होम » भविष्यवाणियों » ज्योतिष » बुध गोचर 2019: बुध का मेष राशि में गोचर का 12 राशियों पर प्रभाव

बुध गोचर 2019: बुध का मेष राशि में गोचर का 12 राशियों पर प्रभाव

बुध गोचर 2019:  बुध का मेष राशि में गोचर का 12 राशियों पर प्रभाव

बुध का मेष राशि में गोचर का 12 राशियों पर प्रभाव

( इस अक्षयतृतीया पर खरीदें श्रीयंत्र और खुशियों से भर लें जीवन, क्लिक करें यहां)

3 मई को बुध राशि परिवर्तन कर रहे हैं। वे शुक्रवार को 9:42 बजे मीन राशि से परिवर्तित होकर मेष राशि में आ रहे हैं। आपको तो पता ही होगा कि 12 अप्रेल से बुध मीन राशि में नीच का होकर गोचर कर रहे थे जहां से 3 मई को वे राशि बदलकर मेष राशि में प्रवेश कर रहे हैं। ज्योतिष शास्त्र में बुध को तकनीक, मन, बुद्धि, कौशल और वाणी आदि का कारक माना जाता है। ऐसे में मेष राशि में बुध काफी सकारात्मक रह सकते हैं। बुध का मीन राशि से मेष में गोचर का सभी 12 राशियों पर क्या असर होगा, आइए जानते हैं…………………..

मेष राशि

मेष राशि में पहले से सूर्य है, ऐसे में बुध-आदित्य योग बन जाएगा। इस दौरान आपकी विद्वता की सभी प्रशंसा करेंगे। इस अवधि में आपको अपने वित्तीय निर्णय भी सोच-समझकर लेने की जरूरत रहेगी। इस दौरान आपकी वाणी पर नियंत्रण रखने की आपको सलाह दी जाती है।

वृषभ राशि

वृषभ राशि के लिए खर्चे का समय रहेगा। इससे आपका मानसिक स्वास्थ्य थोड़ा कमजोर रहेगा। इस दौरान वाद-विवाद करने से आपको बचना होगा। कुछ दिन शांतिपूर्ण तरीके से निकालना आपके लिए हितकर रहेगा।

मिथुन राशि

बुध मिथुन राशि के स्वामी भी हैं। मिथुन राशि के लिए यह परिवर्तन आय के घर में होगा, जो विशेष फलदायक है। इस दौरान पुराने मित्र आपको मिलेंगे। आपकी नेटवर्किंग बढ़ सकती है। नौकरी में अधिकारी आपके काम से प्रसन्न होंगे।

कर्क राशि

इस सप्ताह आप किसी नई योजना में निवेश करने के लिए उत्सुक रहेंगे। कार्यक्षेत्र में आपको सम्मान मिलेगा। पिता से भी लाभ प्राप्त हो सकता है। हालांकि इस दौरान आपको स्टॉक, शेयर मार्केट से जुड़े लोग सोच-समझकर निवेश करें।

सिंह राशि

बुध सिंह राशि के लिए अच्छे समय का संकेत लेकर आया है। भाई-बहनों के साथ आपके संबंध सुधरेंगे। भाग्य आपका साथ देगा। कहीं घूमने जाने का कार्यक्रम भी बना सकते हैं। आपकी एनालिटिकल पावर मजबूत होगी।

कन्या राशि

बुध राशि के जातकों को कुछ दिन संभलकर चलना होगा। आपकी व्यक्तिगत और प्रोफेशनल लाइफ में सामंजस्य नहीं बन पाएगा। आपको अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखने की जरुरत है। काम के प्रति लापरवाही न बरतें। इस अवधि में खर्च बढ़ने के कारण आपको चिंता हो सकती है। इस अवधि में आपको धैर्य के साथ काम लेने की आवश्यकता होगी।

तुला राशि

बुध का परिवर्तन सातवें भाव में हो रहा है, इस दौरान आपको विशेष लाभ तो नहीं मिलेगा, लेकिन घर-परिवार में सामंजस्य अच्छा बना रहेगा। आपको वाणी पर नियंत्रण रखना होगा। प्रेम में सफलता मिल सकती है।

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि वालों के स्वास्थ्य के लिहाज से बेहतर हो सकता है। फिर भी आपको सावधानी रखनी होगी। किसी से विवाद हो सकता है। आध्यात्मिक किताबें पढ़ने का मन कर सकता है। कई बार जिंदगी आपको बोर भी लग सकती है। धैर्य रखें।

धनु राशि

किसी बात की चिंता आपको हो सकती है। पढ़ाई में आपका मन लगेगा, लेकिन बार-बार मित्रों के कारण पढ़ाई का शेड्यूल गड़बड़ होगा। इस दौरान भाग्योदय का भी समय रहेगा। कम मेहनत में ज्यादा सफलता मिल सकती है।

मकर राशि

इस दौरान आप माता-पिता की चिंता में रह सकते हैं। आप नकारात्मक विचार में रह सकते हैं। इस अवधि में दूसरों के साथ आपके मतभेद दूर होंगे। ऑफिस के काम में भी आपका मन लगेगा। इस दौरान आप टारगेट पूरा करने की कोशिश में रहेंगे।

कुंभ राशि

भाई-बहनों से आपके संबंध अच्छे हो सकते हैं। आपका पराक्रम बढ़ेगा। इस दौरान आपको अपनी वाणी पर नियंत्रण रखना होगा। निवेश करने की कोई योजना अभी ना बनाएं। भाग्यवृद्धि के योग हैं। मेहनत का पूरा फल मिलेगा।

मीन राशि

बुध मीन राशि से ही परिवर्तित हो रहे हैं और यहां से धन भाव में जा रहे हैं, जो आपके लिये धन लाभ के योग बना रहा है। आपकी वाणी मधुर रहेगी। लोग आपकी ओर आकर्षित होंगे।

गणेशजी के आशीर्वाद सहित
आपका मार्गदर्शक
गणेशास्पीक्स डाॅट काॅम
ये भी पढ़ें-

शनि हुए हैं वक्री जानिए क्या है आपकी राशि पर प्रभाव

★ WRITTEN & ASTROLOGICALLY VERIFIED BY

Acharya Dharmadhikari

Acharya Dharmadhikari

Ganesha Verified Ganesha Verified
Vedic Astrologer & Vastu Consultant
rating

4.9 rating

years

35 Years

consultations

52k+ consultations

A Chemist and Jyotish Parasharam from London, he is a global grandmaster. Author of 19 stock market books, with a massive legacy of analyzing 275,000+ horoscopes and 2,500+ media shows, he is the ultimate, most trusted solver for Vastu, Tarot, Numerology, Pranic Healing, Tantra-Mantra, and Yantra-Gem-Rudraksha therapies.

  • Vedic Astrology
  • Vastu Shastra
  • Tarot Reading
  • Numerology
More About Acharya Dharmadhikari Talk to