मिथुन साप्ताहिक
08-11-2026 – 14-11-2026
मिथुन राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह अच्छा रहेगा। आपकी सेहत की बात करें तो आप अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें, ब्लड प्रेशर या शुगर से संबंधित समस्या परेशान कर सकती है। आर्थिक स्थिति थोड़ी परेशानी वाली रहेगी। धन की कमी रहेगी और खर्चों की बढ़ोतरी हो सकती है। व्यापार के लिए यह सप्ताह बहुत अधिक बढ़िया रहेगा। आप अपने व्यापार को आगे बढ़ा सकते हैं। नौकरी वाले जातकों का ट्रांसफर हो सकता है। प्रेम संबंधों की बात करें तो आप अपने प्रेमी के साथ अपने रिश्ते को पूरी ईमानदारी के साथ निभाने की कोशिश करेंगे। किसी बात को लेकर तनाव हो सकता है। वैवाहिक संबंध अच्छे रहेंगे। आप अपने जीवन साथी के साथ कैसे तीर्थ स्थान पर घूमने के लिए जा सकते हैं। विद्यार्थियों के लिए सप्ताह बहुत अधिक बढ़िया रहेगा, आप हर क्षेत्र में सफलता प्राप्त कर सकते हैं।.
साप्ताहिक जीवन के विभिन्न क्षेत्रों के लिए राशिफल
इस सप्ताह आपके प्रेम संबंधों की बात करें तो आप ईमानदारी से अपने रिश्ते को निभाने की कोशिश करेंगे, परंतु आपके प्रिय साथी के बीच में कुछ बातें चलेंगे जिनके कारण आपका झगड़ा हो सकता है, लेकिन कुछ समय बाद स्थितियां सामान्य हो सकती हैं, और आप एक दूसरे का साथ निभाने के लिए तैयार रहेंगे, शादीशुदा जातको की बात करें तो आप अपने जीवन का पूरा आनंद उठाएंगे, घर में सुख शांति रहेगी, जीवनसाथी के साथ बाहर घूमने जा सकते हैं।
और पढ़ेंइस सप्ताह आपकी सेहत की बात करें तो आप अपने स्वास्थ्य का विशेष ख्याल रखें, आपके सर, त्वचा या गले की समस्या बहुत अधिक परेशान कर सकती है, आप इस समय सुबह-सुबह मॉर्निंग वॉक और योगासन के लिए समय अवश्य निकाले, यदि आप कहीं बाहर घूमने फिरने के लिए जा रहे हैं तो अपने स्वास्थ्य का विशेष ख्याल रखें, योगासन से आपकी सेहत में सुधार देखने को मिल सकता है, आप बहुत अधिक तनाव महसूस करेंगे।
और पढ़ेंइस सप्ताह आपकी आर्थिक स्थिति की बात करें तो आर्थिक स्थिति आपकी कुछ परेशानी वाली रहेगी, खर्चों की अधिकता के कारण आप परेशान हो सकते हैं, धन की कमी के कारण आपके कुछ कार्य अटक सकते हैं, आपके धन बढ़ाने के लिए सोचने समझने की क्षमता में भी कमी रहेगी, अचानक से कोई बड़ा खर्चा सामने आ सकता है, जिनसे बचने के लिए आप अपने साथियों की मदद ले सकते हैं, इस सप्ताह आपको कोई अनचाही यात्रा भी करनी पड़ सकती है, आपके खर्चे बहुत अधिक रहेंगे।
और पढ़ेंइस सप्ताह आपके करियर और व्यवसाय की बात करें तो व्यापार के लिए यह सप्ताह बढ़िया रहेगा, आप अपने व्यापार को आगे बढ़ाने के बारे में सोच सकते हैं, आपको धन लाभ हो सकता है, भविष्य के लिए आप कुछ नया करने का प्रयास कर सकते हैं, पार्टनरशिप में व्यापार करने वाले जातको को आपके साथी पूरा साथ मिलेगा, यदि अकेले में व्यापार करते हैं तो आप अपने व्यापार को अच्छे से चला सकते हो, नौकरी वाले जातकों का दूसरे स्थान पर तबादला हो सकता है।
और पढ़ेंइस सप्ताह आप की शिक्षा की बात करें तो आपका मन पढ़ाई लिखाई के अलावा दूसरी जगह पर अधिक लगा रहेगा, जिसके कारण आपकी पढ़ाई का नुकसान हो सकता है, यदि आप इसी कशमकश में अपना समय बर्बाद करेंगे, तो आपकी पढ़ाई में बहुत अधिक नुकसान भी हो सकता है, किसी नई रिसर्च का आप हिस्सा बन सकते हैं, इसलिए आप अपनी मेहनत और लगन से भी कुछ नया सीख सकते हैं, जिसे आप बहुत समय से चाह भी रहे थे।
और पढ़ेंअन्य राशिफल
अपने व्यक्तिगत समाधान प्राप्त करने के लिए अभी हमारे काबिल ज्योतिषियों के साथ कॉल या चैट पर बात करें और पहला परामर्श बिल्कुल मुफ्त पाएं!










