जानें वेलेन्टाइन डे पर पुरुषों को कैसे करना चाहिए प्रेम में इकरार !

जानें वेलेन्टाइन डे पर पुरुषों को कैसे करना चाहिए प्रेम में इकरार !

मेष राशि

उत्साही और साहसी मेष राशि के पुरुष हमेशा पहला कदम बढ़ाते हैं (ये हर काम में प्रथम रहना चाहते हैं ) | युद्ध का प्रतीक मंगल इनके राशि का स्वामी होने के कारण इन्हे रोमांच पसंद होता हैं | इन्हे हर चीज अपने अधिकार में लेना पसंद हैं, चाहे वो गाड़ी चलाना हो या रेस्टारेन्ट में खाने का आर्डर देना | इन्हे अन्य महिलाओं से फ़्लर्ट करना भी बहुत भाता है | पर ये आपको किसी अन्य पुरुष से बात करते नहीं देख सकते क्योंकि जैसा पहले बताया हैं इन्हे अधिकार जताना अच्छा लगता है | ये अधीर होते हैं इसलिए झगड़े के लिए जल्द तैयार हो जाते हैं क्योंकि इनके राशि का स्वामी मंगल भी योद्धा ग्रह हैं | अगर कहीं बाहर जाना हो तो आपके तैयार होने तक इंतजार करना इन्हे अच्छा नही लगता | इनमे रात भर के लिए भरपूर साहस और उर्जा होती हैं | कुल मिला कर इस राशि के पुरुष अपने प्यार, समय और पैसे को लेकर बहुत उदार होते हैं | ये आपको अचानक फ़ूलों के गुलदस्ता देकर आश्र्चर्यचकित कर सकते हैं |


वृषभ राशि

इस राशि के पुरुष अपनी जिंदगी में प्यार के आने का बड़े धीरज के साथ इंतजार करते हैं | इस राशि का स्वामी शुक्र होने के कारण ये सुन्दरता की हर रुप में प्रशंसा करते हैं, चाहे वह कला हो या संगीत | ये अपने रिश्ते में सुरक्षा चाहते हैं इसलिए सप्ताह में चाहे एक बार भी मिलना क्यों ना हो पर नियमीत हो तो भी ये खुश रहते हैं | इन्हें उपहारों पर ज्यादा खर्च करना अच्छा नही लगता है | पर ये अपनी प्रेमिका या पत्नी की बातों को बड़े ध्यान से सुनते हैं | वृषभ राशि के पुरुष के दिल तक का सफ़र उसके पेट से होकर गुजरता है | मीठी चीजे इन्हे अच्छी लगती हैं | इन्हे ऎसी कोई भी चीज अच्छी लग सकती है जो इनके इन्द्रियों को उत्तेजित कर सके, जैसे परफ़्यूम या कैशमियर के जंप सूट आदि | इन्हें आपके साथ खेल, कोई अच्छी फ़िल्म या कामेडी प्रोग्राम देखना अच्छा लगेगा | ये बड़े स्थिर चित्त होते हैं, हर आती-जाती सुंदर लड़की को नही देखते हैं | इन्हें आपकी कोमल त्वचा अच्छी लग सकती है | आपको स्पर्श करना और चूमना इन्हे अच्छा लगेगा | पर अपने प्यार की उत्तेजना बनाये रखने के लिये आपको प्रयास करने पड़ेंगे | इनके प्यार को आपको एक माली की तरह रोज पानी देना होगा, जिससे प्यार कि गर्माहट बनी रहे |


मिथुन राशि

आप अपने मिथुन राशि के प्रेमी को ई-मेल, टेक्स्ट मेसेज और आन्सरिंग मशीन के जरिये खुश रख सकते हैं क्योंकि इन्हे संर्पक में रहना अच्छा लगता हैं | जब ये अचानक और आश्चर्यजनक रुप से बीच-बीच में गायब हो जाते हैं तब आपको इनसे संर्पक बनाए रखने में आसानी होगी | मिथुन, मीन राशि कि तरह फ़िसलने वाले हो सकते हैं पर यह कोई चिंता की बात नही है, ये बस कुछ दोस्तों से बात करने के लिए बाहर जाते हैं | इन्हे भाषाएं सीखना अच्छा लगता हैं और ये कुछ भाषाओं में पारंगत होते हैं | ये जानकार और आकर्षक बात-चीत करने वाले होते हैं | शायद यही कारण हो आपके इनकी ओर आकर्षित होने का | ये प्यार का प्रर्दशन करने में बड़े वाकपटु होते हैं | इन्हे बार या इन्टरनेट कैफ़े में आपके साथ बातें करने या फ़्लर्ट करने में मजा आता है | हो सकता है इस राशि के आकर्षक लड़के से आप रेलवे स्टेशन पर मिलें और उससे बात करने के लिए अपने आप को रोक ना पाएं | इन्हें लड़कियो से दोस्ती करना अच्छा लगता है और हो सकता है ये दोस्ती प्यार में बदल जाए| मिथुन का चिह्न जुडुवा हैं अत: इन्हे दो-दो चीजे अच्छी लगती हैं | जैसे दो कार या दो गोल्ड फ़िश आदि | इसका मतलब दो प्यार भी हो सकता हैं, क्योंकि इन्हे विभिन्नता पसंद आती है | पर यह हमेशा लागू नही होता है | आप इनके दोस्त हो, आप बात करके मामला सुलझा सकते हो, पर यदि बिल्कुल ही बात-चीत का संर्पक छुट गया है तो ये अपनी मानसिक और भावनात्मक जरुरतों की पूर्ति के लिए बाहर भी जा सकते हैं | मिथुन राशि के पुरुष अंतरंग जीवन में कल्पनाशील और सृजनात्मक होते हैं | इनके शुरु का आवेग बाद में ठंडा पड़ सकता है | यह सब इस बात पर निर्भर करता है कि आपके बीच बात-चीत कैसी है | आपका इनके साथ बहुत प्रगाढ़ सबंध हो सकता है |


कर्क राशि

इस राशि के पुरुष अपने प्यार को पाने का हर वो रास्ता अपनाते हैं जो टेढ़ा हो | कभी-कभी प्यार का घुमावदार रास्ता अच्छा होता है जब आप अपने रोमांस के प्राथमिक स्तर पर हो | ये बहुत जल्द ही ये सोचने लगते है कि कैसे आप उनके परिवार में फ़िट हो पायेंगे, यदि उनके परिवार ने हां बोल दिया हो तो | भले ही अन्य राशि के पुरुषों के लिए यह इतना महत्वपूर्ण न हो पर कर्क राशि के पुरुषों के लिए यह अत्यंत महत्वपूर्ण है क्योंकि परिवार इनके हृदय में बसता है | शादी और बच्चे हमेशा इनके खयालों में होते हैं | अगर आप मिथुन या कुंभ राशि के हैं तो आपको अपनी स्वतंत्रता प्यारी होगी और आप शादी के बंधन में इतनी जल्दी बंधने से घबरा सकते हैं | पर यदि आप घरेलु हैं तो ये पुरुष आपके लिए अति उत्तम पति और पिता साबित हो सकते हैं | ये परिवार के लिए कोई भी काम करने का बुरा नही मानते हैं | इन्हे खाना बनाने में भी मजा आता हैं | इन्हे बच्चों का साथ अच्छा लगता है पर ये ज्यादा रक्षात्मक होते हैं | घरेलु होने के साथ-साथ इनके कुछ सपने भी होते हैं जैसे यात्रा पर जाना या किसी बैण्ड मे कोई वाद्य बजाना | ये बोरिंग कभी नही होते हैं | इस राशि के महिला और पुरुष दोनों ही भावनाओं को गहराई से समझने वाले होते हैं | इन्हे ये भी याद रहता है कि पहली बार बाहर जाते समय आपने क्या पहना था | प्यार से जुड़ी यादों को ये संजो कर रखते हैं |


सिंह राशि

सिंह राशि के पुरुष अपने आपको महिलाओं के लिए भगवान का उपहार मानते हैं | इन्हे सुन्दर स्त्रियां पसंद आती हैं | ये अपने प्यार का प्रर्दशन महंगे उपहार देकर करते हैं | ये स्थायी रिश्ते या सबंध पर विश्वास करते हैं | अपनी प्रेमिका या पत्नी पर गर्व करते हैं और हर समय उनकि प्रशंसा करने को तैयार रहते हैं, यदि कोई सुनने को तैयार हो तो | समान्यत: इनकी तेज तर्रार आदत को गलत समझ लिया जात है | अगर ये शांत प्रकृति के भी हुए तो थोड़े ड्रामेबाज होते हैं | सहृदय और दयालु सिंह राशि के पुरुषो को सुन्दर घर अच्छा लगता है, जहां पर ये अपनी सत्ता का प्रर्दशन कर सके | ये चाहते हैं कि ये और इनकि पार्टनर सुंदर दिखे, इसके लिए इन्हे डिजाईनर कपड़ों पर भी खर्च करना पड़े तो ये परवाह नही करते हैं | इनकी अंतरंग जीवन शानदार होता है | अगर आप इनके अहम को संतुष्ट करें (अन्य (कार्यों में) तो ये अच्छे बन जाते हैं |


कन्या राशि

कन्या राशि के पुरुष भेद-भाव करने वाले होते हैं | ये अपना पार्टनर चुनने में पूरा समय लेते हैं | ब्रेन विथ ब्युटी को ये पसंद करते हैं क्योंकि इनकी राशि का स्वामी बुध होता है | इन्हे मिथुन राशी की तरह अच्छे से बात-चीत करने वाला साथी भाता है, क्योंकि दोनोंका भी स्वामी बुध है | जबकि मिथुन राशि से इतर इन्हे अपनी जिम्मेदारियां निभाना अच्छा लगता है, चाहे वह इनका काम हो या इनके साथी का | ये आपके हर काम की आलोचना कर सकते हैं, चाहे ये आपके ड्रेस के बारे में हो या काम के बारे में | हो सकता है ये आपको अच्छा ना लगे पर ये प्रशंसा करने में भी उतना ही विश्वास करते हैं और चुपचाप आपकी आशाओं और सपनों को पूरा करने में सहायक होते हैं | ये उस तरह के आदमी नही होते जो पहली मुश्किल आते ही साथ छोड़ देते हैं बल्कि ये उस कठिनाई से उबरने के लिए जी-जान लगा देते हैं | इनकी अंतरंग जीवन दोनों तरह की हो सकती हैं – पुर्णत: पारंपारिक या पूरी तरह से प्रायोगिक | अंतरंग जीवन अच्छी ना भी लगे तो आप इनके साथ रहना पसंद करेंगे क्योंकि इन्हे घर के काम में मदद करना अच्छा लगता है |


तुला राशि

इस राशि के पुरुष मानो प्यार के लिए ही पैदा होते हैं और बहुत कम उम्र में ही इसके लिए तैयार हो जाते हैं,अंतरंग जीवन के संदर्भ में नहीं पर फ़ूलो और प्यार से भरे रुमानी दिल के लिए | मैं एक ऎसे तुला राशि के लड़के को जानता हुँ जो युनिर्वसिटी में स्वीडीश केवल इसलिए पढ़ रहा हैं कि उसे स्वीडीश गर्ल फ़्रेन्ड मिल सके | एक तुला राशि के लड़के का स्वपन होता है फ़िल्म की तरह होता है | वे चाहते है कि गुण्डो से लड़की को बचाए और कहानी का अंत “और वे हमेशा के लिए प्रेमपूर्वक रहने लगे” की तरह हो | वृषभ की तरह इनकी राशि का स्वामी शुक्र होने के कारण इन्हे सुंदरता पसंद होती है और चाहिए भी होती है | तुला राशि के लड़को में पार्टनरशिप के सच्चे गुण होते हैं, ये इतने सज्जन होते हैं कि प्यार को बनाए रखने के लिए कुछ भी कर सकते हैं | ये अपनी प्रेमिका की हमेशा हर तरह से मदद करते हैं और उससे भी सहायता पाने की उम्मीद करते हैं | वीर और बहादुर, ये अपने प्यार को पाने के लिए दुनिया के किसी भी कोने तक जा सकते हैं | तुला (संतुलन) के गुण होने के कारण इन्हे ऎसे साथी की जरुरत होती है जो इनकी प्रकृति के अनुसार व्यवहार कर सके | ये आपका जन्मदिन या वेलेनटाइन डे कभी नही भूलने वाले हैं और ये फ़ूलों और चाकलेट्स से आपको आश्चर्यचकित कर सकते हैं | ये हर काम आधा-आधा करने पर विश्वास करते हैं, चाहे वो घर की जिम्मेदारी हो, रुपये-पैसे का मामला हो या बच्चे को ही संभालना हो | ये इस बात पर विश्वास करते हैं कि हर इंसान को अपनी व्यक्तिगत खुशी का अधिकार है |


वृश्चिक राशि

जब प्यार की बात आती है वृश्चिक राशि के पुरुष अजीब और रहस्यपूर्ण व्यवहार करते हैं | ये आपका सूक्ष्म अवलोकन करते हैं, यह पता कराने के लिये कि आप उनके प्यार के काबिल हैं या नहीं | इससे ये आपकी खामियों और खासियत के बारे में जान पाते हैं | जब उन्हे लगता है कि आप उनकी सही पसंद हैं तो ये इस रिश्ते के लिए अपनी पूरी जी-जान लगा देते हैं क्योंकि ये सच्चे और निष्ठावान होते हैं | यदि यह रिश्ता इनके दिल, दिमाग और भावनाओं को संतुष्ठ कर रहा हैं तो ये निष्ठावान रहते हैं | बेहतर से कम इन्हे पसंद नहीं | परंपरागत रुप से वृश्चिक राशि को आकर्षक माना गया है पर असलियत में इन्हे प्यार और रोमांस की जरुरत होती है| एक वृश्चिक राशि का लड़का जिसे मैं जानता हूँ अपना अफ़ेयर ख्त्म होने के बाद अगर कछ मिस कर रहा था तो वो था साथ में सोफ़े पर लिपट कर टेलिविज़न देखना | अत: ज्योतिष ये कहता है कि रति सुख इनके व्यवहार में हैं | पर इसके कारण अलगाव नही हो सकता हैं | इनकी इच्छा शक्ति कमजोर होती हैं – यदि इनको लगता है कि आप इनके सहन शक्ति के बाहर चले गये हो तो ये बिना चेतावनी के रिश्ता तोड़ भी सकते हैं | ये अपने संबधों में अपने पार्टनर से कुछ ज्यादा आशा रखते हैं और आपको भी उतने ही प्यार और श्रद्धा से चाहते हैं |


धनु राशि

आवेगी और आशावादी धनु राशि के पुरुष इस बात पर निश्चित रहते हैं कि जैसे-जैसे वे अपने रिश्ते मे आगे बढ़ेंगे उन्हे अपना सच्चा प्यार मिल जायेगा | परिवार और दोस्तों की चेतावनी के बावजूद ये प्यार मे पड़ने को तैयार रहते हैं, जबकि इनके परिवार वालों को लगता है कि दोनों एक दूसरे के लिये नही बने हैं | शुरुवात में उत्साही धनु राशि के पुरुष रिश्ते में जल्द ही बोर होने लगते हैं और प्यार की भावनाओं का अगला पड़ाव खोजने लगते हैं क्योंकी इन्हे स्वतंत्रता चाहिये होती हैं | शायद ये किसी और शहर में कोई और प्रेमिका ढूंढ ले जिससे ये कभी-कभी ही मिले, इससे इनकी घूमने की इच्छा भी पूरी होती है और रोमंच की भी | इनका सेन्स ओफ़ ह्यूमर बहुत अच्छा होता है और इस गुण के साथ ये अपने दोस्तोंको या ग्रुप को (जिसमें गर्लफ़्रेंड्स् की संख्या अधिक होती है ) हमेशा हसाते रहते हैं | ये अपनी महिला मित्रों को खुश रखना बहुत अच्छे से जानते हैं | इन्हे बोरिंग मकर या वृश्चिक राशि का साथ अच्छा नही लगता है | इनके लिये सिंह, मेष, मिथुन या तुला राशि वालों का साथ अच्छा रहता है, जब तक किसी अन्य ग्रह का प्रभाव ना पड़े |


मकर राशि

कईं युगों से ज्योतिष ये बताते आ रहे है कि मकर राशि के लड़के समाज को ज्यादा महत्व देते हैं, इनके लिये अपनी महबूबा की पसंद से ज्यादा उसके माता-पिता का सामाजिक स्तर और पैसा ज्यादा मायने रखता है | इस बात में कुछ सत्यता हो सकती है पर मकर राशि के पुरुष दिल से रुमानी होते हैं | ये बुद्धिमान और स्मार्ट साथी पसंद करते हैं क्योंकि ये जिम्मेदार और परिवारवादी होते हैं | ये ऎसा साथी चाहते हैं जो पत्नी और मां बनना पसंद करें | दूसरे शब्दों में इन्हें पंरपरावादी लड़की चाहिये होती है जो महनत से ना घबराए और बेहतर जिंदगी के लिए प्रयासरत हो |मकर राशि के पुरुष महत्वाकांक्षी होते हैं, ये चुपचाप सालों मेहनत करते रहते हैं अपनी आय बढ़ाने के लिए और अपनी और अपने परिवार कि वित्तिय सुरक्षा के लिए | ये सेवानिवृत्ति और मेडिकल इंश्योरेन्स के बारे में पहले ही सोच लेते हैं | ये ऎसी लड़की पसंद करते हैं जिन पर “शादी के योग्य” का ठप्पा लगा हो | ये त्वरित रिश्ते के बजाए लंबे और टिकाऊ रिश्ते पसंद करते हैं जो सच्चाई और विश्वास के आधार पर बनाया गया हो |जब रोमान्स कि बात आती हैं तब मकर राशि के लड़के कम उम्र में भी परिपक्वता दिखाते हैं | ये जल्दी घर बसाने पर विश्वास करते हैं, अपने से बड़ी उम्र की लड़की से इन्हे कुछ फ़र्क नही पड़ता है बल्कि ये परिपक्व और अनुभवी महिला पसंद करते हैं | ये उम्र दराज लोगों को पसंद करते हैं | उनकी झुर्रियों या कांपते हाथों की परवाह नही करते हैं | इनका सबसे प्यारा सपना यह होता है की आप दोनों एक साथ उम्र दराज हों (दृढ़ वित्तिय स्थिति के साथ ) और अलाव के किनारे आराम कुर्सी पर आराम कर रहें हों | वैसे इतना बुरा सपना भी नही हैं |


कुंभ राशि

कुंभ राशि के पुरुष मुख्यत: दो प्रकार के होते हैं | पहले वे जो स्वतंत्र प्रेम पर विश्वास करने वाले और प्रायोगिक होते हैं तथा दुसरे वे जो पुराने ख्यालात के होते हैं | पहले प्रकार के वैसे तो हानिकारक नही होते पर प्रेम प्रर्दशन में तीव्र होते हैं और जितना जल्दी हो सके हमबिस्तर होना चाहते हैं | अगर एकबार इन्होनें आपको वशीभूत कर लिया तो ये रुकते नहीं हैं | मेरी जानकारी के एक कुंभ पुरुष हैं जो अंतरंग जीवन पसंद करते हैं और इनकी अनेक महिला मित्र ऎसी भी होती हैं जो केवल आदर्श मित्र ही होती हैं | इस राशि के पुरुष बहुत बुद्धिमान होते हैं, इनकी रुचि अनेक क्षेत्रों में होती है जैसे दर्शन-शास्त्र, कमप्युटर, खेल, शतरंज, गणित और यात्रा आदि | अगर आप भी बुद्धिमान और उपलब्धियां पाने वाले हैं तो इनका यह गुण सहायक होता है | ये पुरुष आधुनिक महिला पसंद करते हैं जो स्वतंत्र और स्वावलंबी हो | इन्हे कभी यह डर नही लगता कि इन्हे अपनी मर्दानगी से समझौता करना पड़ेगा | अगर आप इस तरह के पुरुष के संपर्क में आए हैं तो आपको इन्हे पूरी स्वतंत्रता देनी चाहिये | कभी-कभी ये अपने में रहना पसंद करते हैं | ये काफ़ी निष्पक्ष होते हैं | मिथुन और तुला राशि की तरह इन्हे अपने पार्टनर के साथ आधा-आधा बांटने में कोई हिचक नही होती है | युरेनस ग्रह से संचालित ये पुरुष ज्यादा घरेलु चिंता नहीं करते हैं, घर साफ़ है या नही इससे इन्हे कोई खास फ़र्क नहीं पड़ता है | शादी या इस जैसे सामाजिक समारोहों में ये बोर हो जाते हैं | इन्हे ऎसे रिश्ते की जरुरत होती है जो इन्हे उत्तेजित करे | इन्हे अप्रत्याशित और आश्र्चर्यचकित होना अच्छा लगता है | ये आत्मकेंद्रित होते हैं, इन्हे सुदृढ़ और ठोस रिश्ता अच्छा लगता है |


मीन राशि

मीन राशि के पुरुष आदर्श प्रेमी होते हैं, श्रृंगार रस के कवि की तरह | ये कल्पनाशील प्रेमी होते हैं | एकतरफ़ा प्यार के उतार-चढ़ाव के प्रति ये अति संवेदनशील होते हैं | ये अपने प्रेम प्रर्दशन में बड़े रुमानी, कल्पनाशील और स्वप्नशील होते हैं | ये सच्चे प्यार की खोज में रहते हैं | मीन राशि त्याग का प्रतीक होने के कारण ये अपने प्यार और प्रेमिका के लिए सब कुछ न्यौछावर करने के लिए तैयार रहते है | मीन राशि के पुरुष दुनियादारी की बातों में इतने अच्छे नहीं रहते हैं, जैसे बिल जमा कराना या शापिंग करना | इन्हे लगता है ये सांसारिक बातें चमत्कारिक रुप से पूरी हो जाये | वेलेनटाइन डे मीन राशि के लिए बना हुआ लगता हैं क्योंकि ये अपनी चाहत के अनुसार फ़ूलों और दिल के आकार के उपहार जैसे चाकलेट, टेडी आदि के साथ प्यार का इजहार कर पाते हैं | ई-मेल और टेक्स्ट मैसेज की आधुनिक यांत्रिक दुनिया इनकी प्रकृति के विरुद्ध है | ये अभी भी परी कथा की दुनिया में जीते हैं, जहां प्यार का इजहार फ़ुसफ़ुसा कर किया जाता है और प्यार के संदेश कबूतरों या संदेश वाहकों के जरिये भेजे जाते है | प्यार में नाकाम मीन राशि पुरुष अपना गम शराब में डुबाना नहीं पसंद नही करते हैं | ये अपना गम संगीत, फ़िल्म या यात्रा के जरिए भुलाते हैं | प्रेमिका के गम में ये उनकी यादों से जुड़े हुए गाने सुनना पसंद करते हैं, उसकी बातें और पहली डेट पर उसके पहने हुए कपड़े याद रखते हैं | मीन राशि के पुरुष बहुत सहृदय और आसानी से माफ़ करने वाले होते हैं | ये ऎसी महिलाओं के चक्कर में आसानी से पड़ जाते हैं जो इनकी कोमल भावनाओं का ख्याल नहीं रखती हैं | इनके साथ प्यार से पेश आइये तो ये आपके प्यार को दस गुना बढ़ा कर वापस करेंगे | रतिसुख के क्षेत्र में इस राशि के पुरुषों को रुमानी वातावरण प्रभावित करता है | लंबे समय तक मालिश इन्हे अच्छी लगती है |

ज्योतिषी से अभी बात करें, पहला परामर्श 100% कैशबैक के साथ!

गणेशजी के आशीर्वाद सहित,
गणेशास्पीक्स डाॅट काॅम



Continue With...

Chrome Chrome