होम » भविष्यवाणियों » ज्योतिष » राशि के अनुसार नव वर्ष संध्या उत्सव

राशि के अनुसार नव वर्ष संध्या उत्सव

राशि के अनुसार नव वर्ष संध्या उत्सव

साल का आखिरी दिन हर किसी के लिए खास होता है | हर राशि के व्यक्ति नये साल का स्वागत अपने अंदाज में करना चाहते हैं, और बीतने वाले साल का आखिरी दिन यादगार पलों के साथ मनाना चाहते हैं | कुछ को रोमान्टिक डिनर अच्छा लगता है तो किसी को सुबह होते तक पार्टी करना | पढ़िये नव वर्ष की संध्या राशि के अनुसार कैसे मनाए.

मेष

मेष राशि के लोग पार्टी पंसद करने वाले होते हैं इसलिये ये नये साल की संध्या पर बड़ी पार्टी का आयोजन करना चाहते हैं | इनके दोस्तों का दायरा बहुत बड़ा होता है इसलिये ये औपचारिकताओं में विश्वास नही करते हैं और मित्रों के साथ सीधे नृत्य संगीत के साथ रात भर पार्टी का आयोजन करते हैं |

वृषभ

वृषभ

वृषभ राशि के व्यक्ति शुक्र ग्रह से प्रभावित रहते हैं अत: रोमांस इनकी रगों में दौड़ता है | ये जाते हुए साल को प्यार से विदा करना चाहते है | किसी अच्छे होटल के शांत कोने में मनोरम वातावरण में अपने प्यार के हाथ में हाथ डाले हुए उसे प्यार से निहारते हुए ये उनके कानो में प्यार की बातें फ़ुसफ़ुसाना चाहते हैं |

मिथुन

मिथुन

मिथुन वाचलता और चंचलता की प्रतीक राशि है इसलिए ये ऊँचे संगीत के साथ और बहुत सारे दोस्तों के साथ मस्ती वाली पार्टी करना चाहते हैं | और जब पार्टी करते हुए इनकी ऊर्जा समाप्त हो जाती है तो ये सोफ़े पर एक ड्रिंक के साथ किसी भी विषय पर बात करते हुए समय बिताना पसंद करते हैं |

कर्क

कर्क

कर्क भावनात्मक संबधों की प्रतीक राशि है | इनके नव वर्ष की पार्टी में अंकल-आंटी, चचेरे-ममेरे भाई- बहन, माता-पिता, दादा-दादी और मित्र और साथी सब होते हैं | सबके पसंद के खान-पान के अनुसार फ़िर चाहे वो कोको हो या वाईन, पुरानी यादें ताजा करते हुए ये नए साल का स्वागत करते हैं |

सिंह

सिंह

सिंह राशि के व्यक्ति ड्रामा पसंद होते हैं इसलिए इनका नव वर्ष उत्सव कुछ खास क्यों नहीं होगा – ये बीच हाउस जैसी जगह पर अपने प्यार का इजहार करना चाहते हैं | नव वर्ष के जाम टकराते हुए अपना प्यार जताना इऩ्हे पसंद हैं |

कन्या

कन्या

कन्या राशि के व्यक्ति अनोखी पार्टी की योजना बनाते हैं और यदि आप इन्हे पार्टी की तैयारी के लिये भाग-दौड़ करते देंखे तो आश्चर्यचकित ना हों क्योंकि ये अपनी पार्टि में कुछ भी कमी नहीं रखना चाहते | ये चाहते हैं की इनके मेहमान पार्टि का मज़ा लें पर इन्हे याद दिलाने की जरुरत होती है कि ये भी पार्टी का आंनद लें |

तुला

तुला

तुला राशि के व्यक्तियों को ऊँचा संगीत भीड़-भाड़ वाली पार्टी पंसद नही आती है | इसके बजाय ये घर में अपने मनपसंद संगीत के साथ आरामदायक सोफ़ों पर, रोमांटिक प्रकाश में, पसंदीदा भोजन के साथ और अपने प्यार के साथ वक्त बिताना चाहते हैं |

वृश्चिक

वृश्चिक

वृश्चिक राशि के व्यक्तियों के पास नव वर्ष संध्या के बड़े अनोखे कार्यक्रम होते हैं | ये इस शाम को अपने प्यार के साथ यादगार बनाना चाहते है, फ़िर वो चाहे अप्रत्याशित संगीत हो या डांस करते हुए कोई अप्रत्याशित मुद्रा से ये अपने साथी को चकित कर देना चाहते हैं | या फ़िर समुद्री यात्रा पर रात में आकाश में हो रही आतिशबाजी को अपने प्यार का हाथ पकड़े हुए निहारना चाहते हैं |

धनु

धनु

धनु राशि किसी भी कार्य में उच्चतम स्थान पर पंहुचने का प्रतीक है | यह बात इनकी नए साल की पार्टी की योजना में भी झलकती है | अत: ये शहर की सबसे ऊँची इमारत पार्टी की जगह के लिए पसंद करते हैं, जंहा से ये मध्य रात्रि को बांहे फ़ैला कर हवा के झोंके का आंनद ले सकें और नीचे शहर के जगमगाते प्रकाश का आंनद ले सकें |

मकर

मकर

मकर राशि के व्यक्तियों की आशाएं नये साल की पार्टी को लेकर बहुत सारी हिती हैं | ये सब कुछ योजनाबद्ध तरीके से करना पसंद करते हैं | विशेषत: जब ये कारोबार से सबंधित साथियों को पार्टी दे रहें हों तब ये चाहते हैं की सारे मेहमान खुश हो कर विदा लें |

कुंभ

कुंभ

कुंभ राशि के व्यक्तियों को नये साल पर पागलपन भरे जोखिमपूर्ण कार्य करना पसंद है | ये बड़े उत्साहित रहते हैं तथा चांदनी रात में गोताखोरी करना चाहते हैं, या फ़िर हरे-भरे पहाड़ों पर दौड़ लगाना चाहते हैं | और यह कहने की बात नही है की इन सब कार्यो में इन्हे दोस्तों का साथ चाहिए होता है | ये नही चाहते की कोई भी इस रोमांच से दूर रहे |

मीन

मीन

मीन राशि के व्यक्ति नए साल के उत्सव को प्यार में भीगे बगैर नही मनाना चाहते | इनका सपना होता है की सागर किनारे मध्यम प्रकाश में, जंहा लहरें इनके पैरों को भिगो रही हो और मधुर संगीत माहौल का साथ दे रहा हो और सबसे जरुरी प्यार का साथ हो ऎसे महौल मे ये जाते हुए साल को विदा करें | इनके और भी रोमांटिक आइडिया हो सकते हैं जो ये स्वयं पूरा करना चाहते हैं |

गणेशजी के आशीर्वाद सहित,
गणेशास्पीक्स डाॅट काॅम

★ WRITTEN & ASTROLOGICALLY VERIFIED BY

Acharya Dharmadhikari

Acharya Dharmadhikari

Ganesha Verified Ganesha Verified
Vedic Astrologer & Vastu Consultant
rating

4.9 rating

years

35 Years

consultations

52k+ consultations

A Chemist and Jyotish Parasharam from London, he is a global grandmaster. Author of 19 stock market books, with a massive legacy of analyzing 275,000+ horoscopes and 2,500+ media shows, he is the ultimate, most trusted solver for Vastu, Tarot, Numerology, Pranic Healing, Tantra-Mantra, and Yantra-Gem-Rudraksha therapies.

  • Vedic Astrology
  • Vastu Shastra
  • Tarot Reading
  • Numerology
More About Acharya Dharmadhikari Talk to