होम » भविष्यवाणियों » राजनीति » जानिए Mayawati horoscope UP Election 2022 के लिए कितनी दमदार?

जानिए Mayawati horoscope UP Election 2022 के लिए कितनी दमदार?

मायावती का भविष्यवाणी: UP चुनाव 2022 में उनकी महत्वपूर्णता

UP Election 2022 को लेकर BSP (बहुजन समाज पार्टी) की प्रमुख मायावती (Mayawati) ने भले ही चुनाव नहीं लड़ने की बात कही हो, लेकिन वे सभी 403 सीटों पर उम्मीदवार उतारने की तैयारी कर रही हैं। BSP के महासचिव सतीश चंद्र मिश्रा (Satish Chandra Mishra) ने तो यह दावा तक कर दिया है कि बहुजन समाज पार्टी सरकार भी बनाएगा। बहरहाल, बहनजी यानी मायावती Mayawati ने अभी तक किसी से भी गठबंधन नहीं किया है। क्या मायावती की कुंडली (mayawati horoscope) में ग्रहों का गठबंधन उनके लिए कुछ अच्छे दिन लाने की योजना बना रहा है। क्या मायावती की कुंडली Mayawati horoscope UP Election 2022 में सरकार बनाने में उनकी मदद करेगी। क्या कहती है BSP Supremo Mayawati की सूर्य कुंडली, जानते हैं।


जानिए Mayawati horoscope UP Election 2022 के लिए कितनी दमदार?
मायावती जन्म -15 जनवरी 1956
स्थान- नई दिल्ली

Mayawati horoscope (मायावती की कुंडली)में तीन प्रमुख ग्रह चंद्र, सूर्य और बुध की युति मकर राशि में है, यह युति उन्हें बहुत तेज और चतुर राजनीतिज्ञ बनाती है। यही युति उनके महात्वाकांक्षी होने और अच्छे नेतृत्व कौशल के साथ मजबूत व्यक्तित्व का गुण भी देती है। तीनों प्रमुख ग्रह उन्हें जनता के साथ जोड़े रखने में मदद करते हैं।

हालांकि मायावती की कुंडली में ऊर्जावान मंगल, अनुशासित शनि और भ्रामक राहु के साथ है। मंगल की इसी एनर्जी को शनि ने संवारा है और राहु ने उसे बढ़ाया है। किसी भी राजनेता के लिए यह एक महान गुण हो सकता है। हालांकि मंगल और राहु की युति कुंडली में अंगारक दोष बनाती है और यह युति कई समस्याओं का भी कारण बनती है। ऐसी युति से पीड़ित लोग कई बार अपने लक्ष्य से भटक जाते हैं। वे लक्ष्य तक पहुंचने की यात्रा किसी गहरी खाई में गिर जाते हैं। राहु आग में घी का काम करता है और विवादों में कानूनी अड़चन भी यहां देता है।

हमने देखा है कि कई उप्र की सीएम रहने के बाद मायावती महत्वाकांक्षी रही और उनकी नजर हमेशा केंद्र में बनी रही, लेकिन Mayawati horoscope up Election 2022 के लिए उनकी मदद करने वाला है, देखते हैं।

साल 2022 में आपकी मदद कौन से ग्रह करेंगे, क्या होंगे सफल या बढ़ेगी मुश्किल, क्या है साधारण उपाय, पाइए अपनी FREE कुंडली रिपोर्ट यहां।


मायावती की कुंडली के ग्रहों पर up Election 2022 के समय गोचर ग्रहों का भी असर रहेगा। अभी बृहस्पति कुंभ राशि में गोचर कर रहे हैं। अप्रेल में गुरु राशि परिवर्तन करके मीन राशि में जाएंगे। फिलहाल कुंभ का बृहस्पति Mayawati horoscope में उनके जन्म के शुक्र के ऊपर से गुजर रहा है, जो उनके उप्र विधानसभा चुनाव 2022 में उनकी पार्टी की स्थिति को मजबूत करने में मदद करेगा।

मकर राशि की होने के कारण अभी वे शनि की साढ़े साती से भी पीड़ित हैं। हालांकि शनि की साढ़े साती के बावजूद बृहस्पति का यह गोचर उनके लिए अच्छा रहेगा, लेकिन मुख्यमंत्री बनने की उनकी राह में गोचर का शनि अड़ंगे डाल सकता है। शनि मकर राशि में है, जो उनकी कुंडली में जन्म के तीन ग्रह चंद्र, सूर्य और बुध के ऊपर से गुजर रहा है। यह उनकी और उनके पार्टी के बीच कुछ अशांत स्थितियां पैदा कर सकता है।

अतीत की कुछ परेशानियां भी उन्हें संकट में डाल सकती है। फिर भी यदि बीएसपी प्रमुख मायावती दूसरी पार्टियों को देखते हुए अपनी रणनीति बनाती है, तो उन्हें अच्छी सफलता मिल सकती है। तीन ग्रहों के ऊपर से शनि का जाना बीएसपी के लिए उप्र विधानसभा चुनाव में उतनी वांछित सफलता में बाधक बन सकता है। हालांकि इस बार उनका दांव कुछ विशेष है।

यदि आपकी वांछित सफलता कहीं अटक रही है, या आप भी शनि से पीड़ित हैं, तो साधारण उपाय से अपनी छुटे काम बनाइए। बात करें हमारे विशेषज्ञ ज्योतिषियों से अभी


बहुजन समाज पार्टी के उम्मीदवारों की बात करें, तो यूपी चुनाव 2022 के लिए Mayawati इस बार नए लोगों पर दांव लगा रही है। कम से कम पूर्वांचल क्षेत्र में अभी तक जितने उम्मीदवारों की सूची सामने आई है, वे नए लोग हैं। ऐसे में राजनीतिज्ञ पंडितों को यह समझने में वक्त लग रहा है कि क्या इतने बड़े चुनाव में मायावती का यह दांव काम आएगा। क्या नए उम्मीदवारों जनता की नजर में खरे उतरेंगे। खैर यह देखने वाली बात होगी कि मायावती के लिए नए उम्मीदवार काम के हैं या नहीं, लेकिन यह जरूर कह सकते हैं कि Mayawati horoscope में इस बार उनकी पार्टी के लिए सीटें बढ़ाने का दम जरूर है। बहरहाल, उनकी सीधी टक्कर योगी आदित्यनाथ और अखिलेश यादव से है।


★ WRITTEN & ASTROLOGICALLY VERIFIED BY

Acharya Dharmadhikari

Acharya Dharmadhikari

Ganesha Verified Ganesha Verified
Vedic Astrologer & Vastu Consultant
rating

4.9 rating

years

35 Years

consultations

52k+ consultations

A Chemist and Jyotish Parasharam from London, he is a global grandmaster. Author of 19 stock market books, with a massive legacy of analyzing 275,000+ horoscopes and 2,500+ media shows, he is the ultimate, most trusted solver for Vastu, Tarot, Numerology, Pranic Healing, Tantra-Mantra, and Yantra-Gem-Rudraksha therapies.

  • Vedic Astrology
  • Vastu Shastra
  • Tarot Reading
  • Numerology
More About Acharya Dharmadhikari Talk to