होम » भविष्यवाणियों » ज्योतिष » आपकी पत्नी की राशि की विशेषता के अनुसार उनका स्वभाव

आपकी पत्नी की राशि की विशेषता के अनुसार उनका स्वभाव

आपकी पत्नी की राशि की विशेषता के अनुसार उनका स्वभाव

अगर अापकी शादी हो चुकी है या अाप शादी का प्लान बना रहे हैं, तो अापके मन में ये खयाल जरूर अा रहे होंगे कि अाखिर अापकी जीवन साथी कैसी होगी और उसका स्वभाव कैसा होगा। कहीं वह बात-बात कर क्रोध करने वाली तो नहीं होगी। ये सवाल कॉमन हैं और इससे हर युवा परेशान रहता है। यहां हम अापकी पत्नी या होने वाली पत्नी की राशि के अाधार पर उसके स्वभाव के बारे में बता रहे हैं। इसके अाधार पर अाप जान सकते हैं कि कैसी है या होगी अापकी वाइफ और कैसी होगी अापकी मैरीड लाइफ।

मेष राशि

मेष राशि की महिलाएं काफी अनुशासन पसंद होती हैं। ये महिलाएं खिलाड़ियों और खेलकूद में शामिल पुरुषों से अाकर्षित होती हैं। पति और बच्चे बेहतर जीवनशैली अपनाते हुए अपना काम सलीके से करें, तो उन्हें खुशी मिलती है। हालांकि, इन्हें खुश करना इतना अासान नहीं है।

वृषभ राशि

इस राशि की महिलाएं अपने परिवार के लिए कुछ भी कर सकती हैं। इनके लिए सबसे ज्यादा जरुरी अपने परिवार की खुशियां होती हैं। हालांकि इन्हें पति की अपेक्षा बच्चों का ध्यान रखना ज्यादा भाता है। पति अगर महत्वकांक्षी ना हो तो इन्हें परेशानी होती है।

मिथुन राशि

इन्हें बातें करना काफी पसंद होता है। इन्हें भी बातचीत करने वाले लोग ही पसंद अाते हैं। ये भरोसेमंद होती हैं। इन्हें घूमने और खाने का शौक होता है। हालांकि इनमें बात-बात पर चिंता करने की प्रवृत्ति कुछ ज्यादा ही होती है।

कर्क राशि

इस राशि की महिलाएं काफी गुस्सैल होती हैं। जरा-जरा सी बात पर ये गुस्सा हो जाती हैं और रोने भी लगती हैं। हालांकि ये अपने साथी को कभी निराश या परेशान नहीं देख सकतीं।

सिंह राशि

सिंह राशि की महिलाएं टूटकर प्रेम करने के साथ ही काफी पजेसिव और गुस्सैल होती हैं। इन्हें हर चीज अपनी जरूरत के अनुसार चहिए। इन्हें बहलाना अासान नहीं है, क्योंकि ये जल्द किसी के साथ घुलती-मिलती नहीं हैं।

कन्या राशि

परफेक्ट मानी जाने वाली ये महिलाएं दोस्तों के साथ आसानी से अपना समय बिता लेती हैं। इन्हें अपने निजी जीवन में न तो किसी का हस्तक्षेप बर्दाश्त होता है और ना ही ये किसी के मामले में दखल देती हैं। समस्याओं से कैसे निपटना है, इन्हें पता होता है।

तुला राशि

ये महिलाएं समझदारी भरी बातों में अपना समय व्यतीत करना पसंद करती हैं। लगाना अपेक्षाकृत ज्यादा भाता है। ये दिल से काम लेती हैं, साथ ही ये परिस्थितियों के अनुसार खुद को बदल भी लेती हैं।

वृश्चिक राशि

ये काफी गुस्सैल लेकिन भरोसेमंद होती हैं। ये आपसे खूब प्रेम करती हैं लेकिन अापकी अालोचना करने से भी बाज नहीं अातीं। हालांकि अापकी खुशी के लिए ये कुछ भी कर सकती हैं। अपने बच्चों के लिए ये एक समर्पित मां होती हैं।

धनु राशि

ये हर बात को गहराई से समझना चाहती हैं। अपने अहंकार को इनसे दूर रखें, क्योंकि इन्हें सलाह और सुझाव देना और दूसरों से काम निकलवाने की कला खूब अाती है। इन्हें पढ़ाई-लिखाई का भी शौक होता है।

मकर राशि

ये समझदार और साहसी होने के साथ ही दूसरों की सहायता करने वाली होती हैं। विवाह के पश्चात अपने रिश्ते को लेकर भी ये काफी संजीदा रहती हैं। ये अापको लापरवाह नजर अा सकती हैं, लेकिन हकीकत में ये वैसी नहीं होती हैं।

कुंभ राशि

ये किसी के साथ जल्द घुलती-मिलती नहीं, क्योंकि इन्हें खुद में ही रहना पसंद है। दूसरों की भावनाओं को भी ये जल्द नहीं समझ पातीं, लेकिन एक बार इन्होंने किसी को अपना मान लिया तो सारी उम्र उसके साथ रहती हैं।

मीन राशि

ये महिलाएं काफी भावुक होती हैं। इन्हें तरह-तरह का भोजन करना पसंद होता है। जल्दबाजी में निर्णय लेने की प्रवृत्ति के कारण कई बार इन्हें परेशानी भी होती है। हालांकि अच्छे मूड में हों तो ये सभी के साथ अच्छा व्यवहार करती हैं।

गणेशजी के आशीर्वाद सहित,
गणेशास्पीक्स डाॅट काॅम

ये भी पढ़ें-
मूलांक के अनुसार जानें 2019 का अपना भविष्यफल
शनिदेव की पूजा में कौनसी रखें सावधानी
जानिए क्या है टुसू पर्व और उसकी विशेषता

★ WRITTEN & ASTROLOGICALLY VERIFIED BY

Acharya Dharmadhikari

Acharya Dharmadhikari

Ganesha Verified Ganesha Verified
Vedic Astrologer & Vastu Consultant
rating

4.9 rating

years

35 Years

consultations

52k+ consultations

A Chemist and Jyotish Parasharam from London, he is a global grandmaster. Author of 19 stock market books, with a massive legacy of analyzing 275,000+ horoscopes and 2,500+ media shows, he is the ultimate, most trusted solver for Vastu, Tarot, Numerology, Pranic Healing, Tantra-Mantra, and Yantra-Gem-Rudraksha therapies.

  • Vedic Astrology
  • Vastu Shastra
  • Tarot Reading
  • Numerology
More About Acharya Dharmadhikari Talk to