होम » भविष्यवाणियों » त्योहार » आया नवरात्रि का त्यौहार, पहचानिए राशि अनुसार अपने सेलीब्रेशन का अंदाज

आया नवरात्रि का त्यौहार, पहचानिए राशि अनुसार अपने सेलीब्रेशन का अंदाज

आया नवरात्रि का त्यौहार, पहचानिए राशि अनुसार अपने सेलीब्रेशन का अंदाज

नवरात्रि या जोश उत्साह से भरी नौ रात्रियां। गणेशजी के अनुसार अापका राशिचक्र इस फेस्टिवल के प्रति आपके दृष्टिकोण को दर्शाता है। हमारे इस लेख में जानिए कि आपकी सूर्य राशि के अनुसार आपका फंडा कैसा होना चाहिए।

मेष – ऊर्जावान डांसर और सक्रिय भागीदार
मेष राशि के जातकों का व्यक्तित्व नवरात्रि के त्यौहार में उभरकर कर आता है। अत्यधिक ऊर्जावान होने के कारण ये देवी भक्ति की सच्ची भावना को प्रतिबिंबित करते हैं। ये जबरदस्त अदाकार होते है आैर गरबा स्थल पर सुसज्जित परिधानों आैर पूर्ण उत्साही नजर अाएंगे। सही स्टेप की जानकारी नहीं होने के बाद भी इनका उत्साह आैर आत्मविश्वास इन्हें नर्इ डांस स्टाइल अपनाने में मदद करता है आैर अपने जोशपूर्ण कदमों की थिरकन से फिजा में जादू-सा बिखेर देते हैं।

वृषभ – पारंगत अभ्यासी आैर सौंदर्य का अच्छा ज्ञान
वृषभ राशि शुक्र की राशि है इसलिए, इस त्यौहार के प्रति ये लोग एक खास लगाव रखते हैं। गणेशजी कहते है कि ” वृषभ राशि के जातकों से नवरात्रि हेतु तैयार होने की कला सीखनी चाहिए।” वृषभ राशि में जन्मे व्यक्ति कलाप्रेमी, संगीतप्रेमी, सौंदर्य प्रेमी होते हैं। ये लोग त्यौहार की अच्छी खासी समझ भी रखते है। आप इनसे हमेशा स्टाइलिश ड्रेसिंग आैर आकर्षक चाल की उम्मीद कर सकते हैं।

मिथुन – मजाकिया मनोरंजक
जिंदादिल मिथुन राशि वाले परिधान आैर किताबों में लिखी परंपराआें का वहन करने में रुचि नहीं रखते। लेकिन अपनी बहमुखी प्रतिभा से ये दूसरों से आगे निकल जाते हैं। कर्इ बार, इनके द्वारा किसी सधे हुए स्टेप को करते देखना आपको हैरत में डाल देगा। मिथुन राशि के जातकों की ये विशेषता है कि इनके साथ नवरात्रि में बाहर जाना आपके लिए किसी मनोरंजन से कम नहीं होता। डांस के बीच-बीच में इनके द्वारा कहीं कुछ विनोदपूर्ण बातें पूरे वातावरण में चार चांद लगा देती हैं।

कर्क – परंपराआें के पथप्रदर्शक
सौम्य कर्क राशि के जातक अापको पारंपरिक पोशाक में मिल जाएंगे। ये सभी उपयुक्त सामानों से सुसज्जित होंगे आैर माॅडल की भांति नजर आएंगे। देवी दुर्गा मां का त्यौहार होने से ये नवरात्रि को लेकर अत्यधिक समर्पित होने के साथ ही अत्यधिक मजबूत जुड़ाव का भी अनुभव करते हैं। ये मां से जुड़ी हर चीज को लेकर आसानी से तैयार हो जाते हैं।

सिंह – प्रफुल्लित आयोजक
सिंह राशि के जातक बड़े पब्लिक इवेंटस आैर उत्सवों में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शित करते हैं। अगर आप इस नवरात्रि गरबा का अायोजन करने की सोच रहे हैं, तो इस याेजना को मूर्त रूप देने आैर संगठित करने की जिम्मेदारी सिंह राशि वालों को निष्फिक्र होकर साैंप दें। सिंह राशि वाले आपको बाजार के प्रचलित राॅयल परिधानों आैर सुसज्जित सामनों से युक्त मिलेंगे। जब ये दिल से डांस कर रहे होते हैं तो यह नजारा देखते ही बनता है।

कन्या – अच्छी तरह से तैयार प्रतिभागी
आदर्शवादी माने जाने वाले कन्या राशि के जातक उपयुक्त ड्रेस आैर अन्य एसेसरीज को बहुत अधिक तवज्जो देते हैं। सभी सूर्य राशियों में से कन्या राशि वाले ही अकेले एेसे जातक होते हैं जो एसेसरीज को बहुत अधिक महत्व देते हैं। आप इन्हें अच्छे रंग संयोजन के परिधानों में देख सकते हैं। आकर्षक गले के हार, कान के झुमके आैर पगड़ी इत्यादि से सजे-धजे दिखाई पड़ेगे। शुरू-शुरू ये थोड़े संकोची रहते है, लेकिन ये जैसे ही ये डांस के क्षेत्र में कदम रखते हैं तो आप इनसे किसी मैजिक की उम्मीद कर सकते हैं।

तुला – सहज सम्मोहक
तुला राशि वालों को उनके शासक ग्रह शुक्र की पूरी-पूरी मदद मिलती है, जो उत्कृष्ट कौशल आैर लावण्य रखते हैं। ये एक एेसे डांसर होते हैं जिनका स्टाइल आपको लंबे समय तक याद रखता है। अपनी चेहरे पर विशिष्ट हंसी को बरकरार रखने के कारण, ये आपका ध्यान अपनी आेर आकर्षित करने में असफल नहीं होंगे। बल्कि जिस वक्त ये बड़े ग्रुप में शामिल होते हैं, तब उनके सेलब्रेशन का स्टाइल एक बार फिर से अपने आप में आकर्षण का केन्द्र बन जाता है। तुला राशि के जातक गरबा स्थल पर दोस्तों की बड़ी टोली के मुखिया बनना पसंद करते हैं।

वृश्चिक – चुंबकीय विद्युतगृह
वृश्चिक राशि के जातकों से आप नवरात्रि में सप्राइज से चौकानें की उम्मीद कर सकते हैं। इन्हें सस्पेंस बनाए रखना अत्यधिक पसंद है। इस वजह से आप ये अंदाजा भी नहीं लगा सकते कि ये ग्रुप के साथ गरबा सेलीब्रेशन में किस तरह के परिधान या अन्य एसेसरीज पहने नजर आएंगे। लेकिन जब ये गरबा स्थल पर पहुंचेंगे, तो आप देखेंगे कि उन्होंने कितने बेहतर ढंग से खुद को सुसज्जित किया है। ये सामान्यतया ग्रुप के साथ जुड़कर गरबा रास रचाना पसंद करते हैं। संगीत व नृत्य का दौर जब अपनी चरम सीमा पर होता है तो लोग इनके मजें हुए स्टेप्स को देखकर हतप्रभ हो जाते हैं।

धनु – बेफिक्र खुशदिल व्यक्ति
धनु राशि के जातकों आैर मौजमस्ती को साथ जोड़ा जाए ताे अतिशयोक्ति नही होगी। इसलिए, जब धनु राशि के लोग आपके आसपास होते है, वहां अत्यधिक हंसी-ठिठोल, जोशीला डांस, मजाकिया भाव आैर भी बहुत कुछ हो सकता है। हालांकि, ये कर्इ घंटों तक लगातार डांस नहीं दिखाई पड़ेगे पर, ये एेसे व्यक्ति होंगे जो आपको काॅर्नर में चुपचाप भी बैठे नहीं रहने देंगे। गरबा डांस करने के लिए धकेल देंगे। ये स्वछंद लोग चमकीले रंग पहनना अधिक पसंद करते हैं।

मकर – संस्कृति आैर परम्परा के पारखी
शांतचित्त मकर राशि के जातक आपको बाहरी रूप से अलग थलग प्रतीत हो सकते हैं। लेकिन, भीतर-ही-भीतर ये इस फेस्टिवल को लेकर बहुत अधिक उत्साही रहते हैं। ये इसे परंपरा के अदभुत दृश्यों और इस शुभ उत्सव को सेलीब्रेट करने के अवसर के रूप में लेते हैं। हालांकि, ये अपने परिजनों के बीच काफी गंभीर रहते हैं, पर जब ये अपने दोस्तों के साथ होते हैं तो फेस्टिवल का दिल से आनंद लेते हैं। मकर राशि के लोग शहर के सबसे अच्छे गरबा स्थल पर जाना पसंद करते हैं आैर आम तौर पर पारंपरिक ड्रेस पहनना पसंद करते हैं।

कुंभ – वैकल्पिक खुशियों के खोजकर्ता
कुंभ राशि के जातक हमेशा सप्राइज देना पसंद करते हैं जो कि गरबा स्थल पर इनके द्वारा पहने गए परिधानों आैर डांस स्टेप के रूप में भी झलकता है। ये परम्परागत नियमों या रिवाजों के अनुरूप नहीं चलते। ये अपने खुद के स्टेप्स बना सकते है। कुंभ राशि के व्यक्ति संस्कृति के प्रति झुकाव रखते हैं। हालांकि, एक आदर्श कुंभ वाले लोग सेलीब्रेशन आैर मौज-मस्ती का अलग तरीका ढूंढते हैं। एक तरह से ये लोग फेस्टिवल को अपने दोस्तों-यारों के साथ आउटिंग पर जाने का एक जरिया समझते हैं।

मीन – दार्शनिक कला के भक्त
सामान्यतया, मीन राशि के जातकों को आप अत्यधिक ऊर्जाभरे वातावरण में आनंद लेते देख सकते हैं। बहुत सारे पहलू इनको इस फेस्टिवल की ओर खींचते हैं। इसमें से आध्यात्म आैर कला के प्रति लगाव ये दोनों अत्यधिक असाधारण पहलू हैं। आमतौर पर इनके परिधान इनके मूड के अनुसार होते हैं। डांस स्टेप के अलावा, ये लोग संगीत की वजह से भी ज्यादा उत्साही हो जाते है।

गणेशजी के आशीर्वाद सहित,
आदित्य सेन
गणेशास्पीक्स डाॅट काॅम

इस नवरात्रि में हमारे द्वारा विशेष रूप से अभिमंत्रित किए गए श्री यंत्र से अपने जीवन में संपत्ति, खुशी आैर समृद्घि प्राप्त करें।

★ WRITTEN & ASTROLOGICALLY VERIFIED BY

Acharya Aditya

Acharya Aditya

Ganesha Verified Ganesha Verified
Vedic Astrologer & Prediction Expert
rating

4.9 rating

years

30 Years

consultations

52k+ consultations

Acharya Aditya is a renowned Vedic astrologer with over 30 years of consultation experience. He specializes in providing accurate date-wise predictions and offers in-depth guidance on career, marriage, relationships, and foreign settlement. In addition to personal consultations, he has strong expertise in planetary transits and current affairs, delivering practical, insightful predictions grounded in detailed horoscope analysis and Vedic astrological principles. His precise predictions and practical approach have earned the trust of clients seeking clarity and guidance in important life decisions.

  • Career Guidance
  • Relationships
  • Foreign Settlement
  • Vedic Astrology
More About Acharya Aditya Talk to