वृषभ साप्ताहिक
04-10-2026 – 10-10-2026
यह सप्ताह धन के मामले में अच्छा रहेगा। आपके रुके हुए काम भी बनेंगे और आर्थिक स्थिति भी बेहतर रहेगी। आपको अचानक से धन मिलने की संभावना है। आप किसी अच्छी योजना में भी धन लगाएंगे, जो आपको बेहतर लाभ देगी। आप अपनी किसी प्रॉपर्टी में भी इन्वेस्टमेंट करने की सोच सकते हैं, लेकिन आपको किसी को उधर थोड़ा सोच समझ कर देने की आवश्यकता है। आप अपनी जरूरत की आवश्यकताओं की पूर्ति भी इस सप्ताह आसानी से कर सकेंगे, लेकिन शेयर मार्केट में आप महीने के अंतिम दिनों में धन लगाये, तो आपके लिए बेहतर रहेगा।.
साप्ताहिक जीवन के विभिन्न क्षेत्रों के लिए राशिफल
प्रेम जीवन जी रहे लोगों को इस सप्ताह कोई भी अहंकार भरी बात करने से बचना होगा। आप अपने साथी के मन में चल रही बातों को जानने की कोशिश करें। यदि कोई वाद विवाद की स्थिति उत्पन्न हो, तो आपस उसमें थोड़ा धैर्य बनाकर चलें। प्रेम जीवन जी रहे लोगों के लिए यह सप्ताह खुशियों भरा रहेगा, लेकिन उन्हें अपनी वाणी पर थोड़ा संयम रखने की आवश्यकता है, तभी उनके रिश्ते में प्रेम भरपूर रहेगा, नहीं तो छोटी-छोटी बातें वाद विवाद का कारण बनेंगे।
और पढ़ेंइस सप्ताह आपकी सेहत वैसे तो ठीक रहेगी, लेकिन आपकी समस्याएं धीरे-धीरे आपको परेशान करेंगी। आपको काम को लेकर यात्राएं रहेगी, जिससे बाहर के खानपान अधिक रहेगे। जो आपकी पेट संबंधित समस्याओं को बढ़ा सकता है। आप इस सप्ताह मांसपेशियों से संबंधित समस्याएं घर कर सकती हैं। आप अपने दांतों का भी खास ख्याल रखें और अपनी फिटनेस को लेकर आप लापरवाही बिल्कुल ना बरते। यदि आप शुगर या बीपी के पेशेंट है, तो आप उसे समय-समय पर मॉनिटर करते रहें।
और पढ़ेंव्यवसाय कर रहे लोगों को इस सप्ताह अपनी मेहनत से पीछे नहीं हटना है और किसी दूसरे पर भी डिपेंड ना रहे। क्योंकि आप जितनी मेहनत करेंगे, आपको अपना फल अवश्य मिलेगा। डेकोरेशन व डिजाइनिंग का काम कर रहे लोगों की इस सप्ताह मेहनत कम होगी। नौकरी में कार्यरत लोगों को अपने बॉस से रिश्ता को बेहतर रखना होगा, जिससे उनके प्रमोशन की बात भी हो सकती है। आप किसी दूसरी नौकरी को भी ज्वाइन करने की सोच सकते हैं, लेकिन यहां भी आपके लिए समय अच्छा है। आपको थोड़ा संयम रखने की आवश्यकता है।
और पढ़ेंविद्यार्थियों इस सप्ताह पढ़ाई लिखाई को लेकर लापरवाही अधिक करेंगे, जो उनकी पढ़ाई में कमजोरी लाएगी। आपको इधर-उधर दोस्तों के साथ समय व्यतीत करने से अच्छा है कि आप अपनी पढ़ाई पर फोकस बनाएं ताकि आपको अच्छा मुकाम हासिल हो सके। आप इस समय कब पूरा लाभ उठाने की कोशिश करें। यदि आप किसी विषय में बदलाव करने की सोच रहे हैं, तो उसके लिए भी यह सप्ताह बेहतर रहेगा। परिवार के सदस्यों का भी आपको पूरा स्पोर्ट मिलेगा और आपके काम आसानी से बन जाएंगे।
और पढ़ें









