मिथुन मासिक
Nov 2026
इस महीने आपकी धन को लेकर स्थिति काफी बेहतर रहेगी, लेकिन फिर भी आप इन्वेस्टमेंट को लेकर कोई काम बिना एक्सपर्ट की सलाहकार ना करें, क्योंकि आप आवेश में आकर कर को गलत निर्णय ले सकते हैं, जिसके लिए बाद में आपको पछतावा होगा। संतान की पढ़ाई पर भी आप इस महीने अच्छा खासा खर्च कर सकते हैं। यदि आपने किसी को धन उधार दिया था, तो इस महीने आप यदि उनसे वापस मांगेंगे, तो वह आपको मिल जाएगा, जिससे आपके काम आसानी से बनते चले जाएंगे। आपको अपने कामों को लेकर धैर्य व साहस दिखाने की आवश्यकता है।.
मासिक जीवन के विभिन्न क्षेत्रों के लिए राशिफल
प्रेम जीवन जी रहे लोग इस महीने अपने साथी के साथ रोमानी अंदाज में समय व्यतीत करेंगे। आप दोनों एक दूसरे के साथ समय बिताएंगे, जिससे दोनों एक दूसरे के साथ ऐसे जुड़ेंगे, जैसे कि दोनों का अलग-अलग कोई वजूद ही नहीं है। आप इस समय मे अपने साथी को लेकर पूरा कॉन्फिडेंस रहेंगे और अपने आगे के जीवन को लेकर भी सोच विचार करेंगे। वैवाहिक जीवन जी रहे लोगों के लिए इस महीने रिश्ता शुरुआती समय में तो बढ़िया रहेगा। दोनों की एक दूसरे से अच्छी बॉन्डिंग रहेगी और आप किसी नए काम की शुरुआत करने के लिए भी सोचेंगे, लेकिन महीने के अंतिम समय में आपके साथी का कोई पुराना प्रेमी वापस आ सकता है, जो दोनों के बीच कड़वाहट की वजह बनेगा।
और पढ़ेंइस महीने आपकी सेहत में कुछ उतार-चढ़ाव लगे रहेंगे। आपको माइग्रेन, स्कीन से जुड़ी समस्याएं, आंखों से जुड़ी समस्या विशेष रूप से परेशान करेगी, जिसको लेकर आप थोड़ी भाग दौड़ भी करेंगे, लेकिन आप अच्छे खान-पान में अपने दिनचर्या को बेहतर करके अपनी रोग प्रतिरोध क्षमता को बढ़ाने की पूरी कोशिश करेंगे, जिसमें आप कामयाब अवश्य होंगे, लेकिन आपको यदि कमजोरी महसूस होती है, तो उसके लिए आप कोई टॉनिक आदि ले सकते हैं। इस समय मे आप अपनी दिनचर्या को लेकर लापरवाही बिल्कुल ना करें, नहीं तो आने वाले समय में आपकी समस्याओं को और बढ़ाएगी।
और पढ़ेंयह समय करियर के लिए बढ़िया रहेगा। इस महीने व्यवसाय कर रहे लोग किसी बड़े प्रोजेक्ट के मिलने से काफी खुश रहेंगे, लेकिन आपको अपने साथ काम करने वाले लोगों को भी खुश रखने की कोशिश करनी होगी। आपकी मेहनत रंग लाएगी और आपको एक नई पहचान मिलेगी। नौकरी में कार्यरत लोगों को इस समय एक के बाद एक खुशखबरी मिलेगी, उन्हें किसी नए प्रोजेक्ट के लिए सिलेक्ट किया जा सकता है, जिसमें उन्हे अपने अनुभवों से अपने ज्ञान को बढ़ाने का मौका मिलेगा। आप अपने कामों में जोश से आगे बढ़ेंगे।
और पढ़ेंविद्यार्थियों के लिए यह समय वैसे तो बढ़िया रहेगा, लेकिन वह अपनी पढ़ाई पर फोकस थोड़ा कम करेंगे और अपने दोस्तों को समय ज्यादा देंगे। आप यदि इस समय में किसी प्रतियोगिता में भाग लेने जा रहे हैं, तो उसमें आपको तैयारी पहले से करनी होगी, क्योंकि आपको आपकी मेहनत के अनुसार ही फल मिलेगा। आप अपने समय को खराब ना करें। किसी तरह के शोध में हिस्सा लेने के लिए भी इस महीने आप तैयार रहेंगे। आप मेहनत भी खूब करेंगे। आपको अपने किसी बड़े लक्ष्य को हासिल करने से कोई नहीं रोक सकेगा।
और पढ़ेंअन्य राशिफल
अपने व्यक्तिगत समाधान प्राप्त करने के लिए अभी हमारे काबिल ज्योतिषियों के साथ कॉल या चैट पर बात करें और पहला परामर्श बिल्कुल मुफ्त पाएं!










