने सबंधो के प्रति पूरी तरह समर्पित रहते हैं |पर इनके प्यार का एक व्यावहारिक पक्ष भी होता हैं | ये प्यार का उपयोगी पक्ष भी देखते हैं | ये हमेशा कमर कस कर काम में लगे रहते हैं | घर या कार्यालय ये अपने लायक उचित वातावरण बना लेते हैं | कार्य की उत्तमता इन्हे प्रेरणा देती हैं | इनके साथी को इनकी दृढ़ता और साफ़ सोच के बारे में जान लेना चाहिए | और एक अच्छे साथी को कन्या जातक के धीर-गंभीर स्वभाव को थोड़ा प्रफ़ुल्लित करना चाहिए |
प्रेम आचरण :
कन्या जातक उदार,समर्पित,निष्ठावान और कर्तव्यपरायण होते हैं | ये जिन्हे प्यार करते हैं उनका बहुत ध्यान रखते हैं और उनके लिए एक खुशनुमा जगह बनाने की कोशिश करते हैं | इन्हे अपने साथी पर निर्भर होना अच्छा नहीं लगता हैं और जीवन की सभी अवस्था में ये काम करना पसंद करते हैं | यह स्वास्थ्य का सबसे ज्यादा ध्यान रखने वाली राशि चिह्न हैं | ये फ़िट रहने के लिए कुछ भी कर सकते हैं | ये अपने जैसी सोच वाला साथी चाहते हैं या फ़िर ये उन्हे अपने जैसा बनाने के फ़ेर में लगे रहते हैं | इन्हे समय बर्बाद करना अच्छा नहीं लगता हैं | ये शुद्ध, निर्दोष दिल और प्यार में निष्कपट होते हैं | कभी-कभी अपने साथी की गल्तियों के प्रति कुछ ज्यादा ही आलोचनात्मक हो जाते हैं | ईर्ष्या और प्रतिस्पर्धा भी इनके रिश्तों को बिगाड़ सकता है |
Get 100% Cashback On First Consultation
Astrological Elements
अग्नि तत्व की राशियां
जल तत्व की राशियां
पृथ्वी तत्व की राशियां
वायु तत्व की राशियां
Get Your 2023 Horoscope
Know with whom you share the best and worst relations with, based on your Zodiac Sign.
Explore Astrology
राशि
The most easy to understand feature of Astrology
Moon Sign
The factor influencing your mind and emotions
Planets
Explore all about the 9 Agents of God – the 9 Planets
Ascendant
The House which forms the basis of the Horoscope
कुंडली के 12 भाव
The 12 crucial components that make up the Horoscope
नक्षत्र
Explore the deeper aspects of the human psyche