होम » भविष्यवाणियों » ज्योतिष » Types of travelers: आपकी राशि आपको बताएगी कि आप किस प्रकार के ट्रेवलर हैं और आपको कहां जाना चाहिए

Types of travelers: आपकी राशि आपको बताएगी कि आप किस प्रकार के ट्रेवलर हैं और आपको कहां जाना चाहिए

यात्रियों के प्रकार: आपकी राशि आपको बताएगी कि आप किस प्रकार के ट्रेवलर हैं और आपको कहां जाना चाहिए

आपको घूमना पसंद है, लेकिन कैसी जगहों पर? शायद इसका उत्तर आपकी राशि से आसानी से जाना जा सकता है। सभी लोग अपने मूड और बजट के अनुसार ही किसी टूर पर जाने का प्लान करते हैं। हम आपको बता रहे हैं आपकी राशि के अनुसार आप कितने फ्रिक्वेंट ट्रेवलर हैं। किसी यात्रा से पहले आप किस तरह की प्लानिंग करते हैं। और आपकी राशि के अनुसार आपके घूमने के लिए कौन सी जगह परफेक्ट है।


मेष(aries) एक तरह से बोर्न ट्रेवलर हैं। उन्हें नई जगह घूमना, एडवेंचर करना काफी पसंद आता है। अगर आप मेष राशि के हैं, तो यह दुनिया आपको एक प्लेग्राउंड की तरह लग सकती है और आप इस प्ले ग्राउंड के माहिर खिलाड़ी की तरह बिहेव करते हैं। आपको अपनी ट्रेन या प्लेन का लंबा इंतजार करना भी अच्छा लगता है। लग्जरी होटेल्स आपको हमेशा आपको अट्रेक्ट करती है। कभी-कभी आपके पासपोर्ट को अचानक रिन्यू की जरूरत पड़ सकती है, इसलिए नहीं कि वह एक्सपायर हो गया है, बल्कि इसलिए कि इस पर स्टांप लगाने के लिए अब स्पेस ही नहीं रह गया है। हां, आप कभी भी प्लान करके जाना पसंद नहीं करते हैं। आप नई जगहों पर खुद को दिल से डूबो देना चाहते हैं।

आपकी ट्रेवलिंग का परफेक्ट साथी- सिंह

परफेक्ट प्लेस- मॉरिशस या मालदीव, भारत में गोवा


वृषभ (taurus) बहुत प्रैक्टिकल होते हैं। हालांकि उन्हें एक जगह पर ही रहना ज्यादा पसंद आता है। फिर भी कभी दोस्तों के साथ या फैमिली के साथ कहीं घूमने का वे प्लान करते हैं, तो समुद्र किनारे किसी होटल में जाना और वहां कमरे से समुद्र को ताकते रहना पसंद करते हैं। खर्च करने में वृषभ राशि के लोग बेहद कंजूस होते हैं। किसी टूरिस्ट डेस्टिनेशन पर वे टैक्सी करने की जगह पैदल घूमना पसंद करते हैं। इससे एक फायदा जरूर होता है कि वे उस जगह को पूरी तरह से एक्सप्लोर कर पाते हैं। लो कोस्ट फ्लाइट या ट्रेन के स्लीपर कोच में भी जाने से इन्हें कोई परेशानी नहीं होती है।

आपकी ट्रेवलिंग का परफेक्ट साथी- मकर

परफेक्ट प्लेस- थाइलैंड, ब्राजील, भारत में अंडमान-निकोबार


मिथुन (Gemini) को अपने दोस्तों या रिश्तेदारों के साथ घूमना-फिरना बेहद पसंद आता है। वे कहीं बाहर नहीं जाते हैं, तो अपने ही शहर में दोस्तों के साथ घूमते रहते हैं। फिर भी किसी बड़े टूर के लिए वे जाने से पहले वे खूब खोजबीन करते हैं। वे ट्रेवललॉग पढ़ते हैं, इंटरनेट सर्च करते हैं, इसके बाद ही किसी जगह पर जाने का निश्चय करते हैं। वे किसी भी जगह आरामदायक यात्रा करना पसंद करते हैं, इसलिए वे प्री-बुकिंग करके ही चलते हैं। यात्रा में किसी भी तरह का व्यवधान आना इन्हें बिल्कुल पसंद नहीं होता है। किसी क्रूज पर जाना, पहा़ड़ी पर घूमना या नदी किनारे बैठना इन्हें पसंद है।

आपकी ट्रेवलिंग का परफेक्ट साथी- कुंभ

परफेक्ट प्लेस- यूरोप, भारत में शिमला या केरला


कर्क (cancer) को घूमने जाना पसंद है, लेकिन अक्सर वे किसी ट्रेन या प्लेन से उतरने के बाद खुद को खोया हुआ पाते हैं। वे एकदम से समझ नहीं पाते हैं कि आगे उन्हें क्या करना है। किसी डेस्टिनेशन पर पहुंचने के बाद वे हॉस्टल, होटल या रूम तलाश करते हैं। कर्क हमेशा गुगल मैप्स से जगहों की जानकारी लेना चाहते हैं। उन्हें बहुत कम पसंद आता है कि वे किसी गाइड से डेस्टिनेशन की पूरी जानकारी करें। वे जगहों का नाम याद नहीं रखते, बल्कि इसका उल्टा करते हैं। उन्हें होटल्स के नाम याद रहते हैं, इससे वे जगहों को पहचानते हैं। अक्सर किसी सीक्रेट प्लेस पर घूमने जाना पसंद करते हैं।

आपकी ट्रेवलिंग का परफेक्ट साथी- मिथुन

परफेक्ट प्लेस- मोरक्को, भारत में धर्मशाला या शिलॉन्ग


 सिंह (LEO) पूरी तरह पार्टी एनिमल है। उनके लिए दुनिया एक जंगल है और उस जंगल की हर जगह को वे एक्सप्लोर कर लेना चाहते हैं। वे कभी भी, कहीं भी घूमने जाने के लिए हमेशा तैयार रहते हैं। उन्हें ग्रुप में घूमने जाना पसंद होता है, लेकिन कभी उनका कोई साथी नहीं मिले, तो वे अकेले ही घूमने निकल जाते हैं। कोई समुद्र का किनारा, किसी पहाड़ी पर एडवेंचर या क्रूज सबकुछ उन्हें पसंद आता है। वे एक बार जहां जा चुके होते हैं, उन्हें दूसरी बार उस जगह जाना कम ही पसंद आता है।

आपकी ट्रेवलिंग का परफेक्ट साथी- मेष

परफेक्ट प्लेस- स्पेन, दुबई, भारत में जैसलमेर


कन्या (virgo) की लाइफ फिलोसॉफी है- आप जिंदगी एक बार जीते हैं और एक बार ही मरते हैं। बस अपनी इसी फिलोसॉफी को ध्यान में रखते हुए कन्या दुनिया की सैर कर लेना चाहते हैं। आप एक भले ही अर्थ साइन है, लेकिन वायु की तरह घूमना फिरना आपको पसंद होता है। हालांकि आप घूमने फिरने को लेकर थोड़े कंजरवेटिव हो सकते हैं। आपको एक प्लेस पर बार-बार जाने में भी कोई बोरियत नहीं होती है। पुराने किले, म्यूजियम या कोई ऑर्कियोलॉजिकल जगह आपको हमेशा आकर्षित करती है। हालांकि अपने सभी ट्रिप पर आप एडवेंचर करना नहीं भूलते हैं।

आपकी ट्रेवलिंग का परफेक्ट साथी- धनु

परफेक्ट प्लेस- फिलीपींस, भारत में अंडमान, पुड्डुचेरी


 तुला (libra) को घूमना पसंद है और कभी भी वे इसके लिए किसी तरह की चिंता में नहीं पड़ते हैं। पैसे की कमी, कपड़े या टिकट्स का अरेंजमेंट, किसी भी मुश्किल को अपनी चतुराई से हल कर लेते हैं। इन्हें कलाप्रेमी के रूप में जाना जाता है। ये अक्सर ऐसी जगह घूमने जाना चाहते हैं जहां आर्ट हो, फैशन हो, म्यूजिक हो। इन्हें किसी भी तरह का एकांत प्लेस पसंद नहीं आता है। वे किसी भी टूरिस्ट्स डेस्टिनेशन पर लोगों से मिलना और वहां के बारे में जानना पसंद करते हैं। आप कह सकते हैं कि तुला किसी भी टूर पर जाने के लिए अपना बैग हमेशा तैयार रखते हैं।

आपकी ट्रेवलिंग का परफेक्ट साथी- कर्क या मेष

परफेक्ट प्लेस- पेरिस, न्यूयॉर्क, भारत में मुंबई


 वृश्चिक (scorpio) बहुत पैशिनेट होते हैं। वे यदि किसी जगह पर घूमने जाते हैं, तो शायद ही होटल में आराम करना उन्हें पसंद आता हो। वे अपनी ट्रिप का एक मिनट भी नहीं बिगाड़ते हैं। वे अपने डेस्टिनेशन की हर खूबसूरत जगह को एंजॉय कर लेना चाहते हैं। किसी ट्रेन या प्लेन के लेट होने पर आप हंगामा भी कर सकते हैं। आप हमेशा मोबाइल पर अपने डेस्टिनेशन से जुड़ी हिस्ट्री पढ़ते रहते हैं। आप किसी नदी या समुद्र किनारे जाना ज्यादा पसंद करते हैं। हां भीड़भाड़ वाली जगहों से आपको भी चिढ़ है।

आपकी ट्रेवलिंग का परफेक्ट साथी- तुला

परफेक्ट प्लेस- मॉरीशस, भारत में लक्षद्वीप, दीव-दमन


धनु (Sagittarius) को ऐसी जगह जाना पसंद है, जहां स्ट्रीट फूड की भरमार हो। वे अक्सर फूड लवर कहलाते हैं। अपनी ट्रिप के दौरान उन्हें हर जगह का स्पेशल खाना खाना पसंद आता है। आप हमेशा किसी बड़े टूरिस्ट प्लेस पर जाना पसंद करते हैं, क्योंकि आप इस मामले में अश्योर होना चाहते हैं कि वहां खाना-पीना अच्छा ही मिलेगा। किसी पहाड़ों की जगह आप मैदान वाले इलाकों में घूमना पसंद करते हैं। आप अपने डेस्टिनेशन को पैदल घूमनकर एक्सप्लोर करना चाहते हैं।


मकर (Capricorn) को एडवेंचर पसंद है, लेकिन वे कम बजट में टूर का भरपूर मजा लेना चाहते हैं। आप दुनिया से सात आश्चर्य देखना चाहते हैं। हालांकि आपको भी किसी समुद्र किनारे जाना और वहां होटल में आराम करना कई बार पसंद आता है। जब आप फैमिली के साथ बाहर जाते हैं, तो आपका ज्यादा ध्यान फैमिली और लगेज की सिक्योरिटी पर होता है। आप खुलकर चीजों को एंजॉय नहीं कर पाते हैं।

आपकी ट्रेवलिंग का परफेक्ट साथी- वृषभ

परफेक्ट प्लेस- फ्रांस, भारत में जयपुर या आगरा


कुंभ (Aquarius) को भी घूमना पसंद है। उनके लिए घूमने का मतलब किसी खास जगह पर जाने से नहीं है। वे किसी भी जगह जाकर खुश हो सकते हैं। अपने घर को वे अलग-अलग जगहों की खूबसूरत चीजों से सजाना चाहते हैं। वे अक्सर अपने डेस्टिनेशन पर वहां की लोकल चीजें खरीदना पसंद करते हैं। घूमने के लिए वे किसी देश में ट्रेडिशनल जगहों को पसंद करते हैं। नई बनते हुए शहर, अम्यूजमेंट पार्क इन्हें इतने आकर्षित नहीं करते हैं।

आपकी ट्रेवलिंग का परफेक्ट साथी – मीन

परफेक्ट प्लेस- चाइना,कंबोडिया, भारत में राजस्थान या गुजरात।


 कुंभ (Aquarius) को भी घूमना पसंद है। उनके लिए घूमने का मतलब किसी खास जगह पर जाने से नहीं है। वे किसी भी जगह जाकर खुश हो सकते हैं। अपने घर को वे अलग-अलग जगहों की खूबसूरत चीजों से सजाना चाहते हैं। वे अक्सर अपने डेस्टिनेशन पर वहां की लोकल चीजें खरीदना पसंद करते हैं। घूमने के लिए वे किसी देश में ट्रेडिशनल जगहों को पसंद करते हैं। नई बनते हुए शहर, अम्यूजमेंट पार्क इन्हें इतने आकर्षित नहीं करते हैं।

आपकी ट्रेवलिंग का परफेक्ट साथी – मीन

परफेक्ट प्लेस- चाइना,कंबोडिया, भारत में राजस्थान या गुजरात।

मीन- मीन (pisces) को घूमने जाने के लिए किसी खास डेस्टिनेशन की जरूरत नहीं है। वे सभी जगहों पर जा सकते हैं। हां, वे अपनी हर ट्रिप की यादों को कैमरे में कैद करना नहीं भूलते हैं। उनकी सोशल मीडिया की वॉल या स्टोरीज और घर पर पड़े डिजिटल एलबम इस बात की गवाही देते हैं कि मीन को भी घूमना पसंद है। उन्हें खूबसूरत बर्फ से सजे सफेद पहाड़ से लेकर गर्म रेगिस्तान तक सभी जगह पर जाना पसंद होता है।

आपकी ट्रेवलिंग का परफेक्ट साथी- कन्या

परफेक्ट प्लेट- ईस्ट एशिया, भारत में गंगटोक या दार्जिलिंग

गणेशजी के आशीर्वाद सहित,
गणेशास्पीक्स डाॅट काॅम

Mood boost: जानिए राशि के अनुसार कैसे आप अपने बिगड़े मूड को बूस्ट कर सकते हैं
True Love: जानिए वे कौन सी राशि हैं जो दे सकते हैं आपको सच्चा प्यार