कन्या साप्ताहिक
18-10-2026 – 24-10-2026
शिक्षा और ज्ञान की बात करें तो आप अपनी पढ़ाई लिखाई को लेकर किसी भी प्रकार की लापरवाही ना दिखाएं, इस सप्ताह आपका किसी बाहरी दोस्त या किसी और से किसी प्रकार का विवाद हो सकता है, जिसके कारण आपकी पढ़ाई में परेशानियां आ सकती है, आपका दिमाग पढ़ाई से हट सकता है, हायर एजुकेशन वाले विद्यार्थियों के लिए यह सप्ताह बढ़िया रहेगा, आप कोई नया कोर्स भी शुरू कर सकते हैं जिससे आपके करियर में बहुत बड़ी मदद मिलेगी।.
साप्ताहिक जीवन के विभिन्न क्षेत्रों के लिए राशिफल
इस सप्ताह आपके प्रेम संबंधों की बात करें तो आपके प्रेम संबंध अच्छे बने रहेंगे, यदि आपके रिश्ते में किसी प्रकार का कोई गिला शिकवा था वह भी दूर हो सकता है, आपकी बुद्धिमानी से आपका रिश्ता बेहतर बना रहेगा, वैवाहिक संबंधों में आई हुई परेशानियां भी दूर हो सकती हैं, आप आपस में मिलकर कोई नया कार्य शुरू कर सकते हैं, जो अच्छा चलेगा, उसमें आपको लाभ प्राप्त हो सकता है।
और पढ़ेंइस सप्ताह आप की सेहत की बात करें तो आपका स्वास्थ्य पहले की अपेक्षा अच्छा रहेगा, यदि आपको किसी प्रकार का मानसिक तनाव परेशान कर रहा था, वह कम हो सकता है, पुरानी समस्या को लेकर यदि बेचैन थे वह भी कम हो सकती है, आपको अधिक यात्रा के कारण शारीरिक थकान बनी रहेगी, बाहर जाकर आप अपने स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें, आप को गले में किसी प्रकार का इंफेक्शन हो सकता है, आपके शरीर का आलस आपके लिए समस्या खड़ी कर सकता है, इसीलिए आप अपने रोजाना के रूटिंन को चेक करके बेहतर बनाएं ।
और पढ़ेंइस सप्ताह आपकी आर्थिक स्थिति की बात करें तो बेवजह के खर्चे बहुत अधिक लगे रहेंगे, यदि आपका किसी से लड़ाई झगड़ा चल रहा है तो आप कोई ऐसा कार्य अपनी जवान से ना करें, जिसके कारण आपको पैसा खर्च करना पड़े, यदि आप कोई मकान खरीदना चाहते हैं या रियल स्टेट में धन का निवेश करना चाहते हैं तो आपके लिए यह सप्ताह अच्छा रहेगा, शेयर मार्केट में पैसा लगाने वाले जातकों के लिए सप्ताह बेहतर रहेगा, इस सप्ताह आपके पार्टनर के कारण आपकी आय में बढ़ोतरी हो सकती है।
और पढ़ेंइस सप्ताह आपके करियर और व्यवसाय की बात करें तो यदि आप कोई नया व्यापार शुरू करना चाहते हैं तो आपके लिए समय अच्छा रहेगा, इस समय आपको नए प्रोजेक्ट की प्राप्ति हो सकती है, जिससे आपकी आय में भी बढ़ोतरी हो सकती है, आपकी मार्केट में नयी पहचान बन सकती है, नौकरी पेशा वाले जातकों की बात करें तो आपके कार्य क्षेत्र में आपके लिए आपके कार्यक्षेत्र का माहौल सकारात्मक नहीं रहेगा, इसलिए आप नौकरी में बदलाव यदि करना चाहते हैं तो अपना यह विचार त्याग दें।
और पढ़ेंअन्य राशिफल
जीवन में होने वाली सभी समस्याओं के ज्योतिषीय समाधान के लिए अभी हमारे विशेषज्ञों से कॉल पर बात करके अपनी बाधाओं को दूर करने का। पहली कॉल मुफ्त पाएं!










