होम » भविष्यवाणियों » ज्योतिष » चाइनीज राशिफल 2019 : 5 फरवरी से बदला चीनी वर्ष, जानिए अपना भविष्य

चाइनीज राशिफल 2019 : 5 फरवरी से बदला चीनी वर्ष, जानिए अपना भविष्य

चाइनीज राशिफल 2019 : 5  फरवरी से बदला चीनी वर्ष, जानिए अपना भविष्य

चीनी राशिफल के अनुसार जानें अापके लिए कैसा रहेगा साल 2019

हिन्दू वैदिक ज्योतिष के मुताबिक अाप अपने राशिफल से तो वाकिफ हैं, लेकिन क्या अापको पता है कि चीनी राशिफल भी काफी खास होती है, जो अपने अंदर कई विशेषताओं को समेटे हुए है? अगर नहीं तो यहां अाप इसके बारे में जान सकेंगे। खास बात यह है कि चीनी नया साल जानवरों के अाधार पर निर्धारित होता है, औऱ उसके मुताबिक ही अापका भविष्य भी तय होता है। वर्ष 2018 कुत्ता वर्ष था तो वर्ष 2019 पिग वर्ष के रुप में जाना जाएगा। यहां अाप चीनी राशिफल के जरिए जान सकेंगे कि पिग वर्ष में कैसा रहेगा अापका भविष्य।

हर 12 साल में होता है वर्ष के राशि चिन्ह का निर्धारण

यहां अापको यह बता देना जरुरी है कि चीनी वर्ष के राशि चिन्ह का निर्धारण हर 12 साल के बाद होता है। यही नहीं चीनी नव वर्ष जनवरी-फरवरी से शुरू होकर एक साल तक चलता है। नए साल के शुरू होने की तारीख भी अलग-अलग होती है, इस कारण उसके तहत जन्म वर्ष के अनुसार राशि का निर्धारण करने में भी परेशानी होती है। चीनी नव वर्ष की शुरूअात मंगलवार 5 फरवरी 2019 से होगी जो 24 फरवरी 2020 को खत्म होगा। अब वर्ष 2020 रैट वर्ष होगा।

2019 और 2031 में जन्म लेने वाले होंगे पिग राशि के

चीनी राशिफल के मुताबिक वर्ष 2019 पिग वर्ष के रूप में जाना जाएगा। सभी चीनी राशि के लोगों के लिए यह भाग्य और खुशियों वाला होगा। आर्थिक दृष्टिकोण से भी साल 2019 काफी अच्छा बीतेगा। इस साल अाप कोई बड़ा इन्वेस्टमेंट करने की सोच सकते हैं। यह वर्ष सभी 12 चीनी राशियों के लिए लव और फ्रेंडशिप का वर्ष होगा। चीनी राशिफल में सुअर 12वें और अंतिम स्थान पर आता है। साल 1935, 1947, 1959, 1971, 1983, 1995, 2007, 2019, और 2031 में जन्म लेने वाले सभी जातक पिग राशि के होंगे।

महीनों की बजाय वर्षों में बंटी हैं चीनी राशियां

चीनी ज्योतिष की खोज हान राजवंश ने की थी। चीनी राशिफल चंद्र कैलेंडर पर आधारित है। चीनी राशिफल के अंतर्गत, 12 चीनी राशियां महीनों की बजाय वर्षों में बंटी हैं। इसके अनुसार हर व्यक्ति के जन्म के वर्ष को किसी ना किसी जानवर के समान बताया गया है और यही जानवर आपका स्पिरिट एनिमल कहलाता है। वैदिक ज्योतिष के तहत ही चीनी राशिफल में भी 12 राशियां हैं जो चूहा (रैट), बाघ (टाइगर), ड्रैगन, खरगोश (रैबिट), सांप (स्नेक), बन्दर (मंकी), मुर्गा (रूस्टर), कुत्ता (डॉग), घोड़ा (हॉर्स), भेड़ (शीप) और सुअर या वराह (पिग) के नाम से जानी जाती हैं।

जानें चीनी राशि के मुताबिक अापके लिए कैसा रहेगा वर्ष 2019

चूहा (रैट) राशिफल 2019

(1924, 1936, 1948, 1960, 1972, 1984, 1996, 2008, 2020) यह वर्ष आनंददायक व सुखकारी रहेगा। जीवन में कई नए अनुभव मिलेंगे और एक नई दिशा प्राप्त होगी। इस साल कई नए मौके मिलेंगे और अापकी इच्छाएं पूरी होंगी। कोई भी निर्णय सोच-समझ कर लें। खास बात यह है कि अगला साल यानी वर्ष 2020 चूहा वर्ष होगा।

बैल (ऑक्स) राशिफल 2019

(1925, 1937, 1949, 1961, 1973, 1985, 1997, 2009, 2021) बैल राशि वालों के लिए यह साल उलझनों भरा रहेगा। निजी जीवन में अापको उतार चढ़ाव महसूस होगा साथ ही झिझक के कारण लक्ष्य की ओर बढ़ने में परेशानी होगी। हालांकि सामाजिक क्षेत्र में मान-सम्मान मिलेगी, जिससे अापको खुशी मिलेगी। प्रेम जीवन की बात करें तो पार्टनर के साथ रिलेशन मधुर औऱ मजबूत होंगे। दांपत्य जीवन में माता-पिता बनने का सुख प्राप्त होगा। हालांकि अापको स्वास्थ्य के प्रति सावधान रहने की जरुरत है।

बाघ (टाइगर) राशिफल 2019

(1926, 1938, 1950, 1962, 1974, 1986, 1998, 2010, 2022) बाघ राशि वालों के लिए साल 2019 काफी उथल-पुथल वाला रहेगा। जीवन में कई उतार-चढ़ाव देखने को मिलेंगे, लेकिन इनसे घबराने की जरुरत नहीं है, क्योंकि अंत में अापको सफलता मिलेगी। बिजनेस में अार्थिक लाभ के योग हैं। इस साल अापके जीवनसाथी की तलाश पूरी हो सकेगी। अगर अाप पहले से ही रिश्ते में हैं तो अापके संबंध और मजबूत होंगे।

खरगोश (रैबिट) राशिफल 2019

(1927, 1939, 1951, 1963, 1975, 1987, 1999, 2011, 2023) खरगोश राशि वालों को इस साल शांत रहने के साथ ही धैर्य रखने की जरुरत है। पारिवारिक सदस्यों के बीच प्रेम बढ़ेगा और जीवन साथी के साथ ही बेहतरीन समय गुजार सकेंगे। कॅरियर में सफलता मिलने से अापमें नई ऊर्जा का संचार होगा। कुल मिलाकर यह साल अापके लिए अानंददायक साबित होगा। हालांकि स्वास्थ्य को लेकर थोड़ी सावधानी बरतनी होगी।

ड्रैगन राशिफल 2019

(1928, 1940, 1952, 1964, 1976, 1988, 2000, 2012, 2024) चीनी राशि के मुताबिक ड्रैगन राशि वालों को लिए साल 2019 सुख-समृद्धि वाला रहेगा। अापको व्यक्तिगत जीवन के साथ ही कार्य क्षेत्र में भी सफलता का स्वाद चखने को मिलेगा। अापके लंबित कार्य पूरे होंगे और अापके कार्यों का सकारात्मक परिणाम भी मिलेगा। इस साल लाइफ पार्टनर के साथ अापके रिश्ते बेहतर और मधुर होंगे।

सांप (स्नेक) राशिफल 2019

(1929, 1941, 1953, 1965, 1977, 1989, 2001, 2013, 2025) सांप राशि वालों के लिए वर्ष 2019 मिश्रित साबित होगा। इस साल अापको कोई चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। अपनी बुद्धिमता और सहनशीलता से अापको लाभ होगा। फैसले लेने में जल्दबाजी न करें। सोच-समझ कर लिए गए फैसले लाइफ चेंजर साबित होंगे। परिजनों की सलाह मानें। हालांकि स्वास्थ्य को लेकर मानसिक तनाव हो सकता है।

घोड़ा (हॉर्स) राशिफल 2019

(1930, 1942, 1954, 1966, 1978, 1990, 2002, 2014, 2026) यह साल बिजनेस के लिए अच्छा साबित होगा। कारोबार में नई ऊंचाइयां मिलेंगी। कारोबार के सिलसिले में विदेश यात्रा पर भी जा सकते हैं। हालांकि नए कारोबार या पार्टनरशिप में इन्वेस्ट करने से पहले माता-पिता या बड़ों की सलाह लाभकारी साबित होगी। अविवाहित लोगों की शादी हो सकती है और विवाहित लोगों के जीवन में किलकारियां गूंज सकती हैं।

बकरी (गोट) राशिफल 2019

(1931, 1943, 1955, 1967, 1979, 1991, 2003, 2015, 2027) साल 2019 बकरी राशि वालों के लिए प्रेम और शांति का वर्ष साबित होगा। पारिवारिक एवं धार्मिक गतिविधियों में अापकी रुचि बढ़ेगी। परिजनों का सहयोग मिलेगा। साल के अंत में अार्थिक नुकसान हो सकता है, इसलिए सोच समझ कर निवेश करें। इस साल जीवन साथी के साथ कहीं घूमने भी जा सकते हैं।

बंदर (मंकी) राशिफल 2019

(1932, 1944, 1956, 1968, 1980, 1992, 2004, 2016, 2028) बंदर राशि वालों को इस साल आत्म मंथन करने की जरुरत है। धार्मिक एवं आध्यात्मिक गतिविधियों की ओर अापका झुकाव हो सकता है। कारोबार में लाभ होंगे साथ ही नौकरीपेशा लोगों को नया जॉब अॉफर भी मिल सकता है। विवाहित लोगों के घर नन्हें मेहमान का अागमन होने के भी संकेत हैं।

मुर्गा (रूस्टर) राशिफल 2019

(1933, 1945, 1957, 1969, 1981, 1993, 2005, 2017, 2029) इस साल मुर्गा राशि वालों को काफी सतर्क और अनुशासित रहने की जरुरत है। सफलता के लिए की जाने वाली अापकी मेहनत का सुखद परिणाम भी मिलेगी। कार्यक्षेत्र में बदलाव हो सकता है साथ ही अापको नई जिम्मेवारियां भी मिल सकती हैं। कोई भी निर्णय लेने से पहले अपने लाइफ पार्टनर की सलाह जरुर लें।

कुत्ता (डॉग) राशिफल 2019

(1934, 1946, 1958, 1970, 1982, 1994, 2006, 2018, 2030) जिन लोगों की चीनी राशि कुत्ता है, वे इस साल काफी ऊर्जावान रहेंगे। इस साल मिलने वाले नए मौकों का अाप पूरा लाभ उठाएंगे। हालांकि इस साल अापके खर्च भी बढ़ेंगे, इसलिए सोच-समझकर धन का खर्च करें औऱ उसका बेहतर प्रबंधन करें। अाप नए काम में भी हाथ डालेंगे।

सुअर (पिग) राशिफल 2019

(1935, 1947, 1959, 1971, 1983, 1995, 2007, 2019, 2031) चीनी ज्योतिष के मुताबिब वर्ष 2019 पिग ईयर है। ऐसे में यह साल अापकी लाइफ के लिए काफी अहम होगा। कॅरियर के लिहाज से भी यह साल बेहतर होगा और अापको प्रमोशन भी मिल सकता है। पारिवारिक माहौल सौहार्द्रपूर्ण रहेगा। विभिन्न क्षेत्रों से अाय के स्रोत खुलेंगे। स्वास्थ्य के लिहाज से भी यह साल बेहतर रहेगा, हालांकि खान-पान पर ध्यान देने की जरुरत है।

श्रीगणेशजी के आशीर्वाद के साथ,
गणेशास्पीक्स डॉट कॉम/हिंदी

ये भी पढ़ें-

मूलांक के अनुसार जानिए अपना राशिफल 2019

आपकी राशि के अनुसार स्वभावगत कमियां दूर करने उपाय

★ WRITTEN & ASTROLOGICALLY VERIFIED BY

Acharya Dharmadhikari

Acharya Dharmadhikari

Ganesha Verified Ganesha Verified
Vedic Astrologer & Vastu Consultant
rating

4.9 rating

years

35 Years

consultations

52k+ consultations

A Chemist and Jyotish Parasharam from London, he is a global grandmaster. Author of 19 stock market books, with a massive legacy of analyzing 275,000+ horoscopes and 2,500+ media shows, he is the ultimate, most trusted solver for Vastu, Tarot, Numerology, Pranic Healing, Tantra-Mantra, and Yantra-Gem-Rudraksha therapies.

  • Vedic Astrology
  • Vastu Shastra
  • Tarot Reading
  • Numerology
More About Acharya Dharmadhikari Talk to