होम » भविष्यवाणियों » राजनीति » कौन अपना ही Punjab Election 2022 में सीएम चरणजीत सिंह चन्नी का नहीं देगा साथ?

कौन अपना ही Punjab Election 2022 में सीएम चरणजीत सिंह चन्नी का नहीं देगा साथ?

हाल प्रधानमंत्री की सुरक्षा को लेकर घिरे पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह विधानसभा चुनाव (Punjab Election 2022) में अपनी जीत को लेकर आशान्वित है। महज 6 महीने पहले सीएम बने चरणजीत सिंह चन्नी के लिए राह आसान तो नहीं है। अमरिंदर सिंह के सीएम की कुर्सी और कांग्रेस छोड़ने के बाद कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धु चन्नी के पीछे हाथ धोकर पड़े हैं। कई मौकों पर दोनों के बीच तकरार सामने आ चुकी है। ऐसे में महज छह महीने में कार्यकाल को लेकर क्या वे मतदाता को रिझा पाएंगे। क्या इस मामले में Charanjit Singh Channi horoscope (चरणजीत सिंह चन्नी कुंडली) के ग्रह देंगे उनका साथ? जानते हैं उनकी सूर्य कुंडली से-


चरणजीत सिंह चन्नी- 1 March 1963
स्थान- चमकौर साहिब

चरणजीत सिंह चन्नी की कुंडली (Charanjit Singh Channi horoscope) में सबसे अधिक लाभकारी ग्रह बृहस्पति सूर्य के साथ कुंभ राशि में स्थित है। पंजाब सीएम चरणजीत सिंह चन्नी के लिए यह सौभाग्य का प्रतीक है, जो उनके साथ जीवनभर से है। बृहस्पति की अच्छी स्थिति उन्हें आशावादी बनाए रखती है। उनके जीवन में धन, भाग्य और बराबर लाभ होते रहने के लिए भी सूर्य और गुरु की यह युति जवाबदार है। दोनों खूबसूरत ग्रहों की युति उन्हें कुछ अहंकारी बनाती है, लेकिन साथ में भरपूर ज्ञानी भी उन्हें बनाती है। दोनों ग्रहों की यह युति उन्हें सार्वजनिक जीवन में एक अच्छी स्थिति प्रदान करता है और लोगों का उनके प्रति सकारात्मक रवैया देता है। सूर्य और गुरु का साथ उन्हें एक अधिकार देता है, साथ ही अधिकारियों और बड़े नेताओं के साथ उनके संयोजन को मजबूत बनाता है। उनके जीवन में अब तक की यात्रा में चरणजीत सिंह चन्नी को इस युति ने एक सफल जीवन दिया है और ज्यादा अहंकारी होने से बचाया है, लेकिन क्या महज यही एक युति उनके Punjab Election 2022 को जीतने में कामयाबी देगा, देखते हैं आगे?

आपके जीवन में कौन सा ग्रह आपको देगा कामयाबी?क्या है आपके लिए ग्रहों का खेल, जानिए अपनी FREE कुंडली रिपोर्ट से


पंजाब विधानसभा चुनाव 2022 (Punjab Election 2022) की तैयारी में लगे चौधरी चरणजीत सिंह चन्नी (Charanjit Singh Channi horoscope) की कुंडली में राहु और मंगल का अंगारक दोष बनता है। राहु किसी भी घटना का कारण बनने जीवन को आश्चर्य से भर देता है। कभी-कभी राहु अचानक बहुत सी वृद्धि या फिर अचानक अप्रत्याशित गिरावट का भी कारण बनता है। राहु और मंगल की यह युति उनकी स्वतंत्र इच्छाओं में और वृद्धि कर देता है। यही युति उन्हें कभी-कभी हठी और लड़ाई से कभी पीछे नहीं हटने वाला बनाता है। अचानक कभी तो उनकी जिंदगी में सबकुछ अच्छा चलता है और अचानक से वे किसी बड़े विवाद में घिर जाते हैं। हाल ही प्रधानमंत्री की सुरक्षा के मुद्दे पर उनके खिलाफ नकारात्मक माहौल बनाने का काम इसी युति के कारण हुआ है।
Charanjit Singh Channi horoscope में मजबूत शनि, शुक्र और बुध के साथ है। वह एक अच्छा रणनीतिकार हो सकता है और विभिन्न रणनीति और युक्तियों से अपने विरोधियों को पराजित करने की क्षमता रखता है, लेकिन इस महत्वपूर्ण युति में केतु भी शामिल है। यहीं कारण है कि अचानक से वे गलत निर्णय ले लेते हैं और कई बार शुरुआत में ही समस्याएं आ जाती है। उनकी कुंडली में इसके अलावा, चंद्रमा के दोनों ओर कोई ग्रह नहीं है, इसलिए यह डगमगाने या अनिर्णायक कार्यों का कारण बनता है, जो उलटा भी पड़ सकता है। क्या Punjab Election 2022 में उनका कोई निर्णय उन्हें मुश्किल में डाल सकता है या ट्रांजिट ग्रह देंगे उनका साथ।

2023 में आपका कौन सा ग्रह देगा साथ? किस क्षेत्र में मिलेगी कामयाबी, पाइए अपनी 2023 FREE रिपोर्ट


Charanjit Singh Channi horoscope की अगर ओवरऑल बात करें, तो उनकी कुंडली में ग्रहों का संयोजन काफी सपोर्टिव है। हाल ही बृहस्पति का कुंभ राशि में जाना उनके लिए फायदेमंद रहा है, लेकिन आगे शनि का गोचर उनके राजनीतिक जीवन में बड़े बदलाव के संकेत देता है। फिर भी Punjab Election 2022 के दौरान बृहस्पति का कुंभ राशि में बने रहना उनके लिए पॉजिटिव रह सकता है। वर्तमान में शनि उनकी कुंडली में चार बड़े ग्रहों के ऊपर से गुजर रहा है, वहीं राहु का भी चंद्र के ऊपर जाना उनके कुछ सहयोगियों और अन्य बड़े नेताओं के साथ कुछ गंभीर समस्याएं भी पैदा करेगा। आगामी पंजाब चुनाव 2022 में उन्हें कुछ अच्छी संख्या में सीटें मिल सकती हैं, लेकिन परिणाम उनकी उम्मीदों के मुताबिक ही रहें, ऐसा करहना मुश्किल है। अप्रेल 2022 के बाद शनि और राहु का गोचर के दौरान उन्हें अपनी ही पार्टी के नेताओं से विरोध का सामना करना पड़ेगा।

क्या 2023 आपके लिए अच्छा है? क्या होंगे कोई विरोध या बन जाएंगे आपके काम निर्विरोध… पढ़िए वार्षिक भविष्यफल 2023

पढ़िए UP election 2022 के लिए योगी आदित्यनाथ की कुंडली का विश्लेषण यहां

क्या कहती अखिलेश यादव की कुंडली, क्या जीतेंगे उप्र विधानसभा चुनाव 2022


★ WRITTEN & ASTROLOGICALLY VERIFIED BY

Acharya Dharmadhikari

Acharya Dharmadhikari

Ganesha Verified Ganesha Verified
Vedic Astrologer & Vastu Consultant
rating

4.9 rating

years

35 Years

consultations

52k+ consultations

A Chemist and Jyotish Parasharam from London, he is a global grandmaster. Author of 19 stock market books, with a massive legacy of analyzing 275,000+ horoscopes and 2,500+ media shows, he is the ultimate, most trusted solver for Vastu, Tarot, Numerology, Pranic Healing, Tantra-Mantra, and Yantra-Gem-Rudraksha therapies.

  • Vedic Astrology
  • Vastu Shastra
  • Tarot Reading
  • Numerology
More About Acharya Dharmadhikari Talk to