होम » भविष्यवाणियों » ज्योतिष » जानिए आपकी राशि से कौन सा करियर है आपके लिए बेस्ट

जानिए आपकी राशि से कौन सा करियर है आपके लिए बेस्ट

जानिए आपकी राशि से कौन सा करियर है आपके लिए बेस्ट

राशि के अनुसार चुनें अपना करियर

अक्सर यंगस्टर्स को अपना कॅरियर चूज करने में दिक्कत होती है। उनके लिए यह डिसीजन बहुत आसान हो जाता है, जिनके पास अपने बचपन से कुछ करने का सपना होता है। कुछ हमेशा एक उलझन में रहते हैं और कुछ पर फैमिली प्रेशर होता है। आपकी हैबिट, आपकी च्वॉइस और आपका इंट्रेस्ट कॅरियर बनाने में सबसे महत्वपूर्ण रोल प्ले करता है। बहुत से कई बार हाई सैलेरी या हाई पोस्ट देखकर जॉब तो ज्वॉइन कर लेते हैं, लेकिन उतना अच्छा रिजल्ट नहीं दे पाते हैं। एस्ट्रोलॉजी में इसका सीधा समाधान दिया गया है। राशिचक्र की सभी 12 राशियां अपने अंदर विशेष गुण समाए रखती है। इन्हीं गुणों के आधार पर यदि हम अपने कॅरियर के बारे में विचार करें, तो सक्सेसफुल होने के चांस ज्यादा बढ़ जाते हैं। जी हां, आज हम बता रहे हैं आपकी राशि के अनुसार कुछ कॅरियर प्लान, हालांकि इन्हें अपना गोल बनाने से पहले आप अपनी क्वालिटी का मिलान इन कॅरियर से जरूर करें।

पाएं अपनी कुंडली से अपने कॅरियर का सबसे बेस्ट ऑप्शन, पाइए अपनी कुंडली बिल्कुल FREE

मेष

मेष राशि के लोग जन्म से ही नेतृत्व का गुण लेकर पैदा होते हैं। एंटरप्रेन्योर बनने या किसी ऑफिस को लीड करने में उनका यह गुण उन्हें बेहद काम आता है। उनकी राशि के गुणों के आधार पर चर्चा करें, तो उनके लिए ट्रेवल और स्पोर्ट्स या किसी मैनेजेरियल पॉजिशन को पाने के लिए फोकस करना चाहिए। एडमिनिस्ट्रेटिव जॉब के साथ पुलिस या आर्मी के जॉब भी मेष राशि वालों की पर्सनेलिटी को सूट करते हैं।

वृषभ

वृषभ राशि के लोग बेहद हार्ड वर्किंग होते हैं। हालांकि वृषभ राशि के लोग अंडर प्रेशर में काम करके बहुत अच्छा रिजल्ट दे सकते हैं। उन्हें चाहिए कि वे अपने कंफर्ट जोन से बाहर निकलने के लिए प्रेशर लेकर काम करें। उनके लिए एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री, मीडिया, क्लासिकल डांस, फाइनेंस, मैन्यूफैक्चरिंग इंडस्ट्री काम करने के लिए बहुत अच्छी रहती है।

मिथुन

मिथुन राशि वाले बेहद एनर्जेटिक होते हैं। उन्हें बातचीत करना बहुत पसंद आता है। वहीं उनका एनालिटिक्स भी बहुत अच्छा होता है। इसलिए उन्हें जर्नलिज्म, मीडिया, बैंक या स्टेटिस्टिक्स से जुड़े काम करना चाहिए। ये कॅरियर उनके अंदर की क्वालिटी से मैच करेंगे और मिथुन राशि के लोग अच्छा रिजल्ट दे पाएंगे।

कर्क

कर्क राशि के लोग बेहद इमोशनल होते हैं। वे शिष्टाचार में बहुत यकीन रखते हैं, इसलिए उन्हें ऐसा कॅरियर चूज करना चाहिए, जो उनके इमोशनल नेचर को सपोर्ट करें। इसके लिए उन्हें नर्सिंग, डॉक्टर, टीचर, सोशल वर्कर, साइकोलॉजिस्ट, हीलिंग एक्सपर्ट जैसे काम करना चाहिए।

सिंह

सिंह हमेशा टॉप पर रहना चाहते हैं। वे हमेशा ऐसे कॅरियर में जाना चाहते हैं, जहां उन्हें लोगों से बहुत सम्मान मिलें। वे बहुत अच्छे लीडर होते हैं और एक साथ कई तरह की जवाबदारी संभाल पाते हैं। राजनीति, शिक्षा, एंटरप्रेन्योरशिप, एडमिनिस्ट्रेशन, गवर्नमेंट जॉब की तैयारी करना चाहिए। वे किसी बड़ी कंपनी में बड़े अधिकारी बन सकते हैं। उन्हें हमेशा बड़ा गोल रखना चाहिए। साथ ही समय-समय पर आपका प्रमोशन भी होगा।

(क्या आपको भी है प्रमोशन का इंतजार, मेहनत के बाद भी नहीं हो पा रहे सफल, तो एक बार अपनी कुंडली से आपकी कॅरियर रिपोर्ट जरूर अनालिसिस करें। पाएं कॅरियर रिपोर्ट यहां।)

कन्या

कन्या राशि के लोग ट्रेडिशनल, अनालिटिकल और लॉजिकल अप्रोच रखते हैं। उनके लिए वकील होना, बैंक या फाइनेंस से जुड़े काम, मैथेमेटिशियन होना बेहद गर्व की बात होती है। वे अच्छे कॉमर्स टीचर भी बन सकते हैं। कई बार कन्या राशि से जुड़े अपना खुद का छोटा बिजनेस शुरू करके बहुत आगे तक पहुंचते हुए देखे गए हैं।

तुला

तुला राशि के लोग हमेशा बेहद बैलेंस एक्ट करते हैं। वे बहुत सोश्यल होते हैं। हमेशा लुक्स को लेकर बेहद कॉन्शियस होते हैं। तुला राशि के लोगों को कला यानी संगीत, पेंटिंग, डांसिंग से बेहद प्यार होता है। यदि तुला राशि के लोग फैशन, इंटरटेनमेंट, म्यूजिक, पब्लिक रिलेशन, ब्रोकरशिप जैसे काम करते हैं, तो उनके लिए सक्सेसफुल होने के चांस बहुत बढ़ जाते हैं।

वृश्चिक

वृश्चिक राशि के लोग बेहद रहस्यमयी होते हैं। उनके लिए किसी डिटेक्टिव एजेंसी के अलावा सीक्रेट एजेंसी में काम करना बेहद अच्छा रहता है। इसके अलावा रिसर्च, माइनिंग, साइकोलॉजी, राजनीति और फाइनेंस से जुड़े काम यदि वृश्चिक राशि के लोग करते हैं, तो उनके लिए सक्सेसफुल होने चांस बढ़ जाते हैं। हालांकि वृश्चिक राशि के लोग कभी बेहद अच्छे टीचर नहीं बन सकते हैं, क्योंकि उनके पास पेशेंस कम होता है।

धनु

धनु राशि के लोग बेहद आशावादी होते हैं। उन्हें हमेशा घूमना पसंद आता है। उनके लिए कम्प्यूटर गेमिंग, ट्रेवल मैनेजर, लैंग्वेज एक्सपर्ट जैसे काम बेहद अच्छे रहते हैं। इन कामों में वे खुद बेहद अच्छा कर पाते हैं। वहीं इंटरनेशनल बिजनेस, पॉलिटिक्स और आर्ट या टीचिंग से जुड़े काम भी उनके लिए अच्छे माने गए हैं।

मकर

मकर राशि के लोग एंंबिशियस होते हैं, लेकिन बेहद धैर्य के साथ काम करते हैं। ये लोग हार्ड वर्क करते हैं और अपने गोल की ओर धीरे-धीरे बढ़ते रहते हैं। इनके लिए एंटरप्रेन्योर, इंजीनियर, आर्किटेक्ट, एडमिनिस्ट्रेशन, वकील जैसे काम बेहद अच्छे रहते हैं।वे हमेशा किसी नए इनोवेशन को इतनी जल्दी अपनाते नहीं है, इसलिए ट्रेडिशनल काम करना हमेशा उन्हें पसंद आता है।

कुंभ

कुंभ राशि के लोग बेहद सीक्रेट नेचर के होते हैं। वे स्वतंत्रता पसंद करते हैं। वे एक ही काम करते हुए बेहद जल्दी बोर हो जाते हैं। उनके लिए फोटोग्राफी, ग्राफिक डिजाइन, प्रोजेक्ट मैनेजमेंट, सिनेमा बेहद अच्छा ऑप्शन होता है। इसके अलावा उन्हें आर्टिस्टिक काम करना भी बेहद पसंद आता है।

मीन

मीन राशि के लोग अक्सर सपने देखने और उन्हें पूरा करने में यकीन करते हैं। हालांकि उन्हें अपने कंफर्ट जोन में रहना बेहद पसंद आता है। उनके लिए टीचर, म्यूजिशियन, पेंटर, एग्रीकल्चर और डॉक्टर जैसे काम करना अच्छा रहता है। इन सभी कामों से वे अपनी ऊर्जा के साथ कनेक्ट हो सकते हैं।

गणेशजी के आशीर्वाद सहित,
गणेशास्पीक्स डाॅट काॅम

★ WRITTEN & ASTROLOGICALLY VERIFIED BY

Acharya Dharmadhikari

Acharya Dharmadhikari

Ganesha Verified Ganesha Verified
Vedic Astrologer & Vastu Consultant
rating

4.9 rating

years

35 Years

consultations

52k+ consultations

A Chemist and Jyotish Parasharam from London, he is a global grandmaster. Author of 19 stock market books, with a massive legacy of analyzing 275,000+ horoscopes and 2,500+ media shows, he is the ultimate, most trusted solver for Vastu, Tarot, Numerology, Pranic Healing, Tantra-Mantra, and Yantra-Gem-Rudraksha therapies.

  • Vedic Astrology
  • Vastu Shastra
  • Tarot Reading
  • Numerology
More About Acharya Dharmadhikari Talk to