कन्या राशि की प्रकृति
कन्या राशि की प्रकृति
कन्या राशि को कुंवारी कन्या द्वारा दर्शाया जाता हैं | जो पवित्रता को दर्शाता हैं | आप पाखंडी हो सकते हो पर हमेशा नहीं | आपमें अच्छे और बुरे को पहचानने की शक्ति हैं जो आपको भेदभाव करने वाला बनाता हैं |आप के अन्दर एक अलौकिक क्षमता हैं जिससे आप लोगों के गलत उद्देश्यों को भांप लेते हैं | यह आपको दूसरों के साथ चौकस व्यवहार करने में मदद करता हैं | ऐसे तो आप निष्क्रिय रहते हैं,परन्तु जब स्थिति की मांग हो तो आप बहुत फ़ुर्ती से काम कर लेते हैं | आप साफ़ सफाई को लेकर सनकी हैं, जो दूसरों को परेशान कर सकता हैं | यद्यपि आप बुद्धिमान हैं, लेकिन आप अपने दैनिक कामकाज को लेकर उलझन महसूस करते हैं | आप वास्तव में बहिर्मुखी नहीं हैं लेकिन आप नए संपर्क बनाने में अच्छे हैं | आपकी जिम्मेदारी की गहरी भावना आपको अक्सर भारी तनाव में डाल देती हैं | आप भावुक हो सकते हैं, लेकिन आप शायद ही कभी अपनी भावनाओं को सार्वजनिक करते हैं और उन्हें अपने आप तक ही रखना पसंद करते हैं | आप कई बार आलोचनात्मक हो जाते हैं जिससे आपके आस पास के लोगो के साथ तकरार हो सकता हैं | आप सबसे ज्यादा सफ़ाई पसंद हैं जिसके कारण आप के चारों ओर सब कुछ साफ और स्वच्छ हालत में होता हैं |
स्वामी ग्रह: बुध
कन्या बुध ग्रह है जो न केवल अपने लेकिन यह न केवल आपके विचार का प्रतीक हैं बल्कि आप जिस तरह उन्हें व्यक्त करते हैं उसका भी प्रतीक हैं | यह ग्रह भाषा की जानकारी के लिये उपयोगी हैं | यह किसी भी अन्य ग्रह की तुलना में सूर्य के चारों ओर तेजी से चक्कर लगाता हैं | बुध आपकी बौद्धिक चयन की क्षमता के लिए भी जिम्मेदार होता हैं जिससे कि आप अच्छे और बुरे में फ़र्क कर पायें | कन्या राशि का यह महत्वपूर्ण ग्रह हर उपलब्ध जानकारी को परखता हैं |
छठंवा सदन: कार्य
छठा सदन आपके कार्य प्रदर्शन और काम करने की दक्षता से संबंधित हैं और जरूरी नहीं हैं की यह कैरियर से ही संबंधित हो | यह आपके निजी जीवन के कर्तव्यों और जिम्मेदारियों को प्रभावित करता हैं बजाय की आपके काम के जिसके द्वारा आप अपनी रोजी रोटी कमाते हैं | यह क्षेत्र ऐसा हैं जंहा आप स्वास्थ्य और चिकित्सा के बारे में ज्ञान की तलाश में रहते हैं | यह केवल दैनिक काम काज के बारे नहीं प्रभावित करता हैं बल्कि स्वच्छता की दैनिक आदतों को भी प्रभावित करता हैं |
तत्व: पृथ्वी
आप धरातलीय समूह से संबंधित है और यह बहुत सही है क्योंकि पृथ्वी व्यावहारिकता का प्रतिनिधित्व करता हैं | आप अपनी सोच में अत्यंत व्यावहारिक हैं | आप तार्किक बुद्धि के हैं | आप के अन्दर एक अलौकिक शक्ति है जिससे आप धोखा देने वालो को पहचान लेते हैं | ज्योतिष के सिंद्धान्तो के अनुसार, आप अपने पैर मजबूती से जमीन पर रखते हैं अर्थात जो असली हैं केवल उसे ही स्वीकारते हैं आप काल्पनिक दुनिया से कोसो दूर रहते हैं यही मुख्य कारण है कि आपके सुझावों की मांग दूसरों से ज्यादा हैं |
शक्ति
बुद्धिमत्ता आपकी सबसे बड़ी शक्ति हैं | वास्तव में, आप सभी राशियों के चक्र में सबसे ज्यादा बुद्धिमान राशि हैं | आपकी विश्लेषणात्मक समझ आपको कठिन स्थिति की समीक्षा करने की क्षमता प्रदान करता हैं | आप तुलनात्मक शक्तियों से उपहारित हैं | आपको धोखा देना मुश्किल ही नहीं नामुमकिन हैं |आप कभी भी सत्ता या पैसे के लिए गिर नहीं सकते हैं |
कमजोरी
व्यावहारिकता आपकी सबसे प्रमुख शक्ति हैं, लेकिन इसकी अधिकता आपकी कमजोरी भी बन सकती हैं | आप सफाई पसंद इंसान पर कई बार अनावश्यक रूप से परेशान हो जाते हैं | आप अपने आसपास की हर चीज और हर किसी को शक के नजरिए से देखते हैं | हर किसी के काम में टांग अड़ाना आपकी एक बुरी आदत हैं | सब कुछ सही क्रम में रखने की आपकी प्रकृति अन्य लोगों को परेशान कर देती हैं |
Get 100% Cashback On First Consultation
Astrological Elements
अग्नि तत्व की राशियां
जल तत्व की राशियां
पृथ्वी तत्व की राशियां
वायु तत्व की राशियां
Get Your 2023 Horoscope
Know with whom you share the best and worst relations with, based on your Zodiac Sign.
Explore Astrology
राशि
The most easy to understand feature of Astrology
Moon Sign
The factor influencing your mind and emotions
Planets
Explore all about the 9 Agents of God – the 9 Planets
Ascendant
The House which forms the basis of the Horoscope
कुंडली के 12 भाव
The 12 crucial components that make up the Horoscope
नक्षत्र
Explore the deeper aspects of the human psyche