होम » भविष्यवाणियों » मनोरंजन » प्रभास पर गणेशजी की भविष्यवाणी, सफलता का क्रम रहेगा जारी

प्रभास पर गणेशजी की भविष्यवाणी, सफलता का क्रम रहेगा जारी

प्रभास राजु उप्पालापाटि एक एेसे अभिनेता है जिनको अब उनके असली नाम से ज्यादा बाहुबली के नाम से जाना जाता है आैर एेसा हो भी क्यूं ना, उनकी फिल्म बाहुबली- द बिगनिंग आैर इसकी अगली कड़ी बाहुबली- द कनक्लूजन ने सभी जगह ताबड़तोड़ कमार्इ जो की है। बाहुबली से पहले प्रभास मुख्य रूप से तेलुगु सिनेमा के अभिनेता थे। लेकिन बाहुबली की सफलता ने उन्हें रातोंरात स्टार बना दिया। जिसमें बाहुबली -द कन्क्लूजन ने सात सप्ताह में 1500 करोड़ की कमार्इ कर कर्इ बड़ी बाॅलीवुड फिल्मों के रिकाॅर्ड तोड़े। प्रभास के फिल्मी कैरियर की बात करें तो इसकी शुरूआत 2002 में र्इश्वर फिल्म से हुर्इ। 2003 में आर्इ फिल्म राघवेन्द्र में उन्होंने मुख्य भूमिका अदा की। वर्ष 2005 में उन्होंने एस.एस. राजामौली द्वारा निर्देशित फिल्म छत्रपति में अभिनय किया। ये फिल्म 54 सिनेमाघरों में 100 दिन तक चली थी। इसके बाद उन्होंने लगातार कर्इ फिल्म की, जिनमें कुछ सफल रही तो कुछ असफल। लेकिन 2015 में आर्इ बाहुबली – द बिगनिंग उनके कैरियर के लिए मील का पत्थर साबित हुर्इ। जिसके बाद प्रभास ने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा। बाहुबली के दूसरे भाग में अपने फैंस की उम्मीदों पर खरा उतरने आैर फिल्म को प्रभावी बनाने के लिए प्रभास ने अपनी फिजिक आैर लुक के लिए जबरदस्त मेहनत की आैर इसका परिणाम ये मिला कि बाहुबली-२ की जबरदस्त सफलता से उन्हें ना सिर्फ भारत में बल्कि इंटरनेशनल लेवल पर पहचान मिली। प्रभास दक्षिण भारत के पहले एेसे सुपरस्टार है जिनका मोम का पुतला बैंकाॅक स्थित मैडम तुसाद म्यूजियम में लगाया गया है। वहीं बाहुबली की सफलता के बाद अब तक उन्हें 6 हजार से अधिक रिश्ते आ चुके है। अब बात ये आती है कि बाहुबली के बाद प्रभास का एक्टिंग कैरियर अब किस पड़ाव पर पहुंचेगा ? क्या उनकी आगामी फिल्में सफलता का क्रम दोहरा पाएगी ? आैर उनकी शादी कब होगी ? अगर आपके मन में भी ये सवाल चल रहे है तो आइए इनका जवाब गणेशजी से जानते है।


प्रभास

जन्म-दिनांक: 23 अक्टूबर 1979

जन्म-समय: अज्ञात

जन्म-स्थान: चेन्नर्इ, तमिलनाडु

सूर्य कुंडली

हमारे विशेषज्ञों द्वारा तैयार अपनी हस्तलिखित जन्मपत्री प्राप्त करें


प्रभास की सूर्य कुंडली का विश्लेषण करने के बाद गणेशजी बताते है कि स्वाभाविक रूप से लाभदायी ग्रह गुरु सितंबर में कुंडली के दिग्ग्जों ग्रहों के ऊपर से गोचर करेंगे। एेसे में प्रभास आने वाले समय में अच्छी सेहत का आनंद ले सकते है आैर एक अाकर्षक व्यक्तित्व के रूप में नजर आ सकते है। वे भव्य सुख का आनंद लेंगे आैर टाॅप इंडस्ट्री के टाइकून के साथ अच्छे रिश्ते साझा करेंगे। उनके लिए कैरियर की राह की आसान होगी। जो कुछ भी विज्ञापन या फिल्म वो करेंगे उसमें उन्हें अच्छी खासी सफलता मिलेगी। वे आने वाले समय में प्रसिद्घि आैर सम्मान हासिल करेंगे आैर फिल्म इंडस्ट्री पर अच्छा प्रभाव ड़ालेंगे। तो सितारे आपके कैरियर को लेकर क्या संकेत देते है, इस बारे में जानने के लिए खरीदें 2023 कैरियर रिपोर्ट आैर अपना भविष्य जानें।


प्रभास की कुंडली में गुरु जन्म के चंद्र आैर शुक्र तुला के ऊपर से गोचर करेगा, जो संबंधों की बेहतर संभावनाआें के बारे में संकेत देता है। सितंबर 2017 से शुरू होने वाला समय उनके निजी जीवन में शांति आैर सुखद क्षण दर्शाता है। एेसी संभावना है कि प्रभास वर्ष 2018 के पूर्वार्द्घ में किसी अर्थपूर्ण या प्रतिबद्घ रिश्ते में शामिल हो सकते है। साथ ही, मार्च 2018 से शुरू होने वाला समय उन्हें किसी संबंध को शादी के अंजाम तक पहुंचाने के लिए आकर्षित कर सकता है। वैसे भी बाहुबली-2 की रिलीज के बाद उन्हें पूरे विश्वभर से शादी के लिए 6 हजार प्रपोजल मिलने की बात सामने आर्इ थी। आैर इस बात को ध्यान में रखते हुए, ये बात कही जा सकती है कि अगर प्रभास शादी करने का मन बनाते है तो बाहुबली की शादी सिल्वर स्क्रीन पर सनसनी खड़ी कर सकती है। आप अपने बाारे में ज्योतषीय विश्लेषण जान सकते है फ्री एस्ट्रो प्रोफाइल रिपोर्ट से।


गुरु आैर शनि का संयुक्त प्रभाव प्रभास को उनके प्रयासों में सफलता प्रदान करेगा। वे अपने कैरियर को लेकर कर्तव्यनिष्ठ रहेंगे आैर अपनी कड़ी मेहनत से लाभ कमा सकते है। उनके कैरियर आैर फाइनेंस में सामान्यतः क्रमिक वृद्घि हो सकती है। वहीं शनि का जन्म के तीसरे भाव से गोचर संकेत देता है कि प्रभास विभिन्न स्त्रोतों के जरिए अच्छी कमार्इ करने में सक्षम होंगे। वे इंडस्ट्री के दिग्गजों के साथ अच्छे संबंध निभाएंगे। जो कि उन्हें कैरियर के मोर्चे पर अच्छी प्रगति करने में मदद करेगा। टाॅप पाॅलिटिशियन के साथ भी उनके करीबी संबंध हो सकते है। फाइनेंस की बात करें तो, तो बाहुबली 2 की सफलता को देखते हुए लगता है कि प्रभास को अपनी जिंदगी में कभी भी वित्तीय समस्याआें का सामना नहीं करना पड़ेगा। इस तरह गणेशजी का पूर्वानुमान है कि आगामी समय में प्रभास जिंदगी के हर मोर्चे पर लगभग सफल रहेंगे।

क्या जिंदगी के कुछ क्षेत्रों को लेकर परेशान है ? तो एक्सपर्ट गाइडेंस आैर स्मार्ट सोल्यूशन पाने के लिए ज्योतिषी से बात कीजिए।

गणेशजी के आशीर्वाद सहित,
मालव भट्ट
गणेशास्पीक्स डाॅट काॅम

ये लेख पढ़ना भी ना भूलेंः

– सुशांत सिंह राजपूत 2017 भविष्यवाणी, जानें क्या कहते है सितारे
– परिणीति चोपड़ा 2017: गणेशजी से जानिए परिणीति के लिए ये वर्ष कैसा रहेगा
– जन्म से ही अभिनय का हूनर रखने वाले वरूण धवन को सफलता हेतु मेहनत करनी होगी
– गणेशजी से जानें, एक राइटर आैर प्रोडयूसर के रूप में कैसा होगा ट्विंकल खन्ना का भविष्य
– अनुष्का शर्मा भविष्यवाणी 2017: प्रोडयूसर के रियल लाइफ किरदार में चमकने के लिए तैयार


★ WRITTEN & ASTROLOGICALLY VERIFIED BY

Acharya Vyom

Acharya Vyom

Ganesha Verified Ganesha Verified
Vedic Astrologer & Astro-Psychologist
rating

4.9 rating

years

21 Years

consultations

52k+ consultations

Acharya Vyom is a Vedic Astrologer and Astro-Psychologist with 21 years of experience. He specializes in career guidance, relationships, marriage, family conflicts, finance, child-related concerns, Garbhasanskar, business consultations, horoscope matching, Spiritual Astrology, and Vaastu Shastra, offering practical solutions for a balanced and successful life.

  • Career Guidance
  • Relationships
  • Vedic Astrology
  • Vaastu Shastra
More About Acharya Vyom Talk to