वृषभ साप्ताहिक
19-04-2026 – 25-04-2026
इस सप्ताह आपके प्रेम संबंधों की बात करें तो आप अपने प्रेम संबंधों को लेकर आप एक निश्चित प्रेमी के रूप में अपनी भूमिका बनाएंगे, आप अपने प्रिय पात्र के दिल में जगह बनाने में कामयाब रहेंगे, उनके साथ किसी शुभ स्थान की सैर करने के लिए भी जा सकते हैं, आप कॉलेज में अपने प्रिय पात्र से प्रेम भरी बातें कर सकते हैं, आपकी सादगी आपके साथी को बहुत अधिक पसंद आएगी, गृहस्थ जीवन में जीवनसाथी के साथ किसी बात को लेकर गहरा तनाव हो सकता है।.
साप्ताहिक जीवन के विभिन्न क्षेत्रों के लिए राशिफल
इस सप्ताह आपकी सेहत की बात करें तो समय कमजोर रहेगा, सप्ताह की शुरुआत में आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा, परंतु अंतिम दिनों में शारीरिक समस्याएं परेशान कर सकती हैं, आपको बुखार या सर दर्द परेशान कर सकता है, जिससे आपको डॉक्टर के पास भी जाना पड़ सकता है, समय से भोजन करें, अधिक देर से भोजन न खाएं, नहीं तो आपका पेट खराब हो सकता है।
और पढ़ेंइस सप्ताह आपके धन और रूपए पैसे की बात करें तो अर्थव्यवस्था को लेकर आपको थोड़ा सा उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़ सकता है, यदि आपने पहले कभी कोई इंवेस्टमेंट की थी इस समय आपको लगेगा कि आप कुछ लाभ उठा सकते हैं, परंतु उसमें आपको लाभ के स्थान पर हानि उठानी पड़ सकती है, चिटफंड में पैसा लगाने से बचे क्योंकि इसमें भी आपको नुकसान हो सकता है, इस सप्ताह सीधा-साधा धन आने के योग बन रहे हैं, इससे ही आपकी इनकम में बढ़ोतरी हो सकती है।
और पढ़ेंइस सप्ताह आपके करियर और व्यवसाय की बात करें तो व्यवसाय करने वाले जातकों को ओवरसीज बिजनेस से तो लाभ प्राप्त होगा, परंतु लोकल बिजनेस में घाटा हो सकता है, आपके आसपास का माहौल थोड़ा शांत रहेगा, जो व्यापार में वृद्धि में रुकावट पैदा कर सकता है, आप का बिजनेस पार्टनर आपके लिए कोई स्कीम भी ला सकता है, जिसमें उनका स्वयं का कोई स्वार्थ हो ,इसीलिए कोई भी कार्य करने से पहले सावधान रहें, नौकरी पेशा जातकों के लिए सप्ताह अच्छा रहेगा, आपको आपके भाग्य का साथ मिलेगा और आप अपने काम को भी सही समय पर पूरा करने की कोशिश करें।
और पढ़ेंइस सप्ताह विद्यार्थियों की शिक्षा और ज्ञान के लिए अच्छा रहेगा, आप अधिक कोशिश करेंगे, की अपनी शिक्षा को नियमित रूप से कर सके, और सही दिशा में आगे बढ़ा सके, इसमें आपको कामयाबी भी मिल सकती है, क्योंकि आपका कोई पड़ोसी या आपका कोई परम मित्र आपकी सहायता पढ़ाई करने में कर सकता है, कंपटीशन में सक्सेस प्राप्त करने के लिए परेशानियां खड़ी हो सकती है, सबसे बचते हुए आप अपने आप को उद्देश्य के साथ कार्य में झोक दे तो अच्छा रहेगा, लंबी अवधि का कोई कोर्स करना आपके लिए अच्छा रहेगा।
और पढ़ें








