होम » भविष्यवाणियों » ज्योतिष » गुरु करेंगे मेष में प्रवेश, जानिए क्या होगा आपकी राशि का हाल

गुरु करेंगे मेष में प्रवेश, जानिए क्या होगा आपकी राशि का हाल

मेष राशि में गुरु की आगमन: आपके जीवन का क्या होगा असर

मेष राशि में गुरु की आगमन: आपके जीवन का क्या होगा असरज्योतिष में सबसे शुभ ग्रह गुरु राशि बदलकर 22 अप्रेल को मीन राशि से मेष राशि में प्रवेश करेंगे। करीब सालभर में राशि बदलने वाले गुरु अब मंगल की ऊर्जावान राशि मेष में करीब एक साल तक गोचर करेंगे। गुरु का यह गोचर सभी राशियों पर प्रभाव डालेगा। हालांकि ज्योतिष में मंगल और गुरु को मित्र कहा गया है। मंगल की राशि में गुरु का यह गोचर सभी राशियों के लिए विशेष प्रभाव वाला रहेगा। जानिए मेष राशि में गुरु का प्रवेश सभी राशियों के लिए कैसा होगा


गुरु ग्रह राशि बदलकर अब आपकी राशि में प्रवेश करेंगे। यह समय आपके लिए लाभदायक रहेगा। आप शारीरिक और मानसिक रूप से तंदुरुस्त रहेंगे और योग में आपकी रुचि और बढ़ेगी। आर्थिक रूप से यह समय आपको मजबूत रखेगा, इस समय नए लाभ मिल सकते हैं। नौकरी या बिजनेस करने वाले लोगों के लिए इस समय नए अवसर मिल सकते हैं औरआपके परफॉर्मेंस में भी काफी अच्छा सुधार आएगा।  पति-पत्नी या रिलेशनशिप में रहने वाले जातकों को इस समय अच्छा तालमेल रहेगा और शादी की राह देख रहे हैं जातकों की बात पक्की हो सकती है।  उपाय – भगवान शिवजी की उपासना आपको इस समय में काफी लाभदायक रहेगी।

मेष राशि के बारे में और पढ़ें…..


गुरु का परिभ्रमण आपकी राशि से 12 वें स्थान में हो रहा है।  इस समय आपके स्वास्थ्य संबंधी चिंताओं का समाधान हो जाएगा। आर्थिक रूप से आपको लंबी अवधि के इन्वेस्टमेंट में फायदा होगा। कुछ प्रॉपर्टी में भी इन्वेस्टमेंट हो सकता है।  नौकरी या बिजनेस करने वाले लोगों के लिए यह समय कुछ नई शुरुआत का समय रहेगा। बिजनेस में कोई नएऑप्शन मिलने के संभावना अच्छी रहेगी।  पति-पत्नी या रिलेशनशिप में यह समय अच्छा रहेगा। घर में किसी भी तरह का मांगलिक प्रसंग इस समय बन सकता है।

उपाय-  इस समय भगवान शिव की उपासना खास करनी चाहिए जिससे लाभ मिलता रहेगा।

वृषभ राशि के बारे में और पढ़ें….


गुरु का मेष राशि में प्रवेश आपके लिए सामान्य से अच्छा रहेगा। यह आपके 11वें भाव में होगा।  इस समय आपको शारीरिक रूप से ज्यादा परेशानी नहीं रहेगी। आर्थिक रूप से आपको चिंता नहीं रहेगी। नौकरी या बिजनेस करने वाले जातकों को इस समय में अपने काम में सफलता मिलेगी।  पति-पत्नी या रिलेशनशिप के लिए यह समय काफी अच्छा रहेगा, किसी को प्रपोज करना है तो इस समय आप कर सकते हैं। इस समय आपको जवाब पॉजिटिव मिल सकता है। नौकरी व करियर संबंधी किसी भी प्रकार की सलाह या मार्गदर्शन प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें अभी!उपाय – भगवान विष्णु की उपासना करना आपके लिए लाभदायक रहेगा।

जानिए मिथुन राशि के बारे में….


गुरु का मेष राशि में प्रवेश आपके लिए सामान्य रहेगा। यह आपकी राशि से दसवें घरमें हो रहा है। शारीरिक रूप से आपको लाभ होगा, किसी पुरानी बीमारी में  आपको राहत मिल सकती है। इस समय आपका कोई पुराना लेन-देन होगा,  तो वह पैसा आपको मिल सकता है और इसके अलावा आपको कहीं और से भी आर्थिक मदद मिलने की उम्मीद रहेगी। नौकरी या बिजनेस करने वाले जातकों को इस समय में कुछ नए ऑफर आ सकते हैं। बिजनेस करने वाले लोग किसी नए प्रोजेक्ट की शुरुआत भी कर सकते हैं।  पति पत्नी या रिलेशनशिप के लिए समय सामान्य से अच्छा रहेगा। 

जानिए कर्क राशि के बारे में ……


गुरु का राशि परिवर्तन आपकी राशि से नवें स्थान में होगा। इस समय शारीरिक और मानसिक रूप से आप अच्छा महसूस करेंगे।  आर्थिक रूप से इस समय आपको कोई लंबा इन्वेस्टमेंट करने का विचार आएगा, तो सोच समझ के उसमें आप आगे बढ़ सकते हैं।  नौकरी या बिजनेस करने वाले जातकों को अपने सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा और आपके काम का परफॉर्मेंस अच्छा रहेगा।  पति-पत्नी या रिलेशनशिप में रहने वाले जातक को यह समय कुछ नजदीकियां बढ़ा देगा, इस समय किसी से शादी की बात करना हो या प्रपोज करना हो तो कर सकते हैं आपको सफलता मिल सकती है।उपाय –  भगवान शिव की उपासना आपको लाभदायी रहेगा।

अपनी राशि सिंह के बारे में और पढ़ें 


गुरु का मेष राशि में प्रवेश आपकी राशि के लिए आठवें स्थान में हो रहा है।  इस समय शारीरिक रूप से कुछ कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। आर्थिक रूप से इस समय आपकी स्थिति सुधरेग और आप प्रॉपर्टी में भी इन्वेस्ट कर सकते हैं।  नौकरी या बिजनेस करने वाले जातक परिवर्तन कर सकते हैं। नई नौकरी मिलने की उम्मीद रहेगी। कुछ नए काम की शुरुआत हो सकती है। पति- पत्नी या रिलेशनशिप में रहने वाले लोगों के लिए दोनों के बीच में अच्छा सहयोग बनेगा, इस समय कुछ नए प्रपोजल आ सकते हैं।उपाय-  माता दुर्गा की उपासना आपके लिए शुभ फलदायी रहेगी।

अपनी राशि कन्या राशि के बारे में और पढ़ें 


तुला राशि के लिए गुरु का गोचर सातवें स्थान में होगा। यह समय शारीरिक रूप से स्वस्थ होने का है। इस समय आपका वजन भी बढ़ सकता है। आर्थिक रूप से यह समय मध्यम रहेगा और अचानक खर्चे आ सकते हैं।  नौकरी या बिजनेस करने वाले जातकों को इस समय सफलता मिलेगी। पार्टनरशिप में बिजनेस करने वाले जातकों को थोड़ी सावधानी बरतनी पड़ेगी नहीं तो पार्टनर के साथ मनमुटाव हो सकता है।  पति-पत्नी या रिलेशनशिप में रहने वाले लोगों के लिए इस समय एक-दूसरे की बातों का सम्मान करना पड़ेगा, नहीं तो कुछ तनाव बढ़ सकता है। उपाय- भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की उपासना करें।वैवाहिक जीवन में आ रही परेशानियों का हल जानने के लिए यहाँ क्लिक करें अभी!


गुरु का मेष राशि में प्रवेश आपके लिए सामान्य फलदायक होगा। यह गोचर आपकी राशि से छठे स्थान में हो रहा है। यह समय शारीरिक रूप से मध्यम रहेगा, कभी-कभी कुछ समय आप अस्वस्थ महसूस करेंगे। आर्थिक रूप से यह समय अच्छा रहेगा। कोई लोन लेने का विचार हो इस समय सफलता मिल सकती है। नौकरी या बिजनेस करने वाले जातकों को नई नौकरी या नई जिम्मेदारी मिलने की उम्मीद रहेगी।  पति-पत्नी या रिलेशनशिप में रहने वाले लोगों के लिए इस समय संबंधों में अच्छा तालमेल दिखेगा।उपाय -भगवान शिव की उपासना से आपको अच्छे परिणाम मिल सकते हैं।

वृश्चिक राशि के बारे में पढ़ें यहाँ.


गुरु का मेष राशि में प्रवेश आपकी राशि के लिए पांचवे स्थान में होगा। इस समय शारीरिक रूप से आप तंदुरुस्त महसूस करेंगे।  आर्थिक रूप से कोई पुराना इन्वेस्टमेंट आपको फायदा देगा। नौकरी या बिजनेस करने वाले जातकों को इस समय नौकरी में पदोन्नति मिलने की संभावना रहेगी। बिजनेस करने वाले लोगों को कोई अच्छा ऑर्डर मिल सकता है। पति-पत्नी या रिलेशनशिप में रहने वाले लोगों के बीच में अच्छा लगाव बना रहेगा।उपाय – आपको भगवान श्री गणेश जी की उपासना करनी चाहिए।

धनु राशि के बारे में पढ़ें यहाँ….


गुरु का गोचर आपकी राशि के लिए चौथे स्थान में हो रहा है।  शारीरिक और मानसिक रूप से आप अच्छा महसूस करेंगे। आर्थिक रूप से इस समय आप मजबूत होने का प्रयास करेंगे और कोई प्रॉपर्टी या लंबे इन्वेस्टमेंट के लिए प्लान भी कर सकते हैं।  नौकरी या बिजनेस करने वाले लोगों के लिए नए अवसर मिलने की उम्मीद रहेगी। पति-पत्नी या रिलेशनशिप में रहने वाले जातकों के लिए यह समय नजदीकियां बढ़ा देगा।

मकर राशि के बारे में यहाँ और पढ़ें.

उपाय –  माता दुर्गा की उपासना से अच्छे फल मिलेंगे।


गुरु का गोचर आपकी राशि से तीसरे स्थान में हो रहा है। इस समय प्राणायाम में आपकी रुचि आपकी बढ़ेगी। स्वास्थ्य का लाभ मिलेगा। आर्थिक रूप से यह समय मध्यम रहेगा, कोई भी नया इन्वेस्टमेंट सोच समझकर करें। नौकरी या बिजनेस करने वाले लोगों के लिए इस समय कुछ कठिनाइयां भी मिल सकती है। सहकर्मचारियों से सहयोग बढ़ाना पड़ेगा, तभी सफलता मिलेगी। पति पत्नी या रिलेशनशिप में रहने वाले जातकों के लिए यह समय अच्छा रहेगा। शादी के इच्छुक जातकों के लिए इस समय नए प्रपोजल आ सकते हैं और सफलता मिल सकती है।

कुंभ राशि के बारे में यहाँ और पढ़ें…

उपाय – भगवान शिव का प्रतिदिन जलाभिषेक करें। 


गुरु अब आपकी राशि से निकलकर मेष राशि में प्रवेश करेंगे। गुरु यह परिभ्रमण आपके राशि से दूसरे स्थान में हो रहा है।  शारीरिक रूप से आप बीच में अस्वस्थ महसूस कर सकते हैं। खान-पान का ध्यान रखिएगा। आर्थिक रूप से यह समय अच्छा रहेगा। इस समय अचानक धन लाभ हो सकता है। नौकरी या बिजनेस करने वाले लोगों के लिए अच्छी सफलता मिलेगी। बिजनेस में आपके कस्टमर्स बढ़ सकते हैं।  पति-पत्नी या रिलेशनशिप में रहने वाले जातकों की पहले से चल रही प्रॉब्लम्स का समाधान मिल सकेगा। 

उपाय- प्रतिदिन हनुमान चालीसा का पाठ करें।

मीन राशि के बारे में यहाँ और पढ़ें…

अपने व्यक्तिगत समाधान प्राप्त करने के लिए, एक ज्योतिषी विशेषज्ञ से बात करें अभी!

गणेशजी के आशीर्वाद सहित,
गणेशास्पीक्स डाॅट काॅम


★ WRITTEN & ASTROLOGICALLY VERIFIED BY

Acharya Dharmadhikari

Acharya Dharmadhikari

Ganesha Verified Ganesha Verified
Vedic Astrologer & Vastu Consultant
rating

4.9 rating

years

35 Years

consultations

52k+ consultations

A Chemist and Jyotish Parasharam from London, he is a global grandmaster. Author of 19 stock market books, with a massive legacy of analyzing 275,000+ horoscopes and 2,500+ media shows, he is the ultimate, most trusted solver for Vastu, Tarot, Numerology, Pranic Healing, Tantra-Mantra, and Yantra-Gem-Rudraksha therapies.

  • Vedic Astrology
  • Vastu Shastra
  • Tarot Reading
  • Numerology
More About Acharya Dharmadhikari Talk to