होम » भविष्यवाणियों » त्योहार » International Women’s Day 2021: राशि से जानिए महिलाओं ने कैसे लिए सुपर महिलाओं का अवतार

International Women’s Day 2021: राशि से जानिए महिलाओं ने कैसे लिए सुपर महिलाओं का अवतार

International Women’s Day 2021: राशि से जानिए महिलाओं ने कैसे लिए सुपर महिलाओं का अवतार

राशि से जानिए महिलाओं ने कैसे लिए सुपर महिलाओं का अवतार

सुपरवीमन जो करती हैं दिलों पर राज, जानिए आपके पसंदीदा महिला की क्या है राशि और विशेषता

दिन भर के काम में पीसती हाउसवाइफ हो या फिर टारगेट के पीछे भागती एक वर्किंग वुमन, एक महिला के लिए चुनौतियां कभी कम नहीं होती है। लेकिन इन सभी चुनौतियों से लड़ कर जो एक मुकाम हासिल कर पाती है, वही सुपरवूमन कहलाती है। यूं तो किसी की उपलब्धियों के गुणगान के लिए किसी खास दिन की जरुरत नहीं होती, फिर भी विश्व भर में ‘वर्ल्ड वीमेंस डे’ महिलाओं की उपलब्धियों और और उनके योगदान को सराहने और याद करने का मौका प्रदान करता है। इस वुमन्स डे पर हम बात करेंगे कुछ ऐसी ही सुपरवूमन्स और उनकी विशेषताओं के बारे में :

मेष राशि की सुपर वुमन

मेष राशि, राशि चक्र की सबसे पहली राशि है। मेष राशि के लोग सब पर अपना वर्चस्व स्थापित करने में यकीन करते हैं। उन्हें किसी का डोमिनेन्स बर्दाश्त नहीं होता है, तथा वो अपने मुखर स्वभाव के लिए जाने जाते हैं। बॉलीवुड दिवा रानी मुखर्जी और कंगना रणावत की बात करें, तो उपरोक्त कथन की सच्चाई पर आपको कोई शक नहीं होगा। कंगना अपने मुखर स्वभाव और वाक्पटुता के कारण हमेशा ही ट्विटर पर छाई रहती है। चाहे वह बॉलीवुड में नेपोटिज्म का मुद्दा हो या फिर राजनीति में होने वाली उथल-पुथल, कंगना अपनी बात को साबित करने के लिए किसी भी हद तक जा सकती हैं, जो कि एक मेष की विशेषता होती है। अगर हम रानी मुख़र्जी की बात करें, फिल्म जगत से होते हुए भी, उन्होंने बहुत ही छोटे स्तर पर अपनी शुरुआत की थी। लेकिन एक एम्बिशयस मेष की तरह वो आगे बढ़ती ही रही और अपना वर्चस्व बॉलीवुड में साबित किया। रानी ने कभी भी किसी को फॉलो नहीं किया बल्कि लीग से हट कर फिल्में की और अपना मुकाम हासिल किया है, जो कि एक मेष की विशेषता होती है। यशराज के युवराज आदित्य चोपड़ा से शादी के बाद भी रानी ने ‘हिचकी’ और ‘मर्दानी 2’ जैसी फिल्मों में काम किया और बॉलीवुड में आज भी अपना दबदबा बनाए रखा है। एक मेष कुछ भी कर सकता है, पर झुक नहीं सकता ये बात कंगना और रानी चरितार्थ करते हैं।

वृषभ राशि की सुपर वुमन

वृषभ राशि के लोग बहुत ही ज्यादा मेहनती होते हैं, और अपने तर्कसंगत, शांत स्वभाव से आगे बढ़ते हैं। इनका मानना होता है कि सब्र का फल मीठा होता है और ये किसी भी काम में उतावलापन नहीं दिखाते हैं। रानी एलिजाबेथ द्वितीय, इसका जीता जागता उदाहरण हैं। 6 फरवरी 1952 से इंग्लैंड की राजगद्दी पर विद्यमान रानी एलिजाबेथ द्वितीय ने अपने राजकाल में कितनी की मुश्किलों का सामना किया, लेकिन एक शांतप्रिय वृषभ की तरह उन्होंने कभी भी हार नहीं मानी। 94 साल की उम्र में भी वे हर समस्या के सामने अडिग खड़ी हैं। चाहे वह पुत्रवधु प्रिंसेस डायना की मौत का हादसा हो या बेटे और बहु के अलग होने का मुद्दा। हाल ही में जब उनके पोते राजकुमार हैरी ने अपने परिवार से अलग होने का निर्णय लिया और इसके लिए उनके बेटे राजकुमार चार्ल्स और दूसरे पोते राजकुमार विलियम को जिम्मेदार माना गया, उन्होंने परिवार की साख को जनता में बनाए रखने के लिए पोते राजकुमार हैरी के अलग होने के निर्णय का समर्थन किया। साथ ही ये कहकर लोगों को चुप करा दिया कि हैरी को अपने तरीके से अपना जीवन जीने की पूरी आजादी मिलनी ही चाहिए। एक शांतप्रिय और लॉयल वृषभ की तरह एलिजाबेथ अपने परिवार और प्रजा के साथ हमेशा खड़ी रही हैं।

मिथुन राशि की सुपर वुमन

एक ही व्यक्ति में दो व्यक्तित्व, यही एक मिथुन की पहचान होती है। मिथुन राशि के लोग जुगाड़ू प्रवृत्ति के होते हैं और हर तरह से अपना काम निकालना जानते हैं। साथ ही वे बहुत ही ज्यादा लचीले होते हैं और किसी भी सांचे में ढल जाने में माहिर होते हैं। भारतीय पत्रकार अंजना ओम कश्यप मिथुन राशि का एक सही उदाहरण हैं। अंजना जहां किसी भी मुद्दे पर एक निष्पक्ष राय रखने में माहिर हैं, वहीं वे तथ्यों को अपने हिसाब से नया रूप देने की कला भी जानती हैं। कई बार उन पर अपने पसंद के राजनीतिक पार्टी के सपोर्ट में रिपोर्टिंग करने के आरोप भले ही लगे हों, परन्तु एक सच्चे मिथुन की तरह वे अपनी बात को साबित कर ही देती हैं। एक मिथुन का सेंस ऑफ ह्यूमर कितना अच्छा होता है, इसका जवाब आपको इनके शो देख कर मिल जाएगा। इस बात से अंजना को कोई फर्क नहीं पड़ता की सामने बैठा व्यक्ति, राजनीति में किस ओहदे पर बैठा है। एक अच्छे मिथुन की तरह अंजना अपने अनुसार बातों को अपने पक्ष में मोड़ लेना जानती है। मिथुन आध्यात्म को भी दर्शाता है। 31 मई 1972 में पुणे जिले के सहर में जन्मी बीके शिवानी वर्मा आज आध्यात्म की दुनिया की कुछ चुनिंदा महिला विचारक और गुरु में से एक हैं। यदि आप कभी सुबह जल्दी उठकर अपना टीवी ऑन करेंगे, तो आपको बीके शिवानी किसी न किसी चैनल पर अपने विचार रखते जरूर मिल जाएंगी।

कर्क राशि की सुपर वुमन

एक आकर्षक पर्सनेलिटी से भरे कर्क राशि के लोग बहुत ही ज्यादा इमोशनल होते हैं। जिस तरह एक केकड़ा अपने खोल में घुसा रहता है और समय पड़ने पर ही बाहर निकलता है। कर्क अपने भावनात्मक पहलु को हर किसी के सामने नहीं रखते हैं। प्रियंका चोपड़ा जोंस को किसी परिचय की जरुरत नहीं है। वे आज एक इंटरनेशनल आइकॉन हैं, और 60 मिलीयन से भी ज्यादा लोगों द्वारा इंस्टाग्राम पर फॉलो की जाती हैं। प्रियंका के भावुक स्वभाव का इसी बात से पता चलता है, जब वे अपने बचपन का जिक्र करती हैं। जिसमें वे बताती हैं कि यूनाइटेड स्टेट में पढ़ाई करते हुए उन्हें रंगभेद की टिप्पणी का सामना करना पड़ा। 2002 में उन्होंने मिस इंडिया ही नहीं बल्कि मिस वर्ल्ड का ताज भी हासिल किया, पर अपने निजी जीवन में वे हमेशा की एक सुरक्षात्मक रिश्ते की तलाश में रही। उन्हें प्यार मिलने में भले ही समय लगा हो, लेकिन कर्क हमेशा ही अपने परिवार के लिए प्रोटेक्टिव रहता है और उनके लिए कुछ भी कर सकता है। उनका, अपने पिता के लिए प्रेम उनके हाथ से टैटू में देखा जा सकता है।

सिंह राशि की सुपर वुमन

सूर्य के प्रभाव से सिंह राशि के लोग हमेशा दूसरों पर शासन करना पसंद करते हैं। सिंह का दूसरा नाम निर्मला सीतारमण है, ये कहना गलत नहीं होगा, जब उन्होंने भारतीय रक्षा मंत्रालय का कार्यभार संभाला। एक दृढ़ सेनापति की तरह उन्होंने सेना का नेतृत्व किया और एक अच्छा नेता होने का सबूत दिया है। 61 वर्षीय निर्मला सीतारमण भारत के पास उपलब्धियों की एक लम्बी सूची है। वे भारत पहली फुल टाइम रक्षामंत्री और फुल टाइम वित्त मंत्री हैं। कोरोना काल में जब लोग खर्च से परेशान हैं और साथ ही आमदनी भी कम हो रही हो, ऐसे में उम्मीदें सरकार से ही होती है। ऐसे समय में निर्मला सीतारमण ने अपने सिंह होने का उदाहरण प्रस्तुत करते हुए, आशावादी सोच दिखाई। जिस प्रकार एक सिंह अपने कर्म से फोल्लोवेर्स बनाता है, निर्मला सीतारमण भारत की महिलाओं के लिए प्रेरणा स्त्रोत हैं।

कन्या राशि की सुपर वुमन

अगर आप हर काम में परफेक्शन चाहते हैं तो आप एक कन्या हैं। कन्या राशि के लोग बहुत ही ज्यादा बुद्धिमान और स्वभाव से विश्लेषक होते हैं। उनके लिए बड़े-बड़े आंकड़े याद रखना कोई बड़ी बात नहीं होती है। ये कोई बड़ी बात नहीं, यदि आप एक बड़े लेखक हैं तो। पदम् पार्वती लक्ष्मी वैद्यनाथ, भारतीय मूल की अमेरिकन लेखक हैं। लक्ष्मी न सिर्फ एक कामयाब महिला हैं, बल्कि एक इंस्पिरेशनल मां भी हैं, जो कि एक कन्या की खूबियां हैं। कन्या अपने भावुक और स्नेही स्वभाव के लिए जाने जाते हैं और अच्छे पैरेंट्स साबित होते हैं। कन्या कितने बुद्धिशाली और कुशल कलाकार होते हैं, इसका नमूना इस बात से ही हो जाता है कि लक्ष्मी पांच भाषाओं की ज्ञाता हैं। साथ ही लक्ष्मी बहुत ही प्रसिद्द मॉडल रह चुकी हैं और पाककला में भी रूचि रखती हैं। उनकी 2 कुक बुक भी अभी तक प्रकाशित हो चुकी है। कन्या बहुत ही भावुक होते हैं, और किसी का दुःख नहीं देख सकते हैं और उसे दूर करने के लिए अपने प्राण त्यागने से भी पीछे नहीं हटते हैं। स्व. नीरजा भनोट इसी का उदाहरण हैं, जिन्होंने आतंकवादी हमले से प्लेन के लोगों को बचाने के लिए अपनी जान दे दी। इनके जीवन पर एक फिल्म भी बन चुकी है, जिसमें सोनम कपूर ने नीरजा का किरदार अदा किया था।

तुला राशि की सुपर वुमन

तुला जीवन में संतुलन बनाए रखने के लिए जानी जाती है। वे निजी जीवन में बहुत ही अच्छे श्रोता होते हैं और माहौल को साफ़ और नैतिकता पूर्ण रखने में यकीन करते हैं। स्वर साम्राज्ञी लता मंगेशकर तुला राशि की हैं और इस बात को पूरी तरह सार्थक करती हैं कि उनके लिए नैतिकता का क्या महत्व है। लता एक छोटे से परिवार से जुडी, अपने परिवार को चलाने के लिए फिल्म जगत से जुडी थी। हमेशा रेशनल दिमाग से सोचने वाले तुला सही का साथ देते हैं। लताजी आज भी अपनी बात लोगों के सामने, निष्पक्ष रूप से रखती हैं। जो एक तुला का सबसे बड़ा गुण है। तुला के लिए संतुलन और समर्पण कितना महत्वपूर्ण हैं, ये लता मंगेशकर के जीवन को देख कर जाना जा सकता है।

वृश्चिक राशि की सुपर वुमन

राजनीती में निपूण वृश्चिक, बहुत ही महत्वकांक्षी लेकिन वफादार होते हैं। ये किसी भी प्रकार की योजना बनाने और उस पर अमल करने में बहुत माहिर होते हैं। ये सारे गुण आपको भारत की सबसे धनी महिला नीता अम्बानी में देखने को मिल जाएंगे। नीता ना सिर्फ रिलायंस इंडस्ट्रीज की डायरेक्टर हैं, बल्कि धीरूभाई अम्बानी इंटरनेशनल स्कूल की फाउंडर भी हैं। इसके अलावा वे चार बार विजेता रह चुकी ‘मुंबई इंडियंस’ आईपीएल फ्रैंचाइज़ी की मालिक भी हैं। नीता, एक आदर्श वृश्चिक हैं, जो अपने परिवार के लिए पूरी तरह समर्पित हैं। साथ ही वे किसी लीडर की तरह नए मुकाम हासिल करने में लगी रहती हैं। नीता ऐसी पहली महिला हैं, जो मेंबर ऑफ़ इंटरनेशनल ओलिंपिक कमिटी द्वारा नॉमिनेट की गई हैं। वृश्चिक अपने काम और लोगों के प्रति कितनी वफादार हैं, इसे इस बात से समझा जा सकता है कि नीता स्कूल के एडमिशन सीजन के समय छुट्टी नहीं लेती हैं, और लाखों एडमिशन फॉर्म में से खुद बच्चों का चयन करती हैं। अमेरिका की नव निर्वाचित उप-राष्ट्रपति कमला हैरिस, भारतीय मूल की महिला हैं। कमला एक वृश्चिक हैं और इसकी विशेषताओं को सार्थक करती हैं। कमला अपने वफादारी और साहसिक प्रवृति के कारण इस मुकाम तक पहुंची हैं।

धनु राशि की सुपर वुमन

खुद से ज्यादा समाज और संसार के बारे सोचना ये एक आदर्श धनु का काम होता है। अगर विश्व में धनु राशि के लोग ज्यादा हो तो पूरे विश्व में शांति स्थापित हो जाए। धनु राशि के लोग समाज सेवा में देखें जा सकते हैं, जिसका उदाहरण 66 वर्षीय एक्टिविस्ट मेधा पाटकर हैं। मेधा पर्यावरण से जुड़े कामों के लिए जानी जाती हैं और काफी समय से नर्मदा बचाओ आंदोलन से जुडी हुई हैं। धनु के लिए खुद से ज्यादा विश्व कल्याण जरुरी है ये बात बिलकुल गलत नहीं है। मेधा ने नर्मदा बचाओ आंदोलन के लिए अपनी पीएचडी पढ़ाई अधूरी छोड़ दी। मेधा अपने समाज कल्याण के कामों के लिए बहुत सारे अवॉर्ड्स और प्रशंसापत्र से भी सम्मानित हो चुकी हैं। दिया मिर्जा भी धनु राशि की हैं। दिया ने 2000 में मिस इंडिया अर्थ का ताज जीता था और साथ ही भारत की झोली में मिस अर्थ का खिताब भी डाला था। दिया अभिनेत्री होने के साथ एक बहुत बड़ा दिल रखती है और समाजसेवी कामों में जुडी रहती हैं। दिया भी नर्मदा बचाओ आंदोलन के साथ जुडी हुई हैं, साथ ही स्माइल फाउंडेशन से साथ भी जुडी हैं, जो बच्चों की शिक्षा के लिए काम करता है।

मकर राशि की सुपर वुमन

निष्ठावान और यथार्थवादी मकर, हमेशा काम के प्रति समर्पित रहते हैं। वे बहुत ही ज्यादा महत्वकांक्षी होते हैं लेकिन अनुशासन पसंद होते हैं। वर्कहोलिक, स्वभाव मकर को दूसरों से अलग करता है। सीमा विश्वास का उनके काम के प्रति समर्पण ही उन्हें अन्य अभिनेत्रियों से अलग करता है। नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा से ग्रेजुएट, सीमा से बैंडिट क्वीन में फूलन देवी की भूमिका अदा की थी, जिसके लिए उन्हें नेशनल अवॉर्ड भी मिला। सीमा ने अपने काम के बल पर अपनी जगह फिल्म जगत में बनाई है, जिसके लिए उनके सितारों को जिम्मेदार माना जा सकता है। अपने काम के प्रति समर्पण का भाव आप दीपिका पादुकोण में भी देख सकते हैं। मकर राशि की दीपिका किसी भी किरदार में पूरी तरह समा जाती हैं, चाहे वह पद्मावती हो या मस्तानी उन्होंने हर किरदार पूरी तरह जिया है और अपने लिए एक खास जगह कमाई है। मकर को संवेदनशीलता का उपहार मिला है।

कुम्भ राशि की सुपर वुमन

आत्मविश्वास से भरे कुम्भ राशि के लोग, अपनी छाप किसी भी क्षेत्र में छोड़ सकते हैं। ये विश्लेषक होते हैं, और हमेशा सच की तलाश में रहते हैं, साथ ही खुले दिमाग के स्वामी होते हैं। आर बी आई की भूतपूर्व डिप्टी गवर्नर उषा थोराट, इन्ही सभी विशेषताओं का मिश्रण हैं। दिल्ली स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स से पढ़ी उषा एक इकोनॉमिस्ट हैं और इनका भारत के आर्थिक क्षेत्र में बड़ा योगदान रहा है। एक मंझे हुए कुम्भ की तरह इन्होंने एक इकोनॉमिस्ट के रूप में, भारत के फ़ाइनेंशियल ग्रोथ में अहम भूमिका निभाई है।

मीन राशि की सुपर वुमन

मीन राशि के लोगों को आप हमेशा दूसरों के साथ खड़ा पाएंगे। इनमें भीड़ को अपने पक्ष में करने की खासियत होती है, इसमें कोई आश्चर्य की बात नहीं अगर भीड़ इनकी दीवानी हो जाएं। साइना नेहवाल एक ऐसी ही स्पोर्ट्स पर्सन हैं, जिनमें खूबसूरती और टैलेंट दोनों ही कूट-कूट कर भरा हुआ है। विश्व में नंबर 1 की बैडमिंटन खिलाड़ी रह चुकी साइना बहुत सारे मौकों पर भारत का नाम रोशन कर चुकी हैं। मीन की यही खासियत कई ब्रांड्स ने पहचाना और इन्हें अपने प्रोडक्ट का ब्रांड अम्बेसेडर बनाया। एक मीन का दूसरा सबसे बड़ा गुण होता है, कलात्मक होना। बॉलीवुड के लिए अलिया भट्ट आज एक बड़ा नाम हैं, जो अपनी कला के नाम से ही जानी जाती हैं। आलिया एक मीन हैं और मीन की तरह ही स्वप्निल हैं, जिनकी परछाई इनके द्वारा अदा किया हुए किरदारों में मिलती है।

गणेशजी के आशीर्वाद सहित
गणेशास्पीक्स डाॅट काॅम

ये भी पढ़ें-जानिए आपकी राशि अनुसार आपके लिए कौन सा बेहतर कॅरियर रहेगा!
मार्च में जन्मे हुए लोगों का व्यक्तित्व और उसे जुडी कुछ दिलचस्प बातें
made for each other: राशि से जानिए आप बने हैं किसके लिए और जानिए अपना परफेक्ट मैच!
selfish rashi: जानिए 12 राशि में कौन सी राशि है सबसे मतलबी

★ WRITTEN & ASTROLOGICALLY VERIFIED BY

Acharya Aditya

Acharya Aditya

Ganesha Verified Ganesha Verified
Vedic Astrologer & Prediction Expert
rating

4.9 rating

years

30 Years

consultations

52k+ consultations

Acharya Aditya is a renowned Vedic astrologer with over 30 years of consultation experience. He specializes in providing accurate date-wise predictions and offers in-depth guidance on career, marriage, relationships, and foreign settlement. In addition to personal consultations, he has strong expertise in planetary transits and current affairs, delivering practical, insightful predictions grounded in detailed horoscope analysis and Vedic astrological principles. His precise predictions and practical approach have earned the trust of clients seeking clarity and guidance in important life decisions.

  • Career Guidance
  • Relationships
  • Foreign Settlement
  • Vedic Astrology
More About Acharya Aditya Talk to