होम » भविष्यवाणियों » ज्योतिष » वृषभ राशि में बुध की उल्टी चाल का कितना सीधा असर होगा आप पर, जानिए यहाँ

वृषभ राशि में बुध की उल्टी चाल का कितना सीधा असर होगा आप पर, जानिए यहाँ

वृषभ राशि में बुध की उल्टी चाल का कितना सीधा असर होगा आप पर, जानिए यहाँ

ग्रह मंडल के युवराज माने जाने वाले बुध महाराज 10 मई 2022 से 3 जून 2022 के बीच में वृषभ राशि में वक्री होने वाले हैं। बुध ग्रह को ज्योतिष शास्त्र में एक महत्वपूर्ण ग्रह माना गया है। बुध सौम्य ग्रह है जिसका संबंध बिजनेस, वाणी, लेखन, गणित, कानून, सेंस ऑफ ह्यूमर और त्वचा से है। वर्तमान में बुध मेष राशि में राहु के साथ युति बनाए हुए हैं। राहु का प्रभाव होने से यहां पर बुध पूरी तरह से शुभ फल प्रदान नहीं कर पा रहे हैं। राहु और बुध की युति सही नहीं मानी जाती है, क्योंकि राहु एक पाप ग्रह है।  लेकिन अब बुध मेष राशि से निकलकर वृषभ राशि में गोचर करेंगे, जो उनके मित्र शुक्र की प्रिय राशि है। आइए जानते हैं बुध का वक्री होना आपकी राशि को कैसे प्रभावित करता है। यह Mercury retrogrades 2022 in Taurus आपके लिए शुभ होगा या अशुभ!

मेष राशि

मेष राशि के जातकों के लिए बुध महाराज दूसरे स्थान में वक्री हो रहे हैं। इस समय में आपका स्वास्थ्य ठीक रहेगा। इस समय में अचानक कोई बड़ा खर्चा आ सकता है। इस समय किसी भी तरह का नया साहस या रिस्क वाला काम आपको नहीं करना चाहिए। पति पत्नी के बीच में छोटे-मोटे तनाव हो सकते हैं। भगवान शिव की उपासना आपको खास करनी चाहिए।

क्या होगा आपके व्यापार का हाल इस साल, जानने के लिए पढ़ें बिजनेस राशिफल 2022

वृषभ राशि 

वृषभ राशि के जातकों के लिए बुध महाराज अपनी ही राशि में वक्री हो रहे हैं। इस समय में आपको छोटी-मोटी स्वास्थ्य संबंधी समस्या हो सकती है। आर्थिक रूप से इस समय में कुछ कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। Mercury retrograde 2022  में नौकरी या बिजनेस में आपको कुछ समस्या झेलनी पड़ेगी। पति पत्नी या रिलेशनशिप में रहने वाले जातकों के बीच इस समय में मनमुटाव हो सकता है। भगवान विष्णु की उपासना आपके लिए लाभदाई रहेगा।

मिथुन राशि 

मिथुन राशि के जातकों के लिए बुध महाराज 12वे स्थान में वक्री हो रहे हैं। इस समय के दौरान आपको शारीरिक और मानसिक रूप से कुछ परेशानी रह सकती है। आर्थिक रूप से यह समय मध्यम रहेगा। नौकरी या बिजनेस करने वाले जातकों के लिए इस समय में कुछ नए चैलेंजस आ सकते हैं। पति पत्नी या रिलेशनशिप के लिए यह समय अच्छा रहेगा। माता दुर्गा की उपासना आपके लिए लाभदाई रहेगी।

आपकी प्रेम कहानी को लग गई है किसी की नज़र, आपके साथी से आपकी अनुकूलता जानने के लिए अभी प्राप्त करें अनुकूलता रिपोर्ट।

कर्क राशि

कर्क राशि के जातकों के लिए  बुध महाराज 11 वे स्थान में वक्री हो रहे हैं। इस समय के दौरान आपका स्वास्थ्य ठीक रहेगा। Mercury retrograde 2022 में आर्थिक रूप से आपको किसी जगह इन्वेस्टमेंट नहीं करना चाहिए। इस समय नौकरी या बिजनेस में कम लाभ मिल सकता है। पति पत्नी या रिलेशनशिप में समय मध्यम रहेगा। भगवान श्री गणेश की उपासना आपके लिए लाभदाई रहेगी।

सिंह राशि 

सिंह राशि के जातकों के लिए बुध महाराज दसवें स्थान में वक्री हो रहे हैं। इस समय आपका स्वास्थ्य मध्यम रहेगा। आर्थिक रूप से आपको कहीं शॉर्ट टर्म इन्वेस्टमेंट नहीं करना चाहिए। इस समय में आपको अपने कार्यक्षेत्र और बिजनेस में ज्यादा ध्यान देना पड़ेगा। पति-पत्नी और रिलेशनशिप में रहने वाले जातकों के लिए यह समय अच्छा रहेगा। भगवान शिव की उपासना आपके लिए फायदे वाली सिद्ध होगी। 

कन्या राशि 

कन्या राशि के जातकों के लिए बुध महाराज नौवें स्थान में वक्री हो रहे हैं। Mercury retrograde 2022 के दौरान आपके स्वास्थ्य में छोटी-मोटी तकलीफ हो सकती है। आर्थिक रूप से अपने व्यवहार को सोच समझ के करना होगा। कार्यक्षेत्र में भी कुछ समस्या आ सकती है। पति पत्नी और रिलेशनशिप के लिए यह समय मध्यम रहेगा। भगवान श्री विष्णु की उपासना आपके लिए लाभदायक रहेगी।

जीवन में आ रही है बहुत सी बाधाएं, ज्योतिषीय समाधान पाने के लिए अभी बात करें हमारे एस्ट्रोलॉजर्स से 

तुला राशि 

तुला राशि के जातकों के लिए बुध महाराज आठवें स्थान में वक्री हो रहे हैं। इस समय के दौरान आपको स्वास्थ्य में कुछ कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। आर्थिक रूप से इस समय में कुछ अचानक खर्चे आ सकते हैं। नौकरी या बिजनेस करने वाले जातकों को इस समय में सावधानी पूर्वक कार्य करना होगा। पति पत्नी या रिलेशनशिप में रहने वाले जातकों के लिए इस समय में छोटे-मोटे मनमुटाव हो सकते हैं। माता दुर्गा की उपासना के लिए लाभदायक रहेगी। 

वृश्चिक राशि 

वृश्चिक राशि के जातकों के लिए बुध महाराज सातवें स्थान में वक्री हो रहे हैं। इस समय के दौरान आपको स्वास्थ्य का ध्यान रखना होगा। आर्थिक रूप से इस समय में कोई लॉन्ग टर्म इन्वेस्टमेंट नहीं करना चाहिए। नौकरी या बिजनेस करने वाले जातकों को Mercury retrograde 2022 में जो उन्होंने सोचा होगा उनमें कम लाभ मिलेगा। पति पत्नी या रिलेशनशिप में रहने वाले जातकों के लिए यह समय मध्यम रहेगा। भगवान शिव की उपासना आपके लिए लाभदाई रहेगी।

धनु राशि 

धनु राशि के जातकों के लिए बुध महाराज छठे स्थान में वक्री हो रहे हैं। इस समय में आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। आर्थिक रूप से आपको कोई भी इन्वेस्टमेंट संभल के करना होगा। नौकरी या बिजनेस करने वाले जातकों को इस समय में थोड़ी कठिनाइयां हो सकती हैं। जो लोग पार्टनरशिप में काम कर रहे हैं उनमें कुछ मनमुटाव हो सकते हैं। पति-पत्नी या रिलेशनशिप में रहने वाले जातकों का इस समय में कुछ मुद्दों पर वाद विवाद हो सकता है। भगवान श्री गणेश की उपासना आपके लिए लाभदाई रहेगी। 

अपनी फ्री जन्मपत्री की मदद से खोलिए अपने लिए सफलता के हर द्वार  

मकर राशि 

मकर राशि के जातकों के लिए बुध महाराज पांचवे स्थान में वक्री हो रहे हैं। इस समय में आपको अपने स्वास्थ्य में ध्यान देना होगा, नहीं तो कुछ कठिनाइयां आ सकती है। आर्थिक रूप से इस समय में आपको सोच समझ के प्लानिंग से कार्य करने होंगे। नौकरी या बिजनेस करने वाले जातकों को Mercury retrograde 2022 में अपने काम में कुछ मुसीबतों का सामना करना पड़ सकता है। पति पत्नी या रिलेशनशिप में रहने वाले जातकों को यह समय अच्छा रहेगा। भगवान श्री विष्णु की उपासना आपके लिए लाभदायक रहेगी

कुंभ राशि 

कुंभ राशि के जातकों के लिए बुध महाराज चौथे स्थान में वक्री हो रहे हैं। इस समय में आपका स्वास्थ्य कभी अप एंड डाउन हो सकता है। आर्थिक रूप से इस समय आपको कोई शॉर्ट इन्वेस्टमेंट नहीं करना चाहिए। नौकरी या बिजनेस करने वाले जातकों को अपने परफॉर्मेंस में कुछ कमी महसूस होगी। पति पत्नी या रिलेशनशिप में रहने वाले जातकों को कुछ मुद्दों पर मनमुटाव हो सकता है। भगवान शिव की उपासना आपके लिए लाभदाई रहेगी

मीन राशि 

मीन राशि के जातकों के लिए बुध महाराज तीसरे स्थान में वक्री हो रहे हैं। Mercury retrograde 2022 स्वास्थ्य के लिए अच्छा रहेगा। इस समय आपको आर्थिक रूप से संभल कर अपने कार्य को करना होगा। नौकरी या बिजनेस करने वाले जातकों के लिए यह समय मध्यम रहेगा, पार्टनरशिप में कुछ तनाव बन सकता है। पति पत्नी या रिलेशनशिप में रहने वाले जातकों के लिए यह समय में कुछ मतभेद हो सकते हैं। भगवान श्री गणेश की उपासना आपके लिए लाभदाई रहेगी।

पूरे वर्ष क्या क्या घट सकता है आपके साथ, जानने के लिए अभी पढ़ें वार्षिक राशिफल 2022

★ WRITTEN & ASTROLOGICALLY VERIFIED BY

Acharya Dharmadhikari

Acharya Dharmadhikari

Ganesha Verified Ganesha Verified
Vedic Astrologer & Vastu Consultant
rating

4.9 rating

years

35 Years

consultations

52k+ consultations

A Chemist and Jyotish Parasharam from London, he is a global grandmaster. Author of 19 stock market books, with a massive legacy of analyzing 275,000+ horoscopes and 2,500+ media shows, he is the ultimate, most trusted solver for Vastu, Tarot, Numerology, Pranic Healing, Tantra-Mantra, and Yantra-Gem-Rudraksha therapies.

  • Vedic Astrology
  • Vastu Shastra
  • Tarot Reading
  • Numerology
More About Acharya Dharmadhikari Talk to