होम » भविष्यवाणियों » ज्योतिष » जानिए अपनी राशि के अनुसार अपनी व्यक्तित्व के छिपे हुए पहलुओं के बारे में

जानिए अपनी राशि के अनुसार अपनी व्यक्तित्व के छिपे हुए पहलुओं के बारे में

जानिए अपनी राशि के अनुसार अपनी व्यक्तित्व के छिपे हुए पहलुओं के बारे में

हम जैसे बाहर दिखते हैं, क्या वैसे ही अंदर हैं? कई बार हमारी कुछ अलग पर्सनेलिटी होती है। हम अकेले में कुछ और सोचते हैं और सबके बीच कुछ अलग व्यवहार करते हैं। आज हम बात करेंगे ऐसी ही कुछ डार्क पर्सनेलिटी की, जो हम में कहीं ना कहीं छिपी हुई है। जानते हैं अलग-अलग राशियों के लोगों की डार्क पर्सनेलिटी के बारे में-

मेष

आप अकेले में मर्डर के बारे में सोचते हैं, यहां हम आत्महत्या की बात नहीं कर रहे हैं। जब कोई लगातार आपको परेशान करता है, तो आप वाकई अकेले में उसका मर्डर करने या होने जैसी कल्पनाएं कर सकते हैं। कई बार आप बहुत ज्यादा इगोस्टिक है। कई बार बहुत ज्यादा ईर्ष्यालु प्रकृति के भी होते हैं। अचानक से किसी की उन्नति आपसे बर्दाश्त नहीं होती है। जब कोई आपसे नजदीकी बढ़ाता है, तो आप हमेशा उसे दबाकर ही रखना चाहते हैं। आप हमेशा अपने अहंकार के आगे किसी और को कुछ नहीं समझते हैं।

वृषभ

आप खुद के प्रति एक अलग ही दयालुता से भरे रहते हैं। कई बार खुद को बेचारा मान सकते हैं। किसी भी परिस्थिति को आप खुद से कनेक्ट करके खुद के प्रति एक अलग इमोशनल फीलिंग्स में चले जाते हैं। जबकि ऐसा कुछ होता नहीं है। आप खुद से लड़ने की जगह खुद को बहुत गरीब, बेचारा किस्म का मानने लगते हैं। दूसरों से मदद प्राप्त करने के लिए आप खुद को एक लाइलाज बीमारी का शिकार भी बना सकते हैं।

मिथुन

आपकी दोहरी मानसिकता आपका पीछा कहीं नहीं छोड़ती है। आप संदेह के आधार पर भी किसी से भी दोस्ती तोड़ सकते हैं। आप झूठ बोलने में भी माहिर हो सकते हैं। कई बार आप दूसरों से व्यवहार करने में बेहद निष्ठुर किस्म के होते हैं। अकेले में आप लोगों के बारे में गलत विचार भी रख सकते हैं। अपने प्रिय लोगों के बारे हमेशा आप शंका से भी भरे रहते हैं। आप जिसके सामने मुस्कुराते हैं, उनकी बुराई करने में भी पीछे नहीं हटते हैं।

कर्क

जब भावनाओं की बात होती है, तो आप हमेशा खुद पर और दूसरों पर इमोशनल अत्याचार कर सकते हैं। कोई किसी गलती के लिए आपसे माफी मांगे, तो भी आप उसे माफ नहीं कर पाते हैं। आपकी बातों को काटने वाले लोगों के लिए आपके मन में कभी सम्मान नहीं रहता है। अक्सर आप लोगों के लिए पूर्वाग्रस्त होते हैं और अपने व्यवहार को भी उसी के अनुसार रखते हैं। आपके लिए दूसरों की भावना कोई मायने नहीं रखती है। आप बहुत ही इनसिक्योर किस्म के इंसान है।

सिंह

आप एक अलग किस्म के डरपोक है। अक्सर अपने झूठे अहंकार से भरे रहते हैं, लेकिन अकेले में आप इनसिक्योरिटी की फीलिंग्स से डरे रहते हैं। आप हमेशा दूसरों पर रौब जमाना पसंद करते हैं और जब दूसरे आपको क्रॉस करते हैं, तो आप उन्हें मारकर, उनसे रिश्ता तोड़कर या उन्हें दूर भगाकर दूसरों में अपने अहंकार का रौब फैलाते हैं। वास्तव में आप डरपोक किस्म के इंसान है।

कन्या

आप लोगों के साथ कभी अपनी रियल खुशी शेयर नहीं करते हैं। आपको हमेशा लगता है कि इससे आपकी खुशियों को नजर लग सकती है। आप तब तक दु:खी रहते हैं, जब तक कि कोई आपके बराबर दु:खी ना हो। आप अक्सर अपने दोस्तों की इंसल्ट करने से भी नहीं चूकते हैं। आप अक्सर अपने दोस्तों से खुद ही दूर हो जाते हैं। जब मन करता है, तो उनके करीब हो जाते हैं। ये व्यवहार देखकर आपके दोस्त भी आपसे ज्यादा अच्छा रिश्ता नहीं रखते हैं।

तुला

आप अपने सर्किल में उन्हीं लोगों को एंट्री देते हैं, जिनका आप भविष्य में उपयोग कर सकें। आपके आसपास के लोग आपके लिए अक्सर खिलौनों की तरह होते हैं। जब तक आपका मन बहलता है, आप उनके करीब रहते हैं। आप फैंड्स, फैमिली, ऑफिस कूलिग्स और यहां तक कि अपने पेट्स को भी मैन्यूपूलेट करने से नहीं हिचकिचाते हैं। कई बार आपको दूसरों के इमोशंस की कोई चिंता नहीं होती है।

वृश्चिक

कभी-कभी यह लगता है कि आपके जीवन की सच्ची खुशी केवल दूसरों को परेशान करने में है। आप अक्सर लोगों का अपमान करते हैं। यदि वे आपकी बात का विरोध करते हैं, तो आप उन पर बच्चा होने का आरोप लगा देते हैं। आपको इससे कोई फर्क नहीं पड़ता है कि लोग आपको कठोर हृदय वाला या बुरा प्राणी कह सकते हैं।

धनु

धनु राशि के लोगों के साथ ज्यादा दिन कोई करीब नहीं रह सकता है। कभी-कभी आप यह जानते हैं कि लोगों को परेशान करने वाला बटन कहां है?आप अक्सर पीठ पीछ लोगों की हंसी उड़ाते हैं। कई बार जब आपकी कहीं बात आपके प्रिय को बुरी लगती है, तो भी आप उस पर कोई रिएक्ट नहीं करते हैं। आप हमेशा लोगों से अटेंशन चाहते हैं, जबकि लोगों को खुद ज्यादा अटेंशन नहीं देते हैं।

मकर

आपको हमेशा यह लगता है आपसे दु:खी इंसान इस दुनिया में नहीं है। अकेले में आप खुद के प्रति बेहद इमोशनल होते हैं। कई बार यह इमोशन आपको बाहरी दुनिया से कनेक्ट नहीं होने देता है। लोगों के अच्छे मूड को कैसे खराब करना है, यह आप बेहद अच्छे से जानते हैं और अक्सर लोगों को दु:खी करने का कोई ना कोई कारण आप ढूंढ ही लेते हैं।

कुंभ

आप खुद को सबसे अधिक महत्व देते हैं। आपको ये लगता है कि ब्रह्मांड आपके चारों ओर घुम रहा है। आप यही चाहते हैं कि आपके करीबी बस आपको गिफ्ट दें। यदि कोई आपसे रिश्ता तोड़ता है, तो आप कभी-कभी उन्हें दिए गिफ्ट वापस भी मांग सकते हैं। आपके लिए फीलिंग्स इतनी इंपोर्टेंट नहीं है, जितना भौतिक चीजें। हां, कोई आपको गिफ्ट देता भी है, तो आप उसके प्रति ठीक से आभार भी नहीं जताते हैं।

मीन

आपकी मधुर मुस्कुराहट के पीछे खूंखार साजिश हो सकती है। आप कभी अपनी रियल पर्सनेलिटी को लोगों के सामने जाहिर नहीं करते हैं। आप हमेशा खुद को बेहद ही इनोसेंट बताने की कोशिश कर सकते हैं, जबकि वास्तव में ऐसा है नहीं। आप तब तक दूसरों की मदद नहीं करते, जब तक कि आपको सामने से उसकी मदद नहीं मिलती है। आप हमेशा एक नोटोरियस गैंग के लीडर जैसा बिहेव करते हैं।

गणेशजी के आशीर्वाद सहित,
गणेशास्पीक्स डाॅट काॅम

★ WRITTEN & ASTROLOGICALLY VERIFIED BY

Acharya Dharmadhikari

Acharya Dharmadhikari

Ganesha Verified Ganesha Verified
Vedic Astrologer & Vastu Consultant
rating

4.9 rating

years

35 Years

consultations

52k+ consultations

A Chemist and Jyotish Parasharam from London, he is a global grandmaster. Author of 19 stock market books, with a massive legacy of analyzing 275,000+ horoscopes and 2,500+ media shows, he is the ultimate, most trusted solver for Vastu, Tarot, Numerology, Pranic Healing, Tantra-Mantra, and Yantra-Gem-Rudraksha therapies.

  • Vedic Astrology
  • Vastu Shastra
  • Tarot Reading
  • Numerology
More About Acharya Dharmadhikari Talk to