क्या Yogi Adityanath Horoscope में है UP Election 2022 जीतने के योग?

क्या Yogi Adityanath Horoscope में है UP Election 2022 जीतने के योग?

उप्र विधानसभा चुनाव (UP Election 2022) के लिए सभी पार्टियों की तैयारी शुरू हो गई है। उप्र के सीएम योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) अपने कार्यकाल में हुए विकास के साथ एक बार फिर हिंदुत्व के सहारे यूपी चुनाव में उतरने वाले हैं। चर्चा यह भी है कि वे मथुरा विधानसभा सीट से चुनाव लड़ सकते हैं। चुनाव को लेकर उनकी रणनीति बन गई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का भी पूरा आशीर्वाद योगी आदित्यनाथ के साथ है, लेकिन क्या सितारे उन पर आशीर्वाद बरसा रहे हैं। क्या यूपी के सीएम आदित्यनाथ की कुंडली (Yogi Adityanath Horoscope) के ग्रह उनका साथ दे रहे हैं। 2022 के यूपी विधानसभा चुनावों को आदित्यनाथ अपने नाम कर पाएंगे। जानते हैं उनकी सूर्य कुंडली से-


Yogi Adityanath Horoscope में है एक विशेष योग!

Yogi Adityanath Horoscope: क्या बन रहे हैं UP Election 2022 में जीतने के योग?

उप्र के सीएम योगी आदित्यनाथ का जन्म 5 जून 1972 को पौड़ी गढ़वाल में हुआ। उनकी सूर्य कुंडली (Yogi Adityanath Horoscope) के अनुसार वृषभ राशि में सूर्य, बुध और शनि का युति है। इन तीन ग्रहों की युति योगी आदित्यनाथ को अनुशासित, समर्पित, दृढ़ संकल्पित और एक सही प्रबंधक बनाती है। हमने देखा भी है कि योगी आदित्यनाथ के कार्यकाल में यूपी में एक अनुशासन रहा है।

असामाजिक तत्वों के खिलाफ उन्होंने कड़ाई बरती है। उनका राजनीतिक दृष्टिकोण और विश्लेषण दोनों ही कमाल के हैं। योगी आदित्यनाथ की कुंडली में स्थित बुध इसमें उनकी मदद करता है। सूर्य उन्हें आत्मविश्वासी भी बनाता है। सूर्य और बुध की युति उन्हें गंभीर प्रवृत्ति का इंसान बनाती है। जब वे काम की बात करते हैं, तो पूरी तरह गंभीर होते हैं और दूसरों से भी यह अपेक्षा रखते हैं।

इन तीन ग्रहों की शुक्र की राशि वृषभ में युति ने उन्हें बेहद अनुशासित और एक लक्ष्य केंद्रित बना रखा है। यही अनुशासन उन्हें यूपी विधानसभा चुनाव 2022 (UP Election 2022) में मदद कर सकता है, लेकिन कुंडली में और भी ग्रह उनकी मदद कर रहे हैं देखें कौन से?


सीएम आदित्यनाथ की कुंडली में इनका भी सपोर्ट

उप्र के सीएम योगी आदित्यनाथ की कुंडली (Yogi Adityanath Horoscope) में महज तीन ग्रहों का संयोजन ही विशेष योग नहीं है, बल्कि अन्य ग्रहों का भी उन्हें भरपूर साथ मिला है। आदित्यनाथ की कुंडली में मिथुन राशि में मंगल और शुक्र स्थित है। कई विद्वान मंगल और शुक्र के संयोजन को बेहद आकर्षक भी मानते हैं। यही युति उन्हें अपने विश्वास पर दृढ़ बनाए रखती है और उनकी इच्छाशक्ति को और मजबूत बनाती है।

योग उन्हें जोश और ऊर्जा से भर देता है। शुक्र उनकी वाणी में मिठास भी देता है, तो कई बार उनकी वाणी में मंगल का गुस्सा भी देखा जा सकता है। वे बाहर से कठोर होते हैं, लेकिन यह युति उन्हें अंदर से नर्म ही रखती है।

मंगल और शुक्र पर गुरु की दृष्टि उनके कार्य और वाणी में विद्वता को जोड़ती है, लेकिन क्या UP Election 2022 को जीताने के लिए यह काफी होगा या कोई गोचर के ग्रह विपरित प्रभाव डाल रहे हैं।

(आपकी कुंडली के कौन से ग्रह आपकी जिंदगी पर डाल रहे हैं विशेष प्रभाव, जरूर पाइए अपनी FREE कुंडली केवल यहां)


Yogi Adityanath Horoscope के अनुसार राहु का गोचर मुश्किल!

उप्र के सीएम योगी आदित्यनाथ की कुंडली (Yogi Adityanath Horoscope) के अनुसार अभी बृहस्पति यानी गुरु जन्म के चंद्रमा के ऊपर से गुजर रहा है। यह बृहस्पति, मंगल पर भी दृष्टि डाल रहा है। यह उन्हें रणनीति बनाने और उस पर काम करने में बेहद मदद करेगा। फिलहाल राहु का ट्रांजिट वृषभ राशि में है, जो जन्म के तीन बड़े ग्रहों के ऊपर से है। यह उन्हें अचानक से बड़े चैलेंज देगा।

वर्ष 2022 के बीच तक वे शनि की साढ़े साती के प्रभाव में भी रहेंगे, जो उन्हें मानसिक रूप से परेशान करती रहेगी। वे किसी बात की गहरी चिंता में रह सकते हैं। हालांकि जन्म के शनि वृषभ राशि में होने के कारण वे ठोस योजनाएं बनाने और अपने कार्य को प्रगतिशील बनाने की पूरी कोशिश करेंगे।

अप्रैल 2022 तक का समय उनके लिए चैलेंजिंग लग रहा है, फिर भी UP Election 2022 में शनि और गुरु उन्हें काफी सपोर्ट करेंगे और वे अपना चुनाव जीत सकते हैं।

(2022 में किन ग्रहों का गोचर (राशि परिवर्तन) आपके लिए बेहतर अवसर लेकर आएगा, एक बार जरूर बात करें हमारे विशेषज्ञ ज्योतिषियों से अभी, और पहले परामर्श पर 100% कैशबैक प्राप्त करें

ये भी पढ़ें-
क्या Captain Amarinder Singh Punjab Election 2022 में फिर बनेंगे सीएम?
कितना कमाल दिखा पाएंगी Priyanka Gandhi UP election 2022 में ?



Continue With...

Chrome Chrome