Home » Predictions » Entertainment » एक ग्रह दोष और अर्जुन नहीं लगा पाएं बॉलीवुड पर सटीक निशाना

एक ग्रह दोष और अर्जुन नहीं लगा पाएं बॉलीवुड पर सटीक निशाना

49 साल के अर्जुन रामपाल ने साल 1994 में अपने मॉडलिंग करियर की शुरुआत की थी। वह फेस ऑफ द ईयर भी रह चुके हैं। अर्जुन रामपाल को बॉलीवुड में इतनी सफलता हासिल नहीं हो पाई, जिसकी चाह हर एक्टर रखता है। इसके पीछे भी ग्रहों का खेल है। हालांकि, उनके व्यक्तित्व और आकर्षण की आज भी दुनिया दिवानी है। वह एक सुपर मॉडल रह चुके हैं। उन्होंने साल 1998 में सुपर मॉडल मेहर जेसिआ से शादी ही है। हालांकि, कुछ वक्त बाद उनका तलाक हो गया है। वहीं अब वह साउथ अफ्रीकन मॉडल गैब्रिएला के साथ लिव इन में हैं। अर्जुन रामपाल में प्रतिभा की कमीं नहीं है, लेकिन इसके बावजूद उन्हें ज्यादा प्रसिद्धि अपने लुक के कारण ही मिली है। आइए जानते हैं कि ग्रहों के कौन से योग ने उन्हें बॉलीवुड में उतना सफल नहीं होने दिया, जब किस ग्रह के कारण लोगों में उनके प्रति आकर्षण कम नहीं हो रहा है। आइए जानते हैं क्या कहती है सूर्य कुंडली….


अर्जनु रामपाल का जन्म 26 नवंबर, 1972 को मध्यप्रदेश के जबलपुर में हुआ था। उनकी सूर्य कुंडली के हिसाब से देखा जाए, तो सूर्य कुंडली में स्वग्रही शुक्र और स्वग्रही चंद्र है। इसके साथ ही शुक्र के साथ मंगल की भी युति बन रही है, जो उनको हमेशा आकर्षक बनाए रखती है। हालांकि, ग्रहों की अच्छी दशा होने के बाद भी उन्हें मनचाही सफलता हासिल नहीं हुई। इसका कारण यह है कि उनकी कुंडली में चांडाल दोष भी है, जो उनके लिए रुकावट पैदा करता है। किसी भी व्यक्ति की कुंडली में गुरु, राहु या केतु के साथ चांडाल दोष बनता है, तो पीड़ित व्यक्ति हमेशा गलत निर्णय लेता है। इस दोष के कारण वह निर्णय लेने में जल्दी कर लेते है, और यह हमेशा गलत साबित हो जाता है। इसी दोष की वजह से इंसान अपने कॅरियर में सफल नहीं हो पाता है। हालांकि, सही समय पर चांडाल दोष पूजा करवाकर इस समस्या का समधान करवाया जा सकता है। उनके आने वाले समय की बात की जाए, तो आने वाला समय भी उनके लिए कुछ खास नहीं है। दिसंबर के बाद उनकी कुंडली में तीन बड़े ग्रहों के ऊपर से पांच ग्रहों का ट्रांजिट होने वाला है, जो उनके लिए मुश्किलें खड़ी कर सकता है।


अर्जुन रामपाल को बॉलीवुड में इतनी सफलता हासिल नहीं हुई, इसका कारण ग्रहदशा ही है। कई बार उनके हाथ से अच्छे अच्छे अवसर निकल जाते हैं। हालांकि, कुछ फिल्मों में उन्होंने अभिनय की कला को दिखाने का प्रयास किया है और दर्शकों को आकर्षित भी कर पाएं। हालांकि, ग्रह अड़ेगा डाल देते हैं। साल 2007 से 2009 तक कुंडली के ग्रह उनके अनुरूप थे। इसी समय यानी साल 2008 में आई उनकी फिल्म रॉक ऑन ने अच्छी कमाई की। इस फिल्म में उनकी बेहतरीन अदाकारी को लेकर उन्हें नेशनल अवार्ड फॉर बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर से सम्मानित भी किया गया। इसके साथ ही साल 2007 में शाहरुख के साथ आई उनकी फिल्म ओम शांति ओम में उनके नकारात्मक किरदार को काफी सराहा गया और उन्हें अवार्ड भी मिले…

अगर आपकी कुंडली में भी कोई चांडाल योग है, तो आप हमारे ज्योतिष विशेषज्ञों से बात कर समस्या का समाधान करवाएं.. कॉल करें…

गणेशजी के आशीर्वाद सहित,
गणेशास्पीक्स डाॅट काॅम


★ WRITTEN & ASTROLOGICALLY VERIFIED BY

Acharya Vyom

Acharya Vyom

Ganesha Verified Ganesha Verified
Vedic Astrologer & Astro-Psychologist
rating

4.9 rating

years

21 Years

consultations

52k+ consultations

Acharya Vyom is a Vedic Astrologer and Astro-Psychologist with 21 years of experience. He specializes in career guidance, relationships, marriage, family conflicts, finance, child-related concerns, Garbhasanskar, business consultations, horoscope matching, Spiritual Astrology, and Vaastu Shastra, offering practical solutions for a balanced and successful life.

  • Career Guidance
  • Relationships
  • Vedic Astrology
  • Vaastu Shastra
More About Acharya Vyom Talk to