होम » भविष्यवाणियों » ज्योतिष » जानिए धनु राशि में शुक्र का प्रवेश, आखिर आपके लिए क्या तोहफें लेकर आएगा !

जानिए धनु राशि में शुक्र का प्रवेश, आखिर आपके लिए क्या तोहफें लेकर आएगा !

जानिए धनु राशि में शुक्र का प्रवेश, आखिर आपके लिए क्या तोहफें लेकर आएगा !

मेष

“ सोशल नेटवर्किंग के सुनहरे अवसर खोजें और आर्थिक स्थिति में आने वाले उछाल का आनंद उठाए ”
मेष राशि के जातकों को इस समय में इससे बेहतर क्या मिलेगा ? प्रमुख ग्रह के भाग्य के भाव से होकर गुजरना आपके लिए बहुत सारी सकारात्मक खबरें लेकर अाने की संभावना है। आप वित्तीय रूप से भाग्यशाली रहेंगे। इस समय आपको आमदनी करने के नए अवसर प्राप्त होंगे। अगर आपके परिजन, रिश्तेदार या मित्र विदेश में रहते हैं, तो उनसे संपर्क करने का ये उपयुक्त समय है। बिजनेस से संबंधित यात्राएं भाग्यशाली साबित होगी,क्यूंकि आपके बॉस अौर पाटर्नर के साथ मीटिंग आैर चर्चा कर आप अपने महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट को पूरा कर पाएंगे। निकट भविष्य में होने वाली लंबी दूरी की यात्रा खासतौर से वो जो आप अपने जीवनसाथी अौर बिजनेस पाटर्नर के साथ करेंगे वे ज्यादातर फायदेमंद साबित होंगी।

वृषभ

“केवल अपने आत्मविश्वास को बढ़ाएं और आपका साथी आपके प्यार की गिरफ्त में ”
वृषभ राशि के जातकों को अपने स्वास्थ्य की अच्छे से सार-संभाल करनी होगी। नियमित जांच करा लेना आपके लिए बेहतर होगा, ताकि आप किसी भी समस्या के बढ़ने से पहले उस पर नियंत्रण पा सकें। अपने फाइनेंस को लेकर परेशान ना हो, क्यूंकि इस समय आकस्मिक लाभ होने और विरासतसे जुड़ी मुश्किलें सुलझने की संभावना है। गणेशजी की मानें तो आप एकांतप्रिय रहेंगे और तंत्र-मंत्र एवं रहस्यवाद की आेर अपनी रूचि विकसित कर सकते हैं। अच्छी खबर ये है कि आप में कामेच्छाएं जोर मार सकती हैं और चरम सुख का आनंद उठाने में सफल रहेंगे। नव विवाहित जोड़ों के लिए ये एक अच्छा समय है।

मिथुन

“ पाटनर्रशिप के लिए इस समय का सही उपयोग करें। फिर चाहे वो बिजनेस का मामला हो या फिर प्यार का !”
गणेशजी के अनुसार आने वाले दिनों के तहत आपके अत्यधिक रोमांटिक आैर दिलकश रहने की संभावना है। जीवनसाथी और बिजनेस साझेदार के साथ आपके रिश्तों में सुधार आने की संभावना हैं। व्यापारियों के लिए ये बहुत अच्छा समय है, क्यूंकि ग्राहकों के साथ उनकी परस्पर क्रिया बेहद सुखद रहेगी और उनके लिए तरक्की के नए रास्ते खुलेंगे। वो लोग जो अविवाहित हैं वे उपयुक्त जीवनसाथी के साथ विवाह के बंधन में बंध सकते हैं और उनमें लव मैरिज करने की इच्छा भी ज्यादा होगी। गणेशजी आपके लिए हरे रंग का झंडा लहराते हुए ये संकेत देते है कि किसी विशेष व्यक्ति को प्रपोज करने के लिए ये बिल्कुल सही समय है। आप बिना किसी ख्याल के अपने महिला मित्रों को लुभाने के लिए बहुत अधिक खर्चा कर सकते है, एेसी संभावना है।

कर्क

“ अपनी दिनचर्या का आनंद उठाने के लिए ये चरण अनुकूल ।”
शुक्र ग्रह के शुभ प्रभाव के कारण, आपके द्वारा आरामदायक समय का आनंद उठाए जाने की संभावना है। सभी काम बड़े ही अच्छे से पूरे होंगे। आप देखेंगे कि चीजें बड़ी आसानी से हो रही ही हैं और इससे आपको प्रसन्नता भी मिलेगी। आपके खरीददारी में लिप्त होने, विलासिता पर खर्च करने और निवास स्थान के सौंदर्यीकरण पर खर्च करने की संभावना है। आर्ट, मनोरंजन और मजेदार गतिविधियां आपकी निजी दिनचर्या का महत्वपूर्ण हिस्सा बनेंगी।

सिंह

“ रचनात्मकता अहम स्थान पर ले जाएगी ”
सिंह राशि के जातकों के लिए ये समय रचनात्मक रूप से समृद्घ रहने वाला है। अगर आप के भीतर कलात्मक क्षमताएं मौजूद हैं तो आपको इस चरण में कुछ सफलताएं मिल सकती हैं। क्रिएटिविटी के साथ मनोरंजन इस चरण की मुख्य विशेषता होगी। आपको ताजगीपूर्ण और मनोरंजक इवेंट या कार्यक्रम का हिस्सा बनने का अवसर मिलेगा। गणेशजी कहते हैं कि ये समय प्यार को सिद्घ करने का है, एेसे में आगे बढ़ें और अपने आप को व्यक्त करें, क्यूंकि यहां सफलता मिलने की अत्यधिक संभावना है।

कन्या

“ अपनी अंदरूनी इच्छाओं की पूर्ति का यह समय। ”
इस बात की पूरी-पूरी संभावना है कि आप अपने सभी प्रयास, ऊर्जा आैर खर्च आर्टस आैर क्रिएटिवटी में उड़ेल दें। आप खुद को एक इंटीरियर डिजाइनर की तरह महसूस करेंगे। गणेशजी कहते हैं कि वास्तव में अपने घर के नवीनीकरण यानीकि उसे अच्छी स्थिति में लाने के लिए यह उपयुक्त समय है। अगर आप अपने निवास स्थान को बदलने आैर अपने वाहन को रिपेयर करने के बारे में सोच रहे हैं, तो कर सकते हैं। कोर्इ भी प्रश्न पूछकर जानें कैसे बेहतर समृद्घि प्राप्त करें।

तुला

“ अपने भार्इ-बहिनों के साथ मोहक बंधन का आनंद उठाए ”
तुला राशि वालों, आप क्रिस्टीना एगुइलेरा का गाना ‘ आर्इ जस्ट फील दिस मूवमेंट’ जरूर सुनें। जिस तरह से आपका मूड रहने वाला है ये गाना उसे बखूबी बयां करेगा। इस अवधि के दौरान आपकी रचनात्मक अभिव्यक्ति जोरदार होगी। भार्इ-बहिनों के साथ रिश्तों में भी सुधार आएगा। छोटी दूरी की आनंददायी यात्राओं की अधिक संभावना है।

वृश्चिक

“ विदेशी संपर्कों द्वारा आपके भाग्य में वृद्घि होने की संभावना है ”
आपको अपने साथी के कारण कोई बढ़िया लाभ मिलेगा। आप अपने प्रेमी से किसी खास तोहफे मिलने की उम्मीद कर सकते हैं। अपने किसी करीबी व्यक्ति के साथ संबंध बनाने और परिजनों के साथ सामंजस्यपूर्ण संबंध बनाए रखने के लिए ये अनुकूल समय है। यहां आपके लिए कुछ आैर भी अच्छे खबरें है – विदेशों में रहने वाले आपके संबंधियों के साथ फोन पर आपके संपर्क बढ़ेंगे। आपके बिजनेस पाटर्नर कुछ लाभदायक साैदें प्राप्त करने में अहम भूमिका निभाएंगे। अगर आपका बिजनेस का संचालन विदेशों में हाेता है, तो आप कुछ अच्छा लाभ मिलने की उम्मीद कर सकते हैं।

धनु

“ ये समय बदलाव लाने के लिए हैं। ”
इस अवधि के दौरान आप विपरित लिंग के व्यक्तियों को लुभाने में सक्षम होंगे और आप उनके साथ सुखद बातचीत का आनंद उठाएंगे। गणेशजी कहते है कि अपने आप को फिर से खोजने और अपने व्यक्तित्व में चार चाँद लगाने के लिए ये वाकर्इ में उपयुक्त समय है। आप खुद में पूर्ण बदलाव ला सकते हैं या फिर फैशन को लेकर नर्इ समझ विकसित कर सकते हैं। मूल रूप से अपनी अंदरूनी इच्छाओं को पूरा करने और उसमें लिप्त होना का यह समय होगा। शुक्र की वजह से आप नए परिधानों आैर सौंदर्य सामग्रियों पर खर्च करेंगे।

मकर

“ निकट भविष्य में लंबी दूरी की आनंदपूर्ण यात्राएं होगी। ”
इस अवधि के दौरान, आप विलासिता वाली वस्तुओं या महंगे उत्पादों पर भी खर्च करने से नहीं चूकेंगे, क्यों कि यही वे चीजें होंगी जो आपको सच्चे मायने में मनोरंजन प्रदान करेंगी। इस समय लंबी दूरी की यात्रा करने या कार्य से संबंधित विदेशयात्रा यात्रा की आेर प्रस्थान करने की संभावना है। वो लोग जो पढ़ार्इ के लिए विदेश जाना चाहते हैं उन्हें अच्छे मौके मिलेंगे। इस समय आपकी मुलाकात किसी दिलचस्प व्यक्ति से होने की संभावना है।

कुंभ

“ बड़ी लागत के प्रोजेक्टस में विदेशी सहयोग आैर स्मार्ट निवेश आपकी सामाजिक ख्याति आैर प्रतिष्ठा को बढ़ाएंगें। ”
गणेशजी कहते है विदेश की यात्राओं से आपके भाग्य में वृद्घि हो सकती है। साथ ही विदेशी उद्यमों से वे चाहे संयुक्त गठबंधन हो या समझौते विदेशी सहयोग उन सभी से आपको बौद्घिक व वित्तीय रूप से फायदा प्राप्त होगा। अाप विदेशी भागीदारी के कारण एक प्रभावपूर्ण व्यक्ति के रूप में जाने जाएंगें। गणेश कहते है कि लंबित वांछित सपनों पर व्यय करने के लिए ये उपयुक्त समय है। अगर आप एक नया घर या प्राॅपर्टी खरीदने की याेजना बना रहे हैं, तो इस चरण में आप इस ओर आगे बढ़ सकते हैं। हमारे ज्योतिषियों से सिर्फ एक प्रश्न पूछें और अपना भाग्य बदल डालें !

मीन

“ सीनियर्स के साथ आपके रिश्तों को बढ़ावा मिलेगा। ”
मीन राशि के जातकों को शुक्र ग्रह का तहे दिल से आभार मानना चाहिए। शुक्र वरिष्ठ अधिकारियों और पिता के साथ संबंधों को मजबूत करेगा। बाॅस के साथ जुड़ा कोई काम या बिजनेस से जुड़ी छोटी दूरी की यात्राएं आपके चेहरे पर मुस्कान लाएंगी। इस समय आप ना सिर्फ अपने सीनियर्स को संतुष्ट कर पाएंगे, बल्कि साथ ही कार्य या बिजनेस में नए आयाम विकसित करने में भी सक्षम रहेंगे। जो लोग क्रिएटिव फील्ड से जुड़े हैं उनके लिए ये अच्छा समय होगा।

गणेशजी के आशीर्वाद सहित,
ज्योतिषी से बात करें
गणेशास्पीक्स डाॅट काॅम

★ WRITTEN & ASTROLOGICALLY VERIFIED BY

Acharya Dharmadhikari

Acharya Dharmadhikari

Ganesha Verified Ganesha Verified
Vedic Astrologer & Vastu Consultant
rating

4.9 rating

years

35 Years

consultations

52k+ consultations

A Chemist and Jyotish Parasharam from London, he is a global grandmaster. Author of 19 stock market books, with a massive legacy of analyzing 275,000+ horoscopes and 2,500+ media shows, he is the ultimate, most trusted solver for Vastu, Tarot, Numerology, Pranic Healing, Tantra-Mantra, and Yantra-Gem-Rudraksha therapies.

  • Vedic Astrology
  • Vastu Shastra
  • Tarot Reading
  • Numerology
More About Acharya Dharmadhikari Talk to