https://www.ganeshaspeaks.com/hindi/

Rahu Gochar 2021: जानिए 2021 में किस राशि को कैसे प्रभावित करेगा राहु

Rahu Gochar 2021: जानिए 2021 में किस राशि को कैसे प्रभावित करेगा राहु

जानिए 2021 में आप पर राहु का प्रभाव

निरंतर गतिमान ग्रहों में राहु और केतु दो ऐसे ग्रह हैं, जिन्हें कोई भौतिक शरीर प्राप्त नहीं है। इन ग्रहों को हम छाया ग्रह के नाम से जानते हैं। राहु एक ऐसा ग्रह है, जो भौतिक रूप से मौजूद न होकर भी किसी व्यक्ति को मृत्यु के समान पीड़ा दे सकता है। राहुु को लेकर लोगों में सदैव भय और डर का माहौल रहता है। राहु से जुड़े इन्हीं भय और डर को दूर करने के लिए हम आपको साल 2021 में विभिन्न राशियों पर पड़ने वाले राहु के प्रभावों को विस्तार से बताने वाले हैं। वहीं राशि के अनुसार राहु से जुड़े उपाय भी आपको बता रहे हैं, जो आपको राहु के अनावश्यक भय से दूर करेंगे।

मेष राशि पर राहु के प्रभाव 2021

साल 2021 के पूरे साल राहु वृषभ राशि में रहने वाले हैं। राहु के वृषभ राशि में रहने के दौरान आपकी वाणी कठोर हो सकती है। जिसके कारण आपका परिवार और प्रियजनों के साथ वाद-विवाद हो सकता है। 2021 में राहु की स्थिति व्यवसायी और नौकरीपेशा लोगों के लिए आर्थिक नुकसान की संभावनाओं को दर्शाती है। इस साल आपको अपने शत्रुओं से सावधान रहना चाहिए, क्योंकि मेष के लिए राहु कुंडली के दूसरे भाव में बैठे हैं, और कुंडली के दूसरे भाव में राहु की मौजूदगी शुभ परिणाम नहीं देती। इसलिए साल 2021 में शत्रु आप पर हावी हो सकते हैं। आपकी वाणी पर भी आपका नियंत्रण नहीं रहेगा। इस दौरान नौकरीपेशा लोगों को कार्यस्थल पर तनाव महसूस हो सकता हैं। राहु से बचने के उपाय- राहु के दुष्प्रभावों से बचने के लिए राहु के मंत्रों का जाप करें और भगवान शिव की पूजा करें।

वृषभ राशि पर राहु के प्रभाव 2021

वृषभ राशि में मौजूद राहु साल 2021 के पूरे साल वृषभ राशि के लोगों सबसे अधिक प्रभावित करने वाले हैं। 2021 में राहु वृषभ राशि के लोगों पर औसत प्रभाव डालने वाले हैं। इस साल वृषभ राशि के लोग अपने काम को अधिक चतुराई के साथ पूरा कर पाएंगे। कार्यक्षेत्र में आपकी बुद्धि तेज होगी, लेकिन आप लोगों को समझने में भूल कर सकते हैं। इस दौरान आपको आपने भाग्य का पूरा साल मिलेगा। इस दौरान आपकी संतान को भी इसका लाभ मिलेगा। हालांकि इस साल आपको बात करते समय अपनी वाणी और भाषा पर अधिक ध्यान देने की सलाह आपको दी जाती है। राहु से बचने के उपाय- राहु के अशुभ परिणामों से बचने के लिए आपको हनुमानजी की पूजा करनी चाहिए।

मिथुन राशि पर 2021 में राहु के प्रभाव

साल 2021 में राहु के प्रभाव के कारण मिथुन राशि के लोगों को नौकरी में ट्रांसफर या पेशे से जुड़ी अन्य प्रकार की मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है। स्वास्थ्य के मामले में भी राहु आप पर दुष्प्रभाव डाल सकता है। इस दौरान आपके पुराने रोग फिर उभर सकते हैं। इस साल आपको आकस्मिक खर्च और व्यय बढ़ने के कारण आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। 2021 में राहु के प्रभाव से मिथुन राशि के लोगों को परिवार और से दूर जाना पड़ सकता है। इस दौरान आपको इस अपनी और अपने परिजनों के स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखने की सलाह है। हालांकि विदेशी व्यापार से जुड़े लोगों के लिए यह एक अच्छा समय हो सकता है। राहु से बचने के उपाय- मिथुन राशि के लोगों को 2021 राहु अशुभ प्रभावों से बचने के लिए भगवान गणेश को दुर्वा चढ़ानी चाहिए।

कर्क राशि पर राहु के प्रभाव 2021

2021 में कर्क राशि के लोगों पर राहु की कृपा बनी रहेगी। इस दौरान आपकी आय में वृद्धि होगी, आय के नए स्रोत मिलेंगे और आपको आर्थिक स्थिरता प्राप्त होगी। साल 2021 में राहु कर्क राशि के लोगों के जोश और पराक्रम में वृद्धि करेंगे, जिससे आपको अपने हर प्रयास में सफलता मिलेने की संभावना है। साल 2021 में राहु की कृपा से कर्क राशि के लोगों की हर इच्छा पूरी होगी। राहु से बचने के उपाय- राहु के शुभ परिणाम को बढ़ाने के लिए रोज सुबह दुर्वा घास में पानी दें।

सिंह राशि पर राहु के प्रभाव 2021

राहु की स्थिति के अनुसार साल 2021 सिंह राशि के लोगों के लिए काफी फायदेमंद हो सकता है। खासकर नौकरीपेशा लोगों के लिए यह दौर लाभकारी होने वाला है। इस दौरान नौकरी कर रहे लोगों को नौकरी में पदोन्नति मिल सकती है। इसी के साथ कार्यलय में अपने अधिकारी और वरिष्ठ सहकर्मियों से आपको भरपूर सहयोग मिलेगा। वृषभ में बैठे राहु सिंह लग्न कुंडली के दसवें भाव में बैठे हैं, जो आर्थिक लाभ और मान सम्मान में बढ़ोतरी की संभावनाओं को मजबूत करता है। साल 2021 के दौरान आपको कुछ सावधानी और सतर्कता बरतने की सलाह भी है। यह पूरा साल आपको अपने परिवार और जीवनसाथी के साथ संयम से बिताना होगा, अपनी वाणी और भाषा पर नियंत्रण रखें और किसी के लिए कठोर शब्दों का उपयोग न करें। राहु से बचने के उपाय- सिंह राशि के लोगों को राहु की बेहतर स्थिति को और मजबूत करने के लिए गायत्री मंत्र का जाप करना चाहिए।

कन्या राशि पर राहु के प्रभाव 2021

राहु की स्थिति के अनुसार साल 2021 कन्या राशि के लोगों के लिए कुछ चुनौतियां और परेशानियों वाला हो सकता है। इस दौरान आपको अपने काम में कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ेगा और आपके होते काम भी बिगड़ सकते हैं। इसके अलावा साल 2021 में राहु आपको जीवन के लगभग हर क्षेत्र में अनुकूल या औसत परिणाम देंगा। साल 2021 कन्या राशि के उन लोगों अधिक लाभ देने वाला है जो राजनीति से संबंध रखते हैं। उनके धन, यश और प्रतिष्ठा में बढ़ोतरी होगी। कन्या लग्न कुंडली के अनुसार राहु की स्थिति आपको किसी भी प्रकार का जोखिम उठाने का साहस देगी। साल 2021 में आप भवन और वाहन का सुख प्राप्त कर सकते हैं। साल 2021 में राहु की स्थिति आपको आध्यात्म की ओर लेकर जाने का काम करेगी। राहु से बचने के उपाय- राहु के शुभ प्रभावों को बढ़ाने के लिए आपका भगवान शिव के पंचाक्षर मंत्र ओम नमः शिवाय का जाप करना चाहिए।

तुला राशि पर राहु के प्रभाव 2021

राहु साल 2021 में तुला राशि के लोगों के प्रतिकूल परिस्थितियों पैदा कर सकता है। अगर आप शराब पीते हैं या मांसाहार करते हैं तो आपके लिए स्थिति और भी अधिक चुनौतीपूर्ण होने वाली है। राहु की स्थिति के कारण आप अपनी वाणी में कठोरता आ सकती है, जो आपके घर, परिवार, प्रेम, मित्र और सहकर्मियों से आपके रिश्ते खराब करने के लिए काफी है। इस दौरान आपको आर्थित अनस्टेबिलिटी का भी अहसास होगा। साल 2021 के दौरान आपको अपनी किस्मत की अपेक्षा मेहनत पर अधिक जोर देना चाहिए। राहु से बचने के उपाय- राहु के अशुभ प्रभावों को कम करने के लिए तुला राशि के लोगों को दुर्गा सप्तशती के मंत्रों का जाप करना चाहिए।

वृश्चिक राशि पर राहु के प्रभाव 2021

वृश्चिक राशि के लोगों के लिए साल 2021 में राहु संतुलित नजर आता है। इस साल राहु वृश्चिक राशि के लोगों को मिले-जुले परिणाम देगा। वृश्चिक लग्न के अनुसार 2021 में राहु की स्थिति नौकरीपेशा और व्यवसायी वर्ग के लोगों को सफलता प्राप्त करने के लिए कड़ी मेहनत करने का संकेत देती है। इस दौरान शादीशुदा जोड़ों को भी तनावपूर्ण स्थिति का सामना करना पड़ सकता है। जो लोग पार्टनरशिप बिजनेस में हैं, उन्हें इस दौरान अधिक सावधानी बरतनी चाहिए। स्वास्थ्य के क्षेत्र में भी वृश्चिक राशि के लोगों के लिए स्थिति जटिल और चुनौतीपूर्ण हो सकती है। राहु की अप्रत्याशित स्थिति के कारण आपको साल 2021 के दौरान धैर्य और शांत रहने का प्रयास करना चहिए। राहु से बचने के उपाय- राहु के दुष्प्रभावों को कम या सीमित करने के लिए आपको भगवान भैरव के रोज दर्शन करने की सलाह दी जाती है।

धनु राशि पर राहु के प्रभाव 2021

साल 2021 में राहु की स्थिति धनु राशि के लोगों को शत्रुओं पर विजय पाने की शक्ति देगा। हालांकि इस दौरान आपको अपने कार्यस्थल पर अधिक सावधानी बरतने की सलाह है। साल 2021 में राहु की स्थिति के अनुसार आप किसी षड्यंत्र का शिकार हो सकते हैं। राहु की मौजूदा स्थिति साल 2021 के पूरे साल ऐसी ही बनी रहेगी, जिसके कारण धनु राशि के लोगों के प्रेम और वैवाहिक जीवन में तनाव बढ़ने की संभावना है। इस दौरान आपके क्रोध और उग्रता बढ़ोतरी होगी, हालांकि आपको अपनी मेहनत का उचित परिणाम भी मिल सकेगा। आपको 2021 के दौरान अपने करीबी और खास लोगों से सावधान रहने की सलाह है। इस साल राहु की स्थिति के कारण धैर्य और संयम आपके जीवन में बहुत ही महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले हैं। राहु से बचने के उपाय- साल 2021 में राहु से जुड़े दुष्प्रभावों को नियंत्रित या कम करने के लिए आपको कालभैरव अष्टक का पाठ करना चाहिए।

मकर राशि पर राहु के प्रभाव 2021

मकर कुंडली के अनुसार साल 2021 में राहु मकर राशि के लोगों के लिए औसत दिखाई देता है। इस दौरान आपको संतान और उससे संबंधित क्षेत्रों में सफलता मिलने की पूरी संभावना है। वैवाहिक जीवन में तनाव कम करने के लिए भी समय उचित होगा। हालांकि आपको इस दौरान प्रेम संबंधों में कुछ मनमुटाव या अनबन की स्थिति का सामना करना पड़ सकता है। पेशेवर और नौकरीपेशा लोगों को कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। इस दौरान आपको अपने छुपे हुए शत्रुओं से सावधान रहने की सलाह है अन्यथा वे आप पर भारी पड़ सकते हैं। आर्थिक मोर्चे पर मुश्किलें बढ़ेंगी और आपको कर्ज भी लेना पड़ सकता है। राहु से बचने के उपाय- राहु के शुभ परिणामों को बढ़ाने के लिए आपको मूली, दो रंग का कंबल, नीले वस्त्र किसी गरीब और जरूरतमंद को दान करना चाहिए।

कुंभ राशि पर राहु के प्रभाव 2021

कुंभ राशि के लिए राहु की 2021 की मौजूदा स्थिति मानसिक तनाव को बढ़ाने वाली हो सकती है। इस दौरान आपको अपने मां के स्वास्थ्य को लेकर चिंता रह सकती है और आपके सरकारी या कानूनी दाव-पेंच में उलझने की संभावना है। इस साल आपको जमीन और संपत्ति से जुड़े कार्यों में नुकसान झेलने पड़ सकते हैं। संतान से संबंधित समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। इस दौरान आपको अपनी की कठोरता को कम करना चाहिए और लोगों के साथ अच्छे से बात करने का प्रयास करना चाहिए। राहु से बचने के उपाय- राहु के दुष्प्रभावों को कम करने के लिए आपको रोज हनुमानजी के दर्शन कर उनके मंत्रों का जाप करना चाहिए।

मीन राशि पर राहु के प्रभाव 2021

राहु की स्थिति के अनुसार 2021 मीन राशि के लोगों के लिए औसत से उच्च रहने की संभावना है। मीन के लिए राहु का गोचर कुंडली के तीसरे भाव में होने जा रहा है। इस दौरान आपकी कार्य कुशलता में इजाफा होने की संभावना है, आप स्पष्ट और बेहतर ढंग से निर्णय लेने में सक्षम होंगे। हालांकि आपको इस दौरान अपने परिवार और प्रियजनों के साथ अपने संबंधों को सहज बनाए रखने के लिए अधिक प्रयास करने होंगे। साल 2021 में आपको अपनी माता की सेहत को लेकर भी चिंता बनी रहेगी। इस साल आपके भौतिक सुखों में वृद्धि होगी और आप भूमि, भवन, वाहन सहित अन्य कई प्रकार के भौतिक सुख प्राप्त करेंगे। लेकिन इन सब के बावजूद भी आपको अपने जीवन में लगातार परेशानियों का सामना करना पड़ेगा। साल 2021 में राहु की स्थिति के अनुसार आपको मानसिक शांति प्राप्त करने के लिए ध्यान या आध्यात्म का सहारा लेना चाहिए। राहु से बचने के उपाय- राहु के दुष्प्रभावों को कम कर उसके सकारात्मक प्रभावों को बढ़ाने के लिए आपको दुर्गा सप्तशती का पाठ करने की सलाह है।

गणेशजी के आशीर्वाद सहित,
गणेशास्पीक्स डाॅट काॅम

ये भी पढ़ें-
2021 में राहु-मंगल का मिलन, क्या होगा आपका हाल
वृषभ का राहु, क्या देगा आपको फल, जानिए अपनी राशि के अनुसार भविष्यकथन
राहु की महादशा- लक्षण और आसान उपाय
राहु के सकारात्मक प्रभाव

Continue With...

Chrome Chrome