होम » भविष्यवाणियों » ज्योतिष » selfish rashi: जानिए 12 राशि में कौन सी राशि है सबसे मतलबी

selfish rashi: जानिए 12 राशि में कौन सी राशि है सबसे मतलबी

selfish rashi: जानिए 12 राशि में कौन सी राशि है सबसे मतलबी

कई बार कुछ लोग अचानक ही गुस्सा हो जाते हैं या वे बेहद ही स्वार्थी व्यवहार करने लग जाते हैं। हम ऐसे लोगों को मतलबी कहते हैं। ये मतलबी लोग अपने व्यवहार को इतनी जल्दी बदल लेते हैं कि हमारे लिए यह बात आसान तरीके से समझना मुमकिन नहीं हो पाता है। इसके पीछे कई बार कारण एस्ट्रोलॉजी होता है। एस्ट्रोलॉजी के अनुसार किसी पर्टिक्यूलर राशि में जन्म लेने वाले लोगों का व्यवहार अलग-अलग होता है। यही व्यवहार हमें मतलबी या स्वार्थी बना सकते हैं। हम यहां बता रहे हैं ऐसी ही कुछ राशियों के बारे में, जो सबसे ज्यादा मतलबी मानी जा सकती है।-

मीन- सीक्रेट दबाकर नहीं रख सकते हैं

12 राशियों में से मीन राशि के लोग बहुत ही संवेदनशील होते हैं। एक तरह से यह अच्छा है, लेकिन सिक्के के दूसरी ओर बात कुछ और भी रहती है। दरसअल मीन राशि के लोगों पर बहुत जल्दी विश्वास कर लेना आपको धोखे में डाल सकता है। वे किसी सीक्रेट को रखने में इतने कमजोर होते हैं कि आसानी से उसे किसी के भी साथ शेयर कर देते हैं। वे अक्सर अपने दोस्तों या रिश्तेदारों की पीठ पीछे बुराई करते रहते हैं। कुछ लोगों के प्रति वे इतनी ज्यादा नकारात्मकता से भरे रहते हैं, जबकि वे उन्हें ठीक से जानते भी नहीं है। हालांकि वे बहुत जल्दी इमोशनल हो जाते हैं और उन्हें अपनी गलती का अहसास हो जाता है।

कुंभ- तेरा-मेरा करने में ज्यादा रुचि

कुंभ राशि के लोग अक्सर उस तरह का व्यवहार करते हैं, जो वास्तव में वे हैं नहीं। मुंह पर अक्सर वे बहुत मीठे होते हैं, लेकिन लोगों का विश्वास जीतने की कोशिश में लगे रहते हैं। वे अचानक से आपका किसी भी जगह मजाक उड़ा सकते हैं। हालांकि उनका मजाक कोई बनाएं, यह बात उन्हें पसंद नहीं आती है। तब वे अचानक ही अपने पार्टनर के साथ स्वार्थी व्यवहार करने लग जाते हैं। वे तेरा-मेरा करने में ज्यादा विश्वास करते हैं।

तुला – हर रिश्ते से कुछ चाहिए

तुला राशि के लोग बहुत ही बैलेंस्ड एक्ट करते हैं, लेकिन जब वे गलत होते हैं और दूसरे सही, तब भी वे अपनी बात पर ही अडिग रहते हैं। तुला एकदम से किसी पर विश्वास नहीं करते हैं और ना ही किसी को तुला राशि के लोगों पर एकदम विश्वास कर लेना चाहिए। वे इतनी जल्दी किसी के लिए फैथफुल नहीं होते हैं। जब भी तुला राशि के लोग देखते हैं कि पुराने दोस्त से उन्हें ठीक सा रेस्पॉन्स नहीं मिल रहा है, तो वे तुरंत दूसरी दोस्ती की ओर मूव कर जाते हैं। उन्हें हर रिश्ते से कुछ ना कुछ चाहिए होता है।

वृषभ – आसानी से भड़क जाते हैं

वृषभ बहुत ही हठी और आलसी स्वभाव के होते हैं। वे परिवर्तन को बर्दाश्त नहीं कर पाते हैं। उन्हें किसी के भी खिलाफ आसानी से भड़काया जा सकता है, इसीलिए वृषभ के ज्यादा दोस्त नहीं होते हैं। अक्सर वे उन बातों पर आसानी से विश्वास कर लेते हैं, जो उन्हें भड़काने के लिए कही जा रही है। अचानक वे रिश्ते से मुंह मोड़ सकते हैं।

सिंह – अधिकार के लिए किसी भी हद तक जा सकते हैं

सिंह राशि के लोग बहुत ही एरोगेंट होते हैं। हालांकि वे उतने मतलबी नहीं होते हैं, लेकिन जब बात अधिकार बांटने की हो, तो वे सबसे ज्यादा मतलबी इंसानों में से एक हो जाते हैं। वे अपना अधिकार पाने के लिए किसी भी हद तक जा सकते हैं। गुस्सा होने पर वे अपना असली रौद्र रूप दिखा देते हैं, तब वे ये भी भूल जाते हैं कि उनका किसी के साथ कितना गहरा रिश्ता है। वे आसानी से किसी भी कॉन्सपेरेसी में पड़ जाते हैं।

मिथुन – रिश्ता बदलने में देर नहीं करते

मिथुन राशि के लोग बातचीत करने में बेहद माहिर होते हैं। अक्सर वे तब मतलबी हो जाते हैं, जहां उनकी सबसे ज्यादा सुनी जाती है। यदि आप किसी मिथुन के साथ रिश्ते में हैं, तो आपको उनको सहना होगा और हमेशा उनकी बकबक को सुनते रहना होगा। यदि आपके अक्सर ही उनकी बात काटने की कोशिश की, तो मिथुन अपनी दोस्ती या रिश्ता बदलने में जरा भी देर नहीं करते हैं।

कन्या – अपमान करने से चूकते नहीं

कन्या राशि के लोग उतने मतलबी नहीं होते हैं, जितने बुध के स्वामित्व वाली अन्य राशि मिथुन राशि के लोग होते हैं। हालांकि कन्या पैसों के लेनदेन में हमेशा मतलबी बने रहते हैं। वे अपने किसी दोस्त को जरूरत पड़ने पर एक रुपया भी उधार देने से कतराते हैं। यदि आपने उनका दिल दुखाया है, तो सार्वजनिक रूप से आपका अपमान करने से भी नहीं चूकेंगे।

वृश्चिक – अपनों को माफ नहीं कर पाते

वृश्चिक राशि के लोग मतलबी होते हैं, लेकिन वे स्पष्टवादी ज्यादा होते हैं। इस कारण उनका रिश्ता ज्यादा लोगों से बन ही नहीं पाता है। साथ ही उनमें बदला लेने की जबरदस्त भावना होती है। कई बार वे अपनों को भी माफ नहीं कर पाते हैं। वे मतलब के लिए रास्ता बदलने की जगह दूसरों को रास्ते से हटाने की योजना बनाते रहते हैं।

मेष – रिश्ता तोड़ने के लिए हमेशा तैयार

मेष राशि के लोग बहुत अच्छे डिबेटर होते हैं। हालांकि वे कभी भी किसी और का पॉइंट ऑफ व्यू स्वीकार नहीं करते हैं। यदि किसी ग्रुप का वे हिस्सा है, तो भी सभी पर अपना हुकुम चलाने की कोशिश कर सकते हैं। जब कोई उनकी बात नहीं मानता है, वे रिश्ता तक तोड़ लेने के लिए उतारू होते हैं।

कर्क – पार्टनर से छिपाते हैं उनका काम

कर्क राशि के लोग बहुत ज्यादा मतलबी नहीं होते हैं। वे अक्सर दूसरों की बातों को सुनते हैं और उसके बाद ही किसी निर्णय पर पहुंचते हैं। हालांकि सबसे बड़ी बात यह है कि वे यदि किसी काम में लगे हैं, तो अपने पार्टनर से भी उसे छिपा सकते हैं। अक्सर लोग इस व्यवहार को मतलबी व्यवहार मानने लग जाते हैं।

मकर – जब आपकी जरूरत आपके दोस्त

मकर राशि के लोग अक्सर अपने में ही लगे रहते हैं। उन्हें दूसरों से बेहद कम मतलब होता है। उनके दोस्तों का ग्रुप भी बहुत छोटा होता है। वे तब जरूर मतलबी होते हैं, जब उनका टास्क पूरा करने के लिए आपकी जरूरत हो। हालांकि वे अपने गोल को अचीव करने के लिए पूरी कोशिश करते हैं।

धनु – रिश्ते को दांव पर लगा सकते हैं

धनु राशि के लोग बहुत ज्यादा मतलबी हो सकते हैं। उनके लिए उनकी दुनिया में किसी और दखल बिल्कुल बर्दाश्त नहीं होता है। उन्हें इस बात से कोई फर्क नहीं पड़ता कि कोई उनसे दोस्ती करता है या नहीं। वे अपना मतलब सीधा करने के लिए अपने रिश्ते को भी दांव पर लगा सकते हैं। इसलिए इन्हें भी राशिचक्र की सबसे मतलबी राशियों में से एक माना जाता है।

गणेशजी के आशीर्वाद सहित,
गणेशास्पीक्स डाॅट काॅम

★ WRITTEN & ASTROLOGICALLY VERIFIED BY

Acharya Dharmadhikari

Acharya Dharmadhikari

Ganesha Verified Ganesha Verified
Vedic Astrologer & Vastu Consultant
rating

4.9 rating

years

35 Years

consultations

52k+ consultations

A Chemist and Jyotish Parasharam from London, he is a global grandmaster. Author of 19 stock market books, with a massive legacy of analyzing 275,000+ horoscopes and 2,500+ media shows, he is the ultimate, most trusted solver for Vastu, Tarot, Numerology, Pranic Healing, Tantra-Mantra, and Yantra-Gem-Rudraksha therapies.

  • Vedic Astrology
  • Vastu Shastra
  • Tarot Reading
  • Numerology
More About Acharya Dharmadhikari Talk to