Cancer Romance

Cancer Romance

जल

मूलभूत; स्त्रीत्व; नकारात्मक

चन्द्रमा

समर्पण,कोमलता और संवेदनशीलता | देखभाल और पोषण का गुण |

हारने और छोड़ देने की क्षमता और व्यवहार में खुलापन |

कर्क राशि के लोगो को परिवर्तन चाहिए पर ये उससे डरते भी हैं | कर्क राशि के जातक अनेक भावनाओं को प्रदर्शित करते हैं इनमें से कई नये होते हैं, कुछ बहुत सच्चे और कुछ बहुत गहरे होते हैं | ये अपनी अदभुत धारणा के साथ दुसरों का अवलोकन करते हैं और उसके अनुसार अपनी महान वृत्ति, अपना अंतर्ज्ञान निहित करते हैं | परेशान कर्क राशि के लोग झिझक और हिचकिचाहट में रहते हैं |कभी-कभी ये चिपकु भी हो जाते हैं | अन्य समय ये काफ़ी लापरवाह रहते हैं | चन्द्रमा की कलाओं की तरह इनके मूड में घट-बढ़ होती रहती हैं | अतीत की यादों में ये झुलते रहते हैं और उदास हो जाते हैं | इनका नकारात्मक अभिव्यक्ति ऎसा होता है कि ये अपने गलतियों को नहीं स्वीकारते हैं | ये कभी-कभी कायर, चिड़चिड़े और कंजूस सा बर्ताव करते हैं |

कर्क राशि के लोगो के लिए भावनात्मक सुरक्षा बहुत मायने रखती हैं |प्यार इनके लिए सब चीज से बढ़ कर हैं | प्यार की चाहत इन्हे भावुक बना देती हैं | आगे बढ़ने में इन्हे कुछ खोने का एहसास होता हैं जैसे बड़े होने की प्रक्रिया को ये बचपन का गुम होना मानते हैं | ये एहसास इन्हे उदार और संवेदन शील बना देता हैं हालाकिं भावना और भावनात्मक नींव पर इनकी दुनिया टिकी रहती है और ये कभी-कभी कठोर और उखड़ा-उखड़ा व्यवहार भी दिखाते हैं |

कर्क राशि के जातक पूरी तरह से अपनी सौम्यता और संवेदनशीलता को प्यार करते हैं | कर्क राशि के जातक संवेदनशील,उदार, देखभाल और प्यार करने वाले साथी साबित होते है |और इन्हे प्यार में घर बसाना अच्छा लगता हैं |ये अपने साथी से ज्यादा नहीं तो कम से कम समान मात्रा में प्यार की उम्मीद करते हैं |इनके बदलते मूड के जैसा व्यवहार जीवन में भी दिखायी देता हैं यदि ये अभी- अभी बहुत् वाचाल साबित हो रहे हैं तो अभी ये बहुत चुप हो जायेंगे |उसी तरह से हमेशा ख्याल रखने वाले कर्क राशि के जातक अचानक लापरवाह हो जाते हैं | कर्क राशि के जातक के साथी को इनका साथ निभाने के लिए अधिक प्रयास करना पड़ता है | ये प्यार में दर्द बर्दाश्त नहीं कर सकते हैं |इनका क्रोध जग जाहिर है |

FAQs

कर्क राशि के प्रेम जीवन में कौन से तत्व महत्वपूर्ण होते हैं?

कर्क राशि के प्रेम जीवन में समर्पण, कोमलता, संवेदनशीलता, देखभाल और पोषण का गुण महत्वपूर्ण होता है।

कर्क राशि के लोग अपने प्रेम संबंधों में किस प्रकार का व्यवहार प्रदर्शित करते हैं?

कर्क राशि के लोग अपने प्रेम संबंधों में संवेदनशील, उदार, देखभाल करने वाले और प्यार करने वाले साथी साबित होते हैं।

कर्क राशि के जातकों के लिए भावनात्मक सुरक्षा का क्या महत्व है?

कर्क राशि के जातकों के लिए भावनात्मक सुरक्षा बहुत मायने रखती है क्योंकि प्यार उनके लिए सब चीज से बढ़कर है।

कर्क राशि के जातकों के मूड में किस प्रकार का परिवर्तन होता है?

कर्क राशि के जातकों के मूड में चंद्रमा की कलाओं की तरह घट-बढ़ होती रहती है, जिससे वे कभी-कभी चिपकू और कभी-कभी लापरवाह हो जाते हैं।

कर्क राशि के जातकों के लिए सही जीवन साथी चुनने में क्या मददगार होता है?

कर्क राशि के जातकों के लिए सही जीवन साथी चुनने में कुंडली मिलान की प्राचीन तकनीक मददगार होती है।