कैसा होगा Guru ka rashi parivartan 2022 का आप पर असर

कैसा होगा Guru ka rashi parivartan 2022 का आप पर असर

ग्रह हमेशा अपनी चाल से आगे बढ़ते रहते हैं। अपने निश्चित समय पर ग्रह एक राशि से दूसरी राशि में प्रवेश करते हैं और आगे बढ़ना जारी रखते हैं। उनके इस तरह सेे आगे बढ़ने को और एक राशि से दूसरी राशि में प्रवेश करने को ग्रहों का गोचर या ग्रहों का राशि परिवर्तन कहते हैं। ग्रहों में संतान, वृद्धि, ज्ञान, बुद्धि, विकास, उन्नति का कारक ग्रह गुरु 13 अप्रेल को राशि परिवर्तन करके कुंभ से अपनी राशि मीन में प्रवेश करेंगे। गुरु का मीन राशि में गोचर 2022 (Jupiter Transit in Pisces) सभी राशियों को अलग-अलग तरीके से प्रभावित करने वाला है। किसी राशि के लिए guru ka rashi parivartan 2022 पहले भाव में होगा, तो किसी के लिए गुरु का मीन राशि में प्रवेश दूसरे या तीसरे भाव में होगा। इस तरह यह गुरु राशि परिवर्तन 2022 सभी के लिए विशेष फलदायक होगा। मीन गुरु की अपनी राशि है, इसलिए ज्यादातर लोगों को गुरु के शुभ फल ही प्राप्त होंगे। देखते हैं अलग-अलग राशियों पर गुरु के मीन राशि में प्रवेश (Jupiter Transit in Pisces ) का क्या फल होगा –


गुरु का मीन राशि में गोचर (guru ka rashi parivartan 2022) का भारत पर असर

हमारे देश पर गुरु के राशि परिवर्तन 2022 का बहुत असर होगा। हमारा देश 15 अगस्त 1947 को आजाद हुआ। इस हिसाब से हमारे देश की कुंडली वृषभ लग्न की बनती है। गुरु का 2022 में मीन राशि में गोचर भारत की कुंडली में ग्यारहवें भाव में होगा। इस हिसाब से देश के लिए guru ka rashi parivartan 2022 एक शुभ परिवर्तन की बेला होगी। बाहरी देशों के साथ हमारी नेटवर्किंग बढ़ेगी। देश में सरकार कई नए प्रोजेक्ट शुरू कर सकती है। सरकार की ओर से कई ऐसी योजनाएं भी बनेंगी, जो आम लोगों को काफी पसंद आएगा। देश को लंबे समय से चल रही परेशानियों से मुक्ति मिलेगी।


विभिन्न राशियों पर गुरु के मीन राशि में गोचर (guru ka rashi parivartan 2022) का प्रभाव–

मेष (Aries) पर गुरु के राशि परिवर्तन 2022 (guru ka rashi parivartan 2022) का प्रभाव

साल में एक बार राशि बदलने वाले गुरु मीन राशि में 13 अप्रेल से गोचर (guru ka rashi parivartan 2022) करेंगे। मेष राशि के लिए गुरु का राशि परिवर्तन 2022 में 12वें स्थान से होगा। कुंडली में 12वें स्थान को व्यय स्थान कहा जाता है। 12वें भाव में आने से आपको कई चिंताओं से मुक्ति मिलेगी। गुरु छठे स्थान पर सीधी दृष्टि डालेंगे। इससे आपकी कई स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों का समाधान भी हो जाएगा। इस समय आप आर्थिक रूप से मजबूत होने के लिए कई प्रयास करेंगे। खर्च भी खूब होगा। गुरु के मीन राशि में गोचर करने से मेष राशि के लोग किसी प्रॉपर्टी में इनवेस्ट कर सकते हैं। नौकरी या बिजनेस करने वाले लोगों के लिए यह समय कुछ नई शुरुआत करने वाला हो सकता है। आपको कुछ नए ऑप्शन भी मिल सकते हैं। घर-परिवार में अच्छा माहौल रहेगा। इस समय घर में किसी तरह का कोई मांगलिक प्रसंग बन सकता है। हालांकि अनावश्यक खर्चों से कभी-कभी आप परेशान हो सकते हैं। मेष राशि के लोगों को गुरु के मीन राशि में गोचर (Jupiter Transit in Pisces ) के और अच्छे फल प्राप्त करने केे लिए वेदोक्त पद्धति से रुद्राभिषेक पूजा करवाना चाहिए।

वृषभ (Taurus) पर गुरु के मीन राशि में गोचर 2022 का प्रभाव

गुरु को ज्ञान का प्रतीक माना जाता है। गुरु हमेशा वृद्धि का कारक रहा है। साल 2022 में गुरु कुंभ राशि से मीन राशि में प्रवेश करेंगे। 2022 में गुरु का राशि परिवर्तन (guru ka rashi parivartan 2022) वृषभ राशि के लिए साधारण से अच्छा हो सकता है। गुरु वृषभ राशि के लिए मीन राशि में गोचर के दौरान 11वें भाव से गुजरेगा। यह समय आपको कई तरह के सम्मान देगा। संतान संबंधी चिंता दूर होगी। वृषभ राशि के लोगों को इस समय आर्थिक परेशानी दूर होगी। नौकरी या बिजनेस करने वालों के उच्च अधिकारियों से अच्छे संबंध बनेंगे। इस समय लव मैरिज में आपको सफलता मिल सकती है। किसी को प्रपोज करते हैं तो भी गुरु का आशीर्वाद आपको मिलेगा। आपके भाई-बहनों से भी आपके संबंध मजबूत होंगे। वहीं जीवनसाथी के साथ चल रहा तनाव दूर होगा। गुरु के मीन राशि में गोचर से विद्यार्थियों के लिए समय अच्छा रहेगा। वे अपने स्किल्स को बढ़ाने के लिए किसी खास ऑनलाइन कोर्स में एडमिशन भी ले सकते हैं। वृषभ राशि के लोगों को गुरु के इस राशि परिवर्तन का सबसे अधिक फायदा उठाना हो, तो वे विष्णु सहस्रनाम के पाठ या वेदोक्त पद्धति से विष्णु पूजा जरूर करें। हालांकि रिश्तों को लेकर आपको थोड़ा ध्यान रखना होगा।

(क्या कुंडली का कोई दोष आपके रिश्ते में बाधक बन रहा है। एक बार अपनी FREE कुंडली रिपोर्ट जरूर पाएं।)

गुरु के राशि परिवर्तन 2022 (guru ka rashi parivartan 2022)का मिथुन (Gemini) पर असर

मिथुन राशि पर अप्रेल 2022 में गुरु के राशि परिवर्तन (guru ka rashi parivartan 2022) के असर चलते कई चीजों में राहत मिलने वाली है। गुरु मिथुन राशि के लिए दसवें स्थान से गोचर करेगा। मिथुन राशि के लिए गुरु कई अच्छे फल लाने वाला है। इस दौरान आपको शारीरिक रूप से कोई पुरानी बीमारी से राहत मिलेगी। किसी को दिया पुराना उधार का पैसा आपको वापस मिल सकता है। यदि आपको किसी प्रोजेक्ट के लिए पैसों की जरूरत है, तो आपको यह मिल सकती है। बिजनेस करने वाले मिथुन राशि के लोग गुरु के मीन राशि में गोचर (Jupiter Transit in Pisces ) का विशेष फायदा उठा सकते हैं। उन्हें बिजनेस को आगे बढ़ाने के नए अवसर मिलेंगे। किसी नए प्रोजेक्ट की शुरुआत कर सकते हैं। जीवनसाथी के साथ आपका तालमेल बेहद अच्छा रहेगा। इस राशि परिवर्तन का ज्यादा से ज्यादा फायदा उठाने के लिए आपको भगवान गणेश की पूजा करवाना चाहिए। इस पूरे गोचर के एक साल के अंतराल में ज्यादातर समय आप अपने कॅरियर को आगे बढ़ाने के बारे में बात करेंगे।

(आपकी कुंडली में कैसा है ग्रहों का खेल, जानिए कैसा रहेगा आपका आने वाला समय, ज्योतिषियों से बात करें अभी)

गुरु का मीन राशि में गोचर (guru ka rashi parivartan 2022) कर्क (Cancer) राशि पर प्रभाव

राशि चक्र की चौथी राशि कर्क होती है। कर्क राशि में गुरु को उच्च का माना जाता है, लेकिन गुरु 13 अप्रेल 2022 को मीन राशि में गोचर करेंगे। यह स्थान कर्क राशि के लिए 9वां स्थान होगा। गुरु यह भ्रमण कर्क राशि के लोगों के लिए अच्छा रहेगा। इस समय आप लंबी यात्राएं करेंगे। हो सकता है ज्यादातर यात्राएं धार्मिक हो। आर्थिक रूप से कोई लंबा इनवेस्टमेंट करने का विचार आपके मन में आएगा। इसमें सोच-समझ के आप आगे बढ़ सकते हैं। नौकरी करने वालों को नए अवसर मिल सकते हैं। इस दौरान काम का बोझ भी आप पर बढ़ सकता है। जिन लोगों को अपनी शादी का इंतजार है, उनका रिश्ता पक्का ह सकता है। guru ka rashi parivartan 2022 कर्क राशि के जातकों पर अपना विशेष प्रभाव डालेंगे। इस दौरान जीवनसाथी के साथ चल रहा तनाव भी दूर होगा। भगवान शिव की उपासना करना कर्क राशि के लोगों के लिए अच्छा रहेगा।

सिंह (Leo) सिंह राशि पर गुरु के राशि परिवर्तन 2022 (guru ka rashi parivartan 2022) का प्रभाव

सिंह राशि के लिए 2022 मेें गुरु राशि परिवर्तन (guru ka rashi parivartan 2022) करके आठवें स्थान से गोचर करेगा। इस समय आपको अपनी सेहत का विशेष ध्यान रखना होगा। आर्थिक रूप से आपकी स्थिति सुधरेगी, लेकिन आपका खर्च भी उसी तरह होगा। जो लोग शादीशुदा है, उनके ससुराल पक्ष से संबंध सुधर सकते हैं। इस दौरान आप अनावश्यक बात पर गुस्सा कर सकते हैं, हालांकि परिवार के लोगों के साथ आपके मतभेद भी सुलझेंगे। जो लोग नई नौकरी की तलाश में है, उनके लिए समय थोड़ा इंतजार करने वाला कहा जा सकता है। हालांकि बिजनेस में नई कोई शुरुआत कर सकते हैं। इस पूरे गोचर के दौरान आपको वाहन आदि चलाने में सावधानी रखनी चाहिए। हालांकि पुराने अटके काम में तेजी आ सकती है।

कन्या (Virgo) राशि पर गुरु के मीन राशि में गोचर 2022 का प्रभाव

गुरु ग्रह अप्रेल 2022 में राशि परिवर्तन करके मीन राशि में प्रवेश (Jupiter Transit in Pisces ) करेंगे। कन्या राशि के लिए यह गोचर सातवें स्थान में होगा। इस समय आप वजन बढ़ने की समस्या से परेशान हो सकते हैं। हालांकि पुरानी कोई बीमारी आपकी दूर हो सकती है। नौकरी या बिजनेस करने वालों को गुरु के इस राशि परिवर्तन से लाभ मिल सकता है। हालांकि पार्टनरशिप में काम करने वालों को बेहद सावधानी से काम करना चाहिए। जीवनसाथी के साथ भी मतभेद बढ़ने की आशंका लगी रहेगी। यह समय आर्थिक रूप से सामान्य रहेगा। कोई नए खर्चें आपको परेशान करेंगे। इस एक साल के अंतर्गत आपको किसी भी नए बिजनेस की शुरुआत से बचना चाहिए। वहीं किसी के साथ पार्टनरशिप का काम भी शुरू नहीं करना चाहिए। हालांकि अविवाहित लोगों के लिए यह समय अच्छा हो सकता है।

गुरु का राशि परिवर्तन 2022 का तुला राशि (Libra) पर प्रभाव

तुला राशि का स्वामी शुक्र है। तुला राशि के लोगों के लिए गुरु का मीन राशि में गोचर 2022 में छठे स्थान में होगा। कुंडली मे छठवें भाव को शत्रु स्थान या रोग स्थान भी कहते हैं। गुरु का यह परिवर्तन तुला के जातकों के लिए थोड़ा मुश्किल समय हो सकता है। आप अचानक से बीमार हो सकते हैं। बार-बार पेट दर्द की परेशानी होगी। हालांकि छठे स्थान से गुरु के जाने से आपको नौकरी में लाभ हो सकता है। जीवनसाथी के साथ छोटी-छोटी बातों पर मतभेद हो सकते हैं। इस समय आप किसी लोन के लिए अप्लाई कर सकते हैं। विदेश से जुड़े बिजनेस में भी आपको फायदा हो सकता है। कॅरियर की दृष्टि guru ka rashi parivartan 2022 आपको स्थान परिवर्तन का भी लाभ दे सकता है। गुरु पूजा से आपको लाभ होगा, फिर भी किसी निवेश को लेकर आप कुछ अच्छी योजना बनाने में सक्षम हो पाएंगे।

(आपकी कुंडली में कैसा है ग्रहों का खेल, जानिए कैसा रहेगा आपका आने वाला समय, ज्योतिषियों से बात करें अभी)

गुरु का मीन राशि में गोचर वृश्चिक राशि (Scorpio) पर प्रभाव

अप्रेल 2022 में गुरु राशि परिवर्तन करके जब मीन राशि में पहुंचेंगे, वृश्चिक राशि के लिए यह पांचवां भाव में होगा। पांचवां भाव संतान भाव या विद्या भाव कहलाता है। गुरु का मीन राशि में गोचर (Jupiter Transit in Pisces) आपके लिए अच्छा रहेगा। इस दौरान आप अपने प्रिय को प्रपोज करने की योजना बना सकते हैं। आप शारीरिक रूप से तंदुरुस्त महसूस करेंगे। किसी पुराने इनवेस्टमेंट से आपको फायदा हो सकता है। इस समय विद्यार्थियों के लिए समय अच्छा रहेगा। वे कोई नया कोर्स जॉइन कर सकते हैं। रिलेशनशिप के बढ़ते इश्यू भी इस समय सॉल्व होंगे। इस एक साल में आपके लिए समय सामान्य से अच्छा रहेगा। आपको कई जगहों से लाभ प्राप्त होगा। नौकरीपेशा लोगों के अधिकारियों के साथ अच्छे संबंध बनेंगे। गुरु के इस राशि परिवर्तन (guru ka rashi parivartan 2022) का ज्यादा से ज्यादा लाभ प्राप्त करने के लिए आपको वेदोक्त पद्धति से भगवान गणेश की पूजा का ज्यादा लाभ लेना चाहिए।

गुरु का राशि परिवर्तन 2022 धनु (Sagittarius) राशि पर प्रभाव

2022 अप्रेल में गुरु का राशि परिवर्तन (guru ka rashi parivartan 2022) मीन राशि में होगा। मीन और धनु दोनों गुरु की अपनी राशि है, लेकिन धनु के लिए गुरु का यह गोचर चौथे स्थान पर होगा। इस दौरान आपको अपनी माता के स्वास्थ्य का ध्यान रखना होगा। कार्यक्षेत्र में विस्तार होगा। नौकरी करने वालों को नए अवसर मिल सकते हैं। इस दौरान आप कोई प्रॉपर्टी खरीदने या किसी नए वाहन को खरीदने की योजना भी बना सकते हैं। आर्थिक रूप से यह समय आपके लिए अच्छा रहेगा। गृहस्थजीवन के लिए यह समय सामान्य से अच्छा रहेगा। पैतृक संपत्ति का कोई विवाद चल रहा हो, तो आपको उसके अच्छे परिणाम मिल सकते हैं। विदेश जाने की योजना बनाने वालों के लिए भी यह समय अच्छा हो सकता है।

मीन राशि में गुरु का गोचर और मकर राशि (Capricorn) पर इसका प्रभाव

मकर राशि के लिए गुरु का मीन राशि में जाना (Jupiter Transit in Pisces) सामान्य फलदायक रहेगा। मकर राशि के लिए गुरु का परिभ्रमण तीसरे स्थान से होगा। तीसरा स्थान पराक्रम और भाई-बहनों के साथ संबंधों के लिए जाना जाता है। गुरु के इस गोचर के कारण आपके भाई-बहनों से संबंध सुधरेंगे। पिछले कई दिनों से जो मतभेद चल रह थे, वे अब दूर हो सकते हैं। इस दौरान आप काफी यात्राएं कर सकते हैं। किसी तीर्थ स्थान पर भी जाना होगा। इस समय नौकरी या बिजनेस करने वालों को कुछ कठिनाई हो सकती है। आपको सहयोगियों से सख्ती से पेश आने की जगह बहुत प्यार से बात करना होगा। गुरु के इस राशि परिवर्तन (guru ka rashi parivartan 2022) के असर के चलते आपको योग और प्राणायाम में रुचि हो सकती है। गुरु ग्रह के अच्छे रिजल्ट प्राप्त करने के लिए आपको वेदोक्त पद्धति से भगवान शिव का रुद्राभिषेक करवाना चाहिए।

गुरु का मीन राशि में गोचर 2022 का कुंभ राशि (aquarius) पर प्रभाव

गुरु का यह राशि परिवर्तन आपके लिए दूसरे स्थान में होगा। इस दौरान आपको अपने स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखना चाहिए। पैतृक संपत्ति से जुड़े कोई विवाद बढ़ भी सकते हैं, लेकिन ये विवाद ज्यादा नहीं बढ़ेंगे। आपकी वाणी मीठी होगी और लोगों को आप अपनी बात से प्रेरित कर पाएंगे। आपको अचानक से कोई धन लाभ हो सकता है। वाहन आदि चलाने में आपको बेहद ध्यान रखना होगा। हालांकि नौकरीपेशा लोगों को यदि नए अवसर की तलाश है तो गुरु का मीन राशि में गोचर आपके लिए शुभ हो सकता है। कार्यक्षेत्र में भी आपको लाभ मिलेगा। बिजनेस में कस्टमर का सहयोग मिलेगा। नए कस्टमर भी आपको विशेष लाभ दे सकते हैं। जीवनसाथी के साथ आपके संबंध काफी सुधरेंगे। हालांकि बीच-बीच में मतभेद होते रहेंगे, लेकिन बात ज्यादा आगे तक नहीं बढ़ेगी। guru ka rashi parivartan 2022 से ज्यादा से ज्यादा लाभ उठाने के लिए आपको विशेष हनुमान पूजा का लाभ जरूर लेना चाहिए। इससे आपके कई बिगड़ते काम सुधरेंगे।

गुरु का राशि परिवर्तन 2022 का मीन राशि (Pisces) पर प्रभाव

13 अप्रेल 2022 गुरु कुंभ राशि से निकलकर मीन राशि में (Jupiter Transit in Pisces) प्रवेश करेंगे। यह गुरु की खुद की अपनी राशि है। आपके लिए गुरु का यह भ्रमण पहले भाव में होगा। इस दौरान जीवनसाथी के साथ आपके संबंध बेहद सुधरेंगे। आपके बीच अच्छा तालमेल बढ़ेगा आपकी विद्वता बढ़ेगी और समाज में आपकी प्रशंसा होगी। आप कुछ नया सीखने के लिए उत्साहित रहेंगे। वहीं सामाजिक कार्यों में भी आपकी रुचि बढ़ेगी। guru ka rashi parivartan 2022 बिजनेस करने वाले लोग अपने पार्टनर के साथ मिलकर बिजनेस बढ़ाने की योजना पर काम करेंगे। नौकरीपेशा लोगों के परफॉर्मेंस में सुधार आएगा। आपको बॉस से तारीफ मिल सकती है। आप अपने सभी पेंडिंग काम समय पर पूरा करने की योजना पर काम करेंगे। गुरु ग्रह के और भी अच्छे परिणाम प्राप्त करने के लिए आपको शिव पूजा करना चाहिए।

(आपकी कुंडली में कैसा है ग्रहों का खेल, जानिए कैसा रहेगा आपका आने वाला समय, ज्योतिषियों से बात करें अभी)



Continue With...

Chrome Chrome