होम » भविष्यवाणियों » ज्योतिष » मार्च में जन्मे हुए लोगों का व्यक्तित्व और उसे जुडी कुछ दिलचस्प बातें

मार्च में जन्मे हुए लोगों का व्यक्तित्व और उसे जुडी कुछ दिलचस्प बातें

मार्च में जन्मे हुए लोगों का व्यक्तित्व और उसे जुडी कुछ दिलचस्प बातें

वैदिक ज्योतिष की राशियां भी बारह होती है और महीनों की संख्या भी बारह ही होती है। आपका जन्म महीना आपके और आपके व्यक्तित्व के बारे में काफी कुछ कहता है। आप किसी महीने में पैदा हुए हैं, इस बात का संबंध आपके स्वभाव, व्यक्तित्व, प्रेम, विवाह, कॅरियर, स्वास्थ्य और जीवन के अन्य प्रमुख क्षेत्रों पर होता है। वैदिक ज्योतिष की हेल्प से हम महीनों को आधार मानकर लोगों के जीवन और उनके विचार व दृष्टिकोण के बारे में एक सामान्य समय साझा कर सकते हैं। फिलहाल हम मार्च में जन्में लोगों और उनके जीवन के बारे में जानेंगे।

मार्च में पैदा हुए लोगों का व्यक्तित्व

मार्च के महीने में जन्मे लोग मध्यम कद काठी वाले मोटे और हेल्दी लोग होते हैं। ऐसे लोग खुश रहने वाले, बेफिक्र और मिलनसार होते हैं। इन दोनों का सोशल सर्किल बहुत बड़ा होता है और उनके कई सारे दोस्त होते हैं। मार्च में पैदा होने वाले लोग बेहद महत्वाकांक्षी और काम के बारे में सोचने की जगह उसे करने में विश्वास करते हैं। जीवन के प्रति आपका नजरिया काफी सहज और आसान होता है और आप लोगों को जज करने का काम नहीं करते। मार्च में जन्में लोग शांत और दार्शनिक किस्म के होते हैं, जिन्हें एकांत में रहना अच्छा लगता है। फिर भी हमने मार्च के तीन अलग-अलग डेकन(दस दिनों के अंतराल) के आधार पर व्यक्तित्व की चर्चा की है।

मार्च डेकन मार्च 1 से मार्च 10 के बीच जन्मे लोग

1 मार्च से 10 मार्च के बीच जन्मे लोगों पर स्वामी ग्रह चंद्रमा का प्रभाव रहता है। इस डेकन में जन्मे लोगों की इच्छाशक्ति बहुत ही ज्यादा मजबूत होती है, लेकिन साथ ही ये बहुत ज्यादा मूडी होते हैं। किसी भी काम को बीच में छोड़ देते हैं। इनके लिए घर का अच्छा माहौल बहुत ज्यादा महत्वपूर्ण होता है। साथ ही इस डेकन के लोगों के लिए रंग, आकार और डिजाइन भी महत्वपूर्ण होता है। ये संभावना रहती है कि इस डेकन में जन्मे लोग ड्रग्स और अनैतिक सेक्स संबंधों में उलझ जाएं, इसलिए इन्हें हर प्रकार के नशे से दूर रहने की कोशिश करनी चाहिए। ये बहुत ही ज्यादा भावुक होते हैं, साथ ही इनमें कमाल की मानसिक शक्तियां होती हैं। ये नि:स्वार्थ होते हैं, और किसी के लिए भी कुछ भी करने को तैयार रहते हैं। ये लोगों का अच्छा करने में यकीन करते हैं और बदले में कुछ पाने की अपेक्षा नहीं रखते हैं। इनमें दूसरों की भावनाओं को समझने की कला होती है। किसी काबिल डॉक्टर की तरह ये किसी का भी नब्ज पकड़ कर उनकी पूरी कहानी समझ सकते हैं।

11 से 20 मार्च के बीच जन्मे लोग

अगर आपका जन्म 11 से 20 मार्च के बीच हुआ है तो आपका स्वामी ग्रह मंगल होगा। इस डेकन में जन्मे लोग सफलता को प्राप्त करना जानते हैं। मंगल के प्रभाव से ये लोग बहुत ही ज्यादा काल्पनिक होते हैं और किसी प्रकार के भ्रम से घिरे रहते हैं। ये बहुत की कमाल की कल्पना करते हैं, लेकिन उसे किसी के सामने प्रदर्शित नहीं कर पाते हैं। कई बार ये बेचैनी, डिप्रेशन और मानसिक बीमारियों से घिरे अपनी काल्पनिक दुनिया में लगे रहते हैं, जिसका वास्तविक जीवन से कोई मेल नहीं होता है।

21 मार्च से 30 मार्च के बीच जन्मे लोग

इस डेकन में जन्मे लोगों का स्वामी ग्रह मंगल होता है। ये बहुत ही ज्यादा आवेगी होते हैं। इनमें बहुत ही ज्यादा ऊर्जा भरी होती है, जिसकी वजह से वे कई बार अनचाहे झगड़े और तर्क में फंस जाते हैं। इनका आत्मविश्वास कमाल का होता है, जिसके कारण ये कई बार जिद्दी, अहंकारी, सत्ता चलाने वाले भी हो सकते हैं। समाज और दुनिया को झुकाने की जगह अगर ये अपनी ऊर्जा सही जगह खर्च करें तो बहुत कमाल कर सकते हैं। इन्हें नियंत्रित करना नामुमकिन होता है, साथ ही ये ऐसे लोगों को बिलकुल पसंद नहीं करते हैं, जो इनको रोकने या समझाने की कोशिश करते हैं। इस डेकन में जन्मे लोग अपने क्षेत्र में अगुआ होते हैं। ये किसी भी रेस को जीतने की क्षमता रखते हैं और हर कीमत पर सफलता तक पहुंचते हैं। इनके आदर्श और नैतिक मूल्य बहुत की ऊंचे होते हैं। एक बार ये कोई निर्णय ले लें तो उसे बदलना बहुत मुश्किल होता है।

मार्च में पैदा हुए लोगों का कॅरियर

मार्च में पैदा हुए लोगों का दिमाग बहुत तेज होता है और वे अपनी बुद्धिमानी के लिए लोगों में पहचाने जाते हैं। वे लोग उच्च शिक्षा प्राप्त करते हैं और बड़े पदों तक पहुंचते हैं। मार्च में जन्मे लोगों के लिए मेडिकल, इंजीनियरिंग, कैमिस्ट्री जैसे क्षेत्र काफी लाभकारी होते हैं। वे अपनी क्रिएटिविटी के कारण अच्छे राइटर, एक्टर, पेंटर, डांसर, सिंगर या म्यूजिशियन हो सकते हैं। मार्च माह में जन्मे लोगों में अपने लक्ष्य के लिए समर्पण देखा जाता है। कई बार खराब संगति में पड़ने के कारण उन्हें अपने कॅरियर में उतार-चढ़ाव का सामना भी करना पड़ता है।

मार्च में पैदा हुए लोगों का प्रेम जीवन

मार्च के महीने में पैदा हुए लोगों का प्रेम जीवन या लव लाइफ उनके साथी के चुनाव पर निर्भर करती है। मार्च में जन्मे लोग अपने पार्टनर के साथ बहुत लाॅयल और वफादार होते हैं। अपने अपने पार्टनर को अपना प्यार तो दिखा पाते हैं, लेकिन वे अधिक रोमांटिक नहीं होते हैं। उन्हें अपने प्यार और जीवन पर बहुत भरोसा होता है और वे पार्टनर को पूरी आजादी देने का काम करते हैं। मार्च में जन्मे लोग जल्दी से किसी से प्यार नहीं करने लगते, लेकिन एक बार उनके मन में प्रेम के बीज पनप जाएं तो वे जिंदगी भर साथ निभाते हैं। मार्च में पैदा होने के कारण वे करुणा, कोमलता और प्रेम से भरे रहते हैं, जिसके कारण उन्हें अपने साथ रहने वाले हर व्यक्ति से हमदर्दी होती है।

मार्च में पैदा हुए लोगों का स्वास्थ्य

मार्च में पैदा होने वाले लोगों की शारीरिक बनावट ही आपको उनके स्वास्थ्य के बारे में बहुत कुछ बताने का काम करती है। ऐसे लोग छोटे कद के मोटे और तंदुरुस्त लोग होते हैं। आमतौर पर इनका स्वास्थ्य सामान्य रहता है, लेकिन उन्हे अंगों से जुड़ी कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। ऐसे लोगों में फेफड़े और सांस से संबंधित बीमारियों के होने की सबसे अधिक संभावना होती है। उन्हें मानसिक तौर पर खुद के स्वास्थ्य का अधिक ध्यान रखने की जरूरत है। वे डिप्रेशन या मेंटल इलनेस जैसी चीजों से ग्रस्त हो सकते हैं। उन्हें अपनी आंखों का भी विशेष ध्यान रखना चाहिए किसी संक्रमण या दुर्घटना के कारण आंखों से जुड़ी समस्याएं हो सकती है। मार्च में जन्मे लोगों को रक्त की अशुद्धियों से जुड़ी परेशानियां भी परेशान करती है, जिससे उन्हें फोड़े – फुंसी, मुंहासे सहित त्वचा से संबंधित अन्य परेशानियां उठानी पड़ सकती है।

मार्च में पैदा हुए लोगों के लिए भाग्यशाली

मार्च में जन्मे लोगों को हरे, पीले और गुलाबी रंग की चीजों से लाभ होता है। उन्हें अपने शुभ और मांगलिक कार्यों की शुरुआत रविवार, सोमवार या शनिवार से करनी चाहिए, ये दिनों दिन उनके लिए भाग्यशाली होते हैं। रत्नों की बात करें, तो पुखराज और मूंगा इनके लिए लाभदायक और फायदेमंद होता है।

मार्च में पैदा हुए लोगों की अच्छी और बुरी बातें

मार्च में जन्मे लोगों में भी कई सारे गुण अवगुण पाए जाते हैं। उनकी कुछ आदतें उन्हें अपनी लाइफ को बेहतर बनाने में मदद करती है, वहीं कुछ आदतें उन्हें जीवन में पीछे लेकर जाने का काम करती है।
– मार्च में पैदा हुए लोग थोड़े चंचल और लापरवाह किस्म के हो सकते हैं।
– ऐसे लोगों को बहुत ही आसानी से बहकाया जा सकता है, और उन्हें नशे की लत लगने में भी देर नहीं लगती। गलत संगत में पड़ने के कारण इनका परिवार और कॅरियर दोनों बर्बाद हो सकता है।
– मार्च में जन्मे लोग द्विस्वभाव के होते हैं, अर्थात इनका व्यवहार दो तरह का हो सकता है। उन्हें किसी भी तरह के महत्वपूर्ण निर्णय लेने में परेशानी आ सकती है। ऐसे समय आपको किसी अनुभवी और वरिष्ठ व्यक्ति की सहायता लेनी चाहिए।
– मार्च में जन्मे लोगों का हाथ खर्चों में बहुत खुला होता है, वे अपने दोस्तों, प्यार और प्रियजनों पर दिल खोलकर खर्च करते हैं।
– मार्च में पैदा होने वाले लोगों को अपने तेज दिमाग को काबू में रखने के लिए शिवजी की आरधाना करनी चाहिए और पांच मुखी रुद्राक्ष धारण करना चाहिए।

मार्च में जन्मे प्रसिद्ध लोग

मार्च में जन्में कई लोग देश और दुनिया में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा चुके हैं। इन लोगों में आमिर खान, आलिया भट्ट, कंगना रनौत, शशि थरूर, महादेवी वर्मा, मैरी काॅम, साइना नेहवाल, इरोम चानू शर्मिला, साहिर लुधियानवी, कल्पना चावला, जाकिर हुसैन और एल्बर्ट आइन्सटाइन जैसे लोग शामिल हैं।

गणेशजी के आशीर्वाद सहित,
गणेशास्पीक्स डाॅट काॅम

सोमवार को जन्म लेने वाले लोगों का कैसा होगा जीवन : क्या कहता है ज्योतिष ऐसे लोगों के बारे में
जानिए! फरवरी महीने में पैदा हुए लोगों की क्या होती है विशेषताएं
born on thursday: जानें कैसे होते हैं गुरुवार को जन्‍मे लोग

★ WRITTEN & ASTROLOGICALLY VERIFIED BY

Acharya Dharmadhikari

Acharya Dharmadhikari

Ganesha Verified Ganesha Verified
Vedic Astrologer & Vastu Consultant
rating

4.9 rating

years

35 Years

consultations

52k+ consultations

A Chemist and Jyotish Parasharam from London, he is a global grandmaster. Author of 19 stock market books, with a massive legacy of analyzing 275,000+ horoscopes and 2,500+ media shows, he is the ultimate, most trusted solver for Vastu, Tarot, Numerology, Pranic Healing, Tantra-Mantra, and Yantra-Gem-Rudraksha therapies.

  • Vedic Astrology
  • Vastu Shastra
  • Tarot Reading
  • Numerology
More About Acharya Dharmadhikari Talk to