होम » राशिचक्र » संबंधों की अनुकूलता » सिंह – कुंभ अनुकूलता

सिंह – कुंभ अनुकूलता

इस जोड़ी की अनुकूलता इतनी बुरी नहीं है। इस जोड़ी का शारीरिक जुड़ाव बहुत अच्छा है, लेकिन इस रिश्ते को बनाए रखने के लिए अपने अहंकार को दबाने की जरुरत है। कुंभ राशि का आत्मविश्वास और बौद्धिक शक्ति सिंह को आकर्षित कर सकता है। हालांकि सिंह और कुंभ के बीच सामान्य बातें कम हैं लेकिन वे एक निष्पक्ष अनुकूलता का आनंद उठाते हैं। कभी – कभी सिंह का गर्व को कुंभ के आलोचनात्मक स्वभाव के कारण ठेस पहुंच सकती है।

सिंह पुरुष और कुंभ महिला के बीच अनुकूलता

यदि सिंह पुरुष कुंभ महिला की स्वतंत्रता और पृथकता का सम्मान करें और वह पुरुष की अंतरंगता की जरूरत को समझे तो दोनों के बीच अच्छा रिश्ता विकसित हो सकता है। मजबूत भौतिक प्रकृति के कारण इस जोड़ी की अनुकूलता अच्छी तरह से काम करती है। उनकी अद्वितीय प्रतिभा उन्हें जीवन के अच्छे पलों का आनंद उठाने के लिए प्रोत्साहित कर सकती है। सिंह पुरुष सवा केन्द्रित होते हैं जबकि कुंभ महिला दुनिया की समस्याओं के बारे में चिंतित रहती है। यह जोड़ी तब काम करेगी जब दोनों एक दूसरे को प्यार करेंगे। रिश्ते की शुरुआत अच्छी है लेकिन एक भंवर में खत्म हो सकता है।

सिंह महिला और कुंभ पुरुष के बीच अनुकूलता

कुंभ पुरुष का मानना है कि यह संबंध एक बोझ है। इसके विपरीत सिंह महिला उसे नियंत्रित करने की कोशिश करती है। यह मैच अच्छा नहीं है। कुंभ पुरुष व्यंग्यात्मक प्रकृति का है जो महिला को उद्वेलित कर सकता है। यदि वे एक दूसरे को स्नेह और प्रेम देते हैं तो यह रिश्ता आगे तक जा सकता है। उनके विपरीत स्वभव के कारण यह रिश्ता जीवन के विभिन्न रंगों का आनंद उठा सकता है।