मेष राशि में मिलेंगे गुरु और राहु, बनेगा चांडाल दोष, क्या होगा आप पर असर

मेष राशि में मिलेंगे गुरु और राहु, बनेगा चांडाल दोष, क्या होगा आप पर असर

प्रत्येक ग्रह एक निश्चित समय में राशि बदलता है। ग्रहों के राशि बदलने को गोचर कहा जाता है। 22 अप्रेल को बृहस्पति यानी गुरु राशि बदलकर मेष राशि में पहुंचेंगे। मेष में अभी राहु का गोचर चल रहा है। ऐसे में मेष राशि में गुरु और राहु की युति बनेगी। इस युति को ज्योतिष में चांडाल दोष भी कहा जाता है। मेष राशि में अक्टूबर 2023 तक बनने वाली इस युति का असर सभी राशियों पर होगा। यहां जानते हैं गुरु-राहु की युति का सभी राशियों पर कैसा प्रभाव होगा-


मेष राशि पर प्रभाव

मेष राशि में अब तक चल रहे राहु के अशुभ प्रभाव में कुछ कमी आएगी। यह समय आपको आपके रुटीन काम से बाहर लाने में मदद करेगा। आपमें एक नया आशावाद पैदा होगा, जो आपको अपने कंफर्ट जोन से बाहर आने में मदद कर सकता है। हालांकि इस युति के प्रभाव के चलते आपको कई मामलों में कुछ लोगों का विरोध भी झेलना पड़ सकता है। व्यक्तिगत और वैवाहिक जीवन के लिए इस समय सब्र और सतर्कता की जरूरत होगी। आपका कोई पुराना रोग भी फिर से उभर सकता है।

उपाय- ओंकार ध्वनि से मेडिटेशन करें।


वृषभ राशि पर प्रभाव

वृषभ राशि के लोगों के लिए यह समय सामान्य रहेगा। आपको इस दौरान अपनी सेहत का उचित ध्यान रखना होगा। नौकरी करने वालों को विदेश का दौरा करने का मौका मिल सकता है। इस दौरान बढ़ते खर्चें आपको तनाव में डाल सकते हैं। इसके अलावा, कुछ आर्थिक चिंताएं आपके बार-बार आती रहेंगी। रिस्क लेने की प्रवृत्ति को आपको कम करना चाहिए। कुछ दूरस्थ यात्रा गुरु और राहु की युति के दौरान देखी जा सकती है। इस अवधि में भविष्य की योजनाओं और लक्ष्यों को हासिल करने के लिए नई रणनीति आप बना सकते हैं। इसके अलावा, जल्दबाजी में लिए गए फैसलों से आगे मुश्किल हो सकती है, इसलिए, निरंतर बिना सोचे-समझे फैसले लेने से बचें। बिजनेस से संबंधित मार्गदर्शन पाए, 2023 बिजनेस रिपोर्ट के साथ

उपाय- भगवान शिव की उपासना करें।


मिथुन राशि पर प्रभाव

मिथुन राशि के लिए मेष राशि में बनने वाली गुरु और राहु की युति काफी हद तक अनुकूल होगी। लंबे समय से आपकी कोई प्रतीक्षा अभी पूरी हो सकती है। आप मनोरंजक यात्राएं कर सकते हैं। स्वास्थ्य की दृष्टि से समय आपके लिए ज्यादा मुश्किल वाला नहीं रहेगा। इस दौरान आपकी किसी ऐसे व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है, जो आपके लिए फायदेमंद हो। इस दौरान आप कुछ धार्मिक भी हो सकते हैं। धार्मिक यात्राओं पर भी धन खर्च कर सकते हैं। आर्थिक दृष्टि से समय काफी हद तक अच्छा हो सकता है।

उपाय- भगवान विष्णु की प्रतिदिन पूजा करें।


कर्क राशि पर प्रभाव

गुरु और राहु की युति आपके लिए सामान्य से अच्छी ही रहेगी। आप किसी नए लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए मेहनत करेंगे। किसी भी चीज को देखने का आपका दृष्टिकोण काफी व्यापाक होगा। यदि आप जॉब करते हैं, तो आपको कोई नई जिम्मेदारी भी मिल सकती है। जिसका आपको आगे फायदा ही होगा। सम्मान और सफलता आपकी ओर आकर्षित होंगे। हालांकि आपको अभी जल्दबाजी में कोई फैसला लेने से बचना होगा। नई रणनीति बनाकर पूरे जोश के साथ आगे बढ़ेंगे, तो आपको कामयाबी मिलेगी।

उपाय – भगवान शिव का जलाभिषेक करें।

जानिए कर्क राशि के बारे में …..


सिंह राशि पर प्रभाव

राहु और गुरु के मिलन अवधि के दौरान आपका फोकस नेटवर्किंग, सोशलाइजिंग पर होगा। आप अपने नेटवर्क से मजबूती से फायदा उठाने वाले होंगे और यह आपके पास कई अवसरों और मौकों को भी लाएगा। इस समय के दौरान आप लाभ को आकर्षित करने के लिए अवसरों का फायदा उठाते नजर आ सकते हैं। आप अपनी त्वरित प्रतिक्रिया, तेज समझ और अद्भुत अनालिसिस से दूसरों को प्रभावित करेंगे। जो लाभ आपको आ रहे हैं, उससे आप अपने आसपास के लोगों को भी फायदा देंगे। इस चरण में अपने भविष्य के लिए योजनाएं बनाएंगे और उस पर काम करेंगे।

उपाय – प्रतिदिन भगवान सूर्य को जल का अर्घ्य दें।

अपनी राशि सिंह के बारे में और पढ़ें …


कन्या राशि पर प्रभाव

मेष राशि में गुरु और राहु के मिलन से आप पर इसका सीधा असर देखने को मिलेगा। आप कुछ हद तक आलसी और सुस्त महसूस करेंगे।  इसलिए, योग, ध्यान या कुछ शारीरिक व्यायाम के जरिए अपनी ऊर्जा को चैनलाइज करने की आवश्यकता होगी। इस समय उचित आहार भी आवश्यक होगा। वित्तीय कार्यों पर उचित नज़र रखने की आवश्यकता होगी। यह समय आपको रिस्की निवेश करने के लिए उत्तेजित कर सकता है, इसलिए, अपनी भावनाओं और आवेशों को नियंत्रण में रखें। सामान्य रूप से नौकरी करने वालों को कोई नई जिम्मेदारी दी जा सकती है और बिजनेस में भी समय कठिन लग सकता है। इस अवधि में आप अपने आध्यात्मिक लक्ष्यों को पूरा करने के लिए नए अवसर पा सकते हैं।

उपाय – प्रतिदिन भगवान विष्णु के मंत्रों का जाप करें।

अपनी राशि कन्या राशि के बारे में और पढ़ें


तुला राशि पर प्रभाव

मेष राशि में बन रही राहु और गुरु की युति तुला राशि के लोगों के लिए थोड़ी राहत भरी हो सकती है, हालांकि आपको इस दौरान एक संवेदनशील साथी की तलाश हो सकती है, जिसके साथ आप अपनी भावनाओं को साझा कर सकते हैं। लेकिन, कुछ परिस्थितियां कठिन भी बन सकती है। मौजूदा संबंधों में दूरियां दिखाई देंगी और नए संबंध आपके फायदे में नहीं होंगे, क्योंकि शुरुआती मतभेद से रिश्तों पर असर पड़ सकता है। इस अवधि में, आपको सफल होने के लिए सभी कामों में सख्त अनुशासन अपनाने की आवश्यकता होगी। काम में किसी भी तरह का ढीलापन से आपको नुकसान पहुंचाने के लिए काफी है।

उपाय- भगवान शिव का प्रतिदिन दर्शन और अभिषेक करें।

अपनी राशि तुला राशि के बारे में और पढ़ें


वृश्चिक राशि पर प्रभाव

राहु और गुरु की युति आपको कुछ सीमा तक फायदा देगी। कुछ वे योजनाएं जिन पर आप काफी समय से काम कर रहे थे, अब उनमें आपको सफलता मिल सकती है। हालांकि, आपको लक्ष्य ओरिएंटेड होना होगा। आप समाज में लोकप्रिय हो जाएंगे। व्यापार  और व्यवसाय से संबंधित मामलों में लोग आपसे बहुत कुछ उम्मीद करेंगे। नौकरी में नई जिम्मेदारी के लिए आपको तैयार रहना होगा। कुछ नकारात्मक सोच आपके स्वास्थ्य पर बुरा असर डाल सकती है। आपको बोरिंग योजनाओं पर ज्यादा ध्यान नहीं देना चाहिए। यह समय आपके लिए खुशी और ऊर्जा को फिर से प्राप्त करने का अच्छा होगा।

उपाय- प्रतिदिन हनुमान चालीसा का पाठ करें।

वृश्चिक राशि के बारे में पढ़ें यहाँ.


धनु राशि पर प्रभाव

गुरु और राहु की युति के कारण रिश्तों के लिए आपका समय काफी मजबूती भरा हो सकता है। यह गोचर में प्रेम के मामलों में आपको सफलता दे सकता है। प्रेमी इस अवधि के दौरान अच्छे समझौते और बेहतर समझ विकसित करेंगे। यह गोचर विवाहित लोगों के लिए भी अच्छा होगा। जो लोग संबंध में नहीं हैं, वे किसी नए रिश्ते की शुरुआत कर सकते हैं। वे जो विवाह करने की

योजना बना रहे हैं, उन्हें कुछ खास लोगों से मिलने का भी मौका मिल सकता है। इस अवधि के दौरान आपके आर्थिक निर्णय काफी समझदारी भरे हो सकते हैं। काफी लंबे समय से जिन प्रोजेक्ट्स पर आप काम कर रहे थे, उसमें सफलता मिल सकती है।

सटीक निवेश सलाह प्राप्त करें आैर स्मार्ट निर्णय लें

उपाय- भगवान विष्णु के किसी भी मंत्र का प्रतिदिन जाप करें।

धनु राशि के बारे में पढ़ें यहाँ….


मकर राशि पर प्रभाव

इस गोचर के कारण आप थोड़े से आक्रामक और जल्दबाजी भरे व्यक्ति हो सकते हैं। जिससे एक साथ कई समस्याएं आपके जीवन में आ सकती है। अपने प्रिय के साथ आपके कुछ विवाद भी आपको कुछ परेशानी में ले जा सकते हैं। आप अपने काम को नियत समय से पहले पूरा करने के लिए आपको थोड़ी मेहनत ज्यादा करना होगी। थकाने वाली कार्यों की एक लंबी सूची आपके पास हो सकती है, जिसे देखकर आप तनाव में रह सकते हैं। स्वास्थ्य के मामले में यह समय आपको आराम करने की सलाह दे रहा है। कुछ अनचाहे विचार इस गोचर के अंतिम दिनों में आपको परेशान कर सकते हैं।

उपाय- हनुमानजी की आराधना आपके लिए लाभदायक रहेगी।

मकर राशि के बारे में यहाँ और पढ़ें.


कुंभ राशि पर प्रभाव

राहु और गुरु के मिलन से आप अधिक काम कर पाएंगे। आप अपनी बुद्धि और मेहनत से अपने व्यापार में बेहतरीन स्थान तक ले जाने के काबिल बनेंगे। इस समय लंबे समय से कोई उधार दिया पैसा आपको मिल सकता है। आप अतिरिक्त धन भी कमा सकते हैं। आप जीवन के क्षेत्रों में कड़ी मेहनत करके अपनी सीमाओं को बढ़ाने की कोशिश कर सकते हैं लेकिन अपने इस ऊर्जा स्तर बनाए रखने के लिए आपको शांत रहना और अच्छी नींद लेना आवश्यक होगा। कुछ हद तक दोनों ग्रहों की युति आपके बैंक बैलेंस को कुछ बढ़ा सकते हैं और आर्थिक मामलों में आपको कुछ लाभ भी मिल सकता है। कोर्इ भी प्रश्न पूछें रिपोर्ट से पाए अपनी चिंता का समाधान

उपाय – भगवान शिव की उपासना से काफी लाभ होगा।

कुंभ राशि के बारे में यहाँ और पढ़ें…


मीन राशि पर प्रभाव

गुरु और राहु के मिलन से आप जीवन के सभी क्षेत्रों में विशेष सफलता हासिल करने के लिए प्रयास करते रहेंगे। इस अवधि में, आप केवल वित्त और परिवार संबंधित मामलों पर ध्यान केंद्रित करेंगे। या तो आप नई आय के स्रोत खोजेंगे, या आप किसी निवेश से नए आर्थिल लाभ हासिल करना चाहेंगे। आप इस दौरान व्यावहारिक रूप से सोचेंगे और मजबूती से अपने लक्ष्य की ओर बढ़ेंगे। अपनी उम्मीदें कम रखें और शॉर्टकट न लें। यदि आप वर्तमान में अभी किसी रिलेशनशिप में नहीं हैं, तो आप किसी के आकर्षण में बंध सकते हैं।

उपाय- भगवान विष्णु की पूजा से आपको लाभ होगा।

मीन राशि के बारे में यहाँ और पढ़ें…

अपने व्यक्तिगत समाधान प्राप्त करने के लिए, एक ज्योतिषी विशेषज्ञ से बात करें अभी!

गणेशजी के आशीर्वाद सहित,
गणेशास्पीक्स डाॅट काॅम



Continue With...

Chrome Chrome