होम » भविष्यवाणियों » त्योहार » धनतेरस पर करें ऐसे धनलक्ष्मी को प्रसन्न…

धनतेरस पर करें ऐसे धनलक्ष्मी को प्रसन्न…

धनतेरस पर करें ऐसे धनलक्ष्मी को प्रसन्न…

इस साल धनतेरस 10 नवम्बर 2023 को मनाया जाएगा। दिवाली के दो दिन पहले मनाए जाने वाले इस त्यौहार पर नई चीजें खरीदने का रिवाज है। धनतेरस पर माँ लक्ष्मी के साथ कुबेर की पूजा का विशेष महत्व है। पूरे देश में धनतेरस पर लोग अपने सामर्थ्य के अनुसार चीजें खरीदते हैं। इस दिन खरीदारी करना विशेष लाभदायक माना जाता है। हम आपको बता रहे हैं, धनतेरस पर इस साल घर पर क्या लाएं, जिससे आप पर बरसें महालक्ष्मी की विशेष कृपा….

– धनतेरस पर झाड़ू खरीदना और उस झाड़ू से घर की सफाई करने से सभी प्रकार की नकारात्मकता दूर होती है, इसलिए धनतेरस पर यदि कुछ नहीं भी खरीद रहे हैं, तो भी एक झाड़ू जरूर खरीदकर उसकी पूजा करनी चाहिए।
– धनतेरस पर चांदी के बर्तन खरीदना भी शुभ माना है। चांदी के बर्तन खरीदकर शाम में धनतेरस पर भगवान को चांदी के बर्तन में भोग लगाएं। इससे सालभर भगवान का आशीर्वाद मिलता रहता है।
– देश के कई हिस्सों में स्टील के बर्तन खरीदने का भी रिवाज है। यदि आप धनतेरस पर स्टील के बर्तन खरीदकर उसमें खाना पकाते हैं, तो सालभर तक रसोईघर में माँ अन्नपूर्णा की कृपा रहती है।
– धनतेरस पर सोने का खास महत्व है। यदि आप इस साल सोना खरीदने के इच्छुक हैं, तो 10 नवम्बर 2023 को धनतेरस पर सोना खरीदना आपके लिए शुभ रहेगा।
– धनतेरस पर सोने का खास महत्व है। यदि आप इस साल सोना खरीदने के इच्छुक हैं, तो 10 नवम्बर 2023 को धनतेरस पर सोना खरीदना आपके लिए शुभ रहेगा।
– अक्षत यानी कि चावल, धनतेरस पर चावल खरीदना और इसका कुछ भाग जरूरतमंदों को दान करने से सालभर अन्न की कमी नहीं होती है।
– धनतेरस पर धनिया का भी बहुत महत्व है, इस दिन धनिया खरीदना और धनिए को गमले में बोना शुभ माना जाता है।
– इसके अलावा आप पांच प्रकार के फल खरीदकर बच्चों में बांट सकते हैं।

धनतेरस पर किए गए यह शुभ काम आपके घर में सुख समृद्धि और माँ लक्ष्मी का वास बनाए रखेंगे।

गणेशजी के आशीर्वाद सहित,
गणेशास्पीक्स डाॅट काॅम