https://www.ganeshaspeaks.com/hindi/

made for each other: राशि से जानिए आप बने हैं किसके लिए और जानिए अपना परफेक्ट मैच!

राशि से जानिए आप बने हैं किसके लिए और जानिए अपना परफेक्ट मैच!

आपकी राशि से जानिए आपके लिए कौन बना है

कहते हैं रिश्ते आसमान में ही तय हो जाते हैं। कुछ हद तक यह बात सही भी है। दरअसल आकाशीय राशियों का हमारे जीवन पर गहरा असर पड़ता है। हमारा रिश्ता किसके साथ बहुत अच्छा रहेगा, किसके साथ मुश्किल रहेगा। हम हमारी राशि के जरिए यह बात बहुत अच्छे से जान सकते हैं। आज हम बात करेंगे कुछ ऐसी ही जोड़ियों की, जो निश्चिततौर पर आसमान में ही तय हो जाती है। कह सकते हैं कि इनका मैच होना किसी दैवीय आशीर्वाद के बिना संभव नहीं है।

मेष और कुंभ

मेष और कुंभ की जोड़ी बेहद रोमांचक हो सकती है। मेष अग्नि तत्व का प्रतिनिधित्व करते हैं और कुंभ एयर साइन है। आप सभी जानते हैं कि आग को जलने के लिए किसकी जरूरत होती है। मेष बहुत ही साहसी होते हैं और मेष पुरुष के लिए यही आकर्षण कुंभ की महिला को पसंद आता है। वे दोनों बेहद अच्छी तरह से एक-दूसरे के साथ समय व्यतीत करते हैं। यही जुनून उनका बेडरूम में भी रहता है। वे हमेशा नई चीजों को आजमाने के लिए तैयार रहते हैं। जब भी मेष निराश होते हैं, कुंभ के लोग उन्हें मानसिक संबल देते हैं। वे एक टीम में काम करते हैं। कई बार मेष, कुंभ का साथ पाकर खुद एक महाराजा की तरह महसूस करते हैं, क्योंकि कुंभ उनकी हर बात मानते हैं। कुंभ और मेष अच्छे माता-पिता भी साबित होते हैं। कुंभ बच्चों को बेहद प्यार से ट्रीट करते हैं और जहां अनुशासन की बात आती है मेष राशि के लोग बच्चों के लिए थोड़ा कठोर अनुशासन निर्धारित करते हैं। वैसे तो मेष घर पर ही रहना पसंद नहीं करते हैं, लेकिन कुंभ के साथ वे अधिकतर घर में ही रहते हैं।

सिंह और धनु

सिंह और धनु का मेल भी आसमान से बना हुआ मान सकते हैं। दोनों अग्नि तत्व का प्रतिनिधित्व करते हैं। मान सकते हैं कि आग और आग का मेल होगा, तो आग और भड़केगी। सिंह पुरुष का अधिकारपूर्ण रवैया धनु की स्त्री को काफी अच्छा लगता है। यह एक बात और अच्छी है कि सिंह जो लक्ष्य बनाते हैं, धनु भी उसी लक्ष्य को पाने के लिए सिंह के साथ कदमताल करते हैं। ऐसे में सिंह को अपनी यात्रा में एक साथी मिल जाता है। दोनों अग्नि तत्व की राशियां जरूर है, लेकिन सिंह की एनर्जी को धनु पूरी तरह से आत्मसात कर लेते हैं। उनके बीच की अंडरस्टैंडिंग बहुत अच्छी होती है। दोनों प्रेम पाने और प्रेम करने के लिए पूरी शिद्दत के साथ प्रयास करते हैं। उनके बीच का पैशन कभी भी कम नहीं होता है। धनु और सिंह अच्छे माता-पिता भी साबित होते हैं। वे जिस अनुशासन का पालन जीवनभर करते हैं, वे उसी अनुशासन को अपने बच्चों को भी सिखाते हैं।

कन्या और मकर

जब हम स्वर्ग में बने किसी रिश्ते के बारे में बात करते हैं, तो कन्या और मकर को उस लिस्ट में रखना जरूरी होगा। कन्या और मकर दोनों ही पृथ्वी तत्व के लोग हैं। कन्या और मकर राशि के लोग एक-दूसरे के लिए हमेशा एक बेस तैयार करते रहते हैं। कभी वे एक-दूसरों को धोखा नहीं देते हैं। दोनों की एक लॉन्ग टर्म रिलेशनशिप को पसंद करते हैं। कन्या राशि के लोग पारंपरिक होते हैं और मकर राशि के लोग भी अपनी परंपरा के पक्के होते हैं। दोनों यदि कुछ नया ट्राय करते भी हैं, तो एक-दूसरे पर भरोसा करके ही। वे जितना एक-दूसरों पर भरोसा करते हैं, उतना किसी और पर नहीं। कन्या के पुरुष का आर्ट लव मकर की महिलाओं को पसंद आता है। कई बार मकर राशि के लोग डिमांडिंग हो सकते हैं, लेकिन कन्या राशि के लोग बहुत ही शांति से मकर राशि की डिमांड को पूरी कर देते हैं। कन्या और मकर राशि के लोग अच्छे अभिभावक भी साबित होते हैं।

कर्क और मीन

कर्क और मीन के लोग रिश्ते को लेकर जितना गंभीर होते हैं, उतना कोई नहीं होता है। दोनों जल तत्व का प्रतिनिधित्व करते हैं। मीन की महिलाएं हमेशा कर्क के पुरुष के साथ सिक्योर महसूस करती है। कर्क राशि के लोग कभी भी मीन राशि को उनके कंफर्ट जोन से बाहर ले आने के लिए फोर्स नहीं करते हैं। कर्क और मीन राशि के बीच एक इमोशनल करार होता है। वे भीड़ में होते हुए भी आंखों ही आंखों में बात करने की क्षमता रखते हैं। एक-दूसरे के दिल की बात बहुत अच्छे से समझ जाते हैं। कर्क और मीन राशि के लोग बहुत ही भावुक भी होते हैं, इसलिए परिवार बनने के बाद उसकी जरूरत को समझना इनके लिए बेहद आसान होता है। पैरेंट बनने के बाद दोनों ही अपने बच्चों के आसपास एक सुरक्षा कवच बनाए रखते हैं। कई बार वे बच्चों को कंफर्ट जोन से बाहर ही नहीं जाने देते हैं।

मिथुन और तुला

यदि हम किसी बौद्धिक मिलन की बात करते हैं, तो मिथुन और तुला के मैच को कभी नहीं भूलना चाहिए। मिथुन और तुला दोनों एयर साइन है। वे दोनों एक-दूसरे के साथ घूमना पसंद करते हैं। दुनिया घूमने की दोनों की ख्वाहिश होती है। मिथुन के द्विस्वभाव को तुला राशि के लोग बहुत बैलेंस्ड तरीके से मैनेज कर लेते हैं। मिथुन पुरुष हमेशा अस्थिर प्रकृति के होते हैं। तुला राशि की महिलाएं मिथुन पुरुष को लाइफ में बैलेंस्ड होना सिखा सकतीं हैं। दोनों बहुत अनालिटिकल अप्रोच रखते हैं। यदि लाइफ की किसी समस्या में फंसते हैं, तो एक-सी बैलेंस्ड अप्रोच रखकर उससे निकल जाते हैं। दोनों बहुत इमोशनल पैरेंट बनते हैं। वे परिवार को बढ़ाने और उसे सुरक्षित चलाने में यकीन रखते हैं।

गणेशजी के आशीर्वाद सहित,
गणेशास्पीक्स डाॅट काॅम

Continue With...

Chrome Chrome