कन्या साप्ताहिक
06-09-2026 – 12-09-2026
इस सप्ताह आपके करियर और व्यवसाय की बात करें तो यदि आप कहीं दूर जाकर व्यापार करते हैं, तो इस सप्ताह में आप अपने परिवार के पास आ सकते हैं, वहां पर भी आप कोई भी नया कार्य शुरू करने के बारे में विचार कर सकते हैं, इस समय आपको आपके व्यापार में कोई नया प्रोजेक्ट मिल सकता है, जिससे मार्केट में आपकी पहचान बढ़ेगी, नौकरी वाले जातकों की बात करें तो उनके लिए समय अच्छा रहेगा,यदि आप अपनी नौकरी के बदलाव के बारे में विचार कर रहे हैं तो आप इस सप्ताह बदलाव कर सकते हैं, परंतु किसी भी कार्य में जल्दबाजी न करें तो अधिक रहे अच्छा रहेगा।.
साप्ताहिक जीवन के विभिन्न क्षेत्रों के लिए राशिफल
इस सप्ताह आपके प्रेम संबंधों की बात करें तो आप अपने जीवन में पुराने गले से हटाकर अपने प्रेमी साथी के साथ बहुत अधिक प्रसन्न रहेंगे, आपके रिश्ते में एक नई बहार आएगी जिससे आप एक दूसरे से भावनात्मक रूप से भी जुड़ सकते हैं, वैवाहिक संबंधों की बात करें तो वैवाहिक संबंध बहुत अधिक अच्छे रहेंगे, आप अपने जीवनसाथी के साथ मिलकर यदि कोई नया कार्य खोलना चाहते हैं तो आप सफल होंगे।
और पढ़ेंइस सप्ताह आपकी सेहत की बात करें तो आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा, किसी प्रकार का कोई शारीरिक कष्ट नहीं रहेगा, यदि आप कुछ समय से किसी शारीरिक समस्या से परेशान थे तो अब उसमें राहत मिल सकती हैं, इस सप्ताह आपको यात्राएं बहुत अधिक करनी पड़ सकती है, जिसके कारण आपको थकावट भी हो सकती है, परंतु आप अपने खान-पान का विशेष ध्यान रखें बाहर के खाने पीने का परहेज करें, आपके गले में किसी प्रकार के इन्फेक्शन की समस्या बढ़ सकती है आलस का त्याग करें और अपने दिनचर्या को व्यवस्थित रखने का प्रयास करें।
और पढ़ेंइस सप्ताह आपकी आर्थिक स्थिति की बात करें तो आपकी आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी, परंतु आपके बेवजह के खर्चे बहुत अधिक बढ़े रहेंगे, कुछ खर्च ऐसे हो सकते हैं जिसके कारण आपको मानसिक तनाव का सामना करना पड़ सकता है, यदि आप घर के रिनोवेशन के बारे में विचार कर रहे हैं तो वह आपके सोच से अधिक धन खर्च हो सकता है, शेयर मार्केट में पैसा लगाने वाले जातकों के लिए समय अच्छा रहेगा, इस सप्ताह आपके पार्टनर के कारण ही आपकी आय बहुत अधिक हो सकती है।
और पढ़ेंइस सप्ताह आपकी शिक्षा और ज्ञान की बात करें तो विद्यार्थियों के लिए यह सप्ताह अधिक अच्छा रहेगा,यदि आप अपनी पढ़ाई में अधिक मेहनत करेंगे तो आपको सफलता अवश्य मिलेगी, परंतु यदि आप अपने कोई विषय के बदलाव के बारे में विचार कर रहे हैं तो अभी ना करें, तो अधिक बेहतर रहेगा, हायर एजुकेशन वाले जातकों के लिए सप्ताह बहुत अधिक बेहतर रहेगा, यदि आप कोई नया कोर्स ज्वाइन करना चाहते हैं, तो आपके लिए समय बेहतर रहेगा।
और पढ़ेंअन्य राशिफल
अपने व्यक्तिगत समाधान प्राप्त करने के लिए अभी हमारे काबिल ज्योतिषियों के साथ कॉल या चैट पर बात करें और पहला परामर्श बिल्कुल मुफ्त पाएं!










