होम » राशिचक्र » संबंधों की अनुकूलता » सिंह – वृषभ अनुकूलता

सिंह – वृषभ अनुकूलता

मजबूत संकल्प और निर्णय लेने की शक्ति आप दोनों में पाई जानेवाली विशेषता हैं। सिंह को लोगों का ध्यान आकर्षित करना पसंद है और इसके विपरीत वृषभ अपने प्रिय के बीच एक सुरक्षित जगह ढूंढ़ता है। उनकी निजी असंगतताओं के कारण कुछ समस्याएं उत्पन्न हो सकती है। लेकिन प्यार और जुनून ऐसे क्षेत्र हैं, जहां उनकी अनुकूलता उच्च स्थिति में होती है। अगर दोनों समस्याओं को परे हटा दें तो गतिशील और ऊर्जावान जीव हैं।

सिंह पुरुष और वृषभ महिला के बीच अनुकूलता

वृषभ महिला बहुत अहंकारी होती है और इस रिश्ते को लंबे समय तक बनाए रखने के लिए उसे अपना अहं किनारे रखकर समझौतावादी बनना होगा। शेर का प्रतीक सिंह राशि के पुरुष हमेशा आकर्षण का केंद्र बनने की कोशिश करते हैं और इससे वृषभ महिला के अहं को ठेस लग सकती है। महिला को अपने गुस्से पर नियंत्रण रखना चाहिए और सिंह पुरुष को रास्ता देना चाहिए। लेकिन यह जोड़ी बुरी नहीं है क्योंकि पुरुष निरंतर महिला को प्रेम, स्नेह और समर्पण देता रहेगा। वृषभ महिला सिंह पुरुष के रोमांटिक भावभंगिमाओं का आनंद लेगी।

सिंह महिला और वृषभ पुरुष के बीच अनुकूलता

उनका जुनून ऐसी चीज है जो इस जोड़ी की अनुकूलता को मजबूती प्रदान करती है। वृषभ पुरुष अल्पव्ययी होते हैं। वे अपने जेब का वजन कम करना नहीं चाहते। लेकिन उनकी सिंह साथी हमेशा अपनी ख़ुशी के लिए उनके पैसे खर्च करवाएगी। लेकिन उनमें से हर एक का यह रवैया बाधा नहीं बनेगा क्योंकि प्यार के चार्ट पर अनुकूलता उच्च है, क्योंकि उन्हें लगता है कि वे एक दूसरे के लिए बने हैं।