मिथुन मासिक
Jun 2026
व्यवसाय कर रहे लोगों को थोड़ा समझदारी दिखाते हुए काम करने की आवश्यकता है, क्योंकि आपको दिखेगा कुछ और लेकिन मिलेगा कुछ और आपके बड़े-बड़े प्रोजेक्ट मिलने वाले हैं, लेकिन उन्हें मिलने में समस्याएं खड़ी होगी, जो आपके हाथ से निकल जाएंगी, इसलिए आपको अपनी बुद्धि का प्रयोग करके ही कोई निर्णय लेना बेहतर रहेगा। नौकरी में कार्यरत लोग इस महीने काम पर ध्यान थोड़ा कम लगाएंगे और टेंशन में भी उन्हें अधिक रहेगी, इसलिए बदलाव के लिए यह समय अच्छा नहीं है। आपको पुरानी में ही टिके रहना बेहतर रहेगा। बस आपको पूरी मेहनत व ईमानदारी से कामों को करने की आवश्यकता है।.
मासिक जीवन के विभिन्न क्षेत्रों के लिए राशिफल
प्रेम जीवन जी रहे लोगों के लिए यह महीना काफी बेहतर रहेगा। आपकी पुरानी चल रही समस्याएं भी काफी हद तक दूर होंगी और आपको खुशियां मिलेंगी। आपके साथी से विश्वास आपको किसी पुरानी बात को लेकर बातचीत करने से बचना होगा। वैवाहिक जीवन में किसी पुरानी बात को लेकर समस्या खड़ी हो सकती हैं। आपको थोड़ा सावधान रहकर चलना होगा। अपने साथी की जरूरतो का पूरा ध्यान रखना होगा, जिससे कि दोनों को एक दूसरे का प्यार का एहसास हो सके, इसलिए आपको समझदारी दिखानी होगी, क्योंकि अहम की वजह से रिश्तो में खटास अवश्य आएगी।
और पढ़ेंइस महीने आपको अपनी सेहत को लेकर थोड़ी टेंशन रहेगी, क्योंकि आपको सिर व आंखों से संबंधित समस्याएं बढ़ सकती हैं, जिनको लेकर आप लापरवाही बिल्कुल ना भरते हैं आपके खून में भी कोई इंफेक्शन आदि हो सकता है। आपको अपनी सेहत को लेकर कुछ टेस्ट आदि भी कराने पड़ सकते हैं। आपको यदि बिना काम किया कमजोरी या थकान महसूस हो, तो उसके लिए आप कुछ ताकत की दवाइयां डॉक्टर की सलाह से ले और आपको योग व व्यायाम में मेडिटेशन करना काफी अच्छा रहेगा। सुबह की सैर करने के लिए आप समय निकाले।
और पढ़ेंयह महीना आपके लिए धन के लिए आपसे थोड़ा कमजोर रहने वाला है। आपके लिए गए फैसलों पर आपको सोच विचार करने की आवश्यकता है। आप इस माह कोई जल्दबाजी के कारण कोई गलत कदम उठा सकते हैं, जिससे आपका दिया हुआ धन भी आपको वापस नहीं मिलेगा। आपको किसी लोन आदि के चक्कर में भी पढ़ सकते हैं, जो आपको बेवजह की टेंशन और देगा। इस महीने आपको थोड़ी सी समझदारी दिखाते हुए इन्वेस्टमेंट करने होंगे। शेयर मार्केट में निवेश करने के बारे में आप बिल्कुल ना सोचे, क्योंकि आपका धन फसाने की संभावना है। बाद में आपको फायदे की जगह नुकसान अधिक होगा।
और पढ़ेंयह महीना विद्यार्थियों के लिए थोड़ा कमजोर रहने वाला है, क्योंकि उनकी पढ़ाई में कुछ ना कुछ समस्याएं लगी रहेगी, जिससे उनको फोकस करने में कमी आएगी, उनका कंसंट्रेशन भी कमजोर रहेगा। आपको कहीं घूम कर आना बेहतर रहेगा, जिससे आप पढ़ाई पर पूरा कंसंट्रेशन बनाने में कामयाब रहेंगे। किसी नए शोध के लिए भी यह समय बेहतर रहने वाला है, लेकिन यदि आप किसी प्रतियोगिता के लिए जा रहे हैं, तो उसकी तैयारी आपको पहले से करनी होगी, तभी आप सफलता हासिल कर सकेंगे, नहीं तो बाद में आपको इस समय के लिए पछतावा होगा, इसलिए आप पूरा लाभ लेने की कोशिश करें।
और पढ़ें









