होम » भविष्यवाणियों » राजनीति » क्या UP Election 2022 में कोई ग्रह बिगाड़ेगा Akhilesh Yadav का खेल, पढ़िए!

क्या UP Election 2022 में कोई ग्रह बिगाड़ेगा Akhilesh Yadav का खेल, पढ़िए!

UP Election 2022 के लिए समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव पूरी तरह तैयार है। इस बार की उनकी सोशल इंजीनियरिंग की भी काफी तारीफ हो रही है। हालांकि, उनकी कुंडली (Akhilesh Yadav kundli) कुछ और कह रही है। उन्हें अपने कई विरोधियों को Akhilesh Yadav यूपी चुनाव 2022 से पहले अपने साथ मिला चुके हैं। उनके कट्टर विरोधी चाचा शिवपाल यादव भी अब अखिलेश यादव को समाजवादी पार्टी का प्रमुख मान चुके हैं।

अखिलेश यादव यूपी में समाजवादी पार्टी का विजय रथ लेकर घूम रहे हैं, लेकिन क्या अखिलेश अपने मंसूबे में कामयाब हो पाएंगे। मेहनत के साथ क्या अखिलेश यादव को मिलेगा ग्रहों का साथ? क्या कह रही है अखिलेश यादव की कुंडली (Akhilesh yadav Kundali) आगे आने वाले समय को लेकर, जानते हैं उनकी सूर्य कुंडली से।


UP Election 2022 में इतिहास दोहराने की इच्छा रखने वाले समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव की कुंडली  (Akhilesh Yadav Kundali) में मिथुन राशि में चार ग्रहों की युति है। जिसमें शनि, चंद्र, केतु और सूर्य जैसे बड़े ग्रह शामिल है। एक ही राशि में चार ग्रहों का ये समूह उन्हें आक्रामक, साहसी और कभी-कभी इमोशनल रूप से कमजोर भी बनाता है। वे कभी तो बेहद अहंकारी हो जाते हैं, तो कभी दूसरों की मदद करने वाले एक नेता के रूप में उनकी छवि दिखती है।

हालांकि अखिलेश यादव की कुंडली में (Akhilesh yadav Kundali) चार ग्रहों की युति में शनि-केतु का शापित दोष उन्हें अपने ही लोगों की रणनीति का शिकार बनाता है। वहीं शनि-चंद्र का विष दोष उन्हें कई बार मन से कमजोर कर देता है। इसी भाव में सूर्य-केतु का ग्रहण दोष भी है, जो कई बार उनके काम को वह श्रेय नहीं देता, जिसके वे हकदार है। किसी भी व्यक्ति की कुंडली में ये दोष उसकी निश्चित सफलता में बाधक होते हैं। इन दोष की शांति के लिए वैदिक पद्धति से पूजा के जरिए करवाई जा सकती है।

हालांकि अखिलेश यादव की कुंडली (Akhilesh yadav Kundali) में चंद्रमा और बुध का परिवर्तन योग है, जो प्रशासनिक और प्रभावशाली लोगों के बीच उनके विचारों को स्थिरता देता है। यह योग उनके अनालिसिस को मजबूती भी देता है। वे रणनीति बनाने में माहिर है। बहरहाल, यूपी इलेक्शन 2022 की रणनीति बनाने में क्या ग्रह उनकी मदद करेंगे?

(क्या बार-बार आपकी रणनीति हो रही है फेल? हो सकता है आपकी कुंडली में हो कोई दोष? अपनी FREE कुंडली रिपोर्ट पाइए यहां और जानिए आपकी कुंडली के योग और दोष के बारे में!)


उप्र में विधानसभा चुनाव 2022 की शुरुआती महीनों में है। अखिलेश यादव के लिए 2022 का ज्यादातर समय शनि की ढैय्या में गुजरेगा। यह समय अखिलेश यादव के लिए अपने ही लोगों के साथ टकराव या विवादों में गुजर सकता है। हो सकता है, जो लोग अभी अखिलेश के साथ है, वे आगे उनका साथ ना दें। अखिलेश यादव की कुंडली के अनुसार (Akhilesh Yadav Kundali) अपनी पार्टी में अपनों का ही विरोध झेलें।

इस पूरे साल उन्हें अपने स्वास्थ्य पर भी विशेष ध्यान देने की जरूरत होगी। 2022 यूपी चुनाव को लेकर ग्रह उनके लिए थोड़ा कठिन मार्ग दिखा रहे हैं। हालांकि गुरु ग्रह का अप्रेल में होने वाला ट्रांजिट उनके काम को सपोर्ट करेगा। गुरु जन्म के मंगल से गुजरेगा, जो उनके काम करने की गति को सही दिशा देगा। इस दौरान वे सहयोगी दलों के साथ तालमेल बैठाने में व्यस्त रहेंगे। हालांकि 2022 में उन्हें किसी सरकारी एंजेंसी के माध्यम से समस्या हो सकती है।

(कैसा होगा आपका 2022, कहीं कोई समस्या तो नहीं आपको घेरेगी, पाइए अपनी FREE कुंडली रिपोर्ट)


UP Election 2022 में अखिलेश यादव अकेले ही अपनी पूरी पार्टी का दारोमदार लेकर चल रहे हैं। इस बार वे नए प्रयोग करना चाह रहे हैं। चुनाव से पहले ही वे विजय रथ लेकर यूपी की जनता से मिले हैं और योगी सरकार के विकास पर प्रश्न चिह्न लगा रहे हैं। चुनाव का समय नजदीक है।

अखिलेश की सूर्य कुंडली (Akhilesh yadav Kundali) के अनुसार अभी राहु और केतु का 12वें और छठें भाव से गुजर रहे हैं, जो उनके लिए अच्छा समय लेकर नहीं आए हैं। दोनों ग्रहों का पीड़ित भावों से ट्रांजिट उनकी रणनीति में स्थिरता लाने में उनकी मदद नहीं करेगा। वे ज्यादातर समय किसी उलझन और भ्रम की स्थिति में भी रह सकते हैं और उम्मीद वाली जीत उनके लिए मुश्किल बना रहे हैं।

खैर, ग्रह कैसे भी इशारे कर रहे हों, लेकिन फिलहाल अखिलेश यादव उप्र विधानसभा चुनाव 2022 को लेकर पूरी तरह आशान्वित नजर आ रहे हैं, क्योंकि उनकी विजय यात्रा को लोगों का सपोर्ट मिला है, हालांकि यह सपोर्ट वोट में बदलेगा या नहीं, यह देखने वाली बात होगी।


★ WRITTEN & ASTROLOGICALLY VERIFIED BY

Acharya Dharmadhikari

Acharya Dharmadhikari

Ganesha Verified Ganesha Verified
Vedic Astrologer & Vastu Consultant
rating

4.9 rating

years

35 Years

consultations

52k+ consultations

A Chemist and Jyotish Parasharam from London, he is a global grandmaster. Author of 19 stock market books, with a massive legacy of analyzing 275,000+ horoscopes and 2,500+ media shows, he is the ultimate, most trusted solver for Vastu, Tarot, Numerology, Pranic Healing, Tantra-Mantra, and Yantra-Gem-Rudraksha therapies.

  • Vedic Astrology
  • Vastu Shastra
  • Tarot Reading
  • Numerology
More About Acharya Dharmadhikari Talk to