धनु मासिक
Oct 2026
प्रेम जीवन जी रहे लोगों के रिश्ते में इस महीने काफी कड़वाहट रहेगी, क्योंकि रिश्ते में कुछ भ्रम की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। यदि कोई ऐसी बात हो, तो आप उनसे सामने जाकर बात करें। आपको बेवजह किसी बात पर शक करने से बचना होगा। इस महीने गुस्से की वजह से तनाव भी अधिक रहेगा। आपको अपने साथी को कहीं बाहर घुमाने लेकर जाना होगा और उनसे अपने रिश्ते को लेकर धैर्य रखकर बातचीत करनी होगी, तभी रिश्ते में मधुरता आ सकेगी। वैवाहिक जीवन जी रहे लोगों के लिए रिश्ता पहले से बेहतर रहेगा। इस समय मे आपको उनके साथ एकांत में बैठकर बातचीत करने के लिए समय निकालना चाहिए, जिससे कि आप अपने रिश्ते को और बेहतर बनाने के बारे में आगे के लिए प्लानिंग कर सके।.
मासिक जीवन के विभिन्न क्षेत्रों के लिए राशिफल
इस महीने आपकी सेहत पहले से बेहतर रहेगी। यदि आपको शुगर या छाती से संबंधित कोई समस्या थी, तो उसमें भी काफी हद तक राहत मिलेगी, लेकिन आपको अपने बीपी, शुगर को इस महीने कंट्रोल करने की आवश्यकता है। आपकी कोई स्किन से संबंधित एलर्जी इस महीने में आपको परेशान कर सकती हैं। आपको दवाइयां के साथ-साथ अपने खाने पीने का भी पूरा ध्यान देना होगा। आपको बेवजह टेंशन लेने से बचने की आवश्यकता है। आप अपनी दिनचर्या को लेकर काम अधिक रहेगा, तो आप लापरवाही ना करें।
और पढ़ेंइस महीने आप अपने खर्चों को कंट्रोल करने की पूरी कोशिश करेंगे, जिसमें आपको कामयाबी भी अवश्य मिलेगी, लेकिन आप किसी पर धन को लेकर अंधा विश्वास कर करने से बचे, क्योंकि वह आपको कोई बहुत बड़ा धोखा दे सकता है। आप किसी से इमोशन में आकर कोई वादा ना करें, क्योंकि बाद में आपको सब पूरा करने में समस्या आने वाली है। इस समय यदि आप कोई लोन लेने की सोच रहे हैं, तो वह भी आपके लिए बेहतर रहेगा और आपको आसानी से मिल जाएगा।
और पढ़ेंबिजनेस कर रहे लोग इस महीने कोई भी कदम जल्दबाजी में ना उठाएं और कोई निवेश आप किसी एक्सपर्ट की सलाह के बिना ना करें। आपको इस महीने थोड़ा समझदारी दिखाते हुए कामों को करने की आवश्यकता है, क्योंकि जल्दबाजी में आपसे कोई गड़बड़ी हो सकती है, जो आपका बिजनेस में नुकसान लेकर आएगी, लेकिन महीने के अंतिम समय में आप काम को लेकर यात्राएं अधिक करेंगे, जिससे आपका कोई छुटा हुआ प्रोजेक्ट आपको इस महीने मिल सकता है नौकरी में कार्यरत लोगों के लिए समय पहले से बेहतर रहने वाला है। आपको अपने साथी के साथ अपने रिश्तों को बेहतर बनाए रखना होगा, क्योंकि इससे आप उनसे आसानी से काम निकलवा सकेंगे। बॉस भी आपका प्रमोशन के बारे में सोच सकते हैं।
और पढ़ेंविद्यार्थियों के लिए यह महीना कमजोर रहने वाला है, उनका ध्यान बाहर ज्यादा भटकेगा, जिससे उन्हें पढ़ाई करने में समस्या आएगी। आपको इस समय में अपने ज्ञान को भटकने से बचना होगा और आप अपने समय को खराब ना करें। मित्रों के साथ आप ज्यादा समय व्यतीत ना करें। आपको यदि किसी विषय को पढ़ने में समस्या आ रही है, तो उसके लिए आप अपने सीनियर व गुरुजनों से बातचीत कर सकते हैं। परिवार के सदस्य भी कामों व पढ़ाई में आपका पूरा सहयोग देंगे।
और पढ़ें









